आज विश्व भर में सिकल सेल दिवस है I सिकल सेल रोग एक आनुवंशिक विकार है जिसमें लाल रक्त कोशिकाएं हंसिया के आकार में परिवर्तित हो जाती हैं। कोशिकाएं जल्दी मर जाती हैं, जिससे स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं (सिकल सेल एनीमिया) की कमी हो जाती है और रक्त प्रवाह अवरुद्ध हो सकता है जिससे दर्द (सिकल सेल संकट) हो सकता है। सिकल सेल रोग के लक्षणों में संक्रमण, दर्द, और थकान शामिल है। इसके इलाज में, दवाएं और शरीर में खून चढ़ाना शामिल है। कभी-कभी बोन-मैरो ट्रांसप्लांट भी किया जाता है। छतीसगढ़ में 10% जनसंख्या सिकल सेल के खतरे के दायरे में हैं I बता दें, केंद्र सरकार ने सिकल सेल को देश भर से वर्ष 2047 तक खत्म करने का बीड़ा उठाया है I
प्रिंसिपल ने शराब पीकर विद्यालय में किया नियम का उलंघन
स्कूल के शिक्षक, प्रधान अध्यापक और प्रिंसिपल की आये दिन शराब पीकर स्कूल में आकर उदंड मचाने की लेटेस्ट न्यूज़ आती रहती है I ऐसी एक न्यूज़ गरियाबंद जिले के सरकारी स्कूल के हेड मास्टर का आया है I जो नशे से धुत होकर स्कूल आता है और स्कूल के बरामदे में पड़ा रहता है I यह घटना ग्राम गिन्दोला के हाईस्कूल के प्रिंसिपल का है जहाँ प्रिंसिपल शराब से टल्ली होकर स्कूल के बरामदे में पड़ा रहता है I
प्रिंसिपल के अभद्र रवैये से स्कूल के विद्यार्थियों का काफी दिक्कत होता है I इस बात की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी को दी गयी तब से प्रिंसिपल स्कूल से गायब है I जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशी भारती ने कहा कि प्राचार्य की शिकायत विधार्थियों और ग्रामीणजन ने किया था I जिसके तहत वे स्कूल में पहुंचे और सब कुछ शिकायत के मुताबिक पाया गया जिस पर आगे की कार्रवाही के लिए रायपुर संचनालय को शिकायत को भेजा गया है I
तिब्बती शरणार्थियों ने कमलेश्वरपुर थाने के बाहर करने लगे न्याय की मांग
सरगुजा जिले के मैनपाट में एक बुजुर्ग तिब्बती शरणार्थी को आरोपित द्वारा पिटाई कर देने पर वहाँ बसे तिब्बती लोगों ने कमलेश्वरपुर थाने के सामने धरने पर बैठ गये और न्याय की माँग करने लगे I मैनपाट में बसे तिब्बती शरणार्थियों ने आरोपी संतोष यादव की गिरफ्तारी पर ये आरोप लगा रहे हैं कि उसे राजनैतिक सपोर्ट के कारण पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है I इसी बात को लेकर तिब्बती धरने पर उतर गये हैं I उन्होंने टूटी-फूटी हिंदी में बोलते हुए कहा कि आरोपित ने बुजुर्ग को डंडे से बेरहमी की तरह पिटा और अब पुलिस उसे फरार बताकर गिरफ्तारी से आरोपी को बचा रहा है I
आइये जानते हैं पूरा मामला
मैनपाट के कुनिया गाँव में निवासी तिब्बती फुरबू उम्र 60 साल 17 जून को सुबह ट्रैक्टर चलाने के लिये ड्राइवर बुलाने गया तभी संतोष यादव आ गया और यह आरोप लगाने लगा कि पसांग गेलमो का तरफदारी करता है, गवाही देता है I इस पर उसने बुजुर्ग को डंडे से पीटने लगा जिससे बुजुर्ग को चोट आई I और संतोष यादव ने यह तक धमकी दे दी की सभी तिब्बतियों को यहाँ से भगा दूँगा और जान से मारने की भी धमकी दी I इन सभी के पीछे का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है I
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम मेहंदी में तेज रफ़्तार बस ने दो बाइक से जा रहे लोगों पर जोर से ठोकर मार दी I जिससे बड़ा दुर्घटना हो गया I पति-पत्नी और युवक की मौके पर मौत हो गई और दो लोगों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है जिन्हें बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है I हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर आक्रोशित गाँव वालों ने चक्का जाम कर दिया और मृतक के परिवारजन मुआवजे की मांग करने लगे I चक्का जाम होने से शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग पर आवागमन बाधित होने लगा I घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर, पुलिस ने लोगों को समझाया और रास्ता खाली कराने की कोशिश जुट गये I हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है I
सब्जियों के मूल्य इन दिनों आसमान छू रहे हैं । बताया जा रहा मार्केट में इन दिनों सब्जियों की सप्लाई कम हो गई है जिससे सब्जियों के दामों में वृद्धि हो गई है । पिछले सप्ताह ही टमाटर का मूल्य सोमवार को 70 रूपये किलो पहुँच गया था । पिछले कुछ दिनों से सब्जियों के मूल्य में दो से ढाई गुना की बढ़ोतरी देखने को मिली है ।
मार्केट में सब्जियों की आवक 30 प्रतिशत तक कम हो गया है शिमला मिर्च और बरबट्टी ने अपना आँकड़ा सौ के पार लगा दिया । .सब्जी मंडी में व्यापारियों का कहना है कि सब्जियों का आवक एकदम नहीं के बराबर हो गया है । जिसके चलते सब्जी मंडी में सब्जियों के भाव स्थानीय सब्जी व्यापारियों को पहले से थोड़े महंगे रेट में मिल रहे हैं । जिसके कारण उन्हें सब्जियों को ऊँचे दामों में बेचना पड़ रहा है । सुनने में आ रहा है कि अभी सब्जियों के मूल्यों में और भी वृद्धि हो सकती है ।
आइये जानते हैं किन-किन सब्जियों का मूल्य बढ़ा है
गोल बाजार, शास्त्री बाजार, संतोषी नगर सहित अन्य जगहों पर टमाटर और गोभी 70 रु प्रति किलो, बैंगन, भिन्डी, करेला और पतागोभी 60 रु प्रति किलो तक पहुँच गया है । आलू और प्याज भी 40 रु प्रति किलो, शिमला मिर्च और बरबट्टी 110 रु प्रति किलो बिक रहे हैं । छत्तीसगढ़ में टमाटर, मुनगा और पत्तागोभी का आवक कर्नाटक राज्य से होता है लेकिन अभी कर्नाटक राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमत में तीन-तीन रूपये की बढ़त जब से हुआ है तब से ट्रांसपोर्टेशन में खर्चा बढ़ गया है जिससे सब्जियों के रेट में थोड़ा उछाल आया है ।
राजधानी रायपुर के आरंग में पशु तश्तरी का मामला सामने आया है । आरंग से मवेशियों को ट्रक में भरकर ओड़िशा के मार्केट में बेचने ले जा रहे थे तभी तश्करी की आशंका के चलते दो लोगों की हत्या कर दी गयी थी । इस घटना में घायल सदाम ने भी आज दम तोड़ दिया ।
इसी महीने के बीते 7 जून को आरंग में मवेशियों को ट्रक में भरकर ओडिशा बाजार बेचने ले जा रहे थे तभी तस्करी की आशंका के चलते दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। तस्करों ने बचने के लिए खाली नदी में छलांग लगा दी । इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गया, दूसरे का इलाज के दौरान मौत हो गया और तीसरे व्यक्ति जिसका नाम सद्दाम था उसका इलाज चल रहा था लेकिन आज उसने भी दम तोड़ दिया । जिनकी पहले मृत्यु हुई उनका नाम चाँद मियां और गुड्डू खान था । इस मामले में सद्दाम ही एक ऐसा एकलौत गवाह था लेकिन आज उसने भी दम तोड़ दिया ।
रायपुर एअरपोर्ट में जल्द शुरू होगा जयपुर के लिये हवाई सेवा
राजधानी रायपुर के रहवासियों के लिए एक खुशखबरी है । जिन यात्रियों को राजस्थान के जयपुर जाना है अब उन्हें ट्रेवल के लिए ज्यादा भागदौड़ करना नहीं पड़ेगा क्योंकि इस साल के अंत तक रायपुर से जयपुर तक सीधी हवाई सफ़र का यात्री मजा ले सकते हैं क्योंकि इस साल के दिसम्बर तक इसकी अनुमति मिल सकती है । इसके साथ ही राँची, पटना और राजकोट के लिए भी उड़ान शुरू किये जाने की उम्मीद है । इन दिनों रायपुर के एयरपोर्ट में यात्रियों के आवागमन लगातार बढ़ोतरी हो रहा है बीते दो सप्ताह में ही स्वामी विवेकान्द एअरपोर्ट से 96 हजार यात्रियों की आवाजाही हुआ है जिनमें कुल 644 से भी ज्यादा उड़ानें हवाईजहाजों ने भरी । इन दिनों एअरपोर्ट पर रिटेल स्टोर भी ओपन हुआ है जिसे हवाई सफर करने वाले यात्रियों को खूब भा रहा है । वहीं प्रयागराज के लिए अगस्त से हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी है । यह हवाई सेवा नान स्टॉप होने वाली है इससे पहले भी हवाई सेवा शुरू किया गया था लेकिन बाद में बंद कर दिया गया था ।
नामी गैंगस्टर अमन साहू को कोर्ट में पेश करने की मंजूरी मिली
रायपुर में कोयला व्यापारियों और सड़क ठेकेदार सुपारी लेने वाले अमन साहू को कोर्ट से प्रोटेक्शन वारंट में लाने की मंजूरी कोर्ट ने दी है । बता दें, अमन साहू अभी राँची के जेल में बंद है । ऐसे में रायपुर पुलिस के लिए गैंगस्टर को सही सलामत राँची से रायपुर लाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य रहेगा । 26 मई को कोयला व्यापारियों और सड़क ठेकेदार की करने हत्या के इरादे से पहुँचे झारखंड और राजस्थान के शूटरों को पुलिस ने खुपिया ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका सम्बन्ध अमन साहू से है जो मलेशिया में बैठे मयंक सिंह के कहने पर कारोबारियों की हत्या करने में तुला हुआ था । इससे पहले भी गैंगस्टर अमन साहू ने रायपुर के कारोबारियों पर हमला करवाने की कोशिश की थी । पुलिस इन सभी की बारीकी से पूछताछ करने के लिए अमन साहू को रायपुर लाया जा रहा है ।
बिलासपुर के जोनल स्टेशन में वसूलीकर्ता स्टेशन के दायरे से बाहर जाकर पार्किंग की वसूली कर रहें हैं । वसूलीकर्ता सबसे पहले नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में चैन लगाते हैं और उसके बाद मनमानी पैसा वसूलते हैं । इसके कारण वाहन मालिक का फिजूल में पैसा चला जा रहा है । इस पर रेल प्रशासन ने वसूलीकर्ता पर सख्ती दिखाई थी लेकिन वसूलीकर्ता अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं । रेल प्रशासन द्वारा पार्किंग के लिए पार्किंग की जगह दिया है लेकिन लोग पैसा बचाने के चक्कर में मनमानी नो पार्किंग एरिया में गाड़ी खड़ा कर दे रहे हैं । लेकिन इस पर थाने में शिकायत करनी चाहिए । जबरन वसूली करना ठीक नहीं है । स्टैंड कर्मचारियों को यह अधिकार नहीं है की स्टैंड के बाहर जाकर गाड़ियों में चैन लगाये और वसूली करें । सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों तब होती है जब वाहनों में चैन लगा देते हैं और चले जाते हैं । गाड़ी मालिक को काफी इंतजार करना पड़ता है ।
दहेज़ का पैसा नहीं लाने पर पत्नी को घर से बाहर निकाला
सूरजपुर के विश्रामपुर में दहेज प्रथा का मामला सामने आया है । जहाँ पति ने पत्नी को 5 लाख रूपये ना लाने पर घर से बाहर निकाल दिया । तत्पश्चात उसकी पत्नी ने विश्रामपुर थाना में उसके पति समेत सास, ससुर एवं देवर के विरुद्ध धारा 498 ए, 34 के तहत दहेज़ और प्रताड़ना करने का अपराध दर्ज कराया है । पीड़ित महिला का नाम शालू मोदनवाल उम्र 28 वर्ष ग्राम केशवनगर के चंद्रलाल मोदनवाल से रीतिरिवाज तरीके से शादी हुआ था । उसके ससुराल में उसे प्रताड़ित करने लगे और दहेज में पैसे कम लाई हो करके उसका सारा सामान बाहर फेंक दिया और उसे भी बाहर निकाल दिया । उसके पीड़िता अपने मइके उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में माता-पिता के साथ रह रही है । आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी I