
यश राठी के खिलाफ शिकायत, भिलाई में अश्लील टिप्पणी करने का आरोप
छत्तीसगढ़ के भिलाई में आईआईटी के वार्षिक उत्सव में बीते 9 नवंबर को हुए एक कार्यक्रम ने विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल, भिलाई में हुए विवादित कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन यश राठी पर अश्लीलता और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। यह घटना 9 नवंबर को आईआईटी भिलाई के वार्षिक उत्सव में हुई थी, जहां यश राठी को प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान उनकी कुछ टिप्पणियों ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं उत्पन्न की, जिसके बाद इस मामले ने आग पकड़ लिया।
सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा और एनएसयूआई ने यश राठी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जन प्रदर्शन किया। दोनों संगठनों ने आरोप लगाया कि कॉमेडियन ने अश्लील बातें कहकर युवाओं के बीच गलत संदेश दिया। भाजयुमो की शिकायत पर जेवरा सिरसा पुलिस ने यश राठी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296 के तहत अश्लील गाना गाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार्यक्रम के आयोजन तथा प्रस्तुति की सामग्री को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
यश राठी, जो एक प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं, अपनी जोक्स और मिमिक्स के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी प्रस्तुति में कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर कटाक्ष किया था, लेकिन इस बार उनकी टिप्पणियों ने विवाद खड़ा कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब इस घटना की पूरी जांच कर रही है।
Read More :
नायब तहसीलदार और पुलिस के बीच में मतभेद,थाने में दर्ज हुआ केस


















