रायपुर में दोहरी हत्या से दहशत, पुलिस पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

रायपुर में दोहरी हत्या
demo images

रायपुर में दोहरी हत्या से दहशत, पुलिस पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम आमासिवनी शराब दुकान के पास हुए दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। चाकू मारकर दो युवकों की हत्या कर दी गई, जिससे लोगों में भय और गुस्सा है। मारे गए युवकों में एक हरीश सागर, जो आमासिवनी का निवासी था, और दूसरा रोहित सागर, जो ओडिशा से था। घटना के समय हरीश सागर झगड़े को शांत कराने पहुंचे थे, लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाशों ने पहले रोहित को पकड़ा और उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद हरीश को भी अगवा कर किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसकी भी हत्या कर दी गई।

परिवार ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप

घटना के बाद हरीश के परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाया कि अपराधियों को पकड़ने के बजाय पुलिस ने उनके ही परिवार को प्रताड़ित किया। हरीश के पिता और चाचा को थाने ले जाकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। परिजनों का दावा है कि पुलिस की लापरवाही के कारण अपराधी अब तक पकड़ से बाहर हैं।

गवाही देने पर परिवार पर हमला

इस घटना के गवाह बने एक परिवार पर भी जानलेवा हमला हुआ है। आरोपियों ने लोहे की पाइप, पत्थर और डंडों से लैस होकर गवाहों के घर में घुसकर हमला किया। मोहल्ले के लोगों ने समय पर पहुंचकर परिवार की जान बचाई। इस हमले में घायल हुए लोगों को तत्काल मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेलीबांधा पुलिस ने इस मामले में जानलेवा हमले का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इलाके में पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश है। रायपुर में हुए इस हत्याकांड ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Read More :

सीबीआई ने CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार किया

निर्माण कार्यों के चलते रेलवे ने रद्द कीं ट्रेने, जानें पूरी जानकारी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts