
नायब तहसीलदार और पुलिस के बीच में मतभेद,थाने में दर्ज हुआ केस
बिलासपुर में नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र मिश्रा और उनके इंजीनियर भाई विनय मिश्रा के साथ पुलिसकर्मियों का विवाद हुआ है। इस मामले में नायब तहसीलदार ने एसपी, आईजी और डीजीपी से शिकायत की है, वहीं पुलिस ने उनके भाई विनय मिश्रा पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।
घटना उस समय हुई जब नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र मिश्रा देर रात अपने घर जा रहे थे और पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। मिश्रा का कहना है कि अंधेरे में गाड़ी रोकने के बाद पुलिसकर्मियों ने उनसे गाली-गलौज की। इसके बाद, उन्होंने परिचय देने के बावजूद पुलिस ने 112 कॉल कर दी और उन्हें थाने ले जाया। मिश्रा का आरोप है कि थाना प्रभारी ने उन्हें गाली दी और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी।
पुलिस का दावा है कि तहसीलदार शराब के नशे में थे और मेडिकल परीक्षण में यह बात सामने आई। वहीं, मिश्रा का कहना है कि उन्होंने इस मामले में कलेक्टर से भी शिकायत की, जिसके बाद उन्हें थाने से रिहा किया गया, लेकिन बाद में उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
इस पूरे घटनाक्रम में विनय मिश्रा ने थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया। एसपी ने मामले की जांच के लिए एडिशनल एसपी को निर्देश दिए हैं।
Read More :
रायपुर में दोहरी हत्या से दहशत, पुलिस पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
निर्माण कार्यों के चलते रेलवे ने रद्द कीं ट्रेने, जानें पूरी जानकारी

Leave a Reply