Category: Breaking News

Breaking News

  • पत्नी और आशिक ने मिलकर पति को सुलाया मौत की नींद

    पत्नी और आशिक ने मिलकर पति को सुलाया मौत की नींद

    पत्नी और आशिक ने मिलकर पति को सुलाया मौत की नींद

    घटना मनेन्द्रगढ़ की है जहाँ पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी है बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह पत्रकार रईस अहमद की लाश मैदान में खून से लथपथ मिली I पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो सब दंग रह गये I पुलिस ने बताया कि मृतक रईस अहमद की पत्नी ने ही अपने आशिक के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी है I जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3471

    https://golden36garh.com/?p=3459

  • कर्नाटक में बंधक बने बस्तर के 13 श्रमिक प्रशासन ने की मदद

    कर्नाटक में बंधक बने बस्तर के 13 श्रमिक प्रशासन ने की मदद

    कर्नाटक में बंधक बने बस्तर के 13 श्रमिक प्रशासन ने की मदद

    छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के ग्राम कोलेंग के 13 आदिवासी श्रमिक रोजगार की तलाश में कर्नाटक गये हुए थे लेकिन उन्हें बंधक बना लिया गया था I श्रमिकों ने बताया कि कुछ महीने पहले उन्हें अधिक रोजगार के लालच में कर्नाटक के चित्रदुर्गा पहुंचे हुए थे I वहाँ कुछ साथी टेंट का काम करते थे और कुछ बगीचे में काम करते थे I लेकिन उन्हें अपनी कमाई का पैसा नहीं मिल रहा था और उनकी हालत बंधक जैसी हो गई थी I बस्तर जिला प्रशासन के अगुवाई में कर्नाटक राज्य में ठेकेदार से उन्हें उनका हक़ दिलाया गया और उन श्रमिकों को वापस घर तक पहुँचाया गया जिस पर प्रशासन का श्रमिकों ने आभार जताया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3459

    https://golden36garh.com/?p=3464

  • सुदूर गाँवों में 4जी व 5जी नेटवर्क ने अपना पैर पसारा

    सुदूर गाँवों में 4जी व 5जी नेटवर्क ने अपना पैर पसारा

    दो साल में ही सुदूर गाँवों में 4जी व 5जी नेटवर्क ने अपना पैर पसारा

    आज विश्व संचार दिवस है और अब नई-नई टेक्नोलॉजी के आ जाने से सूचनाओं के आदान-प्रदान में काफी सहूलियत हुई है I छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र जहाँ पहले लोग जाने से भी डरते थे, जहाँ नेटवर्क की सुविधा तक नहीं थी I आज नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी 4जी नेटवर्क दौड़ रही है I केंद्र सरकार की योजना के तहत प्रदेश के 18 जिलों में 525 गाँवों में दो साल के अंदर ही 4जी नेटवर्क का जाल बिछ चुका है I केंद्र सरकार ने LWEI योजना के जरिये शुरू हुए इस प्रोजेक्ट में 841 करोड़ की लागत से 971 गांवों में मोबाइल टावर लगाना अभी बाकि है जिसे जल्द पूरा करने की तैयारी है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3394

    https://golden36garh.com/?p=3459

  • अवैध रूप से प्लाट पर कब्जा नगर निगम ने बाउंड्री किया ध्वस्त

    अवैध रूप से प्लाट पर कब्जा नगर निगम ने बाउंड्री किया ध्वस्त

    अवैध रूप से प्लाट पर कब्जा नगर निगम ने बाउंड्री किया ध्वस्त

    रायपुर नगर निगम द्वारा अवैध रूप से जमीन को कब्ज़ा करने पर कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम ने दुर्गा विहार कॉलोनी डंडा में अवैध रूप से प्लाटिंग करने पर एक्शन ली है। कई जगहों पर प्लाटों में डीपीसी और बाउंड्रीवाल किया गया था जिसे निगम ने ध्वस्त कर दिया है। इस पर जिन लोगों ने जमीन खरीदी है, वे लोग नगर निगम से सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने यह जमीन बिल्डर्स से खरीदी है ? अगर जमीन अवैध है तो फिर इसकी रजिस्ट्री क्यों होती है? ऐसा नियम ही क्यों बनांया गया है कि पहले जमीन रजिस्ट्री कराओ फिर पैसे खर्च कर जमीन में बाउंड्रीवाल बनवाओ और उसे नगर निगम आकर तोड़ दे ।

    कई लोगों ने कहा कि जब उन्होंने प्लाट खरीदा तो वैध और अवैध के संबंध में जानकारी ही नहीं थी। निगम की कार्रवाई के बाद उन्हें पता चला कि उनका प्लाट अवैध है। निगम की कार्रवाई के दौरान कई लोगों के घरों की बिजली तक काट दी गई। जिसे लेकर वहां रहने वालों ने कहा कि हमारा कनेक्शन अवैध कैसे हुआ? हमने तो पैसा देकर टीसी कनेक्शन लिया है। इसके बाद लाइट जलाते हैं। समय पर बिजली बिल भी पटाते हैं। इसके बाद नगर निगम ने हमारा कनेक्शन ध्वस्त किया।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3406

    https://golden36garh.com/?p=3394

  • तेलीबांधा उद्यान को उखाड़ने की बात पर धरने में उतरे लोग

    तेलीबांधा उद्यान को उखाड़ने की बात पर धरने में उतरे लोग

    तेलीबांधा उद्यान को उखाड़ने की बात पर धरने में उतरे लोग

    खबर रायपुर कि है जहाँ नगर निगम में विपक्ष और सतापक्ष के बीच राजनीति गर्माहट शुरू हो गई है I बीते बुधवार को महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने मोर्चा खोला और निगम मुख्यालय में जोर-शोर से प्रदर्शन किया तो वहीं महापौर एजाज ढेबर और और उनके सदस्यों ने गुरुवार को भाजपा के खिलाफ व्यवसायीकरण के विरोध में उद्यान में प्रदर्शन करने के लिए बैठ गये I खबर है कि मैथिलिशरण गुप्त जी के नाम से बने तेलीबांधा उद्यान को उखाड़ा जा रहा है और उसके जगह पर व्यवसायीकरण को उपयोग में लाने की बात कही जा रही है I इसको लेकर लोग प्रदर्शन में उतर गये हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3435

    https://golden36garh.com/?p=3440

  • मौसम विभाग ने दिया हवाला इस बार मानसून जल्दी देगा दस्तक

    मौसम विभाग ने दिया हवाला इस बार मानसून जल्दी देगा दस्तक

    मौसम विभाग ने दिया हवाला इस बार मानसून जल्दी देगा दस्तक

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष मानसून के आगमन को लेकर मौसम विभाग ने भविष्यवाणी कर दिया है और बताया कि छत्तीसगढ़ में इस वर्ष सबसे पहले मानसून 13 जून को बस्तर में दस्तक देगा उसके बाद 16 जून को रायपुर में और फिर 21 जून तक पूरे प्रदेश से होते हुए अंबिकापुर क्षेत्र तक पहुँचेगा I मौसम विभाग ने बताया कि मानसून सबसे पहले केरल में 31 मई तक पहुँच सकता है, मौसम विभाग का कहना है कि मानसून पिछले साल की तुलना में इस बार जल्दी पहुँच सकता है I विभाग का ये भी कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार वर्षा अच्छी हो सकती है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3430

    https://golden36garh.com/?p=3435

  • दवाओं के सैम्पल के साथ ड्रग्स की सप्लाई पुलिस ने धर दबोचा…

    दवाओं के सैम्पल के साथ ड्रग्स की सप्लाई पुलिस ने धर दबोचा…

    दवाओं के सैम्पल के साथ ड्रग्स की सप्लाई पुलिस ने धर दबोचा…

    खबर रायपुर की है जहाँ एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की सेल ने कुछ दिन पहले नौ लाख रूपये से ज्यादा कीमत की सिंथेटिक ड्रग के साथ चार तस्करी करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया है I गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ और मोबाइल की जाँच पड़ताल से पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है I इस पूरे कांड में आयुष अग्रवाल और महेश सिंह खडगा को प्रमुख बताया जा रहा है जिन्होंने ये सारा मास्टर प्लान बनाया था और ड्रग्स की सप्लाई करते थे I

    पुलिस की जानकारी के अनुसार, ड्रग्स को दिल्ली से ट्रेन के माध्यम से मंगाया जाता था उसके बाद आयुष रैपिडो बाइक की मदद से कुरियर कराता था I कुरियर में मेडिकल सामान के पैकेट में ड्रग्स को पैक करके उसके ऊपर दवा का रैपर लगा देता था ताकि किसी को शक ना हो सके, ऐसे ही ड्रग्स तस्करों का सिलसिला चलता रहता था लेकिन एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की सेल ने उन्हें धर दबोचा और पूछताछ कर आगे की कार्यवाही कर रही है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3425

    https://golden36garh.com/?p=3425

  • क्रोधित पति ने पत्थर मारकर पत्नी की हत्या कर दी

    क्रोधित पति ने पत्थर मारकर पत्नी की हत्या कर दी

    जानकारी के मुताबिक, बालोदाबाजार के आजाद चौक के स्वीपर कॉलोनी में निवासी विनय दुबे अपनी पत्नी सरस्वती दुबे के बीच बच्चे संभालने को लेकर विवाद हो गया I सरस्वती दुबे अपने बच्चे को लेकर बुधवार को बाजार सामान खरीदने के लिए गयी थी I जब बाजार से वापस आई तो पति-पत्नी के बीच बच्चे न संभाल पाने के बात लेकर विवाद हो गया और इसी बीच विनय दुबे अपनी पत्नी से मारपीट करने लगा, जिससे उसकी पत्नी आँगन में जा गिरी I विनय दुबे ने आँगन में रखे पत्थर को उठाया और सर पे पटक दिया, जिससे उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई I इसके बाद विनय दुबे घर से फरार हो गया जिसे पुलिस ने घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3414

    https://golden36garh.com/?p=3425

  • कार में दम घुटने से मासूम बच्ची की मौत

    कार में दम घुटने से मासूम बच्ची की मौत

    कार में दम घुटने से मासूम बच्ची की मौत

    राजस्थान के कोटा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक तीन साल की बच्ची की कार में दम घुटने से मौत हो गई I बता दें कि प्रदीप नागर अपनी पत्नी और अपने दो बेटियों के साथ कोटा के पास एक गाँव में शादी समारोह में गए हुए थे I पत्नी और बड़ी बेटी कार से उतरे और समारोह में अंदर चले गए। प्रदीप कार को पार्किंग करने चला गया और उसे लगा कि अब कार के अन्दर कोई नहीं है और कार को लॉक करके वह भी शादी समारोह में शामिल होने चला गया I लेकिन उसकी छोटी बेटी कार के अन्दर ही थी I इधर दोनों पति-पत्नी अलग-अलग शादी में लोगों से मिलने व्यस्त थे I लेकिन करीब 2 घंटे बाद जब दोनों मिले तो दोनों एक दुसरे से पूछने लगे की छोटी बेटी कहाँ है I जब बहुत तलाशने के बाद भी उनकी बेटी नहीं मिली तो उन्होंने कार में जाकर देखा तो उनकी बेटी कार में बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी I उन्होंने आनन फानन में अस्पताल लेके गये लेकिन डॉक्टरों ने उनकी बच्ची को मृत घोषित कर दिया I मिली जानकारी के अनुसार, कार के शीशे और दरवाजे बंद होने के कारण कार के अंदर घुटन होने से जान चली गई I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3406

    https://golden36garh.com/?p=3420

  • राईस मिलर्स घोटाले में रोशन चंद्राकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    राईस मिलर्स घोटाले में रोशन चंद्राकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    राईस मिलर्स घोटाले में रोशन चंद्राकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    राईस मिल घोटाले में एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर को ईडी ने गिरफ़्तार किया है | इनकम टैक्स विभाग ने भी कार्यवाही की थी, लेकिन अब ईडी की एंट्री से कई लोगों की मुसीबत बढ़ने वाली है | रोशन चंद्राकर पर आरोप लगा है कि उसने एमडी मनोज सोनी के साथ मिलकर 20 रूपये प्रति क्विंटल के भाव से रिश्वत वसूली की है और पैसे को मार्कफेड के जिला अधिकारी को दी गई है | उनके माध्यम से उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया गया। इस दौरान 140 करोड़ रुपए से ज्यादा वसूल किया गया है।

    जिन लोगों ने रिश्वत दी एमडी ने उनके ही बिल का भुगतान किया। जिन्होंने पैसा नही दिया उनका भुगतान रोक दिया गया और कई लोग तो ऐसे हैं जिनके बिल का भुगतान कभी हुआ ही नहीं है | जानकारी के अनुसार, एमडी रिमांड में लिया गया है और मनोज सोनी 28 मई तक जेल की सलाखों में है | मनोज सोनी से पूछताछ के बाद ईडी ने रोशन चंद्राकर को भी गिरफ्तार कर लिया है |

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3406

    https://golden36garh.com/?p=3414