
गुणवतारहित काम कराने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाये सवाल
मुंगेली में नहर के माध्यम से पानी पहुँचाने के उद्देश्य से मनियारी जल संसाधन द्वारा करोड़ों रूपये खर्च करके नहर लाईनिंग का काम काराया जा रहा है लेकिन करोड़ों रूपये की लागत से बन रहे नहर लाइनिंग के गुणवता पर सवाल उठाया जा रहा है I दरअसल, जितना काम का लागत है उससे कई गुना सस्ते में ठेकेदार काम को निपटा दे रहे हैं और सारा पैसा हड़प ले रहे हैं I
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्रीय विधायक पुन्नुलाल मोहले के गाँव दशरंगपुर से धनगांव गोसाई के बीच नहर लाइनिंग का काम चल रहा है जिसमें कांग्रेस के नेता सवाल उठा रहे हैं I कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामचंद साहू ने ठेकेदार और विभागीय अधिकारी की आपस में मिलीभगत से शासन के पैसे का दुरुपयोग और गुणवतारहित काम कराने का आरोप लगाया है I उन्होंने इसके लिए कलेक्टर से शिकायत की और कार्रवाही की माँग भी की I
READ MORE :

















