Tag: shubham koshle

  • सतनामी समाज के धर्मगुरु उत्तम साहेब का आज स्वर्गवास। राजधर्म गुरुओं ने पीड़ा को किया फेसबुक के माध्यम से साझा।

    भंडारपुरी धाम निवासरत बेहद उम्दादिली, खुशमिजाज, जिंदादिली व्यक्तित्व के धनी गौतम साहेब गुरु उत्तम साहेब का आज 50वें वर्ष की उम्र में स्वर्गवास हो गया। सूत्रों के मुताबिक उनका स्वर्गवास 20 अप्रैल दोपहर 3:00 बजे हुआ। इस खबर को सुनते ही सतनामी समाज में दुख की लहर दौड़ पड़ी। धर्मगुरु उत्तम साहेब के अनुयाई व चाहने वालों ने अपना दुख सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिये साझा किया। सतनामी समाज के राजधर्म गुरुओं ने बताया कि उत्तम साहेब का स्वर्गवास हो जाना समाज के लिए बेहद ही क्षतिपूर्ण हैं।

    खबरों के मुताबिक, उत्तम गुरु सदैव युवाओं के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराया करते ताकि उनमें एक नई जोश और उमंग भर सके। धर्मगरू खुशवंत साहेब, फलदास साहेब, सौरभ साहेब, आसमदास गुरु गोसाई, शक्तिदास साहेब ने इस पीड़ा को फेसबुक व ट्विटर के माध्यम से साझा किया।

  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक का किया आयोजन।

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक का किया आयोजन।

    प्रदेश के 11 जिलों में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति और उससे नियंत्रण के उपायों की समीक्षा की। इन जिलों में महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, कबीरधाम, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिले शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी जिलों में ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर वाले बेड की उपलब्धता, ऑक्सीजन की सप्लाई चैन, ऑक्सीजन सिलेंडरों की उपलब्धता और रोटेशन, मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, रेमडेसिविर और अन्य आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता तथा सीएसआर मद, औद्योगिक क्षेत्र और सामाजिक संगठनों के सहयोग से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

    बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्रीमती रेणु जी. पिल्ले, अपर मुुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, श्रम सचिव श्री अंबलगन पी., सम्बंधित संभाग के कमिश्नर, आई.जी., इन सभी 11 जिलों के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।

  • NSUI की प्रदेश सचिव निशा देशलहरे ने ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

    NSUI की प्रदेश सचिव निशा देशलहरे ने ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

    मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को कोरोना वैक्सीन लगवाने हेतु वैक्सीन की मांग की थी जो आज पूरी हुई। 1 मई से युवाओ को वैक्सीन लगने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। युवाओ को वैक्सीन लगने की खबर देखते ही NSUI की प्रदेश सचिव निशा देशलहरे ने ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। देश में कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया ज़ोरों से चल रही हैं लेकिन परिस्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई हैं। युवाओ को वैक्सीन लगाने के साथ ही सरकार और डॉक्टरो के द्वारा सुझाये गये नियमो का पालन करते हुए घरो में ही रहने की आवश्यकता हैं।

    NSUI की प्रदेश सचिव निशा देशलहरे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए लिखा हैं ” मैं हमर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को धन्यवाद देना चाहती हूँ और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठजनों का क्यूंकि उन्होंने यह मांग की थी कि 18 वर्ष से उपर और 45 वर्ष से कम युवा साथियों को भी कोरोना वैक्सीन लगाई जाए जो अभी 1 मई से सभी युवा साथियों को कोरोना वैक्सीन लगाने की खबर आई हैं।

  • वायरस के दूसरे स्ट्रेन से ज्यादा तेजी से संक्रमण हो रहा है और मरीजों को ठीक होने में भी ज्यादा समय लग रहा है – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

    मुख्यमंत्री ने वर्चुअल बैठक में 10 जिलों रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बलौदाबाजार, जशपुर और कोरबा जिले में ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता, ऑक्सीजन सिलेण्डर की उपलब्धता, मरीजों के इलाज, रेमडेसिविर इंजेक्शन सहित आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता, सीएसआर मद तथा अन्य मदों से आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में ऑक्सीजन सिलेण्डर की निरंतर आपूर्ति तथा आवश्यक दवाईयों के भण्डारण, खदान और औद्योगिक क्षेत्रों में सघन टेस्टिंग अभियान चलाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वायरस के दूसरे स्ट्रेन से ज्यादा तेजी से संक्रमण हो रहा है और मरीजों को ठीक होने में भी ज्यादा समय लग रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए जिलों में मरीजों की तत्परता से इलाज सुविधा के लिए हर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें।

    बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने सभी जिलों में आवश्यकतानुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य में कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति और वैक्सीनेशन की प्रगति के संबंध में जानकारी दी। बैठक के दौरान मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन और मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्रीमती रेणु जी पिल्ले, अपर मुख्य सचिव गृह श्री सुब्रत साहू, संबंधित आईजी, सभी जिलों के कलेक्टर, एसपी बैठक में वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्मय से जुड़े थे।

  • एयरपोर्ट के साथ-साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्डों और सीमाओं पर बाहर से आने वाले यात्रियों की कड़ाई से टेस्टिंग हो: श्री भूपेश बघेल

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक में प्रदेश के 10 जिलों में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति, उनकी रोकथाम के उपायों और मरीजों के इलाज के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों से एयरपोर्ट के साथ-साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्डों और अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर बाहर से आने वाले यात्रियों की कड़ाई से टेस्टिंग कर उन्हें आवश्यकतानुसार क्वारेंटाइन सेंटर, आइसोलेशन में रखने और अस्पताल भेजने की व्यवस्था के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए चिकित्सा स्टॉफ सहित शासन-प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी मेहनत के साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि बाहर से आने वाले प्रवासी लोगों की चेकपाइंट पर टेस्टिंग कर संक्रमित लोगों को चिन्हाकित कर उनके इलाज की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि इन लोगों से संक्रमण न फैलने पाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा संक्रमण के मामले आ रहे हैं, वहां गांवों में हर व्यक्ति की जांच के लिए विशेष अभियान चलाकर टेस्टिंग करने, उन्हे अलग रखने और उनकी मॉनीटरिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। क्वारेंटाइन और होम आइसोलेशन वालों को टेलीमेडिसिन के माध्यम से सलाह देने की व्यवस्था की जाए। इसके लिए कंट्रोल रूम को सक्रिय किया जाए। उन्होंने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश देते हुए कहा कि चौक-चौराहों में भीड़ एकत्रित न हो। सभी जिलों से लगने वाले अंतर्राज्यीय बार्डर सील किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर संक्रमण से बचने के लिए कोविड-19 की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करें।

  • बिलासपुर में बढाई गई 26 अप्रैल तक लॉकडाउन की अवधि, कलेक्टर ने जारी किया आदेश… सम्पूर्ण क्षेत्र को किया कंटेंटमेंट जोन घोषित।

    बिलासपुर में बढाई गई 26 अप्रैल तक लॉकडाउन की अवधि, कलेक्टर ने जारी किया आदेश… सम्पूर्ण क्षेत्र को किया कंटेंटमेंट जोन घोषित।

    बिलासपुर जिले में व्यवसायिक गतिविधियों पर अधिरोपित प्रतिबंधों एवं सम्पूर्ण जिले को कंटेंटमेंट जोन घोषित करने के बावजूद प्रभावितों की संख्या चिंता का विषय हैं। मानव जीवन की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न होने की आशंका बनी हुई हैं, जिससे सम्पूर्ण बिलासपुर जिले में कंटेंटमेंट जोन की अवधि बढाया जाना आवश्यक हो गया हैं। ऐसे में कलेक्टर एवं दंडाधिकारी बिलासपुर के आधेशानुसार दिनांक 11 अप्रैल में आंशिक संसोधन करते हुए दिनांक 26/04/2021 रात्री 12:00 बजे तक जिला अंतर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया गया हैं। निम्नानुसार आदेश/ निर्देश प्रसारित किया गया हैं।

    कलेक्टर ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं। लॉकडाउन के दौरान सिर्फ मेडिकल दुकानों को छूट रहेगी। वहीं सब्जी, फल, और किराना सामान की घर पहुंच सेवा को अनुमति होगी लेकिन दुकान नहीं खोल सकेगें। कोरोना संक्रमण राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में तेजी से बढ़ते चला जा रहा है। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए शासन एक के बाद एक जिले में लॉकडाउन लगा रहा है। इसी बीच अब छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जिला प्रशासन ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है।

    आदेश की कॉपी ….

  • राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन होना हैं छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वज़ह – पूर्व मुख्मंत्री डॉ रमन सिंह।

    राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन होना हैं छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वज़ह – पूर्व मुख्मंत्री डॉ रमन सिंह।

    छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के कारण राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। राजधानी रायपुर में किसी भी अस्पताल में नए मरीज़ों के लिए जगह नहीं है। 28 में से 20 ज़िलों में लॉकडाउन के बीच अस्पतालों के बाहर मरीज़ों की कतार लगी हुई है।. एंबुलेंस में, अस्पताल की सीढ़ियों पर, बरामदों में मरीज़ आक्सीजन सिलेंडर लिए बैठे हुए हैं। अस्पताल में भर्ती होने की उम्मीद में साथ आए परिजन दिलासा दे रहे हैं। कोरोना संक्रमण के कारण होने वाली मौतों की बढ़ती संख्या के कारण राजधानी रायपुर के सबसे बड़े बाबा साहब भीमराव आंबेडकर अस्पताल के शव घर में नए शवों को रखने की जगह नहीं बची है। शमशान घाट में भी अंतिम संस्कार के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।

    पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह का आरोप है कि राजधानी रायपुर में मार्च में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य भर की भीड़ उमड़ी और इसके बाद ही कोरोना तेज़ी से फैला। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस आशंका से इनकार नहीं किया। हालांकि छत्तीसगढ़ में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर महेश सिन्हा इन तमाम कारणों के अलावा राज्य के बाहर से लौटने वालों की निगरानी और जाँच में चूक को एक बड़ा कारण मानते हैं। उनका कहना है कि पिछले साल जब कोरोना के शुरुआती दौर में लोगों की वापसी हुई थी, तो गाँव-गाँव में क्वारंटीन सेंटर बनाए गए थे। सात लाख से अधिक लोगों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया।

  • छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट, अब तक के टूटे सभी रिकॉर्ड, एक्टिव मरीजों के आंकड़े चौकाने वाले!

    छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट, अब तक के टूटे सभी रिकॉर्ड, एक्टिव मरीजों के आंकड़े चौकाने वाले!

    छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में स्थिति काफी गंभीर हो गई है। अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। आज 13576 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 98856 हो गए हैं। आज 4436 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 1591, राजनांदगांव 1132, बालोद 357, बेमेतरा 641, कबीरधाम 452, रायपुर 3442, धमतरी 332, बलौदाबाजार 801, महासमुंद 246, गरियाबंद 312, बिलासपुर 829, रायगढ़ 413, कोरबा 638, जांजगीर-चांपा465, मुंगेली 256, जीपीएम 119, सरगुजा 208, कोरिया 184, सूरजपुर 240 बलरामपुर 129, जशपुर 295, बस्तर 173, कोंडागांव 82, दंतेवाड़ा 58, सुकमा 16, कांकेर 143, नारायणपुर 12, बीजापुर 10 अन्य राज्य 0 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

    आज कोरोना से कुल 107 मौतें हुई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कुल 456873 संक्रमित मिले है, जिसमें 352986 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है। 5031 की मृत्यु हो चुकी है। शेष 98856 मरीजों का उपचार जारी है।प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है।

  • महापौर रामशरण यादव ने कालाबाज़ारी की रोकथाम हेतु की आपातकालीन बैठक, दिए कड़े निर्देश।

    महापौर रामशरण यादव ने कालाबाज़ारी की रोकथाम हेतु की आपातकालीन बैठक, दिए कड़े निर्देश।

    लॉकडाउन को लेकर लोगो मे मची हड़कंप जिससे बाजार और रास्तो में लगा जाम। सूत्रों के मुताबिक़ सब्जियों के दाम में हुई बढ़ोतरी, कल तक टमाटर 10 रुपये का ढेड़ किलो था, आज 15 रुपये किलो हो गया। प्याज आलू 20 से बढ़कर 25 के हो गये। वही मादक पदार्थ राजश्री गुटका 123 रु पैकेट से 160 रुपए हो गया तो गुड़ाखू की बाजार में किल्लत नज़र आई। यही नहीं शराबप्रेमियों ने 600 से 800 वाले शराब पहले ही खरीद कर जमा कर लिए हैं। इन सभी कालाबाज़ारी के मुद्दे को नज़र रखते हुए बिलासपुर नगर निगम में महापौर रामशरण यादव ने आपातकालीन बैठक से समीक्षा कर जायज़ा लिया व साथ ही इस परिस्थिति को सँभालने के आदेश दिए।

    लॉक डाउन के पूर्व ही बाज़ारो में इतनी होड़ लग गई हैं कि कोरोना का खतरा दुगनी रफ़्तार से बढ़ने लगा। कलेक्टर के आदेशनुसार सभी प्रकार की दुकानें लॉक डाउन में बंद रहेंगी व केवल निर्धारित समयों के लिए ही खोली जाएंगी। शाशन के आदेशानुसार प्रशासन ने सभी जिलों में एक के बाद एक लॉक डाउन लगाने प्रारंभ कर दिए हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण के खतरे ने आज प्रदेश में 10521 केसेस रजिस्टर किये और साथ ही 82 लोगो की मौत हुई।

  • बिलासपुर भी अब कोरोना की चपेट में! कुछ देर में  हो सकता हैं सम्पूर्ण लॉकडाउन का आदेश जारी।

    बिलासपुर भी अब कोरोना की चपेट में! कुछ देर में हो सकता हैं सम्पूर्ण लॉकडाउन का आदेश जारी।

    कोरोना के अविराम बढ़ते मामले ने सबकी चिंताएं बढ़ा दी है। एक के बाद सभी जिले के कलेक्टर अपने जिलों में लॉकडाउन का आदेश जारी कर रहे हैं, जिससे कोरोना के बढ़ते संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके। इसी कड़ी में अब बिलासपुर जिले में भी लॉकडाउन लगाने का निर्णय ले लिया गया है। बिलासपुर जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कलेक्टर सारांश मित्तर ने अब बड़ा निर्णय लेते हुए जिले में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, जिले में 14 से 21 अप्रैल तक यानी कि 8 दिनों का सख्त लॉकडाउन लगाया जाएगा जिसका आदेश कुछ ही देर में जारी हो जाएगा। सूत्र बताते हैं कि इस बार लॉकडाउन पहले से ज्यादा सख्त होगा।

    जिले की सीमाओं की सील किया जाएगा। इसके साथ किराना, सब्जी सहित अन्य जरूरी सामानों की दुकानें भी बंद रहेगी। हालांकि इस दौरान पेट्रोल पंप व मेडिकल इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। यही वजह है कि कलेक्टर इसके लिए 3 दिनों की रियायत दे रहे हैं यानी लॉकडाउन 14 अप्रैल की सुबह से प्रारंभ होकर 21 अप्रैल तक चलेगा।

    एक्टिव मरीज की संख्या 4 हजार से ज्यादा बिलासपुर जिले की बात करें तो शनिवार को यहां 895 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 28797 हो गई है। अच्छी बात ये है कि जिले में 23789 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 4759 है। अब तक जिले में कोरोना से 249 लोगों की मौत हुई है।