Tag: golden 36

  • शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग में सड़क हादसे से हुआ चक्का जाम

    शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा

    जांजगीर चांपा जिले के ग्राम मेहंदी में तेज रफ़्तार बस ने दो बाइक से जा रहे लोगों पर जोर से ठोकर मार दी I जिससे बड़ा दुर्घटना हो गया I पति-पत्नी और युवक की मौके पर मौत हो गई और दो लोगों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है जिन्हें बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है I हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर आक्रोशित गाँव वालों ने चक्का जाम कर दिया और मृतक के परिवारजन मुआवजे की मांग करने लगे I चक्का जाम होने से शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग पर आवागमन बाधित होने लगा I घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर, पुलिस ने लोगों को समझाया और रास्ता खाली कराने की कोशिश जुट गये I हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4362

    https://golden36garh.com/?p=4354

  • रायपुर एअरपोर्ट में जल्द शुरू होगा जयपुर के लिये हवाई सेवा

    रायपुर एअरपोर्ट में जल्द शुरू होगा जयपुर के लिये हवाई सेवा

    रायपुर एअरपोर्ट में जल्द शुरू होगा जयपुर के लिये हवाई सेवा

    राजधानी रायपुर के रहवासियों के लिए एक खुशखबरी है । जिन यात्रियों को राजस्थान के जयपुर जाना है अब उन्हें ट्रेवल के लिए ज्यादा भागदौड़ करना नहीं पड़ेगा क्योंकि इस साल के अंत तक रायपुर से जयपुर तक सीधी हवाई सफ़र का यात्री मजा ले सकते हैं क्योंकि इस साल के दिसम्बर तक इसकी अनुमति मिल सकती है । इसके साथ ही राँची, पटना और राजकोट के लिए भी उड़ान शुरू किये जाने की उम्मीद है । इन दिनों रायपुर के एयरपोर्ट में यात्रियों के आवागमन लगातार बढ़ोतरी हो रहा है बीते दो सप्ताह में ही स्वामी विवेकान्द एअरपोर्ट से 96 हजार यात्रियों की आवाजाही हुआ है जिनमें कुल 644 से भी ज्यादा उड़ानें हवाईजहाजों ने भरी । इन दिनों एअरपोर्ट पर रिटेल स्टोर भी ओपन हुआ है जिसे हवाई सफर करने वाले यात्रियों को खूब भा रहा है । वहीं प्रयागराज के लिए अगस्त से हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी है । यह हवाई सेवा नान स्टॉप होने वाली है इससे पहले भी हवाई सेवा शुरू किया गया था लेकिन बाद में बंद कर दिया गया था । 

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4346   

    https://golden36garh.com/?p=4350

  • नामी गैंगस्टर अमन साहू को कोर्ट में पेश करने की मंजूरी मिली

    नामी गैंगस्टर अमन साहू को कोर्ट में पेश करने की मंजूरी मिली

    रायपुर में कोयला व्यापारियों और सड़क ठेकेदार  सुपारी लेने वाले अमन साहू को कोर्ट से प्रोटेक्शन वारंट में लाने की मंजूरी कोर्ट ने दी है । बता दें, अमन साहू अभी राँची के जेल में बंद है । ऐसे में रायपुर पुलिस के लिए गैंगस्टर को सही सलामत राँची से रायपुर लाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य रहेगा । 26 मई को कोयला व्यापारियों और सड़क ठेकेदार की करने हत्या के इरादे से पहुँचे झारखंड और राजस्थान के शूटरों को पुलिस ने खुपिया ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका सम्बन्ध अमन साहू से है जो मलेशिया में बैठे मयंक सिंह के कहने पर कारोबारियों की हत्या करने में तुला हुआ था । इससे पहले भी गैंगस्टर अमन साहू ने रायपुर के कारोबारियों पर हमला करवाने की कोशिश की थी । पुलिस इन सभी की बारीकी से पूछताछ करने के लिए अमन साहू को रायपुर लाया जा रहा है ।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4342

    https://golden36garh.com/?p=4346

  •  जोनल स्टेशन में वसूलीकर्ता मनमानी कर रहे वसूली  

     जोनल स्टेशन में वसूलीकर्ता मनमानी कर रहे वसूली  

    बिलासपुर के जोनल स्टेशन में वसूलीकर्ता स्टेशन के दायरे से बाहर जाकर पार्किंग की वसूली कर रहें हैं । वसूलीकर्ता सबसे पहले नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में चैन लगाते हैं और उसके बाद मनमानी पैसा वसूलते हैं । इसके कारण वाहन मालिक का फिजूल में पैसा चला जा रहा है । इस पर रेल प्रशासन ने वसूलीकर्ता पर सख्ती दिखाई थी लेकिन वसूलीकर्ता अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं । रेल प्रशासन द्वारा पार्किंग के लिए पार्किंग की जगह दिया है लेकिन लोग पैसा बचाने के चक्कर में मनमानी नो पार्किंग एरिया में गाड़ी खड़ा कर दे रहे हैं । लेकिन इस पर थाने में शिकायत करनी चाहिए । जबरन वसूली करना ठीक नहीं है । स्टैंड कर्मचारियों को यह अधिकार नहीं है की स्टैंड के बाहर जाकर गाड़ियों में चैन लगाये और वसूली करें । सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों तब होती है जब वाहनों में चैन लगा देते हैं और चले जाते हैं । गाड़ी मालिक को काफी इंतजार करना पड़ता है ।  

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4342

    https://golden36garh.com/?p=4338

  • एडमिशन के बाद सीट छोड़ने पर छात्रों को मिलेगा रिफंड UGC ने जारी किया निर्देश

    एडमिशन के बाद सीट छोड़ने पर छात्रों को मिलेगा रिफंड UGC ने जारी किया निर्देश

    उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से नये शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए नई गाइडलाइन्स जारी कर दिया गया है। जिससे कई विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया गया है । कुछ कालेजों में तो एडमिशन भी चालू हो गया है। UGC ने तो रिफंड पालिसी शुरू कर दी है इसके तहत अगर स्टूडेंट सीट छोड़ता है तो उसे रिफंड भी दिया जाएगा यानी फीस वापस कर दिया जाएगा । इस पर विश्वविद्यालय ने कुछ तिथि निर्धारित की है। अगर विद्यार्थी 30 सितम्बर तक सीट छोड़ते हैं तो उन्हें पुरा शुल्क वापस कर दिया जाएगा और यदि 31 अक्टूबर को सीट छोड़ते हैं तो प्रोसेसिंग फीस काटकर वापस दिया जाएगा । UGC ने अपने निर्देश में कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा फीस वापस नहीं करने पर छात्र UGC को शिकायत कर सकते हैं । UGC ने यह भी कहा की जिन संस्थानों में दाखिला 31 अक्टूबर तक रहती है तो नामांकन की अंतिम तिथि से 15 दिन पहले आवेदन करने वाले छात्रों की 100 प्रतिशत फीस वापस करनी होगी।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4333

    https://golden36garh.com/?p=4329

  • जमीन माफियाओं ने मुक्तिधाम पर चलाया ट्रैक्टर

    जमीन माफियाओं ने मुक्तिधाम पर चलाया ट्रैक्टर

    जमीन माफियाओं ने मुक्तिधाम पर चलाया ट्रैक्टर

    कबीरधाम जिले के ग्राम चरखुराकला में मुक्तिधाम वाले जमीन पर ट्रैक्टर चलाने का मामला सामने आया है I इसका विरोध पटवा पाटस्कर समाज के लोग कर रहे हैं I क्योंकि ये मुक्तिधाम उन्हीं की है | जमीन दलालों ने उस जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर उसे कब्ज़ा करना चाहते हैं I पटवा पाटस्कर समाज के लोग इसका थाने में शिकायत दर्ज कर जमीन को कब्जा मुक्त कर कब्जा करने वाले दलालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर है I

    जिला अध्यक्ष हितेश पाटस्कर शाम को टहलने निकला था तो उसने देखा कि सैकड़ों साल पुराने मुक्तिधाम को ट्रैक्टर जुताई कर उसे समतल बनाने का काम कर रहे हैं I जिसमें उनके पूर्वजों के मठों के ऊपर ट्रैक्टर चला दिया गया I पूर्वजों के इस अपमान के चलते पटवा पाटस्कर समाज के लोग थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4321

    https://golden36garh.com/?p=4325

  • छत्तीसगढ़ में धीमा हुआ मानसून का असर

    छत्तीसगढ़ में धीमा हुआ मानसून का असर

    छत्तीसगढ़ में धीमा हुआ मानसून का असर

    मौसम विभाग ने जानकारी दी थी कि मानसून इस बार जल्द ही प्रदेश में दस्तक देगा लेकिन मौसम विभाग की भविष्यवाणी झूठी साबित होती हुई दिख रही I इस बार केरल में जिस तरह मानसून एक दिन पहले ही दस्तक दे दिया था और पुरे भारत में मानसून का असर बढ़ रहा था I उस हिसाब से मानसून रायपुर से आगे के जिलों तक पहुँच जाना था लेकिन अभी मानसून बीजापुर और नारायणपुर, सुकमा तक ही अटका हुआ है I
    मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अनुमान है जबकि मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश होने की आशंका जताई जा रही है I मौसम विभाग ने बताया कि अभी मानसून का सही भविष्यवाणी कर पाना थोड़ा मुश्किल है I कुछ दिन बाद ही कुछ कहा जा सकता है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4312

    https://golden36garh.com/?p=4321

  • युवक हुआ आनलाइन ठगी का शिकार थाने दर्ज कराई रिपोर्ट

    युवक हुआ आनलाइन ठगी का शिकार थाने दर्ज कराई रिपोर्ट

    युवक हुआ आनलाइन ठगी का शिकार थाने दर्ज कराई रिपोर्ट

    बिलासपुर में एक युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया है I ठगी करने वाले ने 5 रूपये के नोट के बदले 5 लाख 12 हजार देने का वादा कर युवक झांसा देकर ठगी कर लिया I युवक ने उसकी बातों में आकर अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर 2 लाख 21 हजार 600 सौ रूपये अपने पास से गवां दिया I पुलिस के अनुसार, यह सारा मामला चकरभाठा क्षेत्र का है I जहाँ ग्राम छतौना के रहने वाले रोशन धुरी उम्र 25 वर्ष है जो कि एक हेल्फर का काम करता है I

    इन्स्टाग्राम में एक ऐड में 5रु के पुराने नोट के बदले 5 लाख 12 हजार मिलने की बात कही गई I रोशन धुरी के पास भी एक 5रु का पुराना नोट पड़ा हुआ था I रोशन ने उस ऐड में बताई गई बातों पर आकर उस ऐड में अपनी हामी भर दी I जिसके बाद उसके पास शाम को एक अज्ञात नंबर से फोन आया जो खुद को महाराष्ट्र का रहने वाला बताया और नाम विपिन गुप्ता बताया I विपिन ने जानकारी दिया कि उसका आदमी पैसे लेकर यहाँ से निकल चूका है और वह सरगवां पहुंचा है I इतने में दुसरे व्यक्ति का कॉल आता है और उसने बताया कि वह सरगवां में है I उसने परमिशन कोड के लिए 13 हजार रूपये ऑनलाइन जमा करवाया I

    इसी तरह अलग-अलग बहाना करके उसने करीब रोशन धुरी से 2 लाख 21 हजार 600 सौ रूपये ठग लिया I तब जाकर रोशन धुरी को समझ आया कि युवक उससे ठगी कर रहा है I तब जाकर रोशन ने सारी घटनाएँ चकर भाटा थाने में जाकर बताई I पुलिस ने सारी बातों को सुनने के बाद मामले की तहकीकात करने में लगा हुआ I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4312

    https://golden36garh.com/?p=4312

  • उपमुख्यमंत्री ने मांगी बलौदाबाजार काण्ड का पूरा विवरण

    उपमुख्यमंत्री ने मांगी बलौदाबाजार काण्ड का पूरा विवरण

    उपमुख्यमंत्री ने मांगी बलौदाबाजार काण्ड का पूरा विवरण

    सूत्रों से जानकारी मिली है कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी इंटरसिटी एक्सप्रेस से बिलासपुर पहुँचने वाले हैं I जिसके बाद कई बैठकों में शामिल होंगे फिर रात्रि के 12 बजे तक रायपुर के लिए रवाना होंगे I भाजपा की जाँच कमेटी आज बलौदाबाजार जाएगी I पूरी टीम कैबिनेट मंत्री दयाल दास के साथ बलौदाबाजार पहुंचकर 7 दिन अन्दर बीते कांड का सारा रिपोर्ट को सौंपना है I इस टीम में मुख्य रूप से शिवरतन शर्मा, नवीन मार्कंडेय, टैंक राम वर्मा और रंजन साहू जैसे नामी नेता शामिल हैं I

    बता दें, अभी कुछ दिन पहले बलौदाबाजार में उपद्रवियों ने कलेक्टर ऑफिस और पुलिस कार्यालय को आग के हवाले कर दिया था साथ वहां खड़ी दो पहिया और चार पहिया वाहनों को भी क्षति पहुचाया था |

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4308

    https://golden36garh.com/?p=4312

  • बढ़ते गर्मी के कारण 25 जून तक रहेंगे स्कूल बंद

    बढ़ते गर्मी के कारण 25 जून तक रहेंगे स्कूल बंद

    मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है जिससे कई जगहों पर बारिश ने अपनी खलल मचाई हुई है I जिससे तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट भी देखने को मिला है I लेकिन कुछ जगहों पर अभी भी गर्मी का दबदबा बना हुआ है जिसको देखकर सरकार ने स्कूलों को 16 जून से बढ़ाकर 25 जून तक कर दिया है I यानी अब स्कूल सीधे 26 जून को खुलेंगे I

    इससे स्कूलों में नए कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है I वैसे हर साल 16 जून को स्कूल खुल जाते हैं और स्कूलों में दाखिला लेना शुरू हो जाता है लेकिन इस बार विलम्ब में स्कूल खुलने पर कोर्स और परीक्षाओं पर खलल पड़ सकता है I हालाँकि यह सरकार का फैसला है तो इसका समाधान सरकार ही निकलेगी I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4304

    https://golden36garh.com/?p=4308