Tag: BOLLYWOOD GOSSIP

  • सोनाक्षी सिन्हा की शादी से नाखुश हुए उनके दोनों भाई

    सोनाक्षी सिन्हा की शादी से नाखुश हुए उनके दोनों भाई

    सोनाक्षी सिन्हा की शादी से नाखुश हुए उनके दोनों भाई

    बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली है I शादी के बाद हुई रिसेप्शन पार्टी में कई हस्तियों, बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की लेकिन उनके ही भाई लव और कुश रिसेप्शन पार्टी में शामिल नहीं हुए I जिस पर पार्टी में आये सेलेब्स के मन में एक ही बात घूम रहा था कि दोनों ने क्यों पार्टी अटेंड नहीं किया I

    इस पर लव सिन्हा ने अपनी एकलौती बहन सोनाक्षी सिन्हा के शादी में उपस्थित नहीं होने पर रिएक्ट करते हुए कहा कि, प्लीज इसके लिए मुझे कुछ दिन चाहिए, मैं आपके हर एक प्रश्न का उत्तर दे दूंगा I फ़िलहाल पूछने के लिए धन्यवाद ! सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में उनके माता-पिता शामिल थे और उनकी शादी से काफी खुश भी दिखाई दे रहे थे I वहीं दोनों भाई लव और कुश सिन्हा शादी और रिसेप्शन में फोटोग्राफरों ने शादी समारोह के अंत तक नहीं देखा तो उनको भी बड़ा अजीब लगा I

    मीडिया की मानें, तो इस शादी से दोनों भाई नाखुश थे और इस रिश्ते से भाई-बहन के बीच रिश्तों में खट्टास आ गया है I यही वजह रहा कि दोनों भाई शादी में दिखाई नहीं दिए I बता दें, सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटी है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4584

    https://golden36garh.com/?p=4566

  • ओटीटी प्लेटफार्म पर मिर्जापुर 3 का थ्रिलर ट्रेलर हुआ रिलीज

    ओटीटी प्लेटफार्म पर मिर्जापुर 3 का थ्रिलर ट्रेलर हुआ रिलीज

    अमेजोन प्राइम ओटीटी प्लेटफार्म पर मिर्जापुर 3 का मोस्ट अवेटेड थ्रिलर ट्रेलर रिलीज हुआ है पहले के दोनों सीजन ने खूब तारीफें बटोरी थी I इस बार तीसरे पार्ट को और भी रोमांचक बनाया गया है I अब देखना यह दिलचस्प रहेगा यह पार्ट लोगों को कितना आकर्षित कर पाती है I वैसे मिर्जापुर 3 अगले महीने के 5 तारीख यानी पांच जुलाई को रिलीज़ हो रही है I मिर्जापुर के निर्माता और निर्देशक गुरमीत सिंह ने कहा कि मिर्जापुर 1 और 2 को लोगों ने खूब पसंद किया I उन्होंने बताया कि इस पार्ट में हम कहानी को और भी नेक्स्ट लेवल पर ले जाने वाले हैं और हर किरदार के जीवन के नए आयाम और पहलुओं को खोज रहे हैं जिसमें शाजिश हो, दांव-पेंच हो और भी बहुत कुछ शामिल हो I इस सीरिज में मुख्य भूमिका में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा, हर्षिता शेखर गौर, राजेश तैलंग, प्रियांशु पेन्यूली, मेघना मलिक, मनु ऋषि चड्ढा जैसे शानदार कलाकार हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4395

    https://golden36garh.com/?p=4384

  • सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों ने जमकर दी प्रतिक्रिया

    सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों ने जमकर दी प्रतिक्रिया

    सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों ने जमकर दी प्रतिक्रिया

    देश के सबसे बड़े चुनाव लोकसभा चुनाव का समापन हो चुका है और नतीजे भी आ गये हैं I जिसे लेकर गली मोहल्ले से लेकर सोशल मीडिया तक हर तरफ लोकसभा चुनाव के चर्चे हो रहे हैं I इस बार फिर बीजेपी फिर से विजयी रही I इस बार बॉलीवुड की कुछ हस्तियों ने भी अपना हाथ आजमाया है और सफल भी हुए हैं I इसमें अरुण गोविल जो रामायण में श्रीराम का किरदार निभा चुके हैं और कंगना रनौत इन दोनों ने राजनीति में अपना भाग्य आजमाया और दोनों विजयी रहे I

    लोकसभा के चुनावी नतीजों पर बॉलीवुड के फ़िल्मी सितारों ने अपनी ख़ुशी जाहिर कर और प्रतिक्रिया दी है I अनुपम खेर ने कुछ लिखीं जो कुछ इस तरह है “कभी कभी सोचता हूं कि ईमानदार व्यक्ति को बहुत ज्यादा ईमानदार नहीं होना चाहिए। जंगल में सीधे तने वाले पेड़ ही सबसे पहले काटे जाते हैं। बहुत ईमानदार व्यक्ति को ही सबसे ज्यादा कष्ट उठाने पड़ते हैं। पर फिर भी वह अपनी ईमानदारी नहीं छोड़ता है। इसलिए करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनता है”।

    टीवी एक्ट्रेस और बीजेपी लीडर स्मृति ईरानी को इस बार हार का सामना करना पड़ा जिस पर बॉलीवुड सितारों ने साथ देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया I मौनी रॉय ने कहा इस दुख की घड़ी में आपके साथ हैं I वहीं सबकी मदद करने वाले सोनू सूद ने हार्ट वाला ईमोजी भेजा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4086

    https://golden36garh.com/?p=4081

  • रश्मिका ने सलमान से माँगा था काम सिकन्दर ने पूरी कर दी खवाहिश

    रश्मिका ने सलमान से माँगा था काम सिकन्दर ने पूरी कर दी खवाहिश

    जब से सलमान खान और रश्मिका मंदाना का एक साथ फिल्म में काम करने की खबर सामने आई है उनके फैन्स के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है I उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें सलमान से रश्मिका साथ में एक फिल्म करने की इच्छा जाहिर करती नजर आ रही हैं I सलमान खान ने ईद के मौके पर अपने फैन्स को खुशखबरी देते हुए कहा कि अगली ईद सिकंदर के साथ होगी I इस फिल्म में  सूत्रों की मानें तो रश्मिका मन्दाना को लीड रोल के रूप में साईन कर लिया गया है I यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3204

    https://golden36garh.com/?p=3198

  • विदेशी मंच पर आलिया ने बिखेरा जलवा

    विदेशी मंच पर आलिया ने बिखेरा जलवा

    विदेशी मंच पर आलिया ने बिखेरा जलवा

    आलिया भट्ट आज बॉलीवुड में एक जाना पहचाना नाम है I उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन अब आलिया भट्ट एक ग्लोबल स्टार बन चुकीं हैं I इस साल वो पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्होंने मेट गाला 2024 का हिस्सा बनीं I आलिया ने मेट गाला के इस विदेशी मंच पर ट्रेडिशनल लुक में अपना जलवा बिखेरा और सबको अपनी ओर आकर्षित करने पर मजबूर कर दिया I आलिया ने किसी भारी गाउन को नहीं, बल्कि भारतीय साड़ी को चुना I इस फ्लोरल साड़ी में आलिया बेहद खुबसूरत दिख रहीं थीं, वहाँ लोगों की निगाहें टिकी रह गई I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3191

    https://golden36garh.com/?p=3198

  • श्रद्धा कपूर की अप्कमिंग फिल्म ‘STREE 2’ में होगा कॉमेडी का डबल डोज़

    श्रद्धा कपूर की अप्कमिंग फिल्म ‘STREE 2’ में होगा कॉमेडी का डबल डोज़

    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ‘स्त्री’ फिल्म सुपर हिट रही थी I एक बार फिर से इसका सीकवल ‘स्त्री 2’ लेकर आ रहे हैं I इस बार कॉमेडी का लेवल पहले पार्ट से कहीं ज्यादा देखने को मिलेगा I ऐसे में उनके फैन्स को उनकी मूवी का बेसब्री से इंतजार है I इस फिल्म में राजकुमार राव, श्रध्दा कपूर, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3191

    https://golden36garh.com/?p=3099

  • कॉमेडी शो में करन जौहर का उड़ाया गया मजाक वीडियो हुआ वायरल

    कॉमेडी शो में करन जौहर का उड़ाया गया मजाक वीडियो हुआ वायरल

    मैडनेस मचाएंगे कॉमेडी शो में करन जौहर की मिमिक्री करने पर करन जौहर हुए नाराज और कहा इंडस्ट्री के लोग ही अपमान करेंगे तो बहुत बुरा लगता है I करन जौहर द्वारा निराशा व्यक्त करने के बाद केतन सिंह ने करण जौहर से माफी मांगी और कहा मेरा इरादा उन्हें ठेस पहुंचाने का नहीं था I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3065

    https://golden36garh.com/?p=3084

  • शाहरुख खान ने सुहाना खान की बड़े पर्दे पर पहली फिल्म में 200 करोड़ रुपये का निवेश किया

    शाहरुख खान ने सुहाना खान की बड़े पर्दे पर पहली फिल्म में 200 करोड़ रुपये का निवेश किया

    शाहरुख खान ने सुहाना खान की बड़े पर्दे पर पहली फिल्म में 200 करोड़ रुपये का निवेश किया

    डंकी के बाद शाहरुख खान 2025 में सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित किंग के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे, जो उनकी बेटी सुहाना खान की बड़े पर्दे पर पहली फिल्म होगी। फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन चरण में है और निर्माता यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि शाहरुख की वापसी का जश्न पहले जैसा मनाया जाए। हमें विशेष जानकारी मिली है कि सुजॉय घोष और सिद्धार्थ आनंद करोड़ रुपये के मेगा बजट पर एक कच्ची और देहाती एक्शन फिल्म किंग बनाने की योजना बना रहे हैं।

    “किसी की भी कल्पना के विपरीत, किंग एक महत्वाकांक्षी एक्शन फिल्म है। टीम पिछले एक साल से प्री-प्रोडक्शन पर काम कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्क्रिप्ट से लेकर स्केल और एक्शन तक सभी पहलुओं को सही तरीके से कवर किया गया है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट एक सूत्र ने बताया, “हमेशा विश्वस्तरीय उत्पाद पेश करते रहे हैं और किंग भी इससे अलग नहीं होंगे क्योंकि बैनर सुहाना खान के लिए एक शानदार शुरुआत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।”

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2857

    https://golden36garh.com/?p=2864

  • कान्स 2022 दीपिका पादुकोण इवेंट के दूसरे दिन ब्लैक पैंट सूट में एक क्लासी लुक पेश करती नज़र आई

    DEEPIKA PADUKON

    कान्स 2022 दीपिका पादुकोण इवेंट के दूसरे दिन ब्लैक पैंट सूट में एक क्लासी लुक पेश करती नज़र आई

    कान्स 2022 दीपिका पादुकोण इवेंट के दूसरे दिन ब्लैक पैंट सूट में एक क्लासी लुक पेश करती नज़र आई I कान्स 2022 में दूसरे दिन दीपिका पादुकोण ने अपने स्टाइल स्टेटमेंट से दिल जीत लिया।

    प्रतिष्ठित 75वां कान फिल्म महोत्सव शुरू हो गया है और यह भारतीयों के लिए गर्व का क्षण लेकर आया है। आखिरकार, प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस साल प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भाग ले रही हैं लेकिन इस बार जूरी सदस्य के रूप में। कहने की जरूरत नहीं है कि इसने उनके सभी प्रशंसकों को बहुत गर्व से भर दिया था। दीपिका ने 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की है और वह अपने स्टाइल स्टेटमेंट से लोगों का दिल जीत रही हैं। पहले दिन झिलमिलाती साड़ी और रेट्रो लुक में धमाल मचाने के बाद, कान्स इवेंट के दूसरे दिन दीपिका पादुकोण का नया लुक आंखों के लिए एक इलाज है।

    दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कान्स 2022 डे 2 से अपना स्टनिंग लुक साझा किया। गोलियों की रासलीला राम लीला अपने काले रंग के पैंट सूट में उत्तम दर्जे की और बॉस लेडी वाइब्स में दिखी। दीपिका ने अपने लुक को सिल्वर कलर के स्टाइलिश नेकलेस से कंप्लीट किया। उसने अपने बालों को गन्दे बन में बाँध रखा था और अपना मेकअप गेम पॉइंट पर था।

    कान्स 2022 डे 2 में दीपिका पादुकोण का नया लुक यहां देखें:

    दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्में


    इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका की कुछ दिलचस्प फिल्में पाइपलाइन में हैं। गेहरायां में अपने प्रदर्शन से दिल जीतने के बाद, अभिनेत्री अब शाहरुख खान की वापसी फिल्म पठान पर काम कर रही है। फिल्म में जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं और यह अगले साल 25 जनवरी को स्क्रीन पर आएगी। वह सिद्धार्थ आनंद की फाइटर में पहली बार ऋतिक रोशन के साथ भी काम करेंगी। इसके अलावा, दीपिका प्रभास के साथ नाग अश्विन की फिल्म ‘के’ और अमिताभ बच्चन के साथ ‘द इंटर्न’ के बॉलीवुड रीमेक में भी काम करेंगी।

    YOU LIKES :

    https://golden36garh.com/?p=1636

    https://golden36garh.com/?p=1629

    https://golden36garh.com/?p=1351