Tag: GOLDEN CHHATTISGARH

  • आज माननीय भुपेश जी ने गोरखपीठ में की पूजा ..

    देश के सुख समृद्धि और भाईचारे के लिय की कामना

    आज माननीय भुपेश जी ने गोरखपीठ में की पूजा | गुरु गोरखनाथ द्वारा जलाई गई धूनी गोरखनाथ मंदिर में आज भी जलती है। उसमें मंदिर के पुजारी लकड़ी और गाय का कंडा डालते हैं। उस धूनी की भभूत ही गोरखनाथ मंदिर का प्रमुख प्रसाद है। उसकी भभूत मंदिर में आए हर भक्तों को दी जाती है।

    वही आज श्री भूपेश बघेल जी भी दर्शन के लिए पाहुचे, और गोरखनाथ मंदिर में जाकर उनके दर्शन किए, पूजा अर्चना की और सभी के लिए सुख शांति के लिए प्रार्थना की। समरसता और भाईचारे की भारतीय परंपरा और संस्कृति के ध्वजवाहक‌ रहे गोरखपीठ में आज पूजा अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान गोरखनाथ से देश भर में सुख समृद्धि की कामना की।

    you likes

    https://golden36garh.com/?p=1373

    https://golden36garh.com/?p=1362

    https://golden36garh.com/?p=1351

  • महँगी हुई बिजली के लिए आज होगी जनसुनवाई..

    महँगी हुई बिजली के लिए आज होगी जनसुनवाई..

    छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों ने घाटे की भरपाई का दिया है प्रस्ताव, आपत्तियां सुनेगा नियामक आयोग |

    महंगी हुई बिजली के लिए आज होगी जनसुनवाई | आपको बता दें की छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों ने घाटे की भरपाई का दिया है प्रस्ताव, आपत्तियां सुनेगा नियामक आयोग | छत्तीसगढ़ में बिजली की दर महंगी करने के प्रस्ताव पर गरुवार को जनसुनवाई होनी है।

    छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग इस प्रस्ताव पर आपत्तियों की सुनवाई करेगा। इसमें सभी पक्षकार शामिल हो रहे हैं। इसी सुनवाई के आधार पर तय होगा कि इस साल बिजली के टैरिफ में वृद्धि हाेगी कि नहीं।

    रायपुर के शांति नगर स्थित विद्युत नियामक आयोग के कार्यालय में जनसुनवाई गुरुवार सुबह 11 बजे से शुरू होनी है। सबसे पहले कृषि और संबद्ध सेवाओं के उपभोक्ताओं की आपत्तियां सुनी जानी हैं।

    दोपहर बाद 2.30 बजे से 3.30 बजे गैर घरेलू उपभोक्ता और 3.30 से 5.30 बजे तक घरेलू उपभोक्ता अपनी आपत्तियों पर चर्चा कर सकेंगे। जनसुनवाई अगले दिन भी जारी रहेगी। 25 फरवरी को 11 बजे से 1.30 बजे तक सभी उच्च दाब उपभोक्ता, दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक निम्न दाब उपभोक्ता और 4.30 से 5.30 बजे तक स्थानीय निकाय, नगर निगम और ट्रेड यूनिअन जैसे संगठन अपनी आपत्ति रख पाएंगे।

    छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग को दी गई याचिकाओं में कंपनियों ने नए पूंजी निवेश व्यय और आय का पूरा लेखाजोखा दिया है। बताया गया है कि चालू सत्र में कंपनी ने 3 हजार 642 करोड़ रुपए लाभ का अनुमान लगाया है। लेकिन पिछले वित्तीय वर्षों में हुए 4 हजार 388 करोड़ रुपए के नुकसान की भरपाई कंपनी करना चाहती है। यह घाटा पाटने के लिए कंपनी को 745 करोड़ के अतिरिक्त राजस्व की जरूरत होगी।

    you likes :

    https://golden36garh.com/?p=1362

    https://golden36garh.com/?p=1351

    https://golden36garh.com/?p=1343

  • पैरा दान अपील का दिख रहा असर

    माननीय श्री भूपेश बघेल ने की थी अपील ..

    पैरा दान अपील का दिख रहा असर, छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री बघेल जी ने वेसे तो छत्तीसगढ़ के वासियों के लिए बहुत से योजना लाए हैं। जो सब के हित को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इससे सभी वर्ग के साथ ही किसान वर्ग के लोगो को बहुत लाभ पहुच रहा है।

    वही एक और आपिल की थी, श्री भूपेश जी ने वो ये है की पैरा दान की एपिल।छत्तीसगढ़ में मवेशियों की भूख मिटाने के लिए सरकार के साथ किसान भी आगे आए हैं। सरकार ने जहां मवेशियों के लिए डे-केयर सेंटर के तौर पर गौठान बनाए हैं, यहां आने वाले मवेशियों के लिए चारा उपलब्ध कराने के लिए किसानों से पैरा दान करने की अपील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की तो किसान अब तक 31 करोड़ से ज्यादा का पैरा दान कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ का दानदाता किसान जिसने 31 करोड़ रुपए का चारा कर दिया दान |

    • गौठानों में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था हेतु मुख्यमंत्री ने किसानों से की थी अपील
    • राज्य में राजीव गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों का निर्माण कार्य जारी है

    जी हाँ पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था हेतु उन्होंने किसानों से पैरा देने की अपील की थी |

    आइये जानते हैं अब तक कितने चरे दान दिए जा चुके हैं |

    मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel द्वारा गौठानों में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था हेतु किसानों से पैरा दान की अपील का दिख रहा असर |

    ▪️ अब तक 31.35 करोड़ रुपए की कीमत के 15.67 लाख क्विंटल से अधिक का पैरा दान

    ▪️ बिलासपुर सम्भाग के किसानों द्वारा 6.10 लाख क्विंटल पैरा दान

    पैरा दान करने का मकसद पराली को जलाने से रोकना भी है

    बीते दिनों प्राप्त अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर संभाग के किसानो द्वारा सर्वाधिक पैरा दान किया गया है. इस अपील से दो अच्छी चीज़ें होंगी.

    एक तरफ किसानो के द्वारा दिए गए पैरा दान से गोथानो में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था, और दसरी तरफ परोली जलाने से होने वाली पर्यावरण प्रदुषण कम होगी।

    you likes

    https://golden36garh.com/?p=1351

    https://golden36garh.com/?p=1343

    https://golden36garh.com/?p=1334

  • कौन हैं अनमोल अंबानी की पत्नी कृशा शाह ?

    कौन हैं अनमोल अंबानी की पत्नी कृशा शाह ?

    अनिल अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी ने मुंबई में कृशा शाह से की शादी, तस्वीरें ..

    कौन हैं अनमोल अंबानी की पत्नी कृशा शाह, बिजनेसमैन अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी ने कृशा शाह से शादी कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार, शाह का जन्म और पालन-पोषण मुंबई में हुआ और वह एक सामाजिक कार्यकर्ता और उद्यमी हैं। उन्होंने एक सोशल नेटवर्क कंपनी डिस्को की स्थापना की। वह पहले यूके में एक्सेंचर की कर्मचारी थीं और बाद में एक उद्यमी बनने के लिए भारत लौट आईं।

    जीवीके के वाइस चेयरमैन जीवी संजय रेड्डी की पत्नी पिंकी रेड्डी ने इवेंट की तस्वीरें साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। शादी में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और राकांपा सांसद सुप्रिया सुले समेत कई शख्सियतें शामिल हुईं।

    YOU LIKES

    https://golden36garh.com/?p=1343

    https://golden36garh.com/?p=1324

    https://golden36garh.com/?p=1186

  • ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया क्या है, एक ऐसी स्थिति जिससे बप्पी लाहिरी पीड़ित थे ?

    ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया क्या है, एक ऐसी स्थिति जिससे बप्पी लाहिरी पीड़ित थे ?

    Indian Bollywood music composer and singer Bappi Lahiri poses during the Christmas and New Year’s Bollywood Disco Carnival in Mumbai on December 18, 2015.

    बप्पी लाहिरी ने आज अंतिम साँसे ली, एक और सितारे ने दुनिया छोरा

    ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया क्या है, एक ऐसी स्थिति जिससे बप्पी लाहिरी पीड़ित थे ? दिवंगत गायक संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के डॉक्टर ने कहा कि वह ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (ओएसए) से पीड़ित थे, जो नींद के दौरान ऊपरी वायुमार्ग के बार-बार गिरने के कारण होने वाली नींद से संबंधित श्वास विकार है। ओएसए तब होता है जब गले की मांसपेशियां रुक-रुक कर आराम करती हैं और वायुमार्ग को अवरुद्ध कर देती हैं। ओएसए के कुछ लक्षण और लक्षण दिन के समय अत्यधिक नींद आना, जोर से खर्राटे लेना और अचानक जागना हांफना है।

    YOU LIKES

    https://golden36garh.com/?p=1334

    https://golden36garh.com/?p=1324

    https://golden36garh.com/?p=1286

  • अब LIC देगा बेटी की शादी के लिए 31 लाख रूपए !

    बेटी की शादी के लिए चिंता हुआ ख़त्म, LIC देगा पैसे

    अब LIC देगा बेटी की शादी के लिए 31 लाख रूपए I जहा एक तरफ महंगाई इतनी बढ़ रगी है, वही पिता को अब बेटी की शादी की चिंता शुरू हो गई है। अब ऐसे में बेटी की शादी धूमधाम से कर तो कैसे ? ये प्रश्न अब मां बाप को सताने लगी है। एक तरफ सभी चीज़ों के दाम बढ़ रहे हैं , दसरी तरफ बेटियों की शादी की जिम्मेदारी पिता की कमर तोड़ के रख दे रही है। ऐसे में एलआईसी सामने आया है पिता की जिम्मेदारी आसान बनाने को।

    जी हाँ आपको बता दें , देश की सबसे बड़ी इंश्योरेेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम की कन्यादान पॉलिसी लेकर आई है, जिससे बेटियों की शादी धूमधाम से कर सकते हैं I इस पॉलिसी में आप अपनी बेटी के जन्म के साथ ही शादी के लिए पैसा जोड़ना शुरू कर सकते है और जब बेटी की उम्र शादी योग्य होगी तो आपको मैच्योरिटी में 31 लाख रुपए तक मिल सकते हैं।

    आप रोज अगर सिर्फ 151 रुपए भी बचाते हैं तो बेटी की शादी के लिए आपके पास 31 लाख रुपए जमा हो जाएंगे। वहीं इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80सी के तहत आपको टैक्स में छूट भी मिलती है।

    एलआईसी कन्यादान पॉलिसी में निवेश करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 30 साल होनी चाहिए और बेटी की आयु 1 साल से कम नहीं होनी चाहिए। यह प्‍लान 25 के लिए मिलेगा, लेकिन प्रीमियम 22 साल ही देना होगा। आपकी और बेटी की अलग-अलग उम्र के हिसाब से भी यह पॉलिसी मिलती है।

    कन्यादान पॉलिसी में अगर आप रोजाना सिर्फ 151 रुपए भी बचाते हैं तो महीने में 4530 रुपए का निवेश करना पड़ेगा और 25 साल बाद पॉलिसी मैच्योर होने पर आपको पूरे 31 लाख रुपए मिलेंगे।

    जानिये क्या है LIC Kanyadan Policy?
    25 साल के लिए पॉलिसी को लिया जा सकता है
    22 साल तक प्रीमियम देना होगा
    बीच में अगर बीमाधारक की मृत्‍यु हो जाती है परिवार को कोई प्रीमियम नहीं देना होगा। बेटी को पॉलिसी के बचे साल के दौरान हर साल पैसा मिलेगा
    यह पॉलिसी कम या ज्‍यादा प्रीमियम की भी ली जा सकती है
    कन्यादान पॉलिसी लेने के दौरान आपको आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, बेटी का जन्म प्रमाण पत्र जैसे डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है

    YOU LIKES

    https://golden36garh.com/?p=1324

    https://golden36garh.com/?p=1307

    https://golden36garh.com/?p=1295

  • कोयला अफरा-तफरी अरोपी की रेगुलर बेल की याचिका खारिज

    कोयला अफरा-तफरी अरोपी की रेगुलर बेल की याचिका खारिज

    राजू सिंह और मुरारी सोनी की रेगुलर बेल की याचिका खारिज

    कोयला अफरा-तफरी अरोपी की रेगुलर बेल की याचिका खारिज, बिलासपुर में हुए 5 हजार टन कोयला अफरा-तफरी में मामले मे तीन आरोपी का पता चला जिसमें से दो आरोपी जेल के सलाखों के पीछे है, और मास्टर माइंड अभी पकड़ में नही आया है जानकारी के मुताबिक I जो दो आरोपी जेल में हैं उनकी रेगुलर बेल की याचिका सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी है I

    बताया जा रहा है की कुछ समय पहले तिफरा यदुनंदन नगर निवासी ट्रांसपोर्टर केपी पयासी ने कोयला अफरा-तफरी मामले में कोयला व्यापारी दीपक सिंह,राजू सिंह और मुरारी सोनी के खिलाफ अपराध दर्ज कराया था Iआवर इन सभी आरोपियों को पुलिस ने इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी,407 और 409 के तहत मामला दर्ज किये थे I

    इन मामलों के बाद ये तीनो आरोपी फरार थे I पुलिस तीनों की पकड़ में लगी हुई थी I इस दौरान पुलिस ने राजू सिंह के बड़े भाई अजय सिंह के हरदी स्थित कोयला प्लाट में छापामारा और कार्रवाई की और राजू सिंह के पिता रामजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया I

    जिसमें 18 सौ टन का कोयला पुलिस ने जब्त कर लिया और डिपो को फिर सील कर दिया था I बताया गया है कि फिलहाल कोयला अफरा तफरी मामले में रामजीत सिंह को भिलाई पुलिस ने अपने कस्टडी में रखे हैं।

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये भी बताया गया कि फरार शातिर आरोपी राजू सिंह और मुरारी सोनी को भी सकरी पुलिस ने दिल्ली के एक होटल में पकड़ा था I जिसके बाद से ये दोनों जेल में है I और दोनो आरोपी (राजू सिंह और मुरारी सोनी) रेगुलर बेल की याचिका सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी है I

    बताया गया है कि ये सभी मामलो में मास्टर माइंड दीपक सिंह अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आये हैं I जानकारी के मुताबिक दीपक सिंह फरारी काटने के दौरान ही रायपुर में अपने परिवार वालो के साथ एक शादी कार्यक्रम में शामिल हुआ था , और जहा आरोपी दीपक सिंह ने अपनी धर्म पत्नी के नाम पर एक कॉलोनी में एक करोड़ करीब मकान खरीदी का सौदा किया जनकारी मिला है, की आरोपी वर्तमान मे अपने ससुराल जो धनबाद में है, वहा छुपा बैठा है।

  • छत्तीसगढ़ के तीन संदिग्ध शिकारियों को अनूपपुर डीएफओ ने पकड़ा

    छत्तीसगढ़ के तीन संदिग्ध शिकारियों को अनूपपुर डीएफओ ने पकड़ा, शिकारियों के पास से स्कारपिओ- राइफल सहित अनेक सामग्री जप्त I

    छत्तीसगढ़ के वन मंडल एवं वन परिक्षेत्र अनूपपुर के जमुड़ी बीट अंतर्गत शहडोल अमरकंटक मुख्य मार्ग के मध्य कक्ष क्रमांक आर,एफ, 380 के वनक्षेत्र में 18-19 जनवरी की मध्य रात्रि रात्रि गश्त के दौरान अनूपपुर मंडल अधिकारी डॉ,ए,ए, अंसारी ने एक स्कॉर्पियो वाहन क,सी,जी,13यू,सी,7304 के साथ तीन अन्य व्यक्तियों को संदिग्ध स्थिति में देखकर वन अमले को सूचित किये पूछताछ के लिए पकड़ा I

    जिसमे शिकार के प्रयास के संदिग्ध तीन आरोपियों के पास से एक राइफल,25 जिंदा कारतूस एवं एक खाली कारतूस दो चाकू,एक गडासा एवं एक एयर बैग जिसमें खून लगा था I ये सारी सामग्री बरामद किया I

    इस दौरान संदिग्ध शिकार के आरोपी सोहराव फिरदौसी पिता अबरार अहमद 32 साल,वकील पिता मोहम्मद हुसैन फिरदौसी उम्र 33 वर्ष, आरिफ पिता कासिम फिरदौसी 35 वर्ष सभी निवासी नवागढ़ थाना अंबिकापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ के विरूद्ध वन अप,क,4498/21 दर्ज कर वन्यप्राणी संरक्षण अधि,1972 की धारा 2, 9,16.(ए)(बी) 50 एवं 51 के तहत कार्यवाही की गई I

    पकड़े गए आरोपियों के और अन्य अपराधों में सम्मिलित होना समझ कर वन विभाग द्वारा डॉग स्कॉट शहडोल की मदद से वन क्षेत्र का परीक्षण जारी कराया गया आरोपियों की चिकित्सकीय जांच पश्चात न्यायालय में पेश किया गया I

    इस दौरान उप वन मंडलाअधिकारी अनूपपुर के,बी, सिंह,वन परिक्षेत्र अधिकारी अनूपपुर पंकज कुमार शर्मा,परिक्षेत्र सहायक किरर रिचर्ड रेगीराव,परिक्षेत्र सहायक अनूपपुर संतोष श्रीवास्तव,वन चौकी किरर प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा के साथ वनरक्षक नर्मदा प्रसाद पटेल,बाल सिंह,राजमणि सिंह,हरिनारायण पटेल,रोहित उपाध्याय,रामेश्वर पटेल,हरिशंकर महरा,सुरेश प्रजापति,रईस खान दिनेश राैतेल एवं राकेश राैतेल पूरी कार्यवाही में सामूहिक रुप से सम्मिलित रहे हैं I

    इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी पंकज कुमार शर्मा ये बताये कि शिकार के प्रयास में देर रात संदिग्ध स्थिति में वनक्षेत्र में भ्रमण कर रहे तीन आरोपियों को स्कॉर्पियो वाहन एवं राइफल तथा अन्य संदिग्ध सामग्रियों के साथ पकड़ कर पूछताछ की गई जहा तीनो आरोपी जो छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजा जिले के हैं इनको गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

  • कोरोना से निपटने CM ने जारी किए आदेश

    बिलासपुर I कोरोना से निपटने CM ने जारी किए आदेश , मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण को नियंत्रण में रखने के लिए जारी किये आदेश, कोविड से हो रही प्रत्येक मृत्यु का होगा ऑडिट I

    प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण से छतीसगढ़ में हर दिन वृद्धि देखी जा रही है I वही प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण को नियंत्रण में रखने के लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए है I और कोरोना से हुए दैनिक मौतों की संख्या प्रदेश में बढ़ती जा रही है, जिससे स्तिथि अनियंत्रित होती नज़र आ रही है I

    इस पर मुख्यमंत्री बघेल ने अपनी चिंता जताते हुए कहा, प्रमुख सचिव स्वस्थ्य विभाग को भर्ती मरीज़ों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है, जिसका सख्ती है पालन होगा I वही दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है की ,कोविड से हो रही प्रत्येक मौतों का ऑडिट भी किया जायेगा.

    और इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग और कलेक्टर इसकी सीधी निगरानी करने वाले है I अगर CM भूपेश बघेल के आदेशों का सख्ती से पालन किया गया तो निश्चित ही प्रदेश वासियों को इस संकट से जल्दी ही निजात मिलेगी I

    YOU LIKES :

    https://golden36garh.com/?p=1272&preview=true

    https://golden36garh.com/?p=1272&preview=true

  • भूपेश बघेल ने किया ऐलान किसानों की चिंता हुई कम !

    भूपेश बघेल ने किया ऐलान किसानों की चिंता हुई कम

    बिलासपुर I किसान धान खरीदी को लेकर चिन्ता न करें, सभी पंजीकृत किसानों का खरीदा जाएगा धान, ऐसा कहा छत्तीसगढ़ के CM ने , ऐसा करके एक बार फिर से लोगों के दिल में जगह बना ली है भूपेश बघेल ने Iअब किसानों को थोड़ी राहत मिलेगी I

    BILASPUR धान खरीदी की स्थिति प्रभावित होने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बीते कुछ दिनों से मौसम ठीक न होने की वजह से राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की स्थिति प्रभावित हुई है। लेकिन किसानों को चिन्ता करने की जरूरत नहीं है।

    मौसम ठीक होते ही उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी में तेजी लायी जाएगी। वर्तमान स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे को धान उपार्जन की व्यवस्था की समीक्षा की और इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने को कहा है।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य में सभी पंजीकृत कृषकों से धान की खरीदी की जाएगी। इसके लिए उपार्जन केन्द्रों में खरीदी की व्यवस्था के साथ और अधिक विस्तारित करने के निर्देश दिए गए है। मौसम खुलते ही किसानों से तेजी से धान खरीदी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

    वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि राज्य में धान खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी है। सरकार की यह कोशिश रहेगी की इस अवधि में शत-प्रतिशत किसानों से उनके पंजीकृत रकबे के धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर किसानों के सहूलियत के लिए धान खरीदी के निर्धारित अवधि में वृद्धि करने का विचार किया जाएगा।