Tag: GOLDEN CHHATTISGARH

  • जंगल की आग पर सीईईडब्ल्यू अध्ययन

    जंगल की आग पर सीईईडब्ल्यू अध्ययन

    जंगल की आग पर सीईईडब्ल्यू अध्ययन

    जंगल की आग पर सीईईडब्ल्यू अध्ययन ,काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) द्वारा जारी एक अध्ययन में पाया गया है कि पिछले दो दशकों में जंगल की आग की तीव्रता और आवृत्ति के साथ-साथ उन महीनों की संख्या में वृद्धि हुई है जिनमें जंगल में आग लगती है।
    इस अध्ययन का शीर्षक है ‘बदलती जलवायु में जंगल की आग का प्रबंधन’।
    इस अध्ययन में पाया गया कि पिछले दो दशकों में जंगल की आग में दस गुना वृद्धि हुई है।


    अध्ययन में यह भी पाया गया है कि भारत के 62 प्रतिशत से अधिक राज्य उच्च तीव्रता वाले जंगल की आग की चपेट में हैं।
    मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में पिछले एक महीने में जंगल में आग लगने की गंभीर घटनाएं सामने आई हैं।
    राजस्थान में हाल ही में सरिस्का टाइगर रिजर्व के जंगल में लगी आग को भी बेमौसम बताया गया, जिससे उच्च तापमान के कारण आग फैल गई।


    भारत में सबसे कमजोर राज्य –
    सीईईडब्ल्यू के अध्ययन में पाया गया है कि असम, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तराखंड और सिक्किम को छोड़कर उत्तर-पूर्वी राज्य तेजी से जलवायु परिवर्तन के कारण उच्च तीव्रता वाले जंगल की आग की चपेट में हैं। 2019 में, भारतीय वन सर्वेक्षण की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 36 प्रतिशत वन आवरण वनों में आग की आशंका वाले क्षेत्रों में आता है।

    भारत के कितने प्रतिशत जिले चरम जलवायु घटना हॉटस्पॉट हैं?
    सीईईडब्ल्यू के इस अध्ययन के अनुसार, भारत के 75 प्रतिशत से अधिक जिले चरम जलवायु घटनाओं के लिए हॉटस्पॉट हैं, और 30 प्रतिशत से अधिक जिले अत्यधिक जंगल की आग के लिए हॉटस्पॉट हैं।

    पिछले दो दशकों में, भारत के किस राज्य में जंगल में आग लगने की सबसे अधिक घटनाएं हुई हैं?
    पिछले दो दशकों में मिजोरम में सबसे ज्यादा जंगल में आग लगने की घटनाएं हुई हैं। राज्य के 95 प्रतिशत से अधिक जिले जंगल की आग के हॉटस्पॉट हैं।

    बाढ़ संभावित जिलों के बारे में
    इस अध्ययन में यह भी बताया गया है कि भारत के पहले बाढ़ प्रवण जिले अब सूखाग्रस्त हो गए हैं। यह जलवायु परिवर्तन से संबंधित अदला-बदली की प्रवृत्ति के कारण है।

    इस रिपोर्ट की सिफारिश
    रिपोर्ट में सिफारिश की गई है कि जंगल की आग को “प्राकृतिक आपदा” के रूप में माना जाना चाहिए और इसे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत शामिल किया जाना चाहिए ताकि उन्हें ठीक से प्रबंधित किया जा सके।

    YOU ALSO LIKES :

    https://golden36garh.com/?p=1538

    https://golden36garh.com/?p=1525

    https://golden36garh.com/?p=1505

  • श्री भूपेश बघेल जी ने कर्मा जयंती में दिया यह तोहफा !

    श्री भूपेश बघेल जी

    श्री भूपेश बघेल जी ने कर्मा जयंती में दिया यह तोहफा !

    हीना कौशिक, बिलासपुर I आपको बता दें की 14 घंटे पहले ही CM सर के फेसबुक पेज पर ये पोस्ट पब्लिश की गई है I जिसमे बताया गया कि उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कैसे डटे हुए हैं I उनके फेसबुक पे उनके कर्मा जयंती और सामूहिक विवाह के कुछ फोटो भी शेयर किए गए हैं Iदेखिये उनके पेज पर क्या लिखा है –

    दुर्ग जिले के ग्राम तेलीगुण्डरा में आयोजित तहसील स्तरीय आदर्श सामूहिक विवाह एवं कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने क्षेत्र के विकास के लिए की अनेक घोषणाएं I

    सामूहिक विवाह की तस्वीरें

    ▪️ तहसील साहू संघ द्वारा ग्रामीण विकास की विभिन्न मांगों के लिए दिए 50 लाख रुपये

    ▪️ तेलीगुण्डरा के विकास के लिए दिए 25 लाख रुपये, तेलीगुण्डरा में बनेगा हाई स्कूल भवन

    ▪️पाटन क्षेत्र के भामाशाह माने जाने वाले स्व. दाऊ रामचन्द्र साहू के नाम पर होगा रानीतराई का महाविद्यालय

    #CGdevelpment

    YOU LIKES

    https://golden36garh.com/?p=1505

    https://golden36garh.com/?p=1495

    https://golden36garh.com/?p=1483

  • कोरिया में म्यूजिक, डांस और मॉडलिंग का हुआ ग्रैंड फिनाले

    कोरिया में म्यूजिक, डांस और मॉडलिंग का हुआ ग्रैंड फिनाले

    AKASH DAHARIYA & HARSHALI CHAUHAN

    कोरिया में म्यूजिक, डांस और मॉडलिंग का हुआ ग्रैंड फिनाले..

    कोरिया में म्यूजिक, डांस और मॉडलिंग का हुआ ग्रैंड फिनाले -कोरिया में विगत दीनो द रॉयल इवेंट की कंपनी द्वारा म्यूजिक डांस और मॉडलिंग जैसे शो का आयोजन किया गया था, जिस्का ग्रैंड फिनाले था| इस भव्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कोने कोने से प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया I इस कार्यक्रम का आयोजन नेशनल हाई वे 43 के निकट सरकस ग्राउंड में किया गया था Iजिस्म बॉलीवुड और पंजाब के मशहूर सिंगर दीप मनी ने शिरकत की।

    इसमे मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, बैकुंठपुर के 200 प्रतिभाओं ने ऑडिशन दिया था, जिस्का ग्रैंड फिनाले राउंड अभी किया गया।

    इस ग्रैंड फिनाले में फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता आकाश डहरिया, जो की SKD फिल्म्स प्रोडक्शन के एम.डी. हैं, जिन्हे छॉलीवुड रत्न से सम्मानित किया जा चुका है I उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराइ I कार्यक्रम में दीप मनी सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में थे I जहाँ आकाश डहरियाऔर हर्षाली चौहान जज की भूमिका में रहें I मनेंद्रगढ़ के जानेमाने चेहरों ने भी वहां अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराई और कार्यक्रम का मान बढ़ाया I

    KIDS WINNER
    JUDGES
    AKASH WITH DEEP MONEY

    ग्रैंड फिनाले में मनेन्द्रगढ़ की तमन्ना खान मिस कोरिया 2022 की विजेता रही I वहीँ विक्की बुनकर मिस्टर कोरिया के विजेता रहे I टिन में मिस आस्था सलुजा विजेता रहीं I और किड्स कोरिया गर्ल में दीपिका सोनी विजेता रहीं और बॉयज में मंसुरी विजेता रहे I

    इस अवसर पर थे रॉयल इवेंट के संचालक टीम में डायरेक्टर अंशुलाल, रवि कुमार असिस्टेंट डायरेक्टर, गुमर व मैनेजिंग डायरेक्टर नेहा कुमार अवं जूरी मेंबर में अंजली सिंह शमील रही। मंच का पदभार दिव्या सिंह ने संभाला।

    YOU LIKES :

    https://golden36garh.com/?p=1495

    https://golden36garh.com/?p=1483

    https://golden36garh.com/?p=1451

  • सेंट जेवियर्स स्कूल द्वारा समर कैप में छात्रों ने कला कौशल का परिचय देते हुए दिखाई अपनी प्रतिभा

    सेंट जेवियर्स स्कूल द्वारा समर कैप में छात्रों ने कला कौशल का परिचय देते हुए दिखाई अपनी प्रतिभा

    सेंट जेवियर्स स्कूल द्वारा समर कैप में छात्रों ने कला कौशल का परिचय देते हुए दिखाई अपनी प्रतिभा..

    आज दिनांक 29.3.22 को सेंट जेवियर्स हाई स्कूल सिरगिट्टी में समर कैंप जो विगत दिवस19.3.22 से चला आ रहा था उसका समापन आज भव्य रुप से किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में शालेय परिवार के अभिन्न अंग( सी. ई .ओ. )श्री मुकेश सराफ,(ए.डी )श्री ए.सामंत राय, छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के प्रसिद्ध कलाकार श्री आकाश डहरिया गणमान्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
    कहा गया है ,”बचपन जाए पर बचपना ना जाए”इसी मूल उद्देश्य को कार्य रूप में परिणित करते हुए शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती संतोषी डाकवा जी के मार्गदर्शन में बच्चों की सृजनात्मक शैली के विकास के लिए शाला परिवार में समर कैंप के दौरान विभिन्न संज्ञानात्मक क्षेत्र में विकास हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

    जिसमें कैलीग्राफी, मंडला आर्ट ,योगासन ,आर्चरी ,पॉटरी, नृत्य कला, संगीत कला, वैदिक गणित, ट्रेजर हंट ,स्पोकन इंग्लिश जैसे कार्यक्रमों का आयोजन प्रशिक्षित शिक्षकों के द्वारा किया गया। सभी विद्यार्थीयों के द्वारा इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया।

    सभी विद्यार्थियों ने इन सभी कार्यक्रमों में अपनी विशेष सहभागिता दी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री आकाश डहरिया जी ने अपने उदगार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों के अंदर कुछ ना कुछ प्रतिभा छिपी होती है और माता पिता एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन के द्वारा ही यह प्रतिभा बाहर उभर कर आती है।

    इस अवसर पर छात्र एवं छात्राओं के द्वारा नृत्य एवं संगीत के कार्यक्रमों का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। जादू के विशेष खेल दिखाए गए। शालेय परिवार के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    YOU LIKES

    https://golden36garh.com/?p=1483

    https://golden36garh.com/?p=1451

    https://golden36garh.com/?p=1438

  • छत्तीसगढ़ सरकार के सफल 3 साल..

    छत्तीसगढ़ सरकार के सफल 3 साल..

    छत्तीसगढ़ सरकार के सफल 3 साल..

    छत्तीसगढ़ सरकार के सफल 3 साल के उपलक्ष्य में CMO द्वारा प्रदेश वासियों के लिए प्रतियोगिता रखी गई थी |जिसमे सभी ने अपनी हिस्सेदारी दिखाई |इस प्रतियोगिता में स्लोगन, रील्स जो आजकल हर किसी के ज़िन्दगी का हिस्सा बन चूका है, और फोटोग्राफी जैसे कला शामिल किये गये हैं |

    इनमें से जिनका सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन रहेगा , उन्हें सम्मानित किया जाएगा। दरअसल इस प्रतियोगिता को आयोजित करने का उद्देश्य यह भी है कि इन क्षेत्रों से जुड़े कलाकार,और उनकी छवि पे प्रकाश पडे. जिससे उन्हें काम करने और आगे बढ़ने में मोटिवेशन मिले |वहीं एक और उद्देश्य की प्रदेश के कलाकारों को पहचान मिले उनके कामों से |

    इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नाम 21 मार्च को घोषित किये जाने हैं |

    CM भूपेश बघेल के फेसबुक पोस्ट से – छत्तीसगढ़ सरकार के विकास में विश्वास के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई स्लोगन, रील एवं फोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम 21 मार्च 2022 को किए जायेंगे घोषित।#CGModel#CGSwabhimaanKe3sal

    YOU ALSO LIKES :

    https://golden36garh.com/?p=1451

    https://golden36garh.com/?p=1438

    https://golden36garh.com/?p=1425

  • मोर दिल CG म्यूजिक एल्बम को मिली सराहना

    मोर दिल CG म्यूजिक एल्बम को मिली सराहना

    MOR DIL POSTER

    मोर दिल CG म्यूजिक एल्बम को मिली सराहना..

    मोर दिल CG म्यूजिक एल्बम को मिली सराहना, मोर मन के कुरिया की अपार सफलता के बाद एक और हिट म्यूजिक एल्बम सांग मोर दिल जो SKD फिल्म्स प्रोडक्शन और Ayra&Riva एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है ,अभी चर्चा में है |

    इस म्यूजिक एल्बम में छॉलीवूड के दबंग एक्टर ( छॉलीवूड रत्न) आकाश डहरिया और छॉलीवूड एक्ट्रेस हिना कौशिक ( सजनी) ने काम किया है |जिसके डायरेक्टर गितेश यादव हैं| सिंगर रोशन वैष्णव और श्रद्धा मंडल हैं |

    छत्तीसगढ़ के ये कलाकार अपने मनमोहक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत रहे हैं |मोर दिल ज़ी म्यूजिक छत्तीसगढ़ी के यूट्यूब चैनल में रिलीज़ हुआ है |हाल ही में इसका BTS / बिहाइंड द सीन , SKD फिल्म्स प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल में रिलीज़ किया गया है |

    जिसमें आप देख सकते हैं कि एक म्यूजिक एल्बम बनाने में क्या मेहनत लगती है , यह कलाकार क्या प्रिपरेशन करते हैं, जिससे शूट के दौरान ज्यादा परेशानियों का सामना न करना पड़े |इस BTS वीडियो में आप देख सकते हैं कि शूट के दौरान की कुछ खट्टे मीठे लम्हे, इन् कलाकारों की मस्ती , टीम वर्क , डेडिकेशन, और काम के प्रति प्यार |

    वैसे कोविड के बाद तो सभी क्षेत्र का काम ढीला पड़ा है , लेकिन छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने कमर कस ली है हार न मानने की | निरंतर प्रयास और अभ्यास ही इंसान को आगे बढ़ाता है , और आकाश , हिना भी अपने अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर तैयारी में जुट गए हैं |

    इनके नेक्स्ट प्रोजेक्ट क्या है ये अभी पता नहीं चल पाया है |उम्मीद है आप लोगों को इनकी केमिस्ट्री जल्द देखने को मिलेगी | आप मोर दिल का BTS, SKD फिल्म्स प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पे जाकर देख सकते हैं |

    Actor Akash Dahariya
    Actress Heena Kaushik

    YOU LIKES :

    https://golden36garh.com/?p=1438

    https://golden36garh.com/?p=1425

    https://golden36garh.com/?p=1412

    https://youtu.be/1xZMn0zENG0

  • शिक्षिकाओं का किया तहे दिल से स्वागत..

    शिक्षिकाओं का किया तहे दिल से स्वागत..

    सभी करे नारी का सम्मान

    शिक्षिकाओं का किया तहे दिल से स्वागत..

    शिक्षिकाओं का किया तहे दिल से स्वागत ,विश्व महिला दिवस में आज शहरी स्त्रोत केंद्र अंतर्गत कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल सरकंडा में यूआरसी क्रांति साहू सर जी के द्वारा बीईओ सर की अध्यक्षता में समस्त महिला शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के द्वारा अपने-अपने अनुभव को प्रेरणा के रूप में सार्वजनिक किया गया।

    इसी कड़ी में एबीईओ श्रीमती सुनिता ध्रुव,श्रीमती दीप्ति गुप्ता मेड़म के द्वारा किस प्रकार महिलाओं के समानता के अधिकार में पुरूषों का महत्व रहता है ,एवं महिलाओ को अपने आप मे स्वयं में बदलाओं लाने पर प्रकाश डाला गया। वहीँ हेडमास्टर श्रीमती शिव कुमारी डहरिया जी ने अपने प्रेरणा गीत से कार्यक्रम में और उत्साह भर दिया ,और अपने अनुभव साझा किये |

    अंत में श्री क्रांति साहू सर जी अपने उद्बोधन में नारी शक्ति को विद्या के देवी सरस्वती, धन की देवी लक्ष्मी व मॉ दुर्गा की प्रतिमुर्ती के रूप में मानते हुए उनके स्वरूपो का वर्णन किया गया।कार्यक्रम में समस्त महिला शिक्षकों को फूलमाला,गुलदस्ता एवं पेन देकर सम्मान किया गया।

    कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुष्मित शर्मा सीएसी के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम को सफल बनाने ,मास्टर ट्रेनर तुलसीशर्मा,योगेन्द्र गौरहा सर जी ऊषाकोरी,किरण डेग्विकर,गौकरण उपाध्यय,शेख सहाबुद्दीन,सुनील पांड़ेय,मनोज सिंह ठाकुर उपस्थित थे।

    YOU LIKES

    https://golden36garh.com/?p=1425

    https://golden36garh.com/?p=1412

    https://golden36garh.com/?p=1402

  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च आज..

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च आज ..

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। महिला दिवस मनाने का उद्देश्य समाज में महिलाओं के विभिन्न योगदानों को पहचानना और लैंगिक समानता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस दिन, लोग अक्सर उन महिलाओं के लिए चिल्लाते हैं जो उनके लिए महत्वपूर्ण हैं।

    इसलिए हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, सोशल मीडिया उन मजबूत महिलाओं, महिलाओं को समर्पित पोस्ट से भर जाता है, जिन्होंने कुछ अलग किया है – और यह साल भी अलग नहीं है।
    अब हम लिंग, सामाजिक समानता और जलवायु परिवर्तन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी को समझते हैं, और यह मानते हैं कि आज लैंगिक समानता के बिना, एक स्थायी भविष्य, एक समान भविष्य, पहुंच से बाहर है।

    नारी का सम्मान आज ही क्यों, हर दिन इन्ही से है..

    महिलाओं के अधिकारों की हिमायत करना साल भर की जिम्मेदारी है। हालाँकि, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, जो हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में मनाया जाता है, महिलाओं की समानता के लिए खड़ा होना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।
    हम सभी का अस्तित्व महिलाओं के लिए है क्योंकि उन्होंने हमें जीवन दिया और हमें दुनिया में लाया। प्रिय महिला, आप खुशी, साहस, निडरता और ताकत की प्रतिमूर्ति हैं। हम महिलाओं की उपस्थिति के बिना इस दुनिया की कल्पना नहीं कर सकते। हमारे जीवन में आने और इसे सार्थक बनाने के लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद।

    आज हम प्रतिज्ञा करें कि हम अपने आसपास की महिलाओं की देखभाल करेंगे और उन्हें समृद्ध होने और जीवन में सफलता प्राप्त करने में मदद करेंगे।
    महिला दिवस पूरी दुनिया में महिलाओं के सार का जश्न मनाता है।

    यह दिन इस बात के महत्व को दर्शाता है कि महिलाओं के साथ बिना किसी पूर्वाग्रह या पूर्वाग्रह के समान व्यवहार क्यों किया जाना चाहिए। मार्च 8 पर, महिला दिवस एक ऐसी दुनिया में सभी उम्र और जातियों की महिलाओं को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है जहां वे स्वतंत्र रूप से और अपनी शर्तों पर रह सकती हैं।

    महिलाओं को हमेशा किसी न किसी तरह के बल द्वारा दबा दिया गया है जिसने उनकी पसंद और स्वतंत्रता को प्रतिबंधित कर दिया है। लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है, महिलाएं अपनी पूरी क्षमता तक बढ़ रही हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही हैं कि उनके पास बोलने के लिए साधन, विकल्प और स्वतंत्रता है, और वे जो चाहें करती हैं।


    दुनिया की सभी अविश्वसनीय महिलाओं के लिए, आज ही नहीं बल्कि हर एक दिन चमकें। नारी होना अपने आप में एक महाशक्ति है। महिलाओं के बिना हमारी दुनिया का कोई मतलब नहीं होता। अद्भुत कोमलता के साथ पूर्ण सामंजस्य में मौजूद उनका साहस हर दिन हमारी दुनिया को बचाता है।

    INTERNATIONAL WOMEN’S DAY

    यह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, 8 मार्च, “एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता” विषय के तहत संयुक्त राष्ट्र महिला और दुनिया में शामिल हों, और महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए जलवायु कार्रवाई का आह्वान करें।

    महिलाओं और लड़कियों को जलवायु संकट के सबसे बड़े प्रभावों का अनुभव होता है क्योंकि यह मौजूदा लैंगिक असमानताओं को बढ़ाता है और महिलाओं के जीवन और आजीविका को खतरे में डालता है।

    दुनिया भर में, महिलाएं प्राकृतिक संसाधनों पर अधिक निर्भर हैं, फिर भी उनकी पहुंच कम है, और अक्सर भोजन, पानी और ईंधन हासिल करने के लिए अनुपातहीन जिम्मेदारी वहन करते हैं।

    चूंकि महिलाएं और लड़कियां जलवायु प्रभावों का बोझ उठाती हैं, इसलिए वे जलवायु अनुकूलन, शमन और समाधानों में बदलाव लाने और उसे आगे बढ़ाने के लिए भी आवश्यक हैं।

    दुनिया की आधी आबादी को शामिल किए बिना, यह संभावना नहीं है कि कल एक स्थायी ग्रह और एक लिंग समान दुनिया के लिए समाधान प्राप्त होंगे।

    पिछले साल, जनरेशन इक्वलिटी फोरम में, जलवायु न्याय के प्रति ठोस प्रतिबद्धता बनाने के लिए सरकारों, निजी क्षेत्र की कंपनियों, संयुक्त राष्ट्र प्रणाली और नागरिक समाज को एक साथ लाते हुए, जलवायु न्याय के लिए नारीवादी कार्रवाई के लिए कार्रवाई गठबंधन शुरू किया गया था।

    यह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, एक्शन गठबंधन वैश्विक कार्रवाई और निवेश को चलाने में मदद कर रहा है, जिसमें लिंग-न्यायसंगत जलवायु समाधानों के लिए वित्तपोषण, हरित अर्थव्यवस्था में महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ाना, महिलाओं और लड़कियों को जलवायु प्रभावों और आपदाओं के प्रति लचीलापन बनाना और उपयोग में वृद्धि करना शामिल है।

    लैंगिक समानता और जलवायु पर डेटा।

    महिलाओं और लड़कियों द्वारा सभी स्तरों पर जलवायु कार्रवाई करने के सभी तरीकों का जश्न मनाने में हमारे साथ शामिल हों, और उनकी आवाज़ उठाने और उनके काम का समर्थन करने में मदद करें।

    YOU LIKES

    https://golden36garh.com/?p=1412

    https://golden36garh.com/?p=1402

    https://golden36garh.com/?p=1391

  • मनीष यादव ने जीता केयर्न पिंक सिटी हाफ मैराथन

    मनीष यादव ने जीता केयर्न पिंक सिटी हाफ मैराथन

    Chhollywood Actor

    वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड लंदन में अपना नाम दर्ज़ कराया !!

    मनीष यादव ने जीता केयर्न पिंक सिटी हाफ मैराथन , आपको बता दें की छोलेवुड के मनीष यादव जो के अपने डांस और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। इनहोने इस्के पहले भी कई मैराथन में हिसेदारी किया है और जीता है। मनीष एक एथलिट भी हैं। एक तरिके से देखा जाए तो मनीष एथलीट, फिटनेस, जिमहोलिक, डांसिंग और एक्टिंग जैसे विभीन कलाओ से भरे हुए व्यक्तत्व वाले इंसान हैं।और साथ ही साथ एक यंग बिजनेसमैन भी हैं |

    इनहोने हाल ही में हुई केयर्न पिंक सिटी हाफ मैराथन में हिसा लिया था |जिसमे 23 किलोमीटर का वर्चुअल रन होना था | इनहोने इज कॉम्पिटिशन को जीत कर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में अपना नाम दर्ज किया ।

    Certificate of Participate
    Another marathon’s picture

    मनीष यादव, बिलासपुर छत्तीसगढ़ इंडिया, ने 19 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच आयोजित भारत के सबसे बड़े वर्चुअल रन केयर्न पिंक सिटी हाफ मैराथन 6वें संस्करण में भाग लिया , जिसमे 47797 लोगों ने भाग लिया था 22 अलग अलग देशों से | बड़ी खुशी की बात है की लंदन में हुई ऐसे मैराथन में छत्तीसगढ़ के कलाकार ने हिस्सा लकर यहां का और अपने माता पिता का गौरव बढ़ाया।

    मनीष यादव उभरते हुय छोलीवूड के कलाकार हैं, जिन्होंने अपने खूबसूरत वीडियो एल्बम से सबके दिलों में अपनी जगह बनाई है |तथा अन्य प्रोजेक्ट की तैयारिओं में लगे हुए हैं |मनीष वर्कहोलिक हैं, हमेशा काम करने का जुनून लिए इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहे हैं |इनकी आने वाली अपकमिंग मूवी सोंझरी आपको जल्द ही देखने को मिलेगी , जिसमे इनके दमदार रोल से सबके होश उड़ने वाले हैं |

    YOU LIKES :

    https://golden36garh.com/?p=1402

    https://golden36garh.com/?p=1391

    https://golden36garh.com/?p=1383

  • छत्तीसगढ़ के 30 स्टूडेंट्स की आज यूक्रेन से हुई वापसी

    छत्तीसगढ़ के 30 स्टूडेंट्स की आज यूक्रेन से हुई वापसी

    यूक्रेन से आये 30 स्टूडेंट्स छत्तीसगढ़ सरकार कर रही उच्चतम व्यवस्था ..

    छत्तीसगढ़ के 30 स्टूडेंट्स की आज यूक्रेन से हुई वापसी | यूक्रेन में फंसे छात्र छात्राएं गुरुवार को नयी दिल्ली लौटे हैं |अब तक छत्तीसगढ़ के 69 स्टूडेंट्स की सकुशल वापसी हो चुकी है |छत्तीसगढ़ सरकार ने इन स्टूडेंट्स के लिए सारी व्यवस्था उपलब्द्ध कराई है |

    नई दिल्ली में पहुंचने के बाद सभी के ठहरने से लेकर खाने की व्यवस्था वहां की गई | तथा वहां से अपने गृहनगर जाने की सुविधा दी जा रही है |आवासीय आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को 30 छात्र यूक्रेन से नई दिल्ली वापस लौटे हैं।

    दल्लीराजहरा के हेमंत कुमार साहू, महासमुंद के कमलेश साहू, आकाश तिवारी, रायगढ़ के ओमप्रकाश पटेल, समीर कुमार भोई, अभिषेक सिंह, रायपुर के अफसार अंसारी, अमल पिल्लई, आद्यशा मोहंती, बोइदी आयुश्री, साक्षी अग्रवाल, जगदीश साहू, भुवन रायकवार, अपूर्वा वर्मा, अभिजीत वानी, राजनांदगांव की ऋषिका घोष, संजना श्रीवास्तव, दुर्ग के दिव्यान्श दुबे, चिरमिरी के संदीप कुमार डेविड, अभिषेक कुमार पटेल, प्रांजल तिवारी |

    अम्बिकापुर के शिवम सिंह, बिलासपुर की रिया अदिति, जांजगीर के चन्द्र प्रकाश राठौर, तुषार गिरी गोस्वामी, शुभम कुमार, निहारिका गवेल, धर्मजयगढ़ की शिफा खुर्शीद, कोरबा के अयान चक्रवर्ती गुरुवार को नई दिल्ली लौटे हैं।

    सभी छात्र छत्तीसगढ़ भवन में कुछ देर ठहरने के बाद फ्लाइट से रायपुर के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार छात्रों को सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ भवन में सहायता केंद्र स्थापित किया गया है। इन छात्रों को वाहन, आवास और भोजन की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा, छात्रों को उनके गृहनगर वापस लाने के लिए हवाई टिकट सहित सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है।

    YOU LIKES :

    https://golden36garh.com/?p=1391

    https://golden36garh.com/?p=1383

    https://golden36garh.com/?p=1362