Tag: shubham koshle

  • Big Breaking News: जनअदालत के बिच हुई जवान राकेश्वर मनहास की रिहाई! 5 दिन रहे नक्सलियों के कब्ज़े में

    Big Breaking News: जनअदालत के बिच हुई जवान राकेश्वर मनहास की रिहाई! 5 दिन रहे नक्सलियों के कब्ज़े में

    बीजापुर नक्सली हमला : बड़ी खबर बीजापुर के तर्रेम में नक्सली मुठभेड़ के बाद नक्सलियों ने जवान राकेश्वर मनहास को अपने कब्जे में कर बंधक बना लिया था। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार जवान राकेश्वर मनहास को आज नक्सलियों ने जन अदालत लगा कर छोड़ दिया है। नक्सली और सरकार के बीच वार्तालाप करवाने में 4 मध्यस्तो पद्मश्री धर्मपाल सैनी, तेलम बोरैया, बीजापुर मुरतंडा सरपंच सुखमती हक्का, रिटायर्ड शिक्षक रुद्र करे ने अहम भूमिका निभाई व स्थानीय जनताओं ने जवान को छुड़ाने में कड़ी मसक्कत की।

    कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर मनहास तर्रेम थाना पहुँच चुके है। चॉपर की मदद से उन्हें राजधानी रायपुर लाया जाएगा लेकिन इससे पहले उनकी स्वास्थ्य जांच की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में अभी किसी ने भी प्रशासनिक बयान खुल कर सामने नहीं दिया हैं। बीते दिन नक्सलियों ने बीजापुर के पत्रकार को कॉल पर जानकरी दी थी कि लापता जवान राकेश्वर मनहास उनके गिरफ्त में है तत्पश्चात से ही सुरक्षा बल, शाशन व प्रशासन उन्हें सुरक्षित वापस लाने की कार्यवाही में जुटी रहीं। नक्सलियों ने जवान राकेश्वर मनहास की एक तस्वीर जारी कर बताया कि वे उनके पास सुरक्षित है जिसे आज उन्हकने ने रिहा कर दिया है। फिलहाल उन्हें अभी मेडिकल जांच के बाद राजधानी लाया जायेगा।

  • Daily News Bulletins : गोल्डन छत्तीसगढ़ बिग ब्रेकिंग न्यूज़!

    Daily News Bulletins : गोल्डन छत्तीसगढ़ बिग ब्रेकिंग न्यूज़!

    रायपुर लॉक डाउन में किराना, फल, सब्जी दुकान बंद। इमरजेंसी सुविधाएँ में मेडिकल स्टोर खुले रहने की इजाजत। आम जनताओ को पेट्रोल सुविधा नहीं मिलेगी। 9 अप्रैल से 19 अप्रैल सुबह तक लगे इस लॉक डाउन के अंतर्गत यदि किसी जनता को बेवजह घूमते पाया गया तो प्रशासन ने सख्त कार्यवाही कें दिए हैं निर्देश, FIR भी हो सकती हैं। केवल उन्हीं शादी ब्याह को अनुमति जिन्होंने पहले ही लिखित में कोविड को ध्यान में रख कर अनुमति ले ली थी। अब किसी भी शादी या कार्यक्रम को अनुमति नहीं होगी। इस साल भी सरकार “पढई तुहंर दुआरी” के अंतर्गत वर्चुअल पढाई करवाने के निर्देश दिए हैं। वर्चुअल पढाई कार्य्रकम की यह दूसरी पारी हैं जिसमे बच्चो को घर बैठे ही शिक्षा दी जायेगी। छतीसगढ़ में 10 हजार से अधिक नए केस सामने आएँ हैं जिसमे ५३ लोगो की जान चली गई हैं।

  • लॉक डाउन की चर्चा हेतु कलेक्टर ने बुलाए उच्च स्तरीय बैठक, सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ लॉक डाउन की हो सकती हैं घोषणा।

    लॉक डाउन की चर्चा हेतु कलेक्टर ने बुलाए उच्च स्तरीय बैठक, सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ लॉक डाउन की हो सकती हैं घोषणा।

    दुर्ग और रायपुर के बाद अब राजनांदगांव जिले में भी बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन संपूर्ण लॉकडाउन करने की तैयारी में है। लाकडाउन को लेकर गुरुवार को कलेक्टर टीके वर्मा ने कलेक्टोरेट में जिले के जनप्रतिनिधि, व्यापारी व सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है। जिसमें संपूर्ण लाकडाउन पर चर्चा की जाएगी। कलेक्टर टीके वर्मा ने कहा कि जिले में हालात चिंताजनक हो गए हैं। शहरी क्षेत्र के बाद अंचल में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसको लेकर लाकडाउन किया जा सकता है। बैठक में संपूर्ण लाकडाउन को लेकर ही चर्चा की जाएगी।

    जिले में शहरी क्षेत्र के बाद खैरागढ़, डोंगरगढ़, छुईखदान, अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव ब्लॉक और डोंगरगांव में संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। हालांकि इसकी रोकथाम के लिए स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन किया गया है। लेकिन इसके बाद भी कोरोना संक्रमण का फैलाव कम नहीं हुआ है। बताया गया कि बैठक में कलेक्टर लॉकडाउन की घोषणा कर आदेश जारी करेंगे।

  • प्रदेश में संक्रमण हुआ बेक़ाबू! प्रशासन पूरी सख्ती में। 500 से 1000 से भी अधिक रोजाना कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे है।

    प्रदेश में संक्रमण हुआ बेक़ाबू! प्रशासन पूरी सख्ती में। 500 से 1000 से भी अधिक रोजाना कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे है।

    जिले में पहली बार सोमवार को सबसे ज्यादा 492 संक्रमितों की पहचान की गई है, जिससे हड़कंप मच गया है। मौजूदा स्थिति में शहरी क्षेत्र के हर मोहल्ले में 30 से ज्यादा संक्रमित हो चुके हैं। वहीं चार कोरोना संक्रमितों की जान गई है। छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित छेत्र रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर को माना जा रहा है। जिसमें पहले नंबर पर रायपुर तो दूसरे नंबर पर दुर्ग तो वहीं तीसरे नंबर पर बिलासपुर का नाम शामिल है। 500 से 1000 से भी अधिक रोजाना कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे है।

    स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सिनेशन की भी मुहिम जोरो पर चलाई जा रही है। शमसान घाट परिसर के अंदर खाली पड़े स्थान पर दो लोहे का एंगल रखकर कर कोरोना संक्रमित शव के अंतिम संस्कार किये जा रहे है। कोरोना संक्रमित से बिलासपुर शहर में एक साथ 14 जानें गयी। मल्हार, लोहर्सि, हिर्री, तखतपुर से 4, बोदरी चकरभाठा से 1 तो वहीं मस्तूरी से 1 मौत हुई है।

  • राजधानी को किया गया सील, लॉक डाउन के उल्लंघन पर प्रशासन होगा सख्त!

    राजधानी को किया गया सील, लॉक डाउन के उल्लंघन पर प्रशासन होगा सख्त!

    बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राजधानी रायपुर में शुक्रवार 9 अप्रेल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का निर्देश पारित कर दिया गया है। इसका आदेश राजधानी व आस पास के स्थानों पर जारी कर दिया गया हैं । मेडिकल सहित आवश्यक सुविधाओं को छूट दी जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में शुक्रवार से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया जा रहा है। बता दें कि मंगलवार को कोरोना के 9921 नए मामले सामने आये हैं। वहीं 53 मौंते भी हुई है। राजधानी रायपुर की सभी सीमाएं सील कर दी गई। रायपुर, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगाव हैं सबसे अधिक रिस्की कन्टेंमेंट जोन।

    रायपुर में अब तक 1000 से अधिक मौंते हो चुकी है। जिसके बाद शुक्रवार से एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाए जाने की घोषणा हुई है। छत्तीसगढ़ अब देश का तीसरा बड़ा संक्रमण वाला राज्य बन चुका है। मामले में मंत्री रविन्द्र चौबे कुछ ही देर में पत्रकारों से चर्चा विस्तृत जानकारी देंगे। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर में लगने वाला लॉक डाउन संपूर्ण लॉकडाउन होगा। लॉकडाउन का लोगों से सख्ती से पालन कराए जाने की संभावना है। इसमें आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं बंदी रखी जा सकती है।

  • बढ़ते संक्रमण ने सम्पूर्ण राज्यों में लॉकडाउन की स्थिति बढाई! हाई कोर्ट में तत्काल लॉक डाउन लगाये जाने पर हुई याचिका दायर।

    बढ़ते संक्रमण ने सम्पूर्ण राज्यों में लॉकडाउन की स्थिति बढाई! हाई कोर्ट में तत्काल लॉक डाउन लगाये जाने पर हुई याचिका दायर।

    दिल्ली हाई कोर्ट ने क्या सवाल किये ?

    देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी के मामलों में काफी इजाफा हो चुका है. ऐसे में महामारी के फैलाव को देखते हुए दिल्ली में तत्काल लॉकडाउन लगाए जाने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई। इस याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज करते हुए सवाल किया है कि क्या लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प है? हाईकोर्ट ने कहा कि लॉकडाउन से संबंधित निर्दश नितिगत फैसले के तहत आते हैं, जो कि संबंधित संस्थाए ही ले सकती हैं. देश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है।

    गुजरात हाईकोर्ट ने रोजोना बढ़ रहे मामलों को देखते हुए वीकेंड कर्फ्यू को लेकर निर्णय लेने के लिए कहा है। हाईकोर्ट को लगता है कि राज्य में लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 96,982 नये मामले सामने आए। मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,65,547 हो गयी है। देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 92.48 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 6.21 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.30 फीसदी रह गयी है। 

    टिके की सर्वाधिक खुरांके कहाँ कहाँ दी गई हैं ?

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार तक के आंकड़ों के मुताबिक अब तक देश में टीकों की कुल 8,31,10,926 खुराक दी जा चुकी हैं। मंत्रालय के सुबह सात बजे तक के डेटा के मुताबिक पिछले 24 घंटे में टीके की कुल 43,00,966 खुराकें दी गईं जिनमें से 39,00,505 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक जबकि 4,00,461 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। अब तक लगाए गए कुल टीकों में से 60 प्रतिशत खुराकें महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल में दी गई हैं। आंकड़ों में बताया गया कि देश में लगे कुल 8,31,10,926 टीकों में से सर्वाधिक 81,27,248 खुराकें महाराष्ट्र में दी गई हैं। इसके बाद गुजरात में 76,89,507, राजस्थान में 72,99,305, उत्तर प्रदेश में 71,98,372 और पश्चिम बंगाल में 65,41,370 टीके लग चुके हैं।

  • सम्मान समारोह कार्यक्रम में आकाश को एक्टर, प्रोडूसर और फिटनेस मॉडल के लिए विशिष्ट सम्मान दिया

    सम्मान समारोह कार्यक्रम में आकाश को एक्टर, प्रोडूसर और फिटनेस मॉडल के लिए विशिष्ट सम्मान दिया

    जाने आकाश को क्यो मिला यह सम्मान।

    प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा आयोजित सतनाम सम्मान समारोह कार्यक्रम में श्रीमान आकाश डहरिया को एक्टर, प्रोडूसर और फिटनेस मॉडल के लिए उत्कृष्ट कार्य हेतु विशिष्ट सम्मान दिया गया, जहाँ छत्तीसगढ़ केँ सम्मानीय प्रमखो की उपस्थिति रही। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के कार्याक्रम में अध्यक्ष एल. एल.कोशले जी, महासचिव आर.पी. भतपहरी जी, कोषाध्यक्ष एस.जे.बतांडे जी थे। यहां संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन के श्रीमान. चन्द्रदेव राय जी मुख्य अतिथि रहे। इस कार्यक्रम में अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र जी और दिनेश लहरे जी की भी मौजूदगी रही। सतनाम सम्मान समारोह कार्यक्रम दो दिवसीय बैठक के साथ आयोजित हुई जिसमें छत्तीसगढ़ के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट श्री अजीत ऑग्रे भी सम्मिलित हुए। श्री अजित और श्री आकाश ने एक दूसरे से हाथ मिला कर बधाई का आदान प्रदान किया।

    उल्लेखनीय योगदान व सफलता प्राप्त 100 व्यक्तियों को सम्मान


    इस कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम गुरु घासीदास बाबा जी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात सतनामी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान व सफलता प्राप्त 100 व्यक्तियों को प्रत्येक जिले से 22 उन्नति, कृषि में सफल, व्यवसाई, पत्रकारों तथा साहित्यकारों एवं शिक्षा के क्षेत्रों में राज्य स्तरीय पुरस्कार संस्था या व्यक्तियों को श्रीफल, शॉल एवं मैडल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दिव्यांग व्यक्तियों को उपकरण भेंट किया गया चंद्र देव राय संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ ने धर्मशाला छत निर्माण के लिए 2000000 रुपए देने की घोषणा की।

    फ़िल्म मेकिंग की ट्रेनिंग देते हैं श्री आकाश डहरिया।


    श्री आकाश डहरिया जी की अभी हाल ही में दो मूवी ‘एक हिंदी और दूसरी हिंदी-छत्तीसगढ़ी’ मूवी। यह दोनों मूवी श्री आकाश डहरिया जी के होम प्रोडक्शन “एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन” के बैनर तले बनी है जिसकी लागत अन्य छत्तीसगढ़ी फिल्मों से कहीं अधिक है। श्री आकाश डहरिया अपने होम प्रोडक्शन के बैनर तले एसकेडी अकैडमी आफ ड्रैमेटिक आर्ट्स, एसकेडी फिटनेस और एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन का दायित्व संभालते हैं जिनके माध्यम से वह एक्टिंग, डांस, फिल्म डायरेक्शन, सिंगिंग, मॉडलिंग, जिम फिटनेस का ट्रेनिंग देते हैं वह साथ ही जरूरतमंदों को निशुल्क शिक्षा भी देते हैं।