बस्तर के दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा के बेटे दीपक कर्मा का कोरोना से इलाज के दौरान निधन हो गया। सूत्रों के मुताबिक दीपक कर्मा ने रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार सुबह 3:00 बजे अंतिम सांस लिया। आपको बता दें कि दीपक की मां देवती कर्मा कांग्रेस पार्टी की दंतेवाड़ा से विधायक हैं। इस दुःख पर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ व नामिगिनामी मंत्रियों ने अपना शोक व्यक्त सोशल मीडिया के माध्यम से किया हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीटर और फेसबुक में लिखा हैं, “श्री दीपक कर्मा के रूप में हमने एक युवा नेता को खो दिया है, भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना है।
छत्तीसगढ़ में कोविड 19 टीकाकरण महाभियान के तहत विभिन्न आयु वर्ग के नागरिकों को अब तक कुल 56 लाख 99 हजार डोज वैक्सीन लग चुकी है। प्रदेश में अब तक 88 प्रतिशत स्वास्थ्य कार्यकर्ता को प्रथम डोज और 62 प्रतिशत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
इसी प्रकार अग्रिम पंक्ति के शत-प्रतिशत कार्यकर्ताओं को प्रथम डोज और 59 प्रतिशत अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं को वैक्सीन की द्वितीय डोज लगाई गई है। इसके साथ ही 45 वर्ष से अधिक आयु के 73 प्रतिशत नागरिकों को प्रथम डोज तथा इस आयु वर्ग के 6 प्रतिशत नागरिकों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में अब तक 21हजार 747 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई है।
उल्लेखनीय है कि 45 वर्ष से अधिक आयु समूह को कोविड 19 वैक्सीन की प्रथम डोज़ देने में छत्तीसगढ़ राज्य का स्थान पूरे देश में चौथा है। पूरे देश में सिर्फ लद्दाख, सिक्किम और त्रिपुरा ही छत्तीसगढ़ से आगे हैं। वर्तमान में राज्य में प्रतिदिन औसतन 2.13 लाख व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। 2 अप्रैल 2021 को सर्वाधिक 3.26 लाख व्यक्तियों का तथा 3 अप्रैल 2021 को 2.92 लाख व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।
मुख्यमंत्री बघेल ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मितानिनों और ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से चर्चा कर कोरोना संक्रमण के हालात के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान बस्तर संभाग के समस्त जिलों सहित सरगुजा संभाग के जशपुर तथा कोरिया जिले के विभिन्न ब्लॉकों के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की स्थिति के संबंध में उनसे चर्चा की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मितानिन वर्तमान में गांव-गांव में कोरोना को रोकने में अहम् भूमिका निभा रही हैं। आज कोरोना महामारी की संकट की घड़ी में ग्रामीण क्षेत्रों में मितानिनों तथा ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। इसमें वे अपनी कड़ी मेहनत, अद्वितीय सेवा भावना और कर्तव्यनिष्ठा से स्वयं को सफल कर दिखाया है।
गांव-गांव में कोरोना को रोकने और ग्रामीण स्वास्थ्य के क्षेत्र में मितानिनों की है अहम् भूमिका- मुख्यमंत्री बघेल
फील्ड विजिट के समय मितानिन मास्क और सेनेटाईजर का अवश्य करें उपयोग।
हर मितानिन के पास हमेशा उपलब्ध रहे पांच-पांच कोरोना दवा किट।
सेनेटाईजर निर्माण के लिए बस्तर संभाग में महिला समूहों को किया जाए प्रोत्साहित।
मुख्यमंत्री ने बस्तर और सरगुजा संभाग की मितानिनों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से गांवों में कोरोना के हालात के संबंध में की चर्चा।
गोल्डन छत्तीसगढ़ के मुख्य संपादक शुभम कोसले से मीडिया प्रभारी निशा देशलहरे ने बातचीत कर इस कार्य की रूपरेखा को साझा किया:-
गुरु घासीदास सेवा समिति सतनाम भवन सेक्टर 6का उद्देश्य :
कोरोना महामारी के दौरान 1 मई से होम क्वारेन्टाइन में रहने वाले परिवारों को गुरु घासीदास सेवा समिति सतनाम भवन सेक्टर 6 के द्वारा पहले दिन 100 लोग व दूसरे दिन 60 लोगो के लिए फ़ूड पैकेट वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष संत केशकर जी के पहल पर महासचिव जवाहर लाल कौशल जी, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के कोषाध्यक्ष गजेंद्र साय जी के सहमति से जरूरतमन्दो तक फ़ूड पैकेट पहुचाने की जिम्मेदारी समाज के युवा पदाधिकारियो ने उठायी। लगातार दो दिन से वे जरूरतमंद तक समय पर फ़ूड पैकेट वितरण कर रहे है।
कौन कौन इस मिशन के अंतर्गत कार्यरत?
वितरण करने वालो में मनीष बराहेन, सुरेन्द्र बाघमारे, लोकेश भारती, सतीश डाहरे, पंकज मारकंडे, रूपेश बारले, रितेश चेलक, आयुष पटेल उपस्थित थे। समाज के युवाएं लोगो को जरुरतमन्दो की सहायता करने के लिए सेनेटाइजर व मास्क लगाकर जरूरत पड़ने पर घर से बाहर निकलने की भी अपील कर रहे है।
इस मिशन से कैसे जुड़ सकते हैं ?
मीडिया प्रभारी निशा देशलहरे व अन्य साथियों ने आम जनताओ को अपने अपने क्षेत्रों में आसपास ज़रूरत मन्दो को भोजन करवा कर इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। इस अभियान की जानकारी फेसबुक और इन्स्टाग्राम में निशा देशलहरे की प्रोफाइल से ले सकते हैं।
…शुभम कोसले, मुख्य संपादक, गोल्डन छत्तीसगढ़ की कलम से
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 1 मई से छत्तीसगढ़ राज्य में 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की उम्र के लोगों को निशुल्क कोरोना टीका लगाने के महाअभियान का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर भिलाई, दुर्ग ,रायपुर में टीकाकरण टीम और टीका लगाने वाले को बधाई और शुभकामनाएं दी । उन्होंने इस मौके पर टीका लगवाने वालों से भी चर्चा की और उन्हें कोरोना संक्रमण से बचने के लिए नियमों का पालन करने की भी सलाह दी। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य जिसने 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए निशुल्क कोरोना टीका लगाए जाने की शुरुआत आज एक मई से कर दी गयी है।
छत्तीसगढ़ में हुई वैक्सीनेशन प्रक्रिया के लिए पंजीयन जिसमे आज से वैक्सीनेशन लगने शुरू ही गये। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना से बचाव, रोकथाम एवं टीकाकरण के संबंध में प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि इस समय पूरी दुनिया कोरोना की महामारी से जूझ रही है। तत्कालीन सरकार के 15 वर्षों के शासन काल मे स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं को कभी पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया। इन परिस्थितियों में कोरोना जैसी महामारी का सामना करना एक बड़ी चुनौती थी परंतु हमने अब तक इस चुनौती का पूरी सक्षमता से सामना किया है। हमने प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं के ढांचे एवं व्यवस्था में सुधार हेतु काफी काम किया है जिसके कारण ही कोरोना के प्रबंधन में हमारे राज्य की स्थिति अन्य राज्यो की तुलना में काफी बेहतर हैं।
17.6 मिलियन Cases 198 K मृत्यु चक्र के अंतर्राष्ट्रीय आंकड़ो ने आज दुनिया को झिंझोड़ कर रख दिया हैं। दुर्भाग्यवर्ष आज हिंदुस्तान नंबर 1 के स्थान पर हैं। 139 करोड़ भारतियों की जिंदगियां अस्तव्यस्त से कही अधिक खतरे पर हैं। व्यवस्थाएं और चिकित्सा सुविधाएं ध्वस्त हो गई हैं। डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मी अविराम स्थिति को सँभालने में जूटे हैं ऐसे में कई NGOs ने भी अपनी मानवीयता दिखाई हैं और इसी कड़ी में विदेशो की अच्छी कंपनियों में पदस्त अनिवासी छत्तीसगढ़ियों ने भी हर संभव मदद का हाथ आगे बढ़ाया हैं।
गोल्डन छत्तीसगढ़ के मुख्य संपादक शुभम कोसले से नार्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (NACHA) की संस्थापक-संरक्षक श्रीमती दीपाली सरावगी ने बातचीत कर इस कार्य की रूपरेखा को साझा किया:-
NACHA को क्यूँ लगा कि उन्हें अब COVID FIGHTERS के रूप में उतरना चाहिए?
आज दुनिया भयंकर महामारी से गुज़र रही हैं जिसमे भारत हर दूसरा व्यक्ति संक्रमण का शिकार हो रहा हैं। एसे में COVID योद्धाओ की संख्या बढ़ाना अत्यंत आवश्यक हो चला हैं। नाचा प्रत्येक सुख अवसर के साथ-साथ दुःख की घड़ी में भी अपने भारतवासियों के लिए प्रबलता से खड़ा है। इसलिए हमने NACHA India- SOS COVID Fighters लांच कर भयावक स्थिति को कम करने की कोशिश की हैं, SOS अर्थात SAVE OUR SOUL.
सबसे पहले इस इनिशिएटिव को दीपाली सरावगी, गणेश कर, मनिका अगवानी, एस्विन सुखदेव, अबीर रॉय, शाम्भवी शुक्ल, गीतांजलि बनर्जी, अरुण मिश्रा, कृति शुक्ला, विवेक दुबे, राहुल श्रीवास्तव ने शुरुवात की जो आज छत्तीसगढ़ से आगे बढ़ कर पुरे भारत में एक प्लेटफार्म स्वरूप कार्य करने स्थापित हो चूका हैं। इस समूह को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर लांच किया गया हैं खास कर फेसबुक के माध्यम से इस समूह में लांच के 4 दिन के भीतर ही 1000 से अधिक लोगो ने अपनी सदस्यता सुनिश्चित करवा ली हैं। दुनिया के कई देशों जैसे सिंगापोर, अमेरिका, हिंदुस्तान ने इस समूह में अपनी सदस्यता रजिस्टर करवाई हैं।
हमने इस महामारी के दौरान अपने देश की मदद करने के लिए इस समूह का निर्माण किया। इस समूह का उद्देश्य किसी भी तरह से एक दूसरे की मदद करना है। ऑक्सीजन सिलेंडरों / बिस्तरों / अस्पताल / भोजन / किराने का सामान / जरूरत की किसी भी चीज़ की व्यवस्था करना हैं। यह समूह दिन रात 24*7 कार्य कर रही हैं। यह प्रत्येक छत्तीसगढ़ियों के लिए गर्व की बात हैं कि वह इस संकट के समय में अपने भारत देश के लिए इस समूह के माध्यम से बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। हमें ऐसे ही ज़िम्मेदार नागरिकों की आवश्यकता हैं जो इस समूह से जुड़ कर कोरोना मरीज़ों की सहायता करने में हमारी मदद कर सकें।
आम जनतायें या कोई भी जनसाधारण इस समूह से कैसे जुड़ सकता हैं?
छत्तीसगढ़ ने अब तक टीकाकरण के मामले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आगामी 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के टीकाकरण अभियान में कुछ ऐसी बातें सामने आ रही हैं जो कोरोना के विरुद्ध लड़ाई की गति को कहीं मंद न कर दें। इस हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखा है, आप भी पढ़ें-
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजधानी के मीडिया प्रमुखों से चर्चा की और उनसे महत्वपूर्ण सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरोना को हराने में किसी भी तरह से फंड्स की कमी नहीं होने दी जाएगी। राज्य में सबके सहयोग से कोरोना को जल्द से जल्द हराना है। इसमे समाज के सभी वर्गों के साथ-साथ प्रेस और मीडिया के योगदान को भी भुलाया नही जा सकता। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर में प्रेस और मीडिया की भूमिका बहुत अहम है।
BREAKING HEADLINES : छत्तीसगढ़ की मुख्य हैडलाइन
कोरोना की दवाइयों के किट ग्रामीण इलाकों में लोगों के घर तक उपलब्ध कराने से संक्रमण रोकने में मिल रही है मदद।
कोरोना बीमारी के संबंध में फैली भ्रान्तियों और भय को दूर कर लोगों के मनोबल बढ़ाने के कार्य में सहयोग करे मीडिया: श्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर में प्रेस और मीडिया की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण।
राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं में हुई कई गुना वृद्धि।
छत्तीसगढ़ में 18 से 44 वर्ष के लोगों को मुफ्त में कोविड वैक्सीन लगाने की कार्य योजना तैयार।