Category: News

News

  • मनीष यादव ने जीता केयर्न पिंक सिटी हाफ मैराथन

    मनीष यादव ने जीता केयर्न पिंक सिटी हाफ मैराथन

    Chhollywood Actor

    वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड लंदन में अपना नाम दर्ज़ कराया !!

    मनीष यादव ने जीता केयर्न पिंक सिटी हाफ मैराथन , आपको बता दें की छोलेवुड के मनीष यादव जो के अपने डांस और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। इनहोने इस्के पहले भी कई मैराथन में हिसेदारी किया है और जीता है। मनीष एक एथलिट भी हैं। एक तरिके से देखा जाए तो मनीष एथलीट, फिटनेस, जिमहोलिक, डांसिंग और एक्टिंग जैसे विभीन कलाओ से भरे हुए व्यक्तत्व वाले इंसान हैं।और साथ ही साथ एक यंग बिजनेसमैन भी हैं |

    इनहोने हाल ही में हुई केयर्न पिंक सिटी हाफ मैराथन में हिसा लिया था |जिसमे 23 किलोमीटर का वर्चुअल रन होना था | इनहोने इज कॉम्पिटिशन को जीत कर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में अपना नाम दर्ज किया ।

    Certificate of Participate
    Another marathon’s picture

    मनीष यादव, बिलासपुर छत्तीसगढ़ इंडिया, ने 19 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच आयोजित भारत के सबसे बड़े वर्चुअल रन केयर्न पिंक सिटी हाफ मैराथन 6वें संस्करण में भाग लिया , जिसमे 47797 लोगों ने भाग लिया था 22 अलग अलग देशों से | बड़ी खुशी की बात है की लंदन में हुई ऐसे मैराथन में छत्तीसगढ़ के कलाकार ने हिस्सा लकर यहां का और अपने माता पिता का गौरव बढ़ाया।

    मनीष यादव उभरते हुय छोलीवूड के कलाकार हैं, जिन्होंने अपने खूबसूरत वीडियो एल्बम से सबके दिलों में अपनी जगह बनाई है |तथा अन्य प्रोजेक्ट की तैयारिओं में लगे हुए हैं |मनीष वर्कहोलिक हैं, हमेशा काम करने का जुनून लिए इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहे हैं |इनकी आने वाली अपकमिंग मूवी सोंझरी आपको जल्द ही देखने को मिलेगी , जिसमे इनके दमदार रोल से सबके होश उड़ने वाले हैं |

    YOU LIKES :

    https://golden36garh.com/?p=1402

    https://golden36garh.com/?p=1391

    https://golden36garh.com/?p=1383

  • छत्तीसगढ़ के 30 स्टूडेंट्स की आज यूक्रेन से हुई वापसी

    छत्तीसगढ़ के 30 स्टूडेंट्स की आज यूक्रेन से हुई वापसी

    यूक्रेन से आये 30 स्टूडेंट्स छत्तीसगढ़ सरकार कर रही उच्चतम व्यवस्था ..

    छत्तीसगढ़ के 30 स्टूडेंट्स की आज यूक्रेन से हुई वापसी | यूक्रेन में फंसे छात्र छात्राएं गुरुवार को नयी दिल्ली लौटे हैं |अब तक छत्तीसगढ़ के 69 स्टूडेंट्स की सकुशल वापसी हो चुकी है |छत्तीसगढ़ सरकार ने इन स्टूडेंट्स के लिए सारी व्यवस्था उपलब्द्ध कराई है |

    नई दिल्ली में पहुंचने के बाद सभी के ठहरने से लेकर खाने की व्यवस्था वहां की गई | तथा वहां से अपने गृहनगर जाने की सुविधा दी जा रही है |आवासीय आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को 30 छात्र यूक्रेन से नई दिल्ली वापस लौटे हैं।

    दल्लीराजहरा के हेमंत कुमार साहू, महासमुंद के कमलेश साहू, आकाश तिवारी, रायगढ़ के ओमप्रकाश पटेल, समीर कुमार भोई, अभिषेक सिंह, रायपुर के अफसार अंसारी, अमल पिल्लई, आद्यशा मोहंती, बोइदी आयुश्री, साक्षी अग्रवाल, जगदीश साहू, भुवन रायकवार, अपूर्वा वर्मा, अभिजीत वानी, राजनांदगांव की ऋषिका घोष, संजना श्रीवास्तव, दुर्ग के दिव्यान्श दुबे, चिरमिरी के संदीप कुमार डेविड, अभिषेक कुमार पटेल, प्रांजल तिवारी |

    अम्बिकापुर के शिवम सिंह, बिलासपुर की रिया अदिति, जांजगीर के चन्द्र प्रकाश राठौर, तुषार गिरी गोस्वामी, शुभम कुमार, निहारिका गवेल, धर्मजयगढ़ की शिफा खुर्शीद, कोरबा के अयान चक्रवर्ती गुरुवार को नई दिल्ली लौटे हैं।

    सभी छात्र छत्तीसगढ़ भवन में कुछ देर ठहरने के बाद फ्लाइट से रायपुर के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार छात्रों को सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ भवन में सहायता केंद्र स्थापित किया गया है। इन छात्रों को वाहन, आवास और भोजन की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा, छात्रों को उनके गृहनगर वापस लाने के लिए हवाई टिकट सहित सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है।

    YOU LIKES :

    https://golden36garh.com/?p=1391

    https://golden36garh.com/?p=1383

    https://golden36garh.com/?p=1362

  • तालापारा में चाकू से की एक नाबालिग  की हत्या..

    तालापारा में चाकू से की एक नाबालिग  की हत्या..

    तलापारा में चाकुबाजी से एक नबलिग ने गवई अपनी जान |

    तालापारा में चाकु से की एक नवलिग की हत्या, बिलासपुर के तलापारा की ये घटना सामने आई है। जहा कल शाम नबालिगों ने अपनी रंजिश को लेकर बहस के दौरान आपा खो बैठे और कर दी एक मासूम की निर्मम हत्या |

    सूत्रों के अनुसार पता चला कि कल शाम समता कॉलोनी के गार्डन  में अपने दोस्तों के साथ सभी पहुंचे थे, जहाँ एक लड़के को धक्का लगने पर बहस शुरू हो गई |

    ममला जैसे तैस शांत करके सभी अपने अपने घर चले गए, दसरे दिन फिर सभी बगीचे पाहुचे जहां ढकका वाली बात को लेकर गली गालौच शूरु हो गया बात इतनी बढ़ गई के एकलड़के ने चाकू से नाबालिग के पेट पर बेरहमी से वार कर दिया , और उसके दूसरे साथी को घायल कर दिया, मौके से सभी फरार हो गए|

    तभी प्रार्थी मोहम्मद शाकिर और उसके दोस्तों द्वारा उन्हें सिम्स लेजाया गया जहाँ उपचार के दौरान एक मासूम की मौत हो गई और दूसरे का उपचार जारी है |

    प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल हत्या का मामला अपराध पंजीबद्ध किया गया और आरोपियों को पकड़ा गया |सभी आरोपी नाबालिग हैं |और जिस मासूम ने अपनी जान गवाई वो भी नाबालिग था. इस अपराध में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इनसे मोटरसिक्ले और चाक़ू बरामद कर लिया गया है |

    You likes

    https://golden36garh.com/?p=1383

    https://golden36garh.com/?p=1373

    https://golden36garh.com/?p=1362

  • आज माननीय भुपेश जी ने गोरखपीठ में की पूजा ..

    देश के सुख समृद्धि और भाईचारे के लिय की कामना

    आज माननीय भुपेश जी ने गोरखपीठ में की पूजा | गुरु गोरखनाथ द्वारा जलाई गई धूनी गोरखनाथ मंदिर में आज भी जलती है। उसमें मंदिर के पुजारी लकड़ी और गाय का कंडा डालते हैं। उस धूनी की भभूत ही गोरखनाथ मंदिर का प्रमुख प्रसाद है। उसकी भभूत मंदिर में आए हर भक्तों को दी जाती है।

    वही आज श्री भूपेश बघेल जी भी दर्शन के लिए पाहुचे, और गोरखनाथ मंदिर में जाकर उनके दर्शन किए, पूजा अर्चना की और सभी के लिए सुख शांति के लिए प्रार्थना की। समरसता और भाईचारे की भारतीय परंपरा और संस्कृति के ध्वजवाहक‌ रहे गोरखपीठ में आज पूजा अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान गोरखनाथ से देश भर में सुख समृद्धि की कामना की।

    you likes

    https://golden36garh.com/?p=1373

    https://golden36garh.com/?p=1362

    https://golden36garh.com/?p=1351

  • महँगी हुई बिजली के लिए आज होगी जनसुनवाई..

    महँगी हुई बिजली के लिए आज होगी जनसुनवाई..

    छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों ने घाटे की भरपाई का दिया है प्रस्ताव, आपत्तियां सुनेगा नियामक आयोग |

    महंगी हुई बिजली के लिए आज होगी जनसुनवाई | आपको बता दें की छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों ने घाटे की भरपाई का दिया है प्रस्ताव, आपत्तियां सुनेगा नियामक आयोग | छत्तीसगढ़ में बिजली की दर महंगी करने के प्रस्ताव पर गरुवार को जनसुनवाई होनी है।

    छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग इस प्रस्ताव पर आपत्तियों की सुनवाई करेगा। इसमें सभी पक्षकार शामिल हो रहे हैं। इसी सुनवाई के आधार पर तय होगा कि इस साल बिजली के टैरिफ में वृद्धि हाेगी कि नहीं।

    रायपुर के शांति नगर स्थित विद्युत नियामक आयोग के कार्यालय में जनसुनवाई गुरुवार सुबह 11 बजे से शुरू होनी है। सबसे पहले कृषि और संबद्ध सेवाओं के उपभोक्ताओं की आपत्तियां सुनी जानी हैं।

    दोपहर बाद 2.30 बजे से 3.30 बजे गैर घरेलू उपभोक्ता और 3.30 से 5.30 बजे तक घरेलू उपभोक्ता अपनी आपत्तियों पर चर्चा कर सकेंगे। जनसुनवाई अगले दिन भी जारी रहेगी। 25 फरवरी को 11 बजे से 1.30 बजे तक सभी उच्च दाब उपभोक्ता, दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक निम्न दाब उपभोक्ता और 4.30 से 5.30 बजे तक स्थानीय निकाय, नगर निगम और ट्रेड यूनिअन जैसे संगठन अपनी आपत्ति रख पाएंगे।

    छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग को दी गई याचिकाओं में कंपनियों ने नए पूंजी निवेश व्यय और आय का पूरा लेखाजोखा दिया है। बताया गया है कि चालू सत्र में कंपनी ने 3 हजार 642 करोड़ रुपए लाभ का अनुमान लगाया है। लेकिन पिछले वित्तीय वर्षों में हुए 4 हजार 388 करोड़ रुपए के नुकसान की भरपाई कंपनी करना चाहती है। यह घाटा पाटने के लिए कंपनी को 745 करोड़ के अतिरिक्त राजस्व की जरूरत होगी।

    you likes :

    https://golden36garh.com/?p=1362

    https://golden36garh.com/?p=1351

    https://golden36garh.com/?p=1343

  • पैरा दान अपील का दिख रहा असर

    माननीय श्री भूपेश बघेल ने की थी अपील ..

    पैरा दान अपील का दिख रहा असर, छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री बघेल जी ने वेसे तो छत्तीसगढ़ के वासियों के लिए बहुत से योजना लाए हैं। जो सब के हित को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इससे सभी वर्ग के साथ ही किसान वर्ग के लोगो को बहुत लाभ पहुच रहा है।

    वही एक और आपिल की थी, श्री भूपेश जी ने वो ये है की पैरा दान की एपिल।छत्तीसगढ़ में मवेशियों की भूख मिटाने के लिए सरकार के साथ किसान भी आगे आए हैं। सरकार ने जहां मवेशियों के लिए डे-केयर सेंटर के तौर पर गौठान बनाए हैं, यहां आने वाले मवेशियों के लिए चारा उपलब्ध कराने के लिए किसानों से पैरा दान करने की अपील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की तो किसान अब तक 31 करोड़ से ज्यादा का पैरा दान कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ का दानदाता किसान जिसने 31 करोड़ रुपए का चारा कर दिया दान |

    • गौठानों में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था हेतु मुख्यमंत्री ने किसानों से की थी अपील
    • राज्य में राजीव गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों का निर्माण कार्य जारी है

    जी हाँ पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था हेतु उन्होंने किसानों से पैरा देने की अपील की थी |

    आइये जानते हैं अब तक कितने चरे दान दिए जा चुके हैं |

    मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel द्वारा गौठानों में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था हेतु किसानों से पैरा दान की अपील का दिख रहा असर |

    ▪️ अब तक 31.35 करोड़ रुपए की कीमत के 15.67 लाख क्विंटल से अधिक का पैरा दान

    ▪️ बिलासपुर सम्भाग के किसानों द्वारा 6.10 लाख क्विंटल पैरा दान

    पैरा दान करने का मकसद पराली को जलाने से रोकना भी है

    बीते दिनों प्राप्त अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर संभाग के किसानो द्वारा सर्वाधिक पैरा दान किया गया है. इस अपील से दो अच्छी चीज़ें होंगी.

    एक तरफ किसानो के द्वारा दिए गए पैरा दान से गोथानो में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था, और दसरी तरफ परोली जलाने से होने वाली पर्यावरण प्रदुषण कम होगी।

    you likes

    https://golden36garh.com/?p=1351

    https://golden36garh.com/?p=1343

    https://golden36garh.com/?p=1334

  • कौन हैं अनमोल अंबानी की पत्नी कृशा शाह ?

    कौन हैं अनमोल अंबानी की पत्नी कृशा शाह ?

    अनिल अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी ने मुंबई में कृशा शाह से की शादी, तस्वीरें ..

    कौन हैं अनमोल अंबानी की पत्नी कृशा शाह, बिजनेसमैन अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी ने कृशा शाह से शादी कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार, शाह का जन्म और पालन-पोषण मुंबई में हुआ और वह एक सामाजिक कार्यकर्ता और उद्यमी हैं। उन्होंने एक सोशल नेटवर्क कंपनी डिस्को की स्थापना की। वह पहले यूके में एक्सेंचर की कर्मचारी थीं और बाद में एक उद्यमी बनने के लिए भारत लौट आईं।

    जीवीके के वाइस चेयरमैन जीवी संजय रेड्डी की पत्नी पिंकी रेड्डी ने इवेंट की तस्वीरें साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। शादी में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और राकांपा सांसद सुप्रिया सुले समेत कई शख्सियतें शामिल हुईं।

    YOU LIKES

    https://golden36garh.com/?p=1343

    https://golden36garh.com/?p=1324

    https://golden36garh.com/?p=1186

  • ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया क्या है, एक ऐसी स्थिति जिससे बप्पी लाहिरी पीड़ित थे ?

    ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया क्या है, एक ऐसी स्थिति जिससे बप्पी लाहिरी पीड़ित थे ?

    Indian Bollywood music composer and singer Bappi Lahiri poses during the Christmas and New Year’s Bollywood Disco Carnival in Mumbai on December 18, 2015.

    बप्पी लाहिरी ने आज अंतिम साँसे ली, एक और सितारे ने दुनिया छोरा

    ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया क्या है, एक ऐसी स्थिति जिससे बप्पी लाहिरी पीड़ित थे ? दिवंगत गायक संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के डॉक्टर ने कहा कि वह ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (ओएसए) से पीड़ित थे, जो नींद के दौरान ऊपरी वायुमार्ग के बार-बार गिरने के कारण होने वाली नींद से संबंधित श्वास विकार है। ओएसए तब होता है जब गले की मांसपेशियां रुक-रुक कर आराम करती हैं और वायुमार्ग को अवरुद्ध कर देती हैं। ओएसए के कुछ लक्षण और लक्षण दिन के समय अत्यधिक नींद आना, जोर से खर्राटे लेना और अचानक जागना हांफना है।

    YOU LIKES

    https://golden36garh.com/?p=1334

    https://golden36garh.com/?p=1324

    https://golden36garh.com/?p=1286

  • अब LIC देगा बेटी की शादी के लिए 31 लाख रूपए !

    बेटी की शादी के लिए चिंता हुआ ख़त्म, LIC देगा पैसे

    अब LIC देगा बेटी की शादी के लिए 31 लाख रूपए I जहा एक तरफ महंगाई इतनी बढ़ रगी है, वही पिता को अब बेटी की शादी की चिंता शुरू हो गई है। अब ऐसे में बेटी की शादी धूमधाम से कर तो कैसे ? ये प्रश्न अब मां बाप को सताने लगी है। एक तरफ सभी चीज़ों के दाम बढ़ रहे हैं , दसरी तरफ बेटियों की शादी की जिम्मेदारी पिता की कमर तोड़ के रख दे रही है। ऐसे में एलआईसी सामने आया है पिता की जिम्मेदारी आसान बनाने को।

    जी हाँ आपको बता दें , देश की सबसे बड़ी इंश्योरेेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम की कन्यादान पॉलिसी लेकर आई है, जिससे बेटियों की शादी धूमधाम से कर सकते हैं I इस पॉलिसी में आप अपनी बेटी के जन्म के साथ ही शादी के लिए पैसा जोड़ना शुरू कर सकते है और जब बेटी की उम्र शादी योग्य होगी तो आपको मैच्योरिटी में 31 लाख रुपए तक मिल सकते हैं।

    आप रोज अगर सिर्फ 151 रुपए भी बचाते हैं तो बेटी की शादी के लिए आपके पास 31 लाख रुपए जमा हो जाएंगे। वहीं इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80सी के तहत आपको टैक्स में छूट भी मिलती है।

    एलआईसी कन्यादान पॉलिसी में निवेश करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 30 साल होनी चाहिए और बेटी की आयु 1 साल से कम नहीं होनी चाहिए। यह प्‍लान 25 के लिए मिलेगा, लेकिन प्रीमियम 22 साल ही देना होगा। आपकी और बेटी की अलग-अलग उम्र के हिसाब से भी यह पॉलिसी मिलती है।

    कन्यादान पॉलिसी में अगर आप रोजाना सिर्फ 151 रुपए भी बचाते हैं तो महीने में 4530 रुपए का निवेश करना पड़ेगा और 25 साल बाद पॉलिसी मैच्योर होने पर आपको पूरे 31 लाख रुपए मिलेंगे।

    जानिये क्या है LIC Kanyadan Policy?
    25 साल के लिए पॉलिसी को लिया जा सकता है
    22 साल तक प्रीमियम देना होगा
    बीच में अगर बीमाधारक की मृत्‍यु हो जाती है परिवार को कोई प्रीमियम नहीं देना होगा। बेटी को पॉलिसी के बचे साल के दौरान हर साल पैसा मिलेगा
    यह पॉलिसी कम या ज्‍यादा प्रीमियम की भी ली जा सकती है
    कन्यादान पॉलिसी लेने के दौरान आपको आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, बेटी का जन्म प्रमाण पत्र जैसे डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है

    YOU LIKES

    https://golden36garh.com/?p=1324

    https://golden36garh.com/?p=1307

    https://golden36garh.com/?p=1295

  • CM बघेल की एक नई पहल..

    CM बघेल की एक नई पहल अब होगी नई शुरुआत

    CM बघेल की एक नई पहल जी हाँ ,मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर पहली बार इस वर्ष प्रारंभ की गई कोदो, कुटकी एवं रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी समर्थन मूल्य के साथ खुले बाजार में भी मिल रहा अच्छा दाम I किसानों की बढ़ी आय 25 हजार क्विंटल से अधिक कोदो-कुटकी और रागी का संग्रहण, प्रदेश में 15 फरवरी तक होगी खरीदी I अब भूपेश सर्कार ने यह कदम उठा कर इन फसलों के किसानों के लिए बहुत राहत भरी हो रही है I

    आपको बता दें कि कोदो, कुटकी, रागी का समर्थन मूल्य पर खरीदी से लोगों में खुशी दिखाई पड़ रही है I बीते कुछ समय में भूपेश सर्कार ने ऐसे बहुत से जनहित कदम उठाए हैं जो किसान वर्ग के लोगन के लिए लाभदायक साबित हो रही है I कोदो ,कुटकी, रागी के इस नई पहल ने भी लोगों को उत्साह से भर दिया है.

    YOU ALSO LIKES :

    https://golden36garh.com/?p=1311

    https://golden36garh.com/?p=1186

    https://golden36garh.com/?p=1197