Category: Popular News

Popular News

  • करंट लगने से 20 साल की युवती की मौत

    करंट लगने से 20 साल की युवती की मौत

    बरसात के दिनों में हादसे की आशंका बढ़ जाती है I हादसे किसी भी रूप में हो सकते हैं I गुजरात के राजकोट में भी एक ऐसा ही हादसे की घटना सामने आया है I 20 वर्षीय निराली शाम को ऑफिस से काम कर अपने घर आ रही थी तभी करंट लगने से उसकी मौत हो गई I युवती के रिश्तेदार अल्पेश वाछानी ने बताया  कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ वहां पानी भरा हुआ था और बिजली का तार खुला हुआ नीचे पानी के अन्दर था I जिस कारण युवती ने जैसे ही पैर रखा वह तेजी से करंट की चपेट में आ गई I घायल अवस्था में युवती को अस्पताल में लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया I युवती के रिश्तेदार अल्पेश वाछानी ने कहा कि ये अधिकारियों की लापरवाही है जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है उन्हें सजा मिलनी चाहिए I लेकिन अभी तक नगरपालिका के अधिकारियों की तरफ से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5275

    https://golden36garh.com/?p=5281

  • फैक्ट्री में आग लगने से हुआ करोड़ों का नुक्सान

    फैक्ट्री में आग लगने से हुआ करोड़ों का नुक्सान

    अभी मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई के शिवम हाईटेक में भीषण आग लग गया है I फैक्ट्री में रखे हुए टाइटेनियम धातु भी जलकर धू-धू कर रहा है I फैक्ट्री में आग कैसे लगा ये अभी मालुम नहीं हो पाया है I ऐसा माना जा रहा है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है I फ़िलहाल फायरब्रिगेड की पांच गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश किया जा रहा है I कंपनी के संचालक ने बताया कि आग लगने से उसका करोड़ों का नुकसान हो गया I बताया जा रहा है कि ये कंपनी विदेश से माल का इम्पोर्ट कर भिलाई स्टील प्लांट को टाइटेनियम सप्लाई करता है I (आगे की खबर अपडेट किया जाएगा …..)

    https://golden36garh.com/?p=5267

    https://golden36garh.com/?p=5275

  • सीएम ने कहा IED ब्लास्ट में शहीद जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगा

    सीएम साय ने कहा IED ब्लास्ट में शहीद जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगा

    बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में दो जवान शहीद और चार जवान घायल हुए हैं Iघायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया I IED Blast में आरक्षक सत्तेर सिंह और भरत लाल साहू शहीद हो गये I मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिले के मंडीमिरका के जंगलों में आईईडी विस्फोट में एसटीएफ के दो जवानों की शहादत को नमन और शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है । मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलियों के खात्मे के लिए सरकार अभियान चला रहा है जिससे नक्सली घबराए हुए हैं और कायराना हरकत कर रहे हैं I सीएम ने आगे कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगा Iनक्सलवाद को समाप्त करने की लड़ाई जारी रहेगा I शहीद हुए आरक्षक भरत लाल साहू रायपुर के रहने वाले हैं और शहीद जवान सत्तेर सिंह नारायणपुर के रहने वाले हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5262

    https://golden36garh.com/?p=5267

  • बिलासपुर में तेजी से बढ़ रहा युवाओं में मॉडिफाई कारों का क्रेज

    बिलासपुर में तेजी से बढ़ रहा युवाओं में मॉडिफाई कारों का क्रेज

    बिलासपुर के युवाओं में बाइक ही नहीं कार को लेकर भी दीवानगी बढ़ती जा रही है I यहाँ की सड़कों पर कार की कतारें तो हर जगह देखी ही जाती है लेकिन इस बीच युवाओं की कारें अलग से पहचानी जा सकती हैं I क्योंकि आजकल युवा शोरुम से कार निकलवाने के बाद कार में कई तरह की मॉडिफाई करवाते हैं तो कोई कार में ग्राफिक्स डिज़ाइन करवाता है I मतलव युवा कार को स्टाइलिश दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं I इस तरह के स्टाइलिश और फैशनेबल कार हर किसी को एक बार आकर्षित कर ही लेता है I कुछ युवा पुराने कार को कम कीमत में खरीदकर उन्हें मॉडिफाई करवाते हैं I इस दौरान छोटे चक्कों की जगह बड़े चक्के लगाना,  हेंड लाइट लगाना, तेज हॉर्न, व्हील में लाइटिंग, डिस्प्ले और म्यूजिक सिस्टम को मॉडिफाई करवाना आदि इनकी पहली चॉइस होती है I

    पहले यहाँ ग्राफिक्स का चलन न के बराबर था तब इस तरह की कारें बड़े शहरों में देखे जाते थे लेकिन इसके बाद शहर के कुछ युवा ऐसे भी थे, जो कार का लुक बढ़ाना चाहते थे। ऐसे में इन युवाओं को अपनी कार को लेकर रायपुर, नागपुर और पुणे तक जाना पड़ता था, जो काफी महंगा भी पड़ता था। अब युवाओं की दिवानगी को देखते हुए बिलासपुर शहर में भी ग्राफिक्स डिजाइन और कार मोडीफाई करने की शाप खुल चुकें हैं।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5256

    https://golden36garh.com/?p=5262

  • रेलवे हुई नो-पार्किंग को लेकर शख्त सबके लिए एक समान जुर्माना निर्धारित

    रेलवे हुई नो-पार्किंग को लेकर शख्त सबके लिए एक समान जुर्माना निर्धारित

    बिलासपुर के रेलवे स्टेशन में पार्किंग को लेकर व्यवस्था अस्त-व्यस्त था I लोग कहीं भी गाड़ियों को जैसे-तैसे खड़ा कर देते थे I इसके कारण स्टेशन मार्ग जाम हो जाता था जिससे यातायात बाधित होता था I रेलवे ने इन अव्यवस्थाओं को दूर करते हुए नो-पार्किंग का दायरा बढ़ा दिया गया है I अब रेलवे ने नो-पार्किंग पर गाड़ी खड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना शुरू कर दी है I इससे पहले केवल स्टेशन के सामने  नो- पार्किंग एरिया में खड़ी गाड़ियां को जब्त करने की कार्रवाई की जाती थी।

    अब दायरा इतना बढ़ाने के साथ इतना सख्त नियम कर दिया गया है कि गाड़ी खड़ी करने वालों को महंगा पड़ेगा I इसके लिए रेलवे ने आठ सदस्यीय टीम बनाई है और टो-विंग वैन की व्यवस्था की है I पेट्रोलिंग के लिए एक विशेष टीम को तैनात किया गया है I पेट्रोलिंग करने के लिए रेलवे द्वारा एक वाहन भी दिया गया है जिससे वे अच्छे से निगरानी कर सकें I पेट्रोलिंग के दौरान लोगों को नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी न करने की चेतावनी भी दिया गया I रेलवे विभाग को बुधवार को सारा दिन व्यवस्था करने में ही निकल गया I लेकिन इस दौरान एक कार और छः बाइक वाले से जुर्माना वसूला गया I

    सबके लिए एक समान जुर्माना

    इस बीच बाइक वालों से 200 रु. और कार वालों से 500 रु. जुर्माना लगाया गया I जुर्माना के साथ-साथ उन्हें रशीद भी काटकर दिया गया I ताकि लोग ये ना बोल सकें कि जबरन वसूली किया जा रहा है I रेलवे ने बताया कि अगर रेलकर्मी भी नो पार्किंग में अपना वाहन खड़ा करते पाए गये तो उनसे भी वसूली किया जाएगा I यह नियम सबके लिए एक समान है I बता दें, अब नो- पार्किंग – ज़ीरो गेट से स्टेशन चौक तक – आरक्षण कार्यालय भवन से चुचुहियापारा आरयूबी तक – स्टेशन चौक से तितली चौक तक – रेलवे कोच रेस्टोरेन्ट से महेश स्वीट्स को इस दायरे में रखा गया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5253

    https://golden36garh.com/?p=5256

  • IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान शहीद और चार हुए घायल

    नक्सलियों द्वारा बिछाये गये आईईडी के चपेट में आने से दो जवान शहीद और चार हुए घायल  

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है I बताया जा रहा है कि बीजापुर में नक्सलियों ने एक बड़ा आईईडी ब्लास्ट किया, जिसमें चार जवान घायल और दो जवान शहीद हो गये हैं I घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है I जानकारी के अनुसार सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर के बीच सीमावर्ती इलाकों में दरभा डिवीजन, बस्तर डिवीजन, पश्चिम डिवीजन और मिलिट्री कंपनी नंबर 2 के नक्सलियों की खबर होने की सूचना मिली I

    जिसके बाद मंगलवार को एसटीएफ, डीआरजी, कोबरा, सीआरपीएफ की पूरी टीम ने एक विशेष अभियान में निकली I सर्चिंग अभियान के बाद बीते बुधवार की रात को सुरक्षाबल वापस आ रहे थे I तभी नक्सलियों ने बीजापुर जिले के तर्रेंम थाना क्षेत्र के मंडिमिरका के जंगलों में आईईडी ब्लास्ट कर दिया जिससे दो सुरक्षाबलों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि चार जवान घायल हुए हैं I जिनको हेलीकॉप्टर से रायपुर इलाज के लिए लाया जा रहा है I इस विस्फोट में भरत लाल साहू व आरक्षक सतेर सिंह कांगे शहीद हो गए हैं । जबकि 4 जवान पुरुषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी व संजय कुमार घायल हो गए हैं ।

    इन दिनों नकसलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है और बस्तर इलाके से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिये लगातार प्रयास किया जा रहा है I सुरक्षाबलों ने सूचना के आधार पर सर्चिंग अभियान में निकले थे लेकिन लौटते वक़्त आईईडी की चपेट में आ जाने से यह बड़ा हादसा हो गया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5253

    https://golden36garh.com/?p=5244

  • बैंक कर्मचारियों ने एसईसीएल के प्रबंधक की जमकर कर दी पिटाई

    बैंक कर्मचारियों ने एसईसीएल के प्रबंधक की जमकर कर दी पिटाई

    बिलासपुर में बैंक कर्मचारियों द्वारा एसईसीएल के अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है I घटना बिलासपुर के व्यापार विहार का है जहाँ बैंक कर्मचारियों ने बैंक के सामने पार्किंग को लेकर एसईसीएल के सहायक प्रबन्धक अमृत तिवारी और उनकी पत्नी की पिटाई कर दी I जिससे दोनों घायल हो गये I घायल अमृत तिवारी ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है।

    अमृत तिवारी सरकंडा के राजकिशोर नगर में रहने वाले हैं I वे एसईसीएल में सहायक प्रबन्धक हैं I उन्होंने पुलिस को बताया कि 6 जुलाई की दोपहर वे अपनी पत्नी नेहा तिवारी को लेकर व्यापार विहार स्थित एयू स्माल फाइनेंस बैंक आए थे। उन्होंने अपनी कार को बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने पार्किंग में खड़ी कर दिया। अमृत तिवारी अपनी पत्नी को लेकर बैंक के अंदर चले गए। काम निपटाने के बाद जब वे बाहर आए तो उनकी कार के सामने दूसरी कार खड़ी थी। इससे अधिकारी अपनी कार नहीं निकाल पा रहे थे। करीब 15 मिनट बाद कार का ड्राइवर वहां पर आया। अधिकारी ने उसे अपनी कार के सामने खड़ी कार को हटाने के लिए कहा।

    इसी बात को लेकर ड्राइवर ने एसईसीएल के अधिकारी से गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। पति से मारपीट होते देख उनकी पत्नी ने बीच-बचाव की कोशिश की। मारपीट करने वालों ने महिला से भी धक्का-मुक्की की। इससे महिला को चोटें आई है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5244

    https://golden36garh.com/?p=5249

  • राशनकार्ड का सत्यापन नहीं कराने पर राशनकार्ड हो जाएगा बंद

    राशनकार्ड का सत्यापन नहीं कराने पर राशनकार्ड हो जाएगा बंद

    छत्तीसगढ़ कुल राशनकार्ड धारी की बात करें तो 76 लाख 83 हजार 426 है I इनमें से 5 लाख 99 हजार 701 आवेदन नहीं किया है जबकि 71 लाख 22 हजार 721 कार्डधारियों का कार्ड प्रिंट हो गया है I पूरे छत्तीसगढ़ अब तक 94.1% का ही सत्यापन हुआ है I

    राजधानी रायपुर में छह लाख एक हजार 735 में से 91 हजार 481 कार्डधारियों का अता-पता नहीं है।  रायपुर में अभी तक 86.2% कार्डधारियों ने ही कार्ड का सत्यापन कराया है I जिन राशनकार्ड का सत्यापन नहीं हुआ है वे अमान्य हो जायेंगे और राशन मिलना बंद हो जाएगा I

    विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक बार कार्ड ब्लॉक होने के बाद जब तक लोग सत्यापन नहीं करते तब तक उनका राशनकार्ड शुरू नहीं होगा।

    राशनकार्ड सत्यापन कराने के मामले शहरी क्षेत्र की स्थिति नदारत रही I वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का 93% सत्यापन अब तक किया जा चूका है I राशनकार्ड के नवीनीकरण के लिए लोगों को सूचित भी किया जा रहा है लेकिन इसके बाद भी लोगों ने राशनकार्ड का नवीनीकरण नहीं कराया है I

    खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कंट्रोलर भूपेंद्र मिश्रा ने कहा, राशनकार्ड के सत्यापन की गति में तेजी लाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग के एप के माध्यम से सत्यापन कर सकते है। दुकानों में जाकर भी आसानी से राशनकार्ड सत्यापन कराया जा सकता है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5240

    https://golden36garh.com/?p=5244

  • 11 सालों से अनुपस्थित पटवारी को पद से किया गया बर्खास्त

    11 सालों से अनुपस्थित पटवारी को पद से किया गया बर्खास्त

    बिलासपुर जिले के अंतर्गत तखतपुर तहसील ने एक पटवारी को एसडीएम में पद से बर्खास्त कर दिया है I बताया जा रहा है कि पटवारी 4 अगस्त 2013 से अपनी अस्वस्थता चलते लगभग 11 सालों से अनुपस्थित था I इस पर बिलासपुर जिले के तख्तपुर अनुविभाग के एसडीएम ने आदेश जारी कर दिया है I पटवारी का नाम राजेश सिंह है I इतने सालों से अनुपस्थित रहने पर सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर तथा वित्त विभाग द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर भू अभिलेख शाखा के द्वारा तखतपुर के उप-जिला अधिकारी को पद से निलंबित करने के सम्बन्ध में मार्गदर्शन दिया गया था I तखतपुर के उप-जिला अधिकारी ने मध्यप्रदेश के भू-अभिलेख नियमावली के अध्याय 1 नियम 1 (2) में प्रदत्त शक्तियों के तहत राजेश सिंह को वर्तमान पटवारी पद से बर्खास्त कर दिया गया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5235

    https://golden36garh.com/?p=5240

  • रायपुर में मुहर्रम के मौके पर निकाली गई रैली

    रायपुर में मुहर्रम के मौके पर रैली के दौरान मार्ग को किया गया डायवर्ट 

    आज पुरे भारत में मुहर्रम का त्यौहार मनाया जा रहा है I सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए यह एक खास पर्व होता है I राजधानी रायपुर में मुहर्रम के अवसर पर आज मुस्लिम समुदाय द्वारा अन्जुम-ए-अलमदारे हुसैनी इरानी जमात राजातालाब पंडरी रायपुर द्वारा दोपहर दो बजे इमामबाड़ा राजातालाब से मोहर्रम जुलूस निकाला जाएगा। पंडरी बस स्टैंड, खालसा स्कूल से शास्त्री चौंक से मरहीमाता चौक, मौदहापारा थाना के सामने से होकर, एमजी रोड होते हुए आमापारा चौक से जीई रोड होकर करबला तालाब तक जायेगा। इस बीच रैली के पहुँचने पर 100 मीटर पूर्व मार्ग को डायवर्ट किया जाएगा ताकि यातायात में किसी प्रकार का खलल न उत्त्पन्न हो I रैली खत्म होने के पश्चात रोड को पहले के जैसे कर नार्मल कर दिया जाएगा। वाहन चालक असुविधा से बचने के लिए उपरोक्त वैकल्पिक मार्गो का उपयोग कर सकते हैं।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5230

    https://golden36garh.com/?p=5235