Category: Popular News

Popular News

  • पैरा दान अपील का दिख रहा असर

    माननीय श्री भूपेश बघेल ने की थी अपील ..

    पैरा दान अपील का दिख रहा असर, छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री बघेल जी ने वेसे तो छत्तीसगढ़ के वासियों के लिए बहुत से योजना लाए हैं। जो सब के हित को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इससे सभी वर्ग के साथ ही किसान वर्ग के लोगो को बहुत लाभ पहुच रहा है।

    वही एक और आपिल की थी, श्री भूपेश जी ने वो ये है की पैरा दान की एपिल।छत्तीसगढ़ में मवेशियों की भूख मिटाने के लिए सरकार के साथ किसान भी आगे आए हैं। सरकार ने जहां मवेशियों के लिए डे-केयर सेंटर के तौर पर गौठान बनाए हैं, यहां आने वाले मवेशियों के लिए चारा उपलब्ध कराने के लिए किसानों से पैरा दान करने की अपील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की तो किसान अब तक 31 करोड़ से ज्यादा का पैरा दान कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ का दानदाता किसान जिसने 31 करोड़ रुपए का चारा कर दिया दान |

    • गौठानों में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था हेतु मुख्यमंत्री ने किसानों से की थी अपील
    • राज्य में राजीव गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों का निर्माण कार्य जारी है

    जी हाँ पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था हेतु उन्होंने किसानों से पैरा देने की अपील की थी |

    आइये जानते हैं अब तक कितने चरे दान दिए जा चुके हैं |

    मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel द्वारा गौठानों में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था हेतु किसानों से पैरा दान की अपील का दिख रहा असर |

    ▪️ अब तक 31.35 करोड़ रुपए की कीमत के 15.67 लाख क्विंटल से अधिक का पैरा दान

    ▪️ बिलासपुर सम्भाग के किसानों द्वारा 6.10 लाख क्विंटल पैरा दान

    पैरा दान करने का मकसद पराली को जलाने से रोकना भी है

    बीते दिनों प्राप्त अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर संभाग के किसानो द्वारा सर्वाधिक पैरा दान किया गया है. इस अपील से दो अच्छी चीज़ें होंगी.

    एक तरफ किसानो के द्वारा दिए गए पैरा दान से गोथानो में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था, और दसरी तरफ परोली जलाने से होने वाली पर्यावरण प्रदुषण कम होगी।

    you likes

    https://golden36garh.com/?p=1351

    https://golden36garh.com/?p=1343

    https://golden36garh.com/?p=1334

  • कौन हैं अनमोल अंबानी की पत्नी कृशा शाह ?

    कौन हैं अनमोल अंबानी की पत्नी कृशा शाह ?

    अनिल अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी ने मुंबई में कृशा शाह से की शादी, तस्वीरें ..

    कौन हैं अनमोल अंबानी की पत्नी कृशा शाह, बिजनेसमैन अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी ने कृशा शाह से शादी कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार, शाह का जन्म और पालन-पोषण मुंबई में हुआ और वह एक सामाजिक कार्यकर्ता और उद्यमी हैं। उन्होंने एक सोशल नेटवर्क कंपनी डिस्को की स्थापना की। वह पहले यूके में एक्सेंचर की कर्मचारी थीं और बाद में एक उद्यमी बनने के लिए भारत लौट आईं।

    जीवीके के वाइस चेयरमैन जीवी संजय रेड्डी की पत्नी पिंकी रेड्डी ने इवेंट की तस्वीरें साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। शादी में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और राकांपा सांसद सुप्रिया सुले समेत कई शख्सियतें शामिल हुईं।

    YOU LIKES

    https://golden36garh.com/?p=1343

    https://golden36garh.com/?p=1324

    https://golden36garh.com/?p=1186

  • ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया क्या है, एक ऐसी स्थिति जिससे बप्पी लाहिरी पीड़ित थे ?

    ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया क्या है, एक ऐसी स्थिति जिससे बप्पी लाहिरी पीड़ित थे ?

    Indian Bollywood music composer and singer Bappi Lahiri poses during the Christmas and New Year’s Bollywood Disco Carnival in Mumbai on December 18, 2015.

    बप्पी लाहिरी ने आज अंतिम साँसे ली, एक और सितारे ने दुनिया छोरा

    ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया क्या है, एक ऐसी स्थिति जिससे बप्पी लाहिरी पीड़ित थे ? दिवंगत गायक संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के डॉक्टर ने कहा कि वह ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (ओएसए) से पीड़ित थे, जो नींद के दौरान ऊपरी वायुमार्ग के बार-बार गिरने के कारण होने वाली नींद से संबंधित श्वास विकार है। ओएसए तब होता है जब गले की मांसपेशियां रुक-रुक कर आराम करती हैं और वायुमार्ग को अवरुद्ध कर देती हैं। ओएसए के कुछ लक्षण और लक्षण दिन के समय अत्यधिक नींद आना, जोर से खर्राटे लेना और अचानक जागना हांफना है।

    YOU LIKES

    https://golden36garh.com/?p=1334

    https://golden36garh.com/?p=1324

    https://golden36garh.com/?p=1286

  • अब LIC देगा बेटी की शादी के लिए 31 लाख रूपए !

    बेटी की शादी के लिए चिंता हुआ ख़त्म, LIC देगा पैसे

    अब LIC देगा बेटी की शादी के लिए 31 लाख रूपए I जहा एक तरफ महंगाई इतनी बढ़ रगी है, वही पिता को अब बेटी की शादी की चिंता शुरू हो गई है। अब ऐसे में बेटी की शादी धूमधाम से कर तो कैसे ? ये प्रश्न अब मां बाप को सताने लगी है। एक तरफ सभी चीज़ों के दाम बढ़ रहे हैं , दसरी तरफ बेटियों की शादी की जिम्मेदारी पिता की कमर तोड़ के रख दे रही है। ऐसे में एलआईसी सामने आया है पिता की जिम्मेदारी आसान बनाने को।

    जी हाँ आपको बता दें , देश की सबसे बड़ी इंश्योरेेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम की कन्यादान पॉलिसी लेकर आई है, जिससे बेटियों की शादी धूमधाम से कर सकते हैं I इस पॉलिसी में आप अपनी बेटी के जन्म के साथ ही शादी के लिए पैसा जोड़ना शुरू कर सकते है और जब बेटी की उम्र शादी योग्य होगी तो आपको मैच्योरिटी में 31 लाख रुपए तक मिल सकते हैं।

    आप रोज अगर सिर्फ 151 रुपए भी बचाते हैं तो बेटी की शादी के लिए आपके पास 31 लाख रुपए जमा हो जाएंगे। वहीं इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80सी के तहत आपको टैक्स में छूट भी मिलती है।

    एलआईसी कन्यादान पॉलिसी में निवेश करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 30 साल होनी चाहिए और बेटी की आयु 1 साल से कम नहीं होनी चाहिए। यह प्‍लान 25 के लिए मिलेगा, लेकिन प्रीमियम 22 साल ही देना होगा। आपकी और बेटी की अलग-अलग उम्र के हिसाब से भी यह पॉलिसी मिलती है।

    कन्यादान पॉलिसी में अगर आप रोजाना सिर्फ 151 रुपए भी बचाते हैं तो महीने में 4530 रुपए का निवेश करना पड़ेगा और 25 साल बाद पॉलिसी मैच्योर होने पर आपको पूरे 31 लाख रुपए मिलेंगे।

    जानिये क्या है LIC Kanyadan Policy?
    25 साल के लिए पॉलिसी को लिया जा सकता है
    22 साल तक प्रीमियम देना होगा
    बीच में अगर बीमाधारक की मृत्‍यु हो जाती है परिवार को कोई प्रीमियम नहीं देना होगा। बेटी को पॉलिसी के बचे साल के दौरान हर साल पैसा मिलेगा
    यह पॉलिसी कम या ज्‍यादा प्रीमियम की भी ली जा सकती है
    कन्यादान पॉलिसी लेने के दौरान आपको आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, बेटी का जन्म प्रमाण पत्र जैसे डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है

    YOU LIKES

    https://golden36garh.com/?p=1324

    https://golden36garh.com/?p=1307

    https://golden36garh.com/?p=1295

  • CM बघेल की एक नई पहल..

    CM बघेल की एक नई पहल अब होगी नई शुरुआत

    CM बघेल की एक नई पहल जी हाँ ,मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर पहली बार इस वर्ष प्रारंभ की गई कोदो, कुटकी एवं रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी समर्थन मूल्य के साथ खुले बाजार में भी मिल रहा अच्छा दाम I किसानों की बढ़ी आय 25 हजार क्विंटल से अधिक कोदो-कुटकी और रागी का संग्रहण, प्रदेश में 15 फरवरी तक होगी खरीदी I अब भूपेश सर्कार ने यह कदम उठा कर इन फसलों के किसानों के लिए बहुत राहत भरी हो रही है I

    आपको बता दें कि कोदो, कुटकी, रागी का समर्थन मूल्य पर खरीदी से लोगों में खुशी दिखाई पड़ रही है I बीते कुछ समय में भूपेश सर्कार ने ऐसे बहुत से जनहित कदम उठाए हैं जो किसान वर्ग के लोगन के लिए लाभदायक साबित हो रही है I कोदो ,कुटकी, रागी के इस नई पहल ने भी लोगों को उत्साह से भर दिया है.

    YOU ALSO LIKES :

    https://golden36garh.com/?p=1311

    https://golden36garh.com/?p=1186

    https://golden36garh.com/?p=1197

  • रायपुर में हटाया गया Night करफ्यु ..

    रायपुर में हटाया गया Night करफ्यु जानिये कारण..

    रायपुर में हटाया गया Night करफ्यु , रायपुर में कोरोना संक्रमण का असर कम होते हुवे देखा जा रहा है, जिसके बाद प्रशासनिक फैसले में बदलाव किया गया I रायपुर जिला प्रशासन ने बताया कि छतीसगढ़ में अब कोरोना संक्रमण की घटना आवर मामले कम होने लगे हैं, जिसको देखते हुवे प्रशासनिक फैसले में बदलाव करते हुवे कलेक्टर सौरव कुमार ने आदेश जारी किया है I

    इस बदलाव में नाइट कर्फ्यू को बन्द कर ये फैसला जारी किया है I की अब रात 12 बजे तक होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और बेकरी की दुकानें खुली रहेंगी. इसके अलावा फूड कोर्ट एवं अन्य खाद्य सम्बधी प्रतिष्ठान, फूड डिलीवरी का कार्य भी रात में जारी रख सकते हैं I यह आदेश कलेक्टर सौरव कुमार ने 27 जनवरी गुरुवार से जारी कर दिया है।

    और अब से नाइट कर्फ्यू नहीं , अब से जैसे पहले रात 12 बजे तक सारे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, बेकरी खुले रहते थे, उसी तरह फिर अब फिर से पहले की तरह सारे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, बेकरी रात 12 बजे तक अपना कार्य जारी रख सकते है।

    रायपुर में 5 जनवरी 2022 से लगाया गया था नाइट कर्फ्यू ..

    जानकारी के मुताबिक ये नाइट कर्फ्यू प्रशासन ने कोरोना संक्रमण बढ़ते संक्रमण देख कर 5 जनवरी से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया था I और यह रात्रि 9 बजे तक की पूरे जिले में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, बेकरी आदि को बंद करने की अनुमति थी I
    और इस नाइट कर्फ्यू से छत्तीसगढ़ प्रशासन को बहुत ही अच्छी सफलता दिखाई दी I
    जिसके बाद कोरोना संक्रमण की घटती मरीजो की संख्या मिली Iऔर प्रशासन ने ये रात्रि कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया।

    जिसके बाद अब दुकानें रात 12 हजे तक खुले रख कार्य कर सकते है Iजानकारी के मुताबिक ये भी बताया गया कि पिछले दिनों राजधानी के व्यापारियों ने भी इस नाइट कर्फ्यू के विषय मे कलेक्टर से मुलाकात की इस सिलसिले में बातचीत की और मांग की थी, कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने का समय बढ़ाया जाए I जिसके बाद जिला प्रशासन ने उनकी मांगों पर ध्यान दिया और यह फैसला लिया।

  • अब इंडिया गेट पर नहीं, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जलेगी “अमर जवान ज्योति” ?

    अब इंडिया गेट पर नहीं, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जलेगी “अमर जवान ज्योति” ?

    RASHTRIYA YUDDHA SMARAK

    राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जलेगी 50 साल से जल रही ‘ अमर जवान ज्‍योति ‘ !!

    आज से India Gate पर नहीं, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जलेगी 50 साल से जल रही ‘ अमर जवान ज्‍योति ‘ जानिए क्यों ?

    आपको बता दें की अब दिल्ली स्थित India Gate पर पिछले 50 साल से जलनेवाली अमर जवान ज्‍योति का आज राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में आज यानी शुक्रवार को विलय कर दिया जाएगा. सेना के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी बताई I

    सेना के अधिकारियों ने ये भी बताया कि अब यह ज्योति इंडिया गेट की जगह नेशनल वॉर मेमोरियल पर प्रज्जवलित करि जायेगी करीब 3.30 बजे शुक्रवार दोपहर इसकी लौ को वॉर मेमोरियल की ज्योति में मिला दिया जाएगा। और आज के इस जानकारी के मुताबिक, समारोह की अध्यक्षता एयर मार्शल बलभद्र राधा कृष्ण करेंगे।

    कैसे हुआ बांग्लादेश का गठन ?

    इस ज्योति की स्थापना उन भारतीय सैनिकों की याद में की गई थी जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हो गये थे। और इस युद्ध में भारत की विजय हुई थी और इस दौरान बांग्लादेश का गठन हुआ था। उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 26 जनवरी 1972 को इसका उद्घाटन के द्वारा कराया हुवा था। ये अमर जवान ज्‍योति एक काले मार्बल का फलक है जिसके चारों तरफ स्‍वर्णाक्षरों में ‘अमर जवान’ लिखा हुआ है। वहीं, इसके ऊपर एक L1A1 सेल्‍फ लोडिंग राइफल रखी है और उस के ऊपर एक सैनिक का हेलमेट किसी मुकुट की तरह रखा गया है।

    जहा इस फलक के चारों तरफ कलश रखे हुए हैं, जिनमें से एक में ज्‍योति साल 1971 से ही लगातार जली आ रही है। यूं तो चारों कलशों में ज्‍योति जलती है, लेकिन पूरे साल भर चार में से एक ही ज्‍योति हमेशा जलती ही रहती है। जहा सेना के सूत्रों का यह भी कहना है कि नेशनल वॉर मेमोरियल में सारे शहीदों के नाम हैं, शहीदों के परिवार के लोग यहीं आते हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 फरवरी 2019 को नेशनल वॉर मेमोरियल का उद्घाटन किये थे, जहां 25,942 सैनिकों के नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखे गए हैं।

  • कोरोना से निपटने CM ने जारी किए आदेश

    बिलासपुर I कोरोना से निपटने CM ने जारी किए आदेश , मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण को नियंत्रण में रखने के लिए जारी किये आदेश, कोविड से हो रही प्रत्येक मृत्यु का होगा ऑडिट I

    प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण से छतीसगढ़ में हर दिन वृद्धि देखी जा रही है I वही प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण को नियंत्रण में रखने के लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए है I और कोरोना से हुए दैनिक मौतों की संख्या प्रदेश में बढ़ती जा रही है, जिससे स्तिथि अनियंत्रित होती नज़र आ रही है I

    इस पर मुख्यमंत्री बघेल ने अपनी चिंता जताते हुए कहा, प्रमुख सचिव स्वस्थ्य विभाग को भर्ती मरीज़ों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है, जिसका सख्ती है पालन होगा I वही दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है की ,कोविड से हो रही प्रत्येक मौतों का ऑडिट भी किया जायेगा.

    और इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग और कलेक्टर इसकी सीधी निगरानी करने वाले है I अगर CM भूपेश बघेल के आदेशों का सख्ती से पालन किया गया तो निश्चित ही प्रदेश वासियों को इस संकट से जल्दी ही निजात मिलेगी I

    YOU LIKES :

    https://golden36garh.com/?p=1272&preview=true

    https://golden36garh.com/?p=1272&preview=true

  • भूपेश बघेल ने किया ऐलान किसानों की चिंता हुई कम !

    भूपेश बघेल ने किया ऐलान किसानों की चिंता हुई कम

    बिलासपुर I किसान धान खरीदी को लेकर चिन्ता न करें, सभी पंजीकृत किसानों का खरीदा जाएगा धान, ऐसा कहा छत्तीसगढ़ के CM ने , ऐसा करके एक बार फिर से लोगों के दिल में जगह बना ली है भूपेश बघेल ने Iअब किसानों को थोड़ी राहत मिलेगी I

    BILASPUR धान खरीदी की स्थिति प्रभावित होने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बीते कुछ दिनों से मौसम ठीक न होने की वजह से राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की स्थिति प्रभावित हुई है। लेकिन किसानों को चिन्ता करने की जरूरत नहीं है।

    मौसम ठीक होते ही उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी में तेजी लायी जाएगी। वर्तमान स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे को धान उपार्जन की व्यवस्था की समीक्षा की और इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने को कहा है।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य में सभी पंजीकृत कृषकों से धान की खरीदी की जाएगी। इसके लिए उपार्जन केन्द्रों में खरीदी की व्यवस्था के साथ और अधिक विस्तारित करने के निर्देश दिए गए है। मौसम खुलते ही किसानों से तेजी से धान खरीदी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

    वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि राज्य में धान खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी है। सरकार की यह कोशिश रहेगी की इस अवधि में शत-प्रतिशत किसानों से उनके पंजीकृत रकबे के धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर किसानों के सहूलियत के लिए धान खरीदी के निर्धारित अवधि में वृद्धि करने का विचार किया जाएगा।

  • छत्तीसगढ़ में एक और मुसीबत ,जानिये क्या ?

    छत्तीसगढ़ में एक और मुसीबत ,जानिये क्या ?

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में अभी और बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, पड़ोसी राज्य में होगी झमाझम बारिश I

    उत्तर भारत में पिछले कुछ समय से पड़ रही कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। मकर संक्रांति खत्म होने के बाद भी ठंड से राहत मिलती कही दिखाई नहीं दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बनी रहने की संभावना बताई गई है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली आदि के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है।

    मौसम विभाग की माने तो, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं चंडीगढ़ में भी ठंड बरकरार रहने वाली है। आज का मिनिमम टेम्प्रेचर 10 डिग्री और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 15 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान बताया गया है और आज यहां बारिश होने की संभवना बताई गई है।

    उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का न्यूनतम तापमान आज 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जहाँ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है।मध्य प्रदेश के भोपाल की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, जयपुर का मिनिमम टेम्प्रेचर 10 डिग्री और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 20 डिग्री सेल्सियस बताया गया है।

    IMD के अनुसार, लेह का मिनिमम टेम्प्रेचर माइनस 12 डिग्री और मैक्सिमम माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। इसके अलावा, शिमला का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। बिहार की राजधानी पटना में आज पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।