Category: Popular News

Popular News

  • रायपुर में ST-SC युवाओं का नग्न प्रदर्शन पीछे लौट रहा था रुद्रगुरु अनिला भेड़िया का काफिला

    रायपुर में ST-SC युवाओं का नग्न प्रदर्शन पीछे लौट रहा था रुद्रगुरु अनिला भेड़िया का काफिला

    रायपुर में ST-SC युवाओं का नग्न प्रदर्शन पीछे लौट रहा था रुद्रगुरु अनिला भेड़िया का काफिला

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार को ST-SC युवाओं ने पूरी तरह से नग्न होकर प्रदर्शन किया है। उन्होंने फर्जी जाति सर्टिफिकेट बनवाकर सरकारी नौकरी करने वालों के खिलाफ सरकार से कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध जताया है। प्रदर्शनकारी नग्न होकर विधानसभा घेराव करने निकले, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधानसभा सत्र में शामिल होने जा रहे मंत्री रुद्रगुरु अनिला भेड़िया का काफिला गुजर रहा था उसी समय युवाओं ने नग्न प्रदर्शन किया है। 

    बता दें कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर सरकारी नौकरी करने का मामला गरमाया हुआ है। राज्य निर्माण के बाद कई सरकारी विभागों को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि उनके यहां कई गैर आरक्षित वर्ग के लोगों ने फर्जी जाति सर्टिफिकेट बनाकर सरकारी नौकरी हासिल की है।

    मामले के तूल पकड़ने के बाद सरकार ने उच्चस्तरीय जाति छानबीन समिति गठित कर दी, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे अधिकारियों-कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया। सरकार के इस आदेश के बाद कई लोग कोर्ट पहुंच गए। इस बीच इनमें से कई रिटायर भी हो गए। कुल मिलाकर इस सरकारी आदेश का अब तक पालन नहीं हो पाया। ऐसे में कई ऐसे अधिकारी-कर्मचारी ऐसे हैं, जो आज भी नौकरी पर बने हुए हैं।

    प्रदर्शनकारियों को रास्ते से गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठाकर ले गई पुलिस, दौड़-दौड़कर प्रदर्शनकारियों को पकड़ती रही पुलिस।

    सरकार की गठित समिति ने पाए 267 मामले फर्जी

    छत्तीसगढ़ सरकार ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र की शिकायतों की जांच करने उच्चस्तरीय जाति छानबीन समिति का गठन किया था। समिति को वर्ष 2000 से लेकर 2020 तक के कुल 758 प्रकरण मिले, जिसमें से 659 की जांच की गई। इसमें 267 प्रकरणों में जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। लगभग सभी सरकारी विभागों में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले पाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक खेल एवं युवा कल्याण विभाग में 44 मामले हैं, वहीं भिलाई स्पात संयंत्र में 18 और सामान्य प्रशासन विभाग और कृषि विभाग में 14-14 मामले हैं।

    ये बेहद शर्मसार है, वही अब नेताओं के बयानबाजी भी शुरू हो गई है। सभी एक दूसरे की सरकार को नाकामी के पर्चे बांटने में लगी है। और इस बीच इस वर्ग के युवा पीढ़ी का दर्द सरकार देख पाएगी या यह केस भी अन्य केस की तरह दब के रह जाएगा I ये कांग्रेस या भाजपा की सरकार की नाकामयाबी नहीं है बल्की सभी की है। जो लोग छत्तीसगढ़ में पैदा हुए जिनकी जड़ें इस राज्य में है वो उम्मीद नहीं करेंगे तो कोन करेंगे, वो लोग जो बाहर से आकर फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर यहां के लोगों का हक मार रहे हैं वे लोग ?

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2718

    https://golden36garh.com/?p=2093

  • बिलासपुर निगम की टीम के साथ जमकर झूमाझटकी पुजारी ने कहा- मवेशियों को नहीं मुझे बांध कर ले जाओ

    बिलासपुर निगम की टीम के साथ जमकर झूमाझटकी पुजारी ने कहा- मवेशियों को नहीं मुझे बांध कर ले जाओ

    बिलासपुर में आवारा मवेशियों को पकड़ने निकली अतिक्रमण विभाग की टीम के साथ एक पुजारी ने जमकर विवाद कर धक्कामुक्की कर दी। जीडीसी कॉलेज स्थित शीतला मंदिर के पुजारी ने गायों को बांध कर ले जाने का विरोध किया। वो कहने लगा कि निगम वाले गायों को फांसी लगा देते हैं। इस पर टीम को वहां पुलिस बुलानी पड़ी। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण विभाग ने 85 मवेशियों को पकड़ा।

    आयुक्त कुणाल दुदावत के निर्देश पर शहर की सड़कों पर आवारा घूम रहे मवेशी पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है। बुधवार को अतिक्रमण विभाग की टीम हाईकोर्ट रोड के साथ शहर के अलग-अलग जगहों पर घूम रहे मवेशियों को पकड़कर गोठान में शिफ्ट किया। टीम जब जीडीसी कॉलेज स्थित शीतला मंदिर के पास पहुंची, तब वहां मंदिर के पुजारी ने गायों को सड़क पर छोड़ दिया था।

    पुजारी को दिया गया था नोटिस
    निगम के अफसरों ने बताया कि इससे पहले भी पुजारी मनीष पांडेय को मंदिर परिसर से मवेशी नहीं रखने की चेतावनी दी गई थी। इसके लिए उन्हें नोटिस देकर मवेशियों को हटाने के लिए कहा गया था। लेकिन, इसके बाद भी पुजारी नहीं माना और मवेशियों को रखा रहा।

    गौ सेवकों को बुलाकर मचाया हंगामा
    इस कार्रवाई के दौरान मंदिर का पुजारी मनीष पांडेय गौ सेवकों को बुला लिया। फिर निगम की टीम और पुजारी के बीच खींचतान भी हुई। इसके बाद पुलिस टीम को बुलाकर कार्रवाई की गई। उस समय तक पुजारी के साथ अन्य गौ सेवक भी मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा मचाने लगे।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2707

    https://golden36garh.com/?p=2700

  • CM भूपेश का BJP पर हमला, कहा-ये ड्रामेबाज

    CM भूपेश का BJP पर हमला, कहा-ये ड्रामेबाज

    CM भूपेश का BJP पर हमला, कहा-ये ड्रामेबाज

    CM भूपेश का BJP पर हमला, कहा-ये ड्रामेबाज I ED कामयाब नहीं हुई तो पुराने पन्ने पलटने लगे I

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर एक बार बीजेपी को निशाने पर लिया है। सीएम ने कहा कि बीजेपी केवल ED के भरोसे चुनाव लड़ना चाह रही थी, लेकिन ईडी कामयाब नहीं हो सकी तो फिर एक बार पुराने पन्ने पलटने लगे हैं, धर्मांतरण को लेकर सांप्रदायिकता को मुद्दा बना रहे हैं।

    सीएम ने कहा कि सवाल इस बात का है कि 2006 में रमन सिंह की सरकार ने धर्मांतरण पर कानून लाया वह आज तक लागू क्यों नहीं कर पाए, 2006 से लेके 2018 तक उनकी सरकार थी। केंद्र में उनकी सरकार थी, फिर क्यों लागू नहीं कर पाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी बात यह है मैं बार-बार कहता हूं उनके शासन में बहुत ज्यादा चर्च बने। धर्मांतरण उनके समय में ज्यादा हुआ है और हमारे समय में जो भी शिकायत मिली, उस पर कार्रवाई हुई, क्योंकि अभी चुनाव करीब है इसीलिए धर्मांतरण का मुद्दा दिख रहा है। इसके अलावा और कोई मुद्दा नहीं है। ना किसान उनके साथ, ना आदिवासी, ना मजदूर और ना ही व्यापारिक वर्ग उनके साथ है।

    सबसे बड़े ड्रामेबाज बीजेपी के लोग
    विपक्ष के दलों की पटना में हुई बैठक को केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ड्रामेबाजी बताया था। जिसे लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सभी दलों के अपना अस्तित्व है और अलग-अलग समय में अलग-अलग निर्णय होते हैं।
    उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर बताएं कि जिनके साथ बैठक हुई, उनमें से बहुत सारे दलों के साथ खुद़ बीजेपी का गठबंधन था। उनके साथ सरकार बनाये तब ये क्या थे। सीएम ने कहा कि सबसे बड़े ड्रामेबाज तो भारतीय जनता पार्टी के लोग है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2700

    https://golden36garh.com/?p=2696

  • CM भूपेश बघेल ने बढ़ती गर्मी और लू की वजह से लिया फैसला

    CM भूपेश बघेल ने बढ़ती गर्मी और लू की वजह से लिया फैसला

    CM भूपेश बघेल ने बढ़ती गर्मी और लू की वजह से लिया फैसला I छत्तीसगढ़ में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 26 जून 2023 तक बंद रखने के निर्देश प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए हैं। सीएम के इस आदेश की वजह भीषण गर्मी को बताई गई है। प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान 15 जून तक के लिए किया गया था लेकिन इस वक्त कई जिलों में गर्म हवाएं चल रही है और लू के हालात हैं।

    16 जून से स्कूल खोलने पर स्कूली छात्रों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ सकता था। इसलिए मुख्यमंत्री ने गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है। राज्य शासन की ओर से आंशिक संशोधन करते हुए 26 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ा दिया गया है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2688

    https://golden36garh.com/?p=2684

  • शराबबंदी को लेकर बोले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

    शराबबंदी को लेकर बोले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

    शराबबंदी को लेकर बोले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनावी साल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है I उन्होंने कहा कहा है कि मैं चाहता था कि शराब बंद कर दूं I

    छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनावी साल में शराबबंदी का जिन्न भी बोतल से बाहर आ गया है. शराबबंदी को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है. भूपेश बघेल ने दुर्ग में आयोजित संभागीय सम्मेलन में शराब को लेकर कहा कि डॉक्टर रमन सिंह की सरकार ने शराब को लेकर कहा कि डॉक्टर रमन सिंह की सरकार ने शराब को लेकर जो व्यवस्था की थी, वही व्यवस्था अभी तक चल रही है I
    उन्होंने ये भी कहा कि मैं चाहता था कि शराब बंद कर दूं लेकिन तब तक कोरोना आ गया I सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना काल में ऐसी परिस्थितियां बनीं कि लोग नकली शराब, जहरीली शराब और यहां तक की सैनिटाइजर पी-पीकर मर गए I उन्होंने कहा कि इन सबके बाद अब मेरी हिम्मत नहीं हो रही है कि मैं शराब बंद कर दूं और लोग नकली, जहरीली शराब से मरने लगें I
    सीएम बघेल ने निवर्तमान विधायकों के टिकट काटने को लेकर सवाल पर कहा कि जीतने वाले कैंडिडेट का क्राइटेरिया होता है I उन्होंने कहा कि जो जीत सकता है, उसको टिकट दिया जाता है I सीएम बघेल ने दावा किया कि हमारे अधिकतर विधायकों का रिपोर्ट कार्ड बहुत अच्छा है I कुछ लोग हो सकते हैं जो स्वास्थ्य या किसी और कारण से चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं होंगे, उनकी जगह किसी दूसरे उम्मीदवार को उतारा जाएगा I
    भूपेश बघेल ने कहा कि यूपीए सरकार में धान का भाव कितना बढ़ा और एनडीए सरकार में कितना? यूपीए सरकार के भी 10 साल थे, एनडीए के भी 10 साल होने को हैं I उन्होंने कहा कि हम एमएसपी को लेकर बहस के लिए तैयार हैं. बघेल ने कहा कि यूपीए सरकार के समय डीजल-पेट्रोल के भाव क्या थे और अभी क्या हैं, वे जिस मंच पर चाहें कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता या किसान उनसे बात कर लेगा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2684

    https://golden36garh.com/?p=2680

  • डामर खाली करने के दौरान पाइप फटने से युवक झुलसा, इलाज के लिए रायपुर रेफर

    मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बोरिद गांव स्थित डामर प्लांट का है। युवक बोरिद डामर प्लांट में बॉम्बे से डामर लोड करके लाया था I

    डामर खाली करने के दौरान पाइप फटने से युवक झुलसा, इलाज के लिए रायपुर रेफर

    डामर खाली करने के दौरान पाइप फटने से युवक झुलसा, इलाज के लिए रायपुर रेफर I छत्तीसगढ़ के जिला गरियाबंद में डामर खाली करने के दौरान पाइप फटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार युवक की हालत गम्भीर बताई जा रही है। वहीं हादसे के बाद युवक को तत्काल फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य में प्राथमिक उपचार ले जाया गया, जहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। दरअसल, यह पूरा मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बोरिद गांव स्थित डामर प्लांट का है। घायल युवक का नाम सूफ़ियार खान बताया जा रहा है। युवक बोरिद डामर प्लांट में बॉम्बे से डामर लोड करके लाया था। वहीं डामर खाली करने के दौरान पाइप फटने से युवक हादसे का शिकार हो गया है और झुलस गया।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2680

    https://golden36garh.com/?p=2676

  • पेंशन योजना चुनने का आज आखिरी मौक़ा

    पेंशन योजना चुनने का आज आखिरी मौक़ा

    पेंशन योजना चुनने का आज आखिरी मौक़ा

    पेंशन योजना चुनने का आज आखिरी मौक़ा I  कर्मचारियों को OPS, NPS के बीच चुनना हैं एक विकल्प I

    राज्य शासन ने 2004 के बाद नियुक्त सरकारी सेवकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने का निर्णय लिया है। शासन ने सरकारी सेवकों को एनपीएस और ओपीएस में से किसी एक चयन करने के लिए पांच मार्च 2023 तक विकल्प भरने का समय दिया था।

    राज्य सरकार की पुरानी पेंशन योजना का विकल्प अब तक 97 प्रतिशत सरकारी कर्मियों चुन लिया है। नई पेंशन (एनपीएस) और पुरानी पेंशन (ओपीएस) में किसी एक का चुनाव करने के लिए आखिरी मौका आठ मई 2023 तक है। सोमवार तक एनपीएस व ओपीएस में किसी एक का चुनाव नहीं करने पर संबंधित कर्मचारी की सहमति स्वयमेव एनपीएस के लिए मान ली जाएगी।

    गौरतलब है कि राज्य शासन ने 2004 के बाद नियुक्त सरकारी सेवकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने का निर्णय लिया है। शासन ने सरकारी सेवकों को एनपीएस और ओपीएस में से किसी एक चयन करने के लिए पांच मार्च 2023 तक विकल्प भरने का समय दिया था। बाद में इस समय अवधि को आठ मई तक के लिए बढ़ाया गया था।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2672

    https://golden36garh.com/?p=2676

  • कर्नाटक से भी जा रही है ‘भ्रष्ट भाजपा’ सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बोला हमला

    कर्नाटक से भी जा रही है ‘भ्रष्ट भाजपा’ सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बोला हमला

    कर्नाटक से भी जा रही है ‘भ्रष्ट भाजपा’ सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बोला हमला

    कर्नाटक से भी जा रही है ‘भ्रष्ट भाजपा’ सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बोला हमला I

    भाजपा मतलब भ्रष्टाचार कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ते ही जा रही है। वहीं, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जोरों से चल रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव में सुपड़ा साफ होने की बात कही है। वहीं, सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि भाजपा मतलब भ्रष्ट्राचार।

    सीएम भूपेश बघेल ने सोमवार को दो अखबार की कटिंग ट्वीट करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्हांने कहा है कि कर्नाटक से भी “भ्रष्ट भाजपा” जा रही है। जैसे छत्तीसगढ़ की जनता ने अवैध कारनामों की सरगना “भ्रष्ट भाजपा” को विदा किया था, वैसे ही #कर्नाटक से भी “भ्रष्ट भाजपा” जा रही है। #भाजपा_मतलब_भ्रष्टाचार!

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2672

    https://golden36garh.com/?p=2669

  • सीएम भूपेश ने बजरंग दल को बैन करने पर कही ये बात

    सीएम भूपेश ने बजरंग दल को बैन करने पर कही ये बात

    सीएम भूपेश ने बजरंग दल को बैन करने पर कही ये बात I ‘छग में हमने बजरंगियों को ठीक कर दिया’ I बजरंग दल को बैन की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गई हैं।

    कर्नाटक कांग्रेस घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बजरंग बली को कैद करने वाले बयान से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी का भी बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कर्नाटक कांग्रेस घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने पर कहा कि प्रधाानमंत्री मोदी फेंकते बहुत हैं।

    आगे कहा कि इस मामले में भी पीएम मोदी झूठ बोल गए। बजरंगबली को नहीं, बजरंग दल को बैन की बात कही गई है। बजरंग बली के नाम पर कुछ लोग गुंडागर्दी करते हैं। इसलिए बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात कही गई है। छग में हमनें बजरंगियों को ठीक कर दिया है। आगे शिकायत मिली तो विचार किया जाएगा।

    मोदी जी फेंकने में बहुत माहिर हैं…जो चीज पाकिस्तान में हुई है उसे बिहार का बता देते हैं। जनसंख्या जितनी नहीं है उतना बता देते हैं। बैन बजरंग दल पर लगाने की बात हुई है बजरंग बलि पर नहीं, बजरंग बलि हमारे आराध्य हैं उनके नाम पर कोई गुंडागर्दी करे ये उचित नहीं है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2666

    https://golden36garh.com/?p=2669

  • सीएम बघेल ने किया किसान रमेश सिन्हा के घर भोजन

    सीएम बघेल ने किया किसान रमेश सिन्हा के घर भोजन

    सीएम बघेल ने किया किसान रमेश सिन्हा के घर भोजन

    सीएम बघेल ने किया किसान रमेश सिन्हा के घर भोजन ,सोशल मीडिया में जमकर हो रही तारीफ I

     मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान कल कुरूद विधानसभा के ग्राम सेमरा बी पहुंचे। जहां उन्होंने किसान रमेश सिन्हा के घर उनके परिजनों के साथ दोपहर का भोजन किया। सिन्हा परिवार ने परंपरागत ढंग से अपने मुखिया का स्वागत किया और उन्हें अपने बीच पाकर खुश हुए। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया, सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव भी उपस्थित रहीं।

    मुख्यमंत्री ने सिन्हा परिवार द्वारा परोसे गए छत्तीसगढ़ी भोजन का आनंद लिया, यहां भोजन में मुख्यमंत्री को चावल, दाल, रोटी, मुनगा, लाल भाजी, कुम्हड़ा-कोचई की सब्जी और खीर परोसा गया।स्वादिष्ट भोजन के लिए मुख्यमंत्री ने सिन्हा एवं उनके परिजनों को उपहार भेंट कर अभिवादन भी किया।

    मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान सिन्हा ने बताया कि उनके परिवार में 6 सदस्य हैं और राशन कार्ड से परिवार को पर्याप्त मात्रा में राशन मिल जाता है, साथ ही कर्ज माफी होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है और धान बेचने से अब अच्छी आमदनी भी हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले खरीफ वर्ष में 65 क्विंटल धान बेचा है तथा गोबर बेचकर 7 हज़ार रुपए कमाये हैं।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2662

    https://golden36garh.com/?p=2658