Category: Bilaspur ki khabar

Bilaspur ki khabar

  • मौसम विभाग ने दिया हवाला इस बार मानसून जल्दी देगा दस्तक

    मौसम विभाग ने दिया हवाला इस बार मानसून जल्दी देगा दस्तक

    मौसम विभाग ने दिया हवाला इस बार मानसून जल्दी देगा दस्तक

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष मानसून के आगमन को लेकर मौसम विभाग ने भविष्यवाणी कर दिया है और बताया कि छत्तीसगढ़ में इस वर्ष सबसे पहले मानसून 13 जून को बस्तर में दस्तक देगा उसके बाद 16 जून को रायपुर में और फिर 21 जून तक पूरे प्रदेश से होते हुए अंबिकापुर क्षेत्र तक पहुँचेगा I मौसम विभाग ने बताया कि मानसून सबसे पहले केरल में 31 मई तक पहुँच सकता है, मौसम विभाग का कहना है कि मानसून पिछले साल की तुलना में इस बार जल्दी पहुँच सकता है I विभाग का ये भी कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार वर्षा अच्छी हो सकती है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3430

    https://golden36garh.com/?p=3435

  • क्रोधित पति ने पत्थर मारकर पत्नी की हत्या कर दी

    क्रोधित पति ने पत्थर मारकर पत्नी की हत्या कर दी

    जानकारी के मुताबिक, बालोदाबाजार के आजाद चौक के स्वीपर कॉलोनी में निवासी विनय दुबे अपनी पत्नी सरस्वती दुबे के बीच बच्चे संभालने को लेकर विवाद हो गया I सरस्वती दुबे अपने बच्चे को लेकर बुधवार को बाजार सामान खरीदने के लिए गयी थी I जब बाजार से वापस आई तो पति-पत्नी के बीच बच्चे न संभाल पाने के बात लेकर विवाद हो गया और इसी बीच विनय दुबे अपनी पत्नी से मारपीट करने लगा, जिससे उसकी पत्नी आँगन में जा गिरी I विनय दुबे ने आँगन में रखे पत्थर को उठाया और सर पे पटक दिया, जिससे उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई I इसके बाद विनय दुबे घर से फरार हो गया जिसे पुलिस ने घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3414

    https://golden36garh.com/?p=3425

  • राईस मिलर्स घोटाले में रोशन चंद्राकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    राईस मिलर्स घोटाले में रोशन चंद्राकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    राईस मिलर्स घोटाले में रोशन चंद्राकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    राईस मिल घोटाले में एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर को ईडी ने गिरफ़्तार किया है | इनकम टैक्स विभाग ने भी कार्यवाही की थी, लेकिन अब ईडी की एंट्री से कई लोगों की मुसीबत बढ़ने वाली है | रोशन चंद्राकर पर आरोप लगा है कि उसने एमडी मनोज सोनी के साथ मिलकर 20 रूपये प्रति क्विंटल के भाव से रिश्वत वसूली की है और पैसे को मार्कफेड के जिला अधिकारी को दी गई है | उनके माध्यम से उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया गया। इस दौरान 140 करोड़ रुपए से ज्यादा वसूल किया गया है।

    जिन लोगों ने रिश्वत दी एमडी ने उनके ही बिल का भुगतान किया। जिन्होंने पैसा नही दिया उनका भुगतान रोक दिया गया और कई लोग तो ऐसे हैं जिनके बिल का भुगतान कभी हुआ ही नहीं है | जानकारी के अनुसार, एमडी रिमांड में लिया गया है और मनोज सोनी 28 मई तक जेल की सलाखों में है | मनोज सोनी से पूछताछ के बाद ईडी ने रोशन चंद्राकर को भी गिरफ्तार कर लिया है |

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3406

    https://golden36garh.com/?p=3414

  • कांग्रेस नेता की फ़िल्मी स्टाइल में की गई हत्या

    कांग्रेस नेता की फ़िल्मी स्टाइल में की गई हत्या

    कांग्रेस नेता विक्रम बैस की फ़िल्मी स्टाइल में की गई हत्या

    नारायणपुर जिले में कुछ दिन पहले विक्रम बैस की हत्यारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी I विक्रम बैस कांग्रेस दल के नेता और ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते थे I बताया जा रहा है उनकी दुसरे व्यापारियों से आपसी प्रतिस्पर्धा था जिसके कारण विक्रम बैस की हत्या का प्लानिंग बनाया गया और फ़िल्मी स्टाइल में हत्या कर दी गयी I हत्या में शामिल हत्यारों ने इस काम को अंजाम देने के लिए बाहर से शूटर बुलाये और ऐसी प्लानिंग की कि किसी को जरा सा भी शक ना हो I फ़िलहाल इस हत्या कांड में शामिल 9 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और आगे की कार्यवाही जारी है I बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड के पीछे मनीष राठौर, जसप्रीत सिंह और विश्वजीत नाग का हाथ है जो ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3406

    https://golden36garh.com/?p=3375

  • नल-जल और बिजली की पूर्ति के लिए सडक पर उतरे कोटा के MLA

    नल-जल और बिजली की पूर्ति के लिए सडक पर उतरे कोटा के MLA

    नल-जल और बिजली की पूर्ति के लिए सडक पर उतरे कोटा के MLA

    इन दिनों बिलासपुर जिले के आदिवासी क्षेत्र कोटा में तपती गर्मी से लोगों को पीने के पानी के लिए काफी जूझना पड़ रहा है I वहीं अधिकारी आचार संहिता का कारण बताकर ग्रामीण जन को परेशान कर रहे हैं I इस क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव ने यहाँ पहुँचकर पेयजल, बिजली और अवैध रूप उत्खनन जैसी और भी समस्याओं को लेकर कलेक्टर के पास गये और समस्याएं सुनाई I इसके साथ ही उन्होंने डीप्टी सीएम को लिखा हुआ लेटर की कॉपी भी कलेक्टर को सौंपी I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3394

    https://golden36garh.com/?p=3401

  • रायपुर रेलवे स्टेशन हुआ पार्किंग फ्री पार्किंग के लिए नहीं देने होंगे पैसे

    रायपुर रेलवे स्टेशन हुआ पार्किंग फ्री पार्किंग के लिए नहीं देने होंगे पैसे

    रायपुर रेलवे स्टेशन हुआ पार्किंग फ्री पार्किंग के लिए नहीं देने होंगे पैसे

    रायपुर रेलवे स्टेशन में पार्किंग के नाम पर पार्किंग ठेकेदारों द्वारा मनमानी रूप से पैसे वसूलने को अभी आये दिन विवाद देखने को मिल रहा था I जिसको देखते हुए रायपुर जिला प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों के बीच बुधवार को बैठक हुई I इस बीच रेलवे के सीनियर डीसीएस ने यह साफ कर दिया कि अब से पार्किंग में खड़े वाहनों पर किसी भी प्रकार की पार्किंग नहीं वसूली जायेगी I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3390

    https://golden36garh.com/?p=3394

  • तेंदूपता तोड़ने गई महिला को भालू ने कई वार मौके पर हुई मौत

    तेंदूपता तोड़ने गई महिला को भालू ने कई वार मौके पर हुई मौत

    तेंदूपता तोड़ने गई महिला को भालू ने कई वार मौके पर हुई मौत

    यह घटना रायगढ़ के छाल क्षेत्र रेंज के बोजियो 505 पीएफ जंगल की है जहाँ फ़ॉरेस्ट गार्ड की माँ को भालू ने एकाएक कई हमला किये जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गयी I बताया जा रहा है कि फ़ॉरेस्ट गार्ड की माँ सुबह जंगल में तेंदुपता तोड़ने गई हुई थी जिसके बाद अचानक भालू ने हमला कर दिया I जब महिला कुछ समझ पाती तब भालू ने कई वार किये जिससे वह जमीन पर धरासाई हो गई I काफी चोटें आने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3385

    https://golden36garh.com/?p=3375

  • सरकारी स्कूल के बच्चों को मिला सैर करने का मौका

    सरकारी स्कूल के बच्चों को मिला सैर करने का मौका

    बिलासपुर जिले में सरकारी स्कूल के बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में शासन दौरा सैर करने का मौका मिल रहा है I इस समर कैम्प के जरिये इस बार मॉल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, प्लेनेटोरियम, तरण पुष्कर और अन्य रोमांचक जगहों का सैर कराने के साथ ही बच्चों को फिल्में भी दिखायेंगे I इसके अलावा बच्चों को समर कैम्प में ज्ञानवर्धक, खेलकूद, ड्राइंग, हस्तशिल्प, कविता, कहानी, लेखन, गायन जैसी अन्य प्रशिक्षण दिया जायेगा I यह कैम्प 15 मई से 15 जून तक आयोजित किया जायेगा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3363

    https://golden36garh.com/?p=3366

  • गर्मियों में चलेंगी समर स्पेशल ट्रेन लोगों के चेहरे में आई रौनक

    गर्मियों में चलेंगी समर स्पेशल ट्रेन लोगों के चेहरे में आई रौनक

    गर्मियों में चलेंगी समर स्पेशल ट्रेन लोगों के चेहरे में आई रौनक

    गर्मी का महीना है, ऐसे में रेल यात्रियों की मांग एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुणे एवं बालेश्वर और छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से बालेश्वर के मध्य एक फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा प्रदान की जा रही है।  ट्रेन नंबर 01451 पुणे-बालेश्वर समर स्पेशल दिनांक 18 मई, दिन शनिवार को पुणे से रवाना होगी। इसी प्रकार विपरीत 01452 बालेश्वर-पुणे समर स्पेशल दिनांक 20 मई, 2024 दिन सोमवार को बालेश्वर से रवाना होगी। ट्रेन नंबर 01055 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-बालेश्वर समर स्पेशल दिनांक 18 मई दिन शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से रवाना होगी। इसी प्रकार विपरीत 01056 बालेश्वर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल समर स्पेशल दिनांक 20 मई, दिन सोमवार को बालेश्वर से रवाना होगी। ये दोनों स्पेशल ट्रेन का भाटापारा स्टॉपेज दिया गया है, जिससे क्षेत्र की जनता में ख़ुशी का माहौल है I दोनों स्पेशल ट्रेन के चलने और भाटापारा में ट्रेन का स्टॉपेज मिलने से शहर के यात्रियों ने खुशी जाहिर करते हुए रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3348

    https://golden36garh.com/?p=3353

  • मजदूर की पत्थर से कुचलकर हत्या आरोपी हुआ फरार

    मजदूर की पत्थर से कुचलकर हत्या आरोपी हुआ फरार

    बलौदाबाजार जिले में एक मजदूर की हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें भाटापारा शहर में एक मजदूर की किसी ने पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी है I इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गया है I वहीं पुलिस भी सूचना मिलते ही पहुँचकर जाँच में जुटी हुई है I इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है I सूत्रों के अनुसार, भाटापारा थाना क्षेत्र में बीती रात शांतिनगर में एक 50 साल के व्यक्ति की खून से सना हुआ लाश मिला I बताया जा रहा है मृतक मजदूरी का काम करता था I फ़िलहाल अभी पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है I मुजरिम की तलाश अभी जारी है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3320

    https://golden36garh.com/?p=3308

    https://golden36garh.com/?p=3348