Category: Bilaspur ki khabar

Bilaspur ki khabar

  • टॉय खिलौने से गिरने से मासूम बच्चे की मौत

    टॉय खिलौने से गिरने से मासूम बच्चे की मौत

    चण्डीगढ़ में टॉय ट्रेन के पलटने से एक बच्चे की मौत हो गई है I घटना चण्डीगढ़ के एलान्ते मॉल का है जहाँ 11 साल के बच्चे के टॉय ट्रेन के पलटने से दर्दनाक मौत हो गया I एलान्ते मॉल के सबसे ग्राउंड फ्लोर में शहबाज और नवदीप ने ट्रेन में बठने की जिद्द करने लगे I उनके जिद्द करने पर उन्हें ट्रेन के पिछले डिब्बे में बिठा दिया गया और ऑपरेटर ने ग्राउंड फ्लोर का चक्कर लगवा रहा था उसी समय ट्रेन असंतुलित हो गया और पिछला डिब्बा पलट गया जिससे शहबाज का सिर फर्श से टकराया और उसके सिर से खून निकलने लगा जबकि दूसरे बच्चे को चोट नहीं आया था I

    घटना घटित होने के बाद बच्चे को तत्काल पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया I लेकिन बच्चे ने सुबह दम तोड़ दिया I उसके पश्चात् मृतक बच्चे के पिता जतिंदर पाल ने उस ट्रेन संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दिया I जतिन्दर पाल ने अपने बयान में बताया कि वह शनिवार को अपने बच्चों, पत्नी और अपने चचेरे भाई के परिवार के साथ शनिवार को मॉल में रात को शॉपिंग करने आया था I तभी बच्चों ने ट्रेन में बैठने की जिद्द कर दी तो उन्हें ट्रेन में बिठा दिया लेकिन इतना बड़ा हादसा हो गया I पुलिस ने ट्रेन ऑपरेटर सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4575

    https://golden36garh.com/?p=4570

  • तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी बाइक को ठोकर तीन लोगों की मौके पर मौत

    तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी बाइक को ठोकर तीन लोगों की मौके पर मौत

    तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी बाइक को ठोकर तीन लोगों की मौके पर मौत

    भेड़ाघाट मोड़ के पास ट्रक और बाइक के बीच भिडंत होने से ट्रक चालक और बाइक में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है I अंबिकापुर-रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजपुर और बलरामपुर के रूट पर भेड़ाघाट मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया I दुर्घटना इतना भयानक था कि बाइक में सवार दोनों लोगों की मौत हो गयी I वहीं इस हादसे में ट्रक चालक की भी मौत हो गयी है ट्रक में बैठा खलासी घायल हुआ है उसे अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है I ट्रक चालक का नाम बब्लू यादव (35), खलासी का नाम अभय कुमार (22) जो गंभीर रूप से घायल है I

    बताया जा रहा है कि गढ़वा निवासी रतन केसरी (उम्र 32 वर्ष) अपनी बड़ी माँ उषा देवी (उम्र 60वर्ष) को बाइक से लेकर राजपुर आ रहा था I राजपुर में उनके रिलेटिव बबलू केसरी के यहाँ जन्मदिन पर बुलाया गया था I इसी पार्टी में शिरकत होने के लिए गढ़वा से आ रहे थे लेकिन सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई I ट्रक रायपुर से लोहे का एंगल लोड करके उसे बिहार ले जाने के लिए निकला था लेकिन तेज रफ़्तार ट्रक भेड़ाघाट मोड़ के पास अनियंत्रित गई जिससे बड़ा हादसा हो गया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4566

    https://golden36garh.com/?p=4570

  • मवेशी तस्करी की आशंका में हत्या के मामले में अपराधी गिरफ्तार

    मवेशी तस्करी की आशंका में हत्या के मामले में अपराधी गिरफ्तार

    अभी कुछ दिन पहले आरंग में मवेशी तश्करी की आशंका पर तीन लोगों की हत्या के मामले में राजा अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है I आरोपी को महासमुंद का रहने वाला बताया जा रहा है I बाकि आरोपी अभी पुलिस के गिरफ्त से दूर हैं उनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है I

    पुलिस ने बताया कि 7 जून को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के अंतर्गत ग्राम लखनौती के गुड्डू खान, सद्दाम खान और चाँद मियां ट्रक में मवेशी भरकर महासमुंद से आरंग की ओर जा रहे थे तभी तश्करी की आशंका में उन पर अज्ञात लोगों से मारपीट करना शुरू कर दिया I जिससे इलाज के दौरान सद्दाम खान और चाँद मियां का मौत हो गया जबकि गुड्डू खान का उसी समय मौत हो गया था I

    पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने मामले को सुलझाने के लिए 14 पुलिस टीम का गठन किया और सर्चिंग अभियान शुरू किया I जिसमें बैजनाथपारा, आर्य समाज मंदिर के पास रहने वाले हर्ष मिश्रा (23) को शनिवार महिला मित्र के बोरसी स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया। राजा अग्रवाल अपने रिश्तेदार के यहाँ छिपा हुआ था जिसे पुलिस ने धर दबोचा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4561

    https://golden36garh.com/?p=4566

  • यातायात जागरूकता अभियान के तहत हेलमेट वितरित किया गया

    यातायात जागरूकता अभियान के तहत हेलमेट वितरित किया गया

    यातायात जागरूकता अभियान के तहत हेलमेट वितरित किया गया

    आजकल आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और सड़क हादसे कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है I जिसको देखते हुए रायगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है I जिसके तहत वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है I साथ ही मोटरसाईकिल चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित कर उन्हें यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित सुझाव भी दिए जा रहे हैं I

    पुलिस ने हेलमेट की अनिवार्यता का संदेश देते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बिना हेलमेट के 265 बाइक चालकों को पुलिस ने चलानी कार्यवाही करते हुए 1 लाख 21 हजार चार सौ रूपये का चालान काटा I पुलिस ने बताया की यह सारा पैसा राजस्व खाते में जाएगा I मोटर व्हीकल एक्ट के तहत थानावार कार्यवाही करते हुए, थाना यातायात 78 प्रकरण, कोतरारोड 32, खरसिया 29, चक्रधरनगर 25, कोतवाली 17, धरमजयगढ़ 15, पूंजीपथरा और तमनार 14-14, घरघोड़ा 12, जूटमिल 10, कापू और लैलूंगा 7-7 तथा भूदेवपुर 5 व्यक्तियों पर कार्यवाही किया गया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4554

    https://golden36garh.com/?p=4561

  • बस और टैक्सी चालक निर्धारित किराये से ज्यादा वसूल रहे पैसे

    बस और टैक्सी चालक निर्धारित किराये से ज्यादा वसूल रहे पैसे

    बस और टैक्सी चालक निर्धारित किराये से ज्यादा वसूल रहे पैसे

    छत्तीसगढ़ में इन दिनों 90 ट्रेनें अगले 10 जुलाई तक कैंसल हैं I जो ट्रेनें चल रही है उनमें सीट उपलब्ध नहीं है I ऐसे में यात्रियों के पास बस और टैक्सी में सफर करने के आलावा दूसरा और कोई विकल्प ही नहीं है I इसका फायदा बस और टैक्सी वाले जमकर उठा रहे हैं और मनमानी किराया वसूल रहे हैं I मानसून के आगमन से बाहर से आये मजदूरों को घर जाने के लिए बस में ठीक से पैर रखने की जगह नहीं है I जानकारी अनुसार, अभी 12 जून से 10 जुलाई तक 90 ट्रेनों का आवागमन रद्द हो गया है तब से बस और टैक्सी चालक मनमानी किराया वसूली कर रहे हैं I इन दिनों रायपुर से अंबिकापुर 1000 रूपये, गढ़वा 1400 रूपये और रायपुर से बिलासपुर का 300 रूपये प्रति व्यक्ति वसूला जा रहा है I यात्रियों से अभी निर्धारित किराये से 100 से 200 रूपये ज्यादा ले रहे हैं I इसी बात का फायदा ऑटो चालक भी उठा रहे हैं और मनमानी भाड़ा ले रहे हैं जिससे यात्रियों और ऑटो चालक के बीच भाड़े को लेकर बहस होती रहती है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4543

    https://golden36garh.com/?p=4554

  • साँप काटने से एक मासूम बच्चे की मौत

    साँप काटने से एक मासूम बच्चे की मौत

    साँप काटने से एक मासूम बच्चे की मौत

    पाली में साँप काटने का मामला सामने आया है जहाँ रात में एक मासूम बच्ची जमीन पर सो रही थी तभी साँप के काटने से बच्ची की मौत हो गई I घटना चैतमा चौकी के अंतर्गत ग्राम माखनपुर का है I बच्ची का नाम जान्हवी कुमारी है जो अपने नाना के यहाँ माखनपुर आई थी I रात को खाना खाने के बाद बच्ची और उसकी माँ जमीन पर बिस्तर लगाकर सोने लगी तभी रात में जान्हवी रोने लगी | बच्ची की चीख सुनकर सभी जाग उठे और पूछने लगे क्या हुआ? किसी को समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर बच्ची चीख क्यों रही है I जब तक कुछ समझ में आता, तब तक काफी देर हो गया था I अस्पताल ले जाने के लिए 108 डायल किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया I जैसे-तैसे करके बोलेरो से पाली के अस्पताल में लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया I डॉक्टरों ने बताया की बच्ची के शरीर में साँप काटने के निशान मिले हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4543

    https://golden36garh.com/?p=4538

  • रायपुर में चोरों ने एटीएम चोरी की घटना को दिया अंजाम

    एटीएम की चोरी

    रायपुर में चोरों ने एटीएम चोरी की घटना को दिया अंजाम

    इन दिनों राजधानी रायपुर में चोरों ने नाक में दम कर रखा है I दो दिन पहले एक व्यापारी के पास से 7 लाख रूपये से भरा बैग लेकर पार हो गये I वहीं शुक्रवार को एटीएम मशीन को ही उखाड़कर ले गये I पुलिस ने बताया कि सरोरा गाँव में स्थित एटीएम मशीन को उखाड़कर चोर ले गये I चोर इसके लिए पहले से ही प्लानिंग कर रखे थे I चोरों ने चोरी के लिए सीधे कार में आये थे और एटीएम उठाकर पार हो गये I तिल्दा पुलिस ने सम्बंधित बैंक प्रबन्धन से पता किया तो पता चला कि एटीएम में 4 लाख तैंतीस हजार रूपये थे I

    इस घटना के बारे में शनिवार की सुबह तब पता चला जब ग्राम सरोरा के सरपंच बी आर वर्मा को जोनल मैनेजर कवलजीत सिंह ने फोन कर बताया कि एटीएम को किसी ने रात में उखाडकर ले गया है I सुबह जब पहुंचकर देखा गया तो पाया गया कि एटीएम अपने जगह से गायब है, ग्लास टुटा हुआ है और तो और चोरों ने सीसी टीवी सहित उठाकर ले उड़े I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4530

    https://golden36garh.com/?p=4534

  • छत्तीसगढ़ में पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट हुआ जारी

    छत्तीसगढ़ में पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट हुआ जारी

    छत्तीसगढ़ में पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट हुआ जारी

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष-2024 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन के परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया है I मण्डल के सचिव से जारी आंकड़ों के अनुसार पुनर्गणना के कुल एक हजार 84 आवेदन एवं पुनर्मूल्यांकन के कुल 9 हजार 876 आवेदन इस बार प्राप्त हुए जिनमें से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा जारी परिणामों में पुनर्गणना के 153 एवं पुनर्मूल्यांकन के 4 हजार 284 लोगों ने परीक्षा को पास किया I इसका रिजल्ट देखने के लिए गूगल पर टाइप करें- www.cgbse.nic.in  इस वेबसाइट में जाकर आप अपने परिणाम देख सकते हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4526

    https://golden36garh.com/?p=4530

  • दसवीं के छात्रा ने पंखे लटकर लगाईं फाँसी

    दसवीं के छात्रा ने पंखे लटकर लगाईं फाँसी

    आज रविवार की सुबह दुर्ग में दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत कर लिया है I पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लड़की का नाम लक्ष्मी विश्वकर्मा (14) घर में माता-पिता, दादा-दादी और अपनी बड़ी बहन साथ में रहती थी I आज भोर में ही दादी को उनके काम में छोड़कर घर लौटी थी और सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली I उसकी माँ ने बताया कि लड़की का स्वास्थ्य बिलकुल ठीक था I किसी ने उसे डांटा भी नहीं I सुबह दादी को छोड़कर आई तो साथ में चाय भी और अपने कमरे में चली गई I जब सुबह 8 बजे मैंने (माँ) आवाज लगाया तो दरवाजा अन्दर से बंद था फिर किसी तरह से दरवाजा खोलकर अन्दर देखी तो पंखे से लक्ष्मी लटकी हुई थी I

    घरवालों ने बताया कि सुसाईड करने के पीछे का कारण किसी को समझ नहीं आ रहा है कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला उसके पास से, किसी ने कुछ कहा भी नहीं था I  इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4522

    https://golden36garh.com/?p=4526

  • शराबी पति द्वारा बेरहमी से पिटाई करने पर पत्नी की मौत

    शराबी पति द्वारा बेरहमी से पिटाई करने पर पत्नी की मौत

    शराबी पति द्वारा बेरहमी से पिटाई करने पर पत्नी की मौत

    सूरजपुर जिले के रामानुजगंज थाना अंतर्गत नशे में धुत पति ने पत्नी की हत्या कर दी है जिससे आसपास सनसनी फैल गया है I बताया जा रहा है कि रामानुजगंज थाना के पंचवटी गाँव के विजय सिंह उम्र 40 साल मदनपुर में दुसरे के घर का छप्पर छाने गया था I वहीं लोगों से विवाद हो गया तो शराब पीकर घर पहुंचा I शराब पीकर पहुँचने पर उसकी पत्नी बिंदु उम्र 30 साल अपने पति को डांट फटकार लगाने लगी तो उसके पति का माथा गरम हो गया और उसने अपने पत्नी की बेरहमी की तरह पिटाई कर दी जिससे बिंदु की मौके पर ही मौत हो गई I उसके बाद उसका पति विजय सिंह मौके से फरार हो गया I फरार आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और पूछताछ शुरू किया तो विजय सिंह ने अपना जुर्म कबूला I तत्पश्चात पुलिस आगे की कार्रवाही में जुटी हुई है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4504

    https://golden36garh.com/?p=4512