Category: Bilaspur ki khabar

Bilaspur ki khabar

  • शातिर ठगों ने जमीन देने के नाम पर 90 लाख रुपये का किया गबन

    शातिर ठगों ने जमीन देने के नाम पर 90 लाख रुपये का किया गबन

    रायपुर के कमल विहार में जमीन दिलाने का झाँसा देकर 32 लोगों से कुल 91 लाख रूपये का ठगी करने का मामला स्स्माने आया है I रायपुर के टिकरापारा पुलिस थाने से मिली रिपोर्ट के मुताबिक़ पचपेडी नाका में रहने वाली सरिता करकाडे ने शिकायत दर्ज कराया कि लालपुर छपोरा गाँव के निवासी अभव कुमार यादव, चेतना यादव और उसका भाई निहाल यादव इन तीनों ने लालपुर में अभय रियल स्टेट कंट्रक्शन का दफ्तर खोलकर आसपास के लोगों को कमल विहार सेक्टर वन में सस्ते दर पर स्वतंत्र मकान और जमीन दिलाने का सपना दिखाया।

    यादव फैमिली ने कहा कि रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारियों से जान-पहचान है आप लोगों को आसानी से जमीन और मकान मिल जायेगा I लेकिन जब पैसे देने के बाद भी जमीन और मकान नहीं मिला तो पीड़ितों ने इसकी शिकायत थाने की I

    32 लोगों से लिए 90 लाख 97 हजार

    जानकारी के मुताबिक़ अभव कुमार यादव, चेतना यादव और उसका भाई निहाल यादव इन तीनों ने झाँसे में आकर सरिता ने 2.30 लाख, राधेश्याम सेन ने 6.07 लाख, सरिता गोंड ने दो लाख , संतोषी सेन ने 2,81 लाख, सोनिया पाल ने 2.72 लाख, मीना यादव ने 2.30 लाख, इमलचंद साहू और अजय साहू ने 50-50 हजार रुपये, नंदकुमार पटेल ने 50 हजार , चमन साहू ने 12 लाख, भुनेश्वरी साहू ने 50 हजार, कुलेश्वर पटेल ने 2.40 लाख, पुष्पलता वर्मा ने 3-51 लाख , सरस्वती पाटिल ने 2.50 लाख, पुरुषोत्तम ध्रुव ने 2.10 लाख, सेन ने 2.61 लाख ,

    मौसम सिंह ने 2.30 लाख, राजू साहू ने 2.10 लाख, मेघनाथ साहू और राकेश कुमार निषाद ने 2.10-2.10 लाख, राहुल वर्मा ने 1.91 लाख, उधो राम साहू ने 50 हजार , पूजा पांडेय ने 65 हजार, राहुल वर्मा ने 1.91 लाख, हेमसिंह पटेल ने 2.70 लाख, कुलंवतिन साहू ने 3.10 लाख, नित्यानंद साहू ने 1.60 लाख , हेमशंकर साहू ने 3.30 लाख, शीतल देवांगन ने एक लाख, रवि कुमार सेन ने 16.04 लाख, दीपा साहू ने 3.10 लाख , डिगेश्वरी सिन्हा ने 1.60 लाख, नरेंद्र कुमार गाते ने 1.90 लाख , मधु सिदार ने 65 हजार दिए I

    आरोपितों ने 32 लोगों से कुल 90 लाख 97 हजार ठगी कर लिए और जब पीड़ितों ने जमीन और मकान नहीं मिला तो पैसे वापस करने को कहा गया तो तीनों टालमटोल करने लगे I जब पैसे देने के बाद भी जमीन और मकान नहीं मिला तो पीड़ितों ने इसकी शिकायत थाने पर की और उन तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराये I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5419

    https://golden36garh.com/?p=5433

  • तेरह लाख के इनामी नक्सली महिला ने किया आत्मसमर्पण

    तेरह लाख के इनामी नक्सली महिला ने किया आत्मसमर्पण

    छत्तीसगढ़ में इन दिनों आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर नक्सली लगातार एक के बाद एक सरेंडर कर रहे हैं I आज कवर्धा जिले में एक इनामी नक्सली महिला ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है I नक्सली महिला के ऊपर पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में भी इनाम घोषित किया गया था I इस नक्सली महिला के ऊपर कुल 15 लाख रूपये का इनाम था I महाराष्ट्र में 5 लाख, मध्यप्रदेश में 3 लाख और छत्तीसगढ़ में 5 लाख का इनाम था I इस नक्सली महिला के खिलाफ मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में 19 अपराध और छत्तीसगढ़ में 3 अपराध दर्ज हैं I

    कबीरधाम जिले में पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल और विकास कुमार के मार्गदर्शन में “नक्सल उन्मूलन अभियान और शासन की पुनर्वास नीति” चलाया जा रहा है I जिसके तहत नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है I इस नीति से प्रभावित होकर नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं I सुकमा जिले के चिंतलनार थाना के अंतर्गत पुलनपाड़ के निवासी रानीता उर्फ़ हिड़मे कोवासी (22) ने आत्मसमर्पण कर दिया I उसके ऊपर 13 लाख का इनाम था I कबीरधाम पुलिस नक्सल संगठन में कार्यरत सभी नक्सलियों से अपील करती रहती है कि हिंसा का रास्ता छोड़कर खुशहाल जीवन जियें I पुलिस ने कहा कि हिंसा का मार्ग छोड़कर आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को हर संभव सहायता और सुरक्षा प्रदान किया जाएगा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5429

    https://golden36garh.com/?p=5422

  • बीजेपी नेता और कलेक्टर की धमकी भरे ऑडियो हुआ वायरल

    बीजेपी नेता और कलेक्टर की धमकी भरे ऑडियो हुआ वायरल

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में कलेक्टर और बीजेपी नेता अजय सिंह के बीच हुए तीखे बहस का ऑडियो वायरल होने से हडकंप मच गया है I इस वायरल ऑडियो में बीजेपी नेता द्वारा जिले के कलेक्टर को चार दिनों के अन्दर जान से मारने की धमकी दी जा रही है I वहीं बीजेपी नेता द्वारा कलेक्टर को नौकर बताया जा रहा है I इस वायरल ऑडियो में बीजेपी नेता और कलेक्टर एक-दूसरे की औकात नापने की बात करते नजर आ रहे हैं I

    इस समय बीजापुर में वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है I वायरल ऑडियो लगभग 4 मिनट का है I बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी ठेके को लेकर जमकर बहस शुरू हुआ I इस ऑडियो क्लिप को छत्तीसगढ़ इंडियन नेशनल कांग्रेस ने अपने ऑफिसियल फेसबुक पेज पर शेयर किया है। वहीं इस वायरल ऑडियो से कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर कड़े आरोप लगाते हुए कहा कि साय सरकार के सुशासन में बीजेपी नेता और कलेक्टर औकात-औकात का खेल, खेल रहे हैं I

    कलेक्टर बता रहा है कि काम कैसे बाँटना है ? वहीं बीजेपी नेता कलेक्टर को नौकर बता रहा है, जान से मारने की धमकी दे रहा है I बीजेपी के शासन में कामों का बंदरबांट चल रहा है, ठेकेदारों का खेल चल रहा है I आये दिन सड़क हादसे, बलौदाबाजार जैसे काण्ड इससे पहले प्रदेश में नही हुआ लेकिन साय सरकार के शासन में बीजेपी नेताओं को यही असलियत है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5375

    https://golden36garh.com/?p=5422

  • प्रदेश में झमाझम बारिश से कई जगह हुआ तबाह

    प्रदेश में झमाझम बारिश से कई जगह हुआ तबाह

    छत्तीसगढ़ में इन दिनों बारिश अपने उफान पर है राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है I मौसम विभाग ने 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है I वहीं बेमेतरा जिले में बारिश के चलते कलेक्टर ने स्कूलों में तीन दिन छुट्टी की घोषणा कर दी है I कई जगहों से बारिश के कारण हादसों की भी खबरें आ रही हैं I कोंडागांव जिले में टॉयलेट की दीवार गिरने से एक दस साल की बच्ची की मौत हो गई I

    गरियाबंद जिले में बना 14.50 लाख का बना चेकडैम दो सप्ताह में ही बरसात से ढह गया I कुछ सप्ताह पहले प्रदेश में बारिश से बदहाल था I लेकिन फिर से बारिश ने अपनी रफ़्तार पकड़ी है I छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 506.4 मिमी. बारिश रिकॉर्ड किया गया I पूरे प्रदेश में बीजापुर जिले में सबसे अधिक 94 प्रतिशत बारिश हुआ I बीजापुर में अब तक 1137.3 मिमी. बारिश रिकॉर्ड किया गया है I

    बालोद, नारायणपुर, सुकमा, मोहला मानपुर और बालोद बाजार पाँच जिलों में अब तक काफी अच्छी बारिश हुई है I वहीं सरगुजा जिले में औसत से कम बारिश हुई है I इसके अलावा बेमेतरा, दुर्ग, मनेद्रगढ़, कोरिया, सक्ती, सूरजपुर इन जगहों में भी कुछ खास बरसात नहीं हुआ है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5419

    https://golden36garh.com/?p=5415

  • सुकमा जिले में आदिवासी महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म

    सुकमा जिले में आदिवासी महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक चौंका देने वाला खबर आया है I सुकमा के एक आदिवासी महिला ने चार नवजात बच्चों को जन्म दिया है I चार में से दो लड़के हैं और दो लड़कियाँ हैं I महिला सुकमा जिले के जैमर की रहने वाली है I वहीं महिला के पति  कवासी हिड़मा जैमर के सरपंच हैं। इससे पहले डॉक्टरों ने सोनोग्राफी के माध्यम से बताया था कि तीन बच्चे होंगे लेकिन उनकी पत्नी ने प्रसव के दौरान चार नवजात शिशुओं को जन्म दिया I डॉक्टरों ने तीन बच्चों के होने की उम्मीद जताई थी लेकिन चौथे बच्चे के होने से डॉक्टर सोच में पड़ गये I

    इनमें से सभी नवजात शिशु पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं I दरअसल, नवजात बच्‍चों को जन्‍म देने वाली महिला दशमी कवासी हिड़मा की तीसरी पत्‍नी है। कवासी पहली दो पत्नियों को एक भी आलौद नहीं है। हालांकि पहली पत्‍नी पत्नी हूंगा की एक बेटी थी, जिसकी बिमारी से मौत हो चुकी है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5413

    https://golden36garh.com/?p=5415

  • साइबर ठगों ने चोरी के लिए अपनाया नया जुगाड़

    साइबर ठगों ने चोरी के लिए अपनाया नया जुगाड़

    इन दिनों देश में साइबर क्राइम के मामले आये दिन बढ़ते ही जा रहे हैं I स्कैमर्स इसके जरिये लोगों को आर्थिक रूप से नुकसान पहुँचा रहे हैं I बस एक गलती और आपके खाते से पैसे चुटकियों में गायब हो जाते हैं I ऐसे में जरुरी हो गया है कि आप सावधानी बरतें I अक्सर स्कैमर्स ओटीपी के जरिये ठगी के वारदात को अंजाम देते हैं I लेकिन अब साइबर ठगों ने ठगी का एक नया फार्मूला निकाला हैं I इसके जरिये वो बिना ओटीपी के ही बैंक से सारा पैसा ट्रांसफर कर ले रहे हैं I ऐसे में लोगों को और भी सचेत रहने की जरूरत है I

    दरअसल, भारत में डिजिटलाइजेशन के साथ ही साइबर फ्रॉड के मामले में भी बढ़ोतरी हुई थी। स्कैमर्स ओटीपी भेज कर और अलग-अलग लिंक पर क्लिक करवाकर आपके अकाउंट तक पहुंच जाते हैं और वहां से आपका पूरा पैसा उड़ा देते हैं। अब ठग AePS के जरिये ठगी कर रहे हैं I

    AePS क्या है ?

    AePS का फुल फॉर्म आधार कार्ड इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम है। इसमें आधार कार्ड लिंक रहता है I आधार कार्ड और फिंगरप्रिंट से भी पैसे निकल सकते हैं I इसके लिए चेक बुक, एटीएम इन सब चीजों का कोई भी जरुरत नहीं पड़ता है I स्कैमर्स इसका गलत इस्तेमाल कर लोगों को आसानी से ठग ले रहे हैं I इस तरह के ठगी से बचने के लिए अपने आधारकार्ड को सिक्योर रखें और किसी से आधार नंबर शेयर ना करें I नार्मल आधार की जगह मास्क आधारकार्ड का उपयोग करें I इसमें आधारकार्ड शो नहीं होता है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5409

    https://golden36garh.com/?p=5413

  • बीजेपी नेता के फॉर्म हाउस में एक युवक की बेरहमी से की गई हत्या

    बीजेपी नेता के फॉर्म हाउस में एक युवक की बेरहमी से की गई हत्या

    बालोद जिले में बीजेपी नेता के फॉर्म हाउस से एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है I भाजपा नेता देवलाल ठाकुर के फार्महाउस में खून से लथपथ 50 वर्षीय शख्‍स की लाश मिली है। मृतक का नाम संजय ठाकुर बताया जा रहा है I बताया जा रहा है कि मृतक की हत्या तेज धारदार हथियार से किया गया है I देवलाल ठाकुर का कोटेरा से खरखरा मार्ग में एक फार्महाउस है I वहीं मृतक कोटेरा का रहने वाला बताया जा रहा है I मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक और डौंडीलोहारा पुलिस जांच में जुटी हुई है।

    सूत्रों के मुताबिक रात को मृतक सजंय ठाकुर फार्म हाउस आया हुआ था और फार्म हाउस के चौकीदार के साथ शराब पार्टी की थी। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि चौकीदार भुनेश्वर नेताम ने ही 50 वर्षीय शख्‍स की हत्या की होगी। पुलिस ने संदेह के आधार पर चौकीदार को हिरासत में ले लिया है। अब जांच के बाद ही मुजरिम का पता चल सकता है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5404

    https://golden36garh.com/?p=5409

  • ससुराल वालों ने पीड़िता को दहेज के लिए किया प्रताड़ित

    ससुराल वालों ने पीड़िता को दहेज के लिए किया प्रताड़ित

    राजनांदगांव जिले में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है I मामला राजनांदगांव जिले के वर्धमान नगर निवासी दुष्यंत दास और उसकी पत्नी अर्चना दास और पुत्र दिग्विजय दास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है I मामले की शिकायत उनकी बहु दिशा साहू ने की थी I पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जाँच-पड़ताल किया लेकिन अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई I

    पुलिस ने पीडिता के बयान के आधार पर बताया कि पीड़िता मोती तालाब बल्देव बाग निवासी दिशा साहू का वर्धमान नगर निवासी दिग्विजय दास के साथ 17 जनवरी 2019 में लव मैरिज हुआ था। पीड़िता ने बताया कि पति और सास-ससुर ने परिवार में रिवाज बताकर दिशा साहू के पिता से दहेज की मांग की थी। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने 20 लाख रुपये ससुराल वालों को दिए थे।

    पीड़िता की तरफ से बयान में बताया गया कि शादी में डायमंड के दो नेकलेस, डायमंड के कंगन, सोने की नथ, डायमंड की कान का टॉप्‍स, ससुर दिग्विजय दास को डायमंड का रिंग व सोने का चैन, अर्चना दास को सोने का टॉटाप्स दिया गया था। लेकिन शादी के बाद भी ससुराल वाले दहेज के लिए पीड़िता को आधी रात बर्तन मंजवाये, ताने सुनाए, मानसिक और शारीरिक रूप से शोषण कर प्रताड़ित कर रहे थे I जिससे पीड़िता काफी परेशान हो गई थी I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5400

    https://golden36garh.com/?p=5404

  • मयाली को पर्यटन के रूप में बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने की बड़ी पहल

    जशपुर जिले को पर्यटन के रूप में बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने की बड़ी पहल

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने पहल से जशपुर जिले के धार्मिक और प्राक्रतिक पर्यटन स्थल मयाली को पर्यटन विभाग ने स्वदेश दर्शन योजना के दूसरे चरण में शामिल किया है I इस चरण में शामिल होने वाले पर्यटन स्थल में बुनयादी सुविधाओं का तेजी से विकास किया जाएगा I जिससे यहाँ के पर्यटन स्थल में पर्यटकों का हलचल अधिक संख्या में देखने को मिलेगा I मयाली नेचर कैम्प, जिले के कुनकुरी ब्लाक में चराईडांड़ बगीचा स्टेट हाईवे में स्थित हैI

    बेलसोंगा डेम और मधेश्वर पहाड़ का मनमोहक दृश्य पर्यटकों को घंटों समय व्यतीत करने को मजबूर कर देता हैI इन पर्यटन स्थल में वन विभाग ने पर्यटकों के लिए टेंट का भी व्यवस्था किया है I इन टेंट हाउस में पर्यटक रात्रि में विश्राम कर सकते हैं और इस मनमोहक दृश्य का आनंद उठा सकते हैं I अक्सर छुट्टियों के दिनों में यहाँ पर्यटकों की संख्या अधिक रहता है I पर्यटक यहाँ बोटिंग का आनंद भी उठा सकते हैं I वोटिंग के लिए गाइड के साथ-साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं I स्वदेश दर्शन योजना के तहत मयाली नेचर कैम्प के विकास के लिए सरकार ने 10 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृति प्रदान की है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5395

    https://golden36garh.com/?p=5400

  • उन्नीस लाख के पाँच इनामी नकसलियों ने किया आत्मसमर्पण

    उन्नीस लाख के पाँच इनामी नकसलियों ने किया आत्मसमर्पण

    छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पाँच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर लिया है I उनके ऊपर 19 लाख रूपये का इनाम था I पाँच नक्सलियों में से तीन महिला हैं और दो पुरुष ये सभी हार्डकोर नक्सली हैं I आत्‍मसमर्पण करने वाले तीन नक्‍सलियों के ऊपर पांच-पांच लाख और दो नक्‍सलियों के ऊपर दो-दो लाख रुपये का इनाम था।

    पुलिस के बयान के मुताबकि  ”छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ और ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर नक्‍सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्‍सली सुकमा में सक्रिय थे और कई वारदातों में शामिल थे। जिन्होंने अब आत्मसमर्पण कर दिया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5381

    https://golden36garh.com/?p=5385