क्राइम पेट्रोल देख नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम, वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश
क्राइम पेट्रोल देख नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम, वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश I धमतरी जिले के ग्राम भोयना में एक 14 साल के बच्चे का अपहरण होने का मामला सामने आया था, वही पुलिस व्दारा छानबीन करने के बाद अपहरण की घटना मनगंढत निकली। माता पिता के बीच आए दिन विवाद से बच्चा परेशान था, जिसके चलते बच्चा घर से निकल गया था।
दरअसल, 15 फरवरी को ग्राम भोयना निवासी बालक समीर साहू गांव में घूम रहा था। इसी दौरान कार सवार चार लोगों ने पता पूछने के बहाने कार को बच्चे का पास रोका और बच्चे को रूमाल से नशीली दवाई को सुंघाकर बेहोश कर दिया। जिसके बाद बच्चे को कार में अपने साथ ले गए, वहीं जब बच्चे को होश आया तो उसका पैर बंधा हुआ था। जब आसपास देखा तो कोई नही था। ऐसे में मौका पाकर बच्चा सड़क की ओर भागने लगा। जिसे देखकर एक बस रूकी और उसे बिठाकर जगदलपुर में छोडा, फिर बालक सीधा जगदलपुर बस स्टैंड स्थित पुलिस सहायता केन्द्र में जाकर आप बीती सुनाई। जिस पर पुलिस ने तत्काल अर्जुनी थाने और उसके परिजन को सुचना दिया और परिजन उसे जगदलपुर से वापस लाया। इस तरह का बयान बच्चा और उसके परिजन ने पुलिस को दिया था।
इस मामले में जब पुलिस ने छानबीन शुरू और रास्ते में लगे सभी सीसीटीवी फुजेज को खंगाला तब पता चला की अपरहण की कहानी झूठी है। पुलिस ने बताया की बच्चे के घर में उसके माता पिता के बीच आएदिन झगडा होता था। जिससे बालक परेशान रहता था। इसके साथ ही वे बहुत ज्यादा मोबाइल चलाने का आदी था। पुलिस का कहना है कि घटना के दिन बालक अपने गांव से बस में बैठकर धमतरी पहुंचा और यंहा से जगदलपुर वाली बस में सवार होकर गया था, वही बालक क्राइम पेट्रोल बहुत देखता था और वापस आने के बाद पिता के डांट से बचने के लिए उसने पुलिस को खुद की अपहरण की कहानी सुनाई।
बिश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे, अनुसूईया उइके का मणिपुर तबादला
बिश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे, अनुसूईया उइके का मणिपुर तबादला I
रायपुर 12 फरवरी 2023। विश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे। वहीं मौजूदा राज्यपाल अनुसुइया उइके मणिपुर की राज्यपाल होंगी। केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है I
इसके अलावा दर्जनभर राज्यों में भी बड़ा फेरबदल हुआ है I लद्दाख के उप-राज्यपाल राधा कृष्ण माथुर का भी इस्तीफा मंजूर हो गया है. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए गए है I इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा लद्दाख के उपराज्यपाल बनाए गए है I वहीं, पूर्व वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं I
अब रायपुर से नहीं उड़ेगा एयर इंडिया का विमान विशाखापट्टनम जाने वाली उड़ान 13 से हो जाएगी बंद I एयर इंडिया की अब कोई भी उड़ान रायपुर से उड़ान नहीं भर सकेगी। एयर इंडिया की मुंबई-रायपुर-विशाखापट्टम-मुंबई फ्लाइट बंद हो रही है।
एयर इंडिया की अब कोई भी उड़ान रायपुर से उड़ान नहीं भर सकेगी। बताया जा रहा है कि 13 फरवरी से एयर इंडिया की मुंबई-रायपुर-विशाखापट्टम-मुंबई फ्लाइट क्रमांक एआइ 651 बंद हो रही है। एयर इंडिया ने गुरुवार को इस संबंध में ट्रैवल्स एजेंसियों के साथ ही रायपुर विमानतल अथारिटी को मेल भी भेज दिया है।
अब रायपुर से इंडिगो एयरलाइंस व विस्तार एयरलाइंस संचालित होगी
रायपुर से विशाखापट्टनम जाने वाली इस उड़ान को बंद किए जाने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस उड़ान के बंद होने से एयर इंडिया का वर्षों पुराना रायपुर स्टेशन बंद हो जाएगा। संभावना है कि समर शेड्यूल में यह उड़ान फिर से शुरू हो सकती है। स्वामी विवेकानंद विमानतल के निदेशक प्रवीण जैन ने बताया कि एयर इंडिया 13 फरवरी से अपनी इस उड़ान को बंद कर रही है।
अमृत काल में ‘ऐतिहासिक विकास’ का दावा असत्य, सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर कसा तंज
अमृत काल में ‘ऐतिहासिक विकास’ का दावा असत्य, सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, ट्वीट कर कही ये बात I बजट को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया रायपुर। देश में 1 फरवरी को आम बजट पेश किया गया। बजट को लेकर राजनीतिक सियासत का माहौल गर्म हो गया है। छत्तीसगढ़ के अटके से केंद्रीय बजट को निर्दिष्ट किया जा रहा है। आम बजट पेश करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। सीएम ने जीडीपी को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा।
बजट को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया: कहा कि अमृत काल में देश में कथित ऐतिहासिक विकास का दावा असत्य है। यूपीए के कार्यकाल में जीडीपी, एनडीए की तुलना में अधिक हो रही है। 2019 से 2022 के बीच COVID-19 आया था। इसी तरह 2006 से 2008 के बीच वैश्विक मंदी भी आई थी। ग्लोबिन पीएम मनमोहन के नेतृत्व में जीडीपी पर कोई असर नहीं पड़ा। सीएम भूपेश ने हर साल जीडीपी के आंकड़ों पर ट्वीट किया।
बजट 2023 लाइव अपडेट्स: बजट में व्यक्तिगत आयकर में किए गए बड़े बदलाव, नई कर व्यवस्था अब और अधिक आकर्षक, एफएम का कहना है
बजट 2023 लाइव अपडेट्स: बजट में व्यक्तिगत आयकर में किए गए बड़े बदलाव, नई कर व्यवस्था अब और अधिक आकर्षक, एफएम का कहना है , वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई कर व्यवस्था में आयकर स्लैब में कई बदलावों की घोषणा की। यदि हम सभी छूटों को शामिल करते हैं, तो एक व्यक्ति को नई कर व्यवस्था में 7 लाख रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं देना होगा। बजट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, सीतारमण ने कहा कि सरकार ने करदाताओं के लिए नई आयकर व्यवस्था को और अधिक आकर्षक बना दिया है और इस प्रकार मध्यम वर्ग के लाभ के लिए इसकी संरचना में ‘पर्याप्त परिवर्तन’ लाए हैं। उन्होंने कहा कि देश प्रत्यक्ष कर व्यवस्था की प्रतीक्षा कर रहा है जो सरल और अनुपालन में आसान हो।
9 लाख रुपये की वार्षिक आय वाले व्यक्ति को नई व्यवस्था में कर के रूप में केवल 45,000 रुपये का भुगतान करना होगा। यह नई व्यवस्था में करदाता की आय का केवल 5% है। नई टैक्स व्यवस्था में 52,500 रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन है। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि नई कर व्यवस्था डिफ़ॉल्ट व्यवस्था होगी।
मीडिया के साथ बजट के बाद की बातचीत में वित्त मंत्री ने कहा कि नई कराधान व्यवस्था अब अधिक आकर्षक है क्योंकि यह अधिक छूट देती है।
नए आयकर स्लैब 2023 – 24:
3 लाख रुपये तक की आय पर 0% या शून्य कर है 3 लाख रुपये से 6 लाख रुपये तक टैक्स की दर 5% है 6 लाख रुपये से 9 लाख रुपये तक टैक्स की दर 10% है 9 लाख रुपये से 12 लाख रुपये तक टैक्स की दर 15% है 12 लाख रुपये से 15 लाख रुपये तक टैक्स की दर 20% है 15 लाख रुपये से ऊपर कर की दर 30% है “यह अमृत काल का पहला बजट है”, इन शब्दों के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के अंतिम पूर्ण बजट की प्रस्तुति शुरू की। वित्त मंत्री ने कहा कि दुनिया ने भारत की अर्थव्यवस्था को एक उज्ज्वल स्थान के रूप में मान्यता दी है। चालू वित्त वर्ष में भारत की विकास दर प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सर्वाधिक 7% है। भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही है, सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा।
प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 1.97 लाख रुपये हो गई है। साथ ही, भारत की अर्थव्यवस्था पिछले 9 वर्षों में दुनिया में 10वीं से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है, सीतारमण ने केंद्रीय बजट भाषण में कहा।
भारत का बजट 2023 ऐसे समय में पेश किया जा रहा है जब दुनिया की प्रमुख उन्नत अर्थव्यवस्थाएं धीमी गति से अपंग हो गई हैं और संभावित मंदी की ओर भी देख रही हैं। इस पृष्ठभूमि में, आर्थिक सर्वेक्षण अभी भी उम्मीद करता है कि दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने के अपने टैग को बनाए रखते हुए, भारत की जीडीपी 6-6.8% की सीमा के बीच बढ़ेगी। जीडीपी वृद्धि की संभावनाओं के लिए जो अच्छी बात है वह यह है कि सर्वेक्षण में कहा गया है कि भारत कोविड-19 महामारी के झटके से उबर चुका है।
भारतीय रेलवे को पहली बार 2.40 लाख करोड़ रुपये का पूंजी परिव्यय प्राप्त हुआ है। सीतारमण ने कहा कि यह रेलवे के लिए सबसे अधिक पूंजीगत परिव्यय है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूंजीगत व्यय में भारी वृद्धि की घोषणा की। केंद्रीय बजट ने पूंजीगत व्यय पर परिव्यय को 33% बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये कर दिया है। यह जीडीपी का 3.3% होगा। एफएम ने पीएम आवास योजना में भारी वृद्धि की भी घोषणा की है। सीतारमन ने अपने बजट भाषण में एक और साल के लिए खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम को जारी रखने पर प्रकाश डाला और कृषि स्टार्टअप, मत्स्य पालन के लिए कदमों की घोषणा की और आदिम, कमजोर, आदिवासी समूहों के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया।
लेकिन, सीतारमण के पास न केवल 6.4% के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को बनाए रखने का महत्वपूर्ण कार्य है, बल्कि आने वाले वर्षों में इसे FRBM लक्ष्य के करीब लाने के लिए एक विश्वसनीय रोड मैप प्रदान करना भी है।
छत्तीसगढ़ को मिला पहला स्वर्ण पदक, बिलासपुर के स्टेडियम में छाई खुशियां
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन कराते महिला-पुरुष प्रतियोगिता बिलासपुर में चल रहा है I अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन कराते महिला-पुरुष प्रतियोगिता के खिलाड़ी शुभम निषाद ने अंडर-60 किलोग्राम कुमिते में छत्तीसगढ़ के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। जिसके बाद बीआर यादव इंडोर स्टेडियम बहतराई तालियों की गड़गड़हाट से गूंज उठा। शुभम ने अपने प्रतिद्वंदी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के खिलाड़ी रोश को फाइनल मुकाबनले में 8-0 से परास्त किया।
कराते का रोमांच
बीआर यादव इंडोर स्टेडियम बहतराई में इन दिनों कराते का रोमांच देखते ही बन रहा है। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन कराते (महिला-पुरुष) प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को शानदार मुकाबले में भोपाल, हरियाणा व पंजाब के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के खिलाड़ी मुकेश जोशी अंडर-50 किलोग्राम कुमिते में, शिवम निर्मलकर अंडर-55 किलोग्राम कुमिते और सुगम निषाद पे अंडर-67 किलोग्राम कुमिते में अंतिम नौ में पहुंचकर खेलो इंडिया के लिए क्वालिफाय किया है।
गणतंत्र दिवस के बाद बिलासपुर में चार दिन बंद रहेंगे बैंक
गणतंत्र दिवस के बाद बिलासपुर में चार दिन बंद रहेंगे बैंक I 30 व 31 जनवरी को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का आव्हान I
भारतीय बैंक संघ और यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के बीच वार्ता विफल होने के बाद नाराज बैंकर्स ने 30 और 31 जनवरी को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का ऐलान कर दिया है। ऐसे में ग्राहकों को समस्या हो सकती है। बिलासपुर में लगातार चार दिन शाखाओं में ताला लटका रहेगा। क्योंकि 28 को आखिरी शनिवार और 29 को रविवार अवकाश है।
अगर आने वाले कुछ दिनों में आपको बैंक में कोई जरूरी काम है, तो सावधान हो जाएं। इस महीने गणतंत्र दिवस के बाद बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। इससे बैंक से जुड़े सभी कामकाज पर गहरा असर पड़ सकता है। कई बैंक यूनियनों की संस्था यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने अपनी विभिन्न् मांगों के लिए दबाव बनाने के लिए 30 जनवरी से दो दिवसीय हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।
अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (आईबीए) के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी है। यह फैसला मुंबई में हुई यूएफबीयू की बैठक में लिया गया। बैंक कर्मचारियों के इस हड़ताल से महीने के अंत में चार दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। बता दें कि शहर में 14 से अधिक बैंकों के 60 शाखाएं हैं। जिनमें प्रतिदिन करोड़ों रुपये का लेनदेन होता है। ग्राहकों को समस्या हो सकती है।
क्यों कर रहे हड़ताल
बैंक अधिकारियों के मुताबिक विभिन्न् मुद्दे शामिल है। जिनमें पांच दिवसीय कार्यदिवस, पेंशन, नियुक्ति एवं अन्य मुद्दे शामिल है। बैंकर्स की ओर से आइबीए को कई बार अवगत कराया गया। इस बार भी मुंबई में इसे लेकर बैठक हुई। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। यही कारण है कि बैंक कर्मचारियों ने सीधे हड़ताल पर जाने निर्णय लिया है। बैंकर्स को भी यह चिंता सता रही है कि लगातार चार दिनों तक बैंक बंद होने से ग्राहकों को तगड़ा नुकसान होगा। इसके अलावा कामकाज पर भी फर्क पड़ेगा।
बेलपान में लगेगी फ्लाई एश से ईंट बनाने की यूनिट 8 युवाओं का 7.5 लाख का लोन मंजूर ,मुख्यमंत्री ने पहनी महिलाओं की बनाई कोसा जैकेट I
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए बुधवार को बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा के ग्राम बेलपान पहुंचे। उन्होंने यहां रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) की गतिविधियों का जायजा लिया। सीएम ने रीपा स्थल पर पीपल के पौधे का रोपण भी किया। तेजी से विकसित हो रहे रीपा में 8 युवा उद्यमी वेल्डिंग, सिलाई, कूलर मेकिंग, स्लीपर मेकिंग, सीमेंट पोल और लोहे के उपकरण बनाने का काम करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भेंट-मुलाकात अभियान के क्रम में विधानसभा क्षेत्र तखतपुर के अंतर्गत बेलपान में तेजी से विकसित किए जा रहे ग्रामीण औद्योगिक पार्क का अवलोकन किया। यहां भोजनालय और स्टेशनरी मार्ट का व्यवसाय भी होगा। इसके लिए 8 व्यक्तिगत हितग्राहियों को 7.50 लाख रुपए का बैंक लोन भी स्वीकृत किया गया है और लगभग 3 लाख रुपए की सब्सिडी दी गई है।
CM ने स्वसहायता समूह की महिला सदस्यों के आग्रह पर उनके द्वारा निर्मित कोसा जैकेट को भी पहना और लाभान्वित हितग्राहियों से बात भी की। बेलपान में 6 महिला स्वसहायता समूह द्वारा मसाला, वर्मी खाद, गोबर बिक्री, मशरूम उत्पादन एवं प्रोसेसिंग फ्लाई ऐश ब्रिक्स और सब्जी, बड़ी का काम भी किया जाएगा। रीपा के स्थापित होने से ग्रामीण उद्यमियों को और स्वसहायता समूह की महिलाओं को रोजगार मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
बेलपान में स्थापित हो रहे रीपा में 31.50 लाख रुपए की लागत से फ्लाई ऐश से ईंट बनाने का यूनिट शुरू होगा। यहां अत्याधुनिक मशीनों द्वारा फ्लाई ऐश ईंट बनाई जाएगी। जिसका उपयोग अधोसंरचना निर्माण और सरकारी और निजी क्षेत्रों के निर्माण कार्यों में किया जाएगा। इसके लिए यहां शेड, स्टोर और वर्किंग क्षेत्र के लिए आधी एकड़ भूमि विकसित की गई है। ईंट बनाने के लिए फ्लाई ऐश सीपत के बिजली घर से लिया जाएगा। रीपा में मसाला उद्योग से 9 महिला सदस्यों के स्व-सहायता समूह लाभान्वित होंगे। इसे 19 लाख रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। यहां हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर, मीट एवं चिकन मसाला सहित मिक्स मसाला और सब्जी मसाला बनाया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों का कर्ज बढ़ता जा रहा था। लोग खेती छोड़ रहे थे, ऐसे में हमने सरकार बनाते ही दो घंटे के अंदर किसानों का लोन माफ कर दिया। सरकार ने अपना वादा पूरा किया। उन्होंने कहा कि 17 जनवरी तक हमने 100 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी कर ली है, उत्पादन दो गुना हो गया है, किसानों की संख्या और जमीन का रकबा दोनों बढ़े हैं।
सरकारी योजनाओं से किसानों को ताकत मिल रही है, जिससे खेती लाभदायक हुई है। छत्तीसगढ़ में हमारे अन्नदाता बहुत प्रसन्न हैं, फसल भी बहुत अच्छी हो रही है। इस साल समर्थन मूल्य पर मूंग दाल और उड़द भी खरीदी जाएगी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। सरकार द्वारा मोटे अनाज को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। कोदो बोने वाले किसानों को योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। हमारी सरकार ने लाखों परिवारों को लॉकडाउन में रोजगार दिया। संकट में भी हम जनता के साथ खड़े रहे हैं। किसानों और मजदूरों की जेब में पैसा जाए, यही सरकार का उद्देश्य है।
बेलपान ग्राम में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई घोषणाएं
1. तखतपुर नगर के जल संकट को दूर करने जल आवर्धन योजना में तखतपुर को खुड़िया जलाशय से जल आपूर्ति की जायेगी।
2. बेलपान मंदिर/मेला स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा।
3. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलपान के लिए एम्बुलेंस प्रदान की जायेगी।
4. बेलपान में प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास 50 सीटर का निर्माण किया जायेगा।
5. तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिये भवन निर्माण कराया जायेगा।
6. उस्लापुर फ्लाईओवर से सकरी तक सड़क चौड़ीकरण कराया जायेगा ।
7. ग्राम भरनी में गुरू घासीदास जयंती मेला स्थल पर भवन एवं अहाता निर्माण कराया जायेगा।
8. ग्राम पंचायत गनियारी को नगर पंचायत बनाया जायेगा।
9. ग्राम संकरीभांटा में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जायेगा।
10. ग्राम साल्हेकापा में मीडिल स्कूल व ग्राम निगारबंद, बेलसरा तथा पोंगरिहा में प्राथमिक शाला के लिये भवन का निर्माण कराया जायेगा।
11. ग्राम दर्री के स्टेडियम का उन्नयन व बाउंड्रीवाल निर्माण कराया जायेगा।
12. शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज तखतपुर का नामकरण स्व. ठाकुर बलराम सिंह जी पूर्व विधायक तखतपुर के नाम पर।
13. शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय तखतपुर का नामकरण वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर करने हेतु घोषणा।
14. बीजापुर में प्राथमिक शाला का माध्यमिक स्कूल में उन्नयन की भी घोषणा।
15. सेदा माध्यमिक स्कूल के हाई स्कूल में उन्नयन की घोषणा।
छत्तीसगढ़ की ग्रामीण विकास पहल के इस विज्ञापन में ‘यमराज’
क्लिप, जिसे ट्विटर पर साझा किया गया था, मृत्यु के देवता यमराज के साथ शुरू होता है, जो महिला को जगाने के लिए कहता है क्योंकि उसका दुनिया छोड़ने का समय आ गया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सी-मार्ट पर एक सुपर मजेदार विज्ञापन साझा किया है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास के लिए राज्य द्वारा की गई एक पहल है। विज्ञापन में यमराज और एक बूढ़ी महिला के बीच बातचीत को दिखाया गया है। क्लिप, जिसे ट्विटर पर साझा किया गया था, मृत्यु के देवता यमराज के साथ शुरू होता है, जो महिला को जगाने के लिए कहता है क्योंकि उसका दुनिया छोड़ने का समय आ गया है। महिला, जो यमराज की आज्ञा से कम से कम चिंतित लगती है, उसे प्रतीक्षा करने के लिए कहती है क्योंकि वह पहले तरोताजा होना चाहती है।
यमराज, जो अपने काम के घंटों के बारे में बेहद खास हैं, महिला की तस्वीर पर एक माला डालते हैं। क्षण भर बाद, महिला यमराज के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों से भरी थाली लेकर आती है।
शुरू में हिचकिचाहट के बाद, यमराज पूरी थाली का स्वाद लेने से खुद को रोक नहीं पाए। फिर वह पूछता है कि क्या वह स्वर्ग में भी खाना बना सकती है। महिला फिर पूछती है, “क्या स्वर्ग में सी-मार्ट है?” यमराज के ना कहने पर बुढ़िया ने साथ देने से मना कर दिया।
अगले फ्रेम में, हम सी-मार्ट के बारे में और जानेंगे, जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई पहल है। इसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देना है। सी-मार्ट स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए छत्तीसगढ़ के स्थानीय उत्पादों के बाज़ार के रूप में भी काम करता है।
क्लिप के अंत में यमराज महिला से अपनी यात्रा के लिए कुछ भोजन देने का अनुरोध करते हैं।
वीडियो को समान रूप से प्रफुल्लित करने वाले कैप्शन के साथ साझा किया गया था। उसमें लिखा था, “तो इसलिए यमराज वापस चले गए।”
सोशल मीडिया पर लोगों ने आउट-ऑफ-द-बॉक्स दृष्टिकोण को अंगूठा दिया है।
विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने कराया निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन
विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा एवं छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के तत्वधान में सेहतमंद हेल्थ केयर, रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल, के सहयोग से आज दया भवन त्रिमूर्ति नगर में निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। जिसमें आसपास के इलाके के लगभग 400 लोगों ने आकर अपना इलाज एवं जांच कराई इस शिविर में 3 दिन की दवाइयां बिल्कुल फ्री दी गई कार्यक्रम में कुलदीप सिंह जुनेजा ब्लॉक अध्यक्ष संजय सोनी एवं छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह चावला, संस्थापक हरपाल सिंह भामरा, सेहतमंद से भूपेंद्र सिंह, मोनू सलूजा, गोल्डी खनूजा, निक्कू टोंक, गुरमीत सिंह, अरुण सिंह, रिम्पू सैनी, आदि उपस्थित थे।
डॉक्टरों की टीम में डॉ मनीष कुमार गुप्ता दंत रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर मंजू सिंह ब्रेस्ट कैंसर रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर संजय साहू होम्योपैथी, डॉ दीपक अग्रवाल हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर के के साहू हृदय विशेषज्ञ, डॉ सुजीत परिहार दंत रोग विशेषज्ञ आदि डॉक्टरों ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर जनता की जांच की छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन सभी सहयोगियो का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता है।