Category: Health & Fitness

Health & Fitness

  • चलती ट्रेन में युवक का पैर फिसला पुलिस ने बचाया जान

    चलती ट्रेन में युवक का पैर फिसला पुलिस ने बचाया जान

    चलती ट्रेन में युवक का पैर फिसला पुलिस ने बचाया जान

    रेल विभाग लगातार यात्रियों को समझाईस देता रहता है कि चलते ट्रेन में चढ़ने की कोशिश ना करें नहीं तो हादसे का शिकार हो सकते हैं I लेकिन यात्री कहाँ समझने को तैयार हैं I ऐसी ही एक घटना भिलाई रेलवे स्टेशन पर हुआ है, चलती हुई अमरकंटक एक्सप्रेस पर चढ़ते समय युवक का हाथ फिसल गया और वह गिर गया I लेकिन शुक्र है कि वहीं पास खड़े पुलिस ने ट्रेन और प्लेटफार्म के संपर्क आने से पहले ही युवक हाथ अपनी ओर खिंच लिया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया I युवक का नाम परमेन्द्र पाण्डेय है जो बिलासपुर का रहने वाला बताया जा रहा है I प्लेटफार्म नंबर एक पर चलते ट्रेन में चढ़ते समय उसका हाथ फिसल गया था I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4298

    https://golden36garh.com/?p=4293

  • पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव की पत्नी का कैंसर से निधन

    पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव की पत्नी का कैंसर से निधन

    प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव की पत्नी का आज शनिवार को निधन हो गया है I बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी इंदिरा सिंह पिछले 6 महीने से कैंसर से पीड़ित थीं I इंदिरा सिंह के निधन से परिवार और शहर में शोक मातम छाया हुआ है I उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार अंबिकापुर स्थित रानी तालाब के पास किया गया I इस दुखद घड़ी में कांग्रेस दल के नेता और शहर के लोगों ने अंतिम संस्कार के समय अपनी उपस्थिति दी I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4288

    https://golden36garh.com/?p=4293

  • जंगली हाथियों के आगमन से जंगल छोड़कर भागे निकले नक्सली

    जंगली हाथियों के आगमन से जंगल छोड़कर भागे निकले नक्सली

    जंगली हाथियों के आगमन से जंगल छोड़कर भागे निकले नक्सली

    मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी के सिकासेर दल में इन दिनों 37 से 40 हाथी विचरण कर रहे हैं इनमें से कुछ हाथी दंतैल भी हैं I जिसके चलते नकस्लियों जान पर बन आई है और अब नकस्लियों ने अपना ठिकाना छोड़कर बस्तर और कांकेर की ओर चल दिये हैं I सीआरपीएफ के जवान और पुलिस भी हाथियों के दहशत से अभी सर्चिंग अभियान स्थगित कर दिया है I

    बता दें, ये हाथी उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व क्षेत्र में सिकासेर दल के 35 से 40 हाथियों का दल विचरण कर इस इलाके में पहुँच गये हैं जिससे राहगीरों और उस अंचल में रहने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है क्योंकि ये दंतैल हाथी बाकि हाथियों की तुलना में काफी सक्रीय और खतरनाक होते हैं I

    वहीं धमतरी एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने कहा कि नक्सली इन दिनों जंगलों को छोड़कर बस्तर व कांकेर क्षेत्र भाग निकले हैं। धमतरी में एक भी नक्सली अभी नहीं है। लेकिन हाथियों का खतरा अभी भी बना हुआ है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4265

    https://golden36garh.com/?p=4274

  • कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स अस्पताल का लिया जायजा

    कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स अस्पताल का लिया जायजा

    कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स अस्पताल का लिया जायजा

    बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स अस्पताल का कल वहाँ पहुंचकर जाँच पड़ताल किये I कलेक्टर ने वहां पहुंचकर विगत कुछ माह में जो भी निर्माण कार्य और सुधार की प्रक्रिया चल रहा है उसका जायजा लिए I उन्होंने बचे हुए कार्यों में तेजी लाने को कहा और उसे जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश भी दिया I अवनीश शरण ने सिम्स के बदलते हालात के बारे में मरीजों और उनके परिवारजन से एक्सपीरियंस साझा किया I इस उपलक्ष में सरकारी कार्यालय के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे I


    इस बीच कलेक्टर ने सबसे सिम्स में बन रहे आपातकालीन सेवा कक्ष का निरीक्षण किया I साथ ही काम में लग रहे समय पर भी चर्चा करते हुए सम्बंधित कार्यकर्ताओं को काम जल्द पूरा करने का आस्वासन दिया I हॉस्पिटल के साथ-साथ गार्डन में चल रहे सौन्दर्यीकरण का भी निराकरण किया और कुछ सुझाव भी दिए I हॉस्पिटल में सीटी स्कैन, एम आर आई और एक्स-रे मशीनों को लेकर उनसे जुड़े जरुरी निर्देश दिए I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4254

    https://golden36garh.com/?p=4244

  • ट्रक की चपेट में आने से एक मासूम बच्चे की मौत

    ट्रक की चपेट में आने से एक मासूम बच्चे की मौत

    दुर्ग जिले में आज सड़क हादसे में एक बच्ची की दर्दनाक मौत गया है I बाइक में सवार दम्पति अपने चार साल के बच्चे के साथ भिलाई से रायपुर की ओर जा रहे थे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे सभी सड़क पर गिर गये तभी पीछे से आ रही ट्रक के पहिये के नीचे आ जाने से मासूम बच्ची की मौत हो गई I माता-पिता को हल्की चोट आई है जिन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है I हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर चक्का जाम जैसी स्थिति बन गई I

    बता दें, नेशनल हाईवे 53 पर आज सुबह 7 बजे कुम्हारी के पास बाइक के अनबैलेंस होने से ट्रक के पहिये के नीचे मासूम के आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई I बच्ची के पिता का नाम लोकेश अलामी गोंदिया (महाराष्ट्र) का रहने वाला है तथा उसके बच्चे का नाम रियांशी था जिसकी दुर्घटना में मौत हो गई I इस मामले की पुलिस तहकीकात करने में जुटी हुई है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4234

    https://golden36garh.com/?p=4230

  • मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में जारी किया येलो अलर्ट

    मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में जारी किया येलो अलर्ट

    मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में जारी किया येलो अलर्ट

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, विभाग ने छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट जारी कर दिया है I कुल 15 जिलों में बादलों की गडगडाहट, बिजली और आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है I मौसम विभाग के मुताबिक, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर में बारिश होने की सम्भावना है I इसके अलावा बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव, इन इलाकों में भी बारिश की सम्भावना जताई जा रही है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4213

    https://golden36garh.com/?p=4223

  • पूर्व विधायक के सुरक्षा गार्ड ने फाँसी लगाकर किया आत्महत्या

    पूर्व विधायक के सुरक्षा गार्ड ने फाँसी लगाकर किया आत्महत्या

    कोंडागांव में पूर्व विधायक के घर काम करने वाले सुरक्षा गार्ड द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लेने से सनसनी फ़ैल गया है I गार्ड ने बुधवार दोपहर के समय नदी के किनारे पेड़ में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है I इस बात की खबर तब फैली जब कुछ लोग नदी के तरफ गये हुए थे तब लोगों ने देखा तो इसकी सुचना गाँव में अन्य लोगों को दिया I इसकी सुचना मिलते ही पुलिस जाँच में जुटी हुई है I थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि कोंडागांव के पूर्व विधायक मोहन मरकाम के बंगले में तैनात सुरक्षा गार्ड संपत मंडावी जो भानपुरी का रहने वाला था बुधवार को घर न जाकर नदी के किनारे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया I फ़िलहाल अभी आत्महत्या करने के पीछे कोई ठोस सबूत नहीं मिला है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4213

    https://golden36garh.com/?p=4209

  •  हाईकोर्ट ने सभी अस्पतालों में जरुरी सुविधाएं मुहैया कराने का दिया आदेश

     हाईकोर्ट ने सभी अस्पतालों में जरुरी सुविधाएं मुहैया कराने का दिया आदेश

     हाईकोर्ट ने सभी अस्पतालों में जरुरी सुविधाएं मुहैया कराने का दिया आदेश

    छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में इलाज से सम्बधित जरुरी संसाधन उपलब्ध होने से नवजात शिशुओं की बढ़ती मृत्यु दर को देखते हुये 12 जून को हाईकोर्ट में सुनवाई हुआ है I कोर्ट ने प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव को कहा है कि छत्तीसगढ़ के सभी अस्पतालों में जरुरी सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए I बताया जा रहा है कि कोर्ट ने राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन और वेंटीलेटर के अभाव में बीते 5 साल में 40 हजार बच्चों की मौत की खबर पर एक्शन लिया है Iहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा है कि रिपोर्ट बताती हैं हॉस्पिटलों में वेंटीलेटर, बेड की कमी है I चीफ जस्टिस ने प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव को सूचित करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल में आवश्यक सुविधाएं और संसाधन मुहैया कराई जाए I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4209

    https://golden36garh.com/?p=4213

  • तेज रफ़्तार बाइक जा भिड़ी ऑटो से हुआ बड़ा हादसा

    तेज रफ़्तार बाइक जा भिड़ी ऑटो से हुआ बड़ा हादसा

    तेज रफ़्तार बाइक जा भिड़ी ऑटो से हुआ बड़ा हादसा

    कटघोरा जिले में कल दोपहर को कसनिया के पास तेज रफ़्तार बाइक रॉंग साइड से आ रहे माल वाहक ऑटो से जा भिड़ा I भिडंत इतनी जोरदार थी कि बाइक में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई I बताया जा रहा है कि ग्राम मल्दा के रहने वाले मनीष चौहान और उसका साला संतोष चौहान बाइक से जा रहे थे तभी अहिरन नदी कसानिया के पास गलत साइड से आ रही माल वाहक ऑटो से जा भिड़ा I वहां देखने वालों ने बताया कि बाइक काफी तेज रफ़्तार में था जिससे बाइक चालक ने अपना नियन्त्रण खो दिया I घटनास्थल पर ही बाइक पर सवार दोनों युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई I

    वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा 112 डायल कर एम्बुलेंस को बुलाया गया और साथ ही इसकी सुचना पुलिस को दी गई I डायल 112 की मदद से उन्हें कटघोरा के सवास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया I मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक जीजा और साला थे I मनीष चौहान अपने ससुराल में रहकर काम करता था I वह अपने साले संतोष चौहान के साथ मल्दा घुमने निकला हुआ था लेकिन बुधवार को लौटते वक्त सड़क हादसे का शिकार हो गए I पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4203

    https://golden36garh.com/?p=4209

  • पुलिस द्वारा इंसाफ न मिलने पर युवक ने किया जहर का सेवन

    पुलिस द्वारा इंसाफ न मिलने पर युवक ने किया जहर का सेवन

     पुलिस द्वारा भेदभाव तरीके से कार्रवाई करने पर एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है I इस घटना से पुलिस विभाग के भी पसीने छूट रहे हैं I दरअसल, दो लोगों के बीच में लड़ाई चल रहा था जिसे प्रधान आरक्षक ने जाकर समझाइश दी थी जिसके बाद युवक ने जहर का सेवन कर लिया I युवक को रायपुर के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है I यह सारा घटना बेलगहना चौकी इलाके का है जहाँ सारा घटना घटित हुआ है I

    जानकारी के मुताबिक, श्याम बिहारी प्रजापति बेलगहना चौकी इलाके के पंडरापथरा का रहने वाला है I 9 जून को वो कुपाबांधा में काम करने आया हुआ था काम करने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ घर को लौट रहा था तभी कुपाबांधा मोड़ के पास अशोक कुमार यादव और राजकुमार पोर्ते जो दारसागर के रहने वाले हैं I श्याम बिहारी प्रजापति से पुरानी दुश्मनी के चलते रास्ते में रोककर गाली-गलौज किये और डंडे से पिटा और हाथ में पहने कड़े से सिर पर वार कर दिया जिससे श्याम का सिर फट गया और खून बहने लगा I बचाव के लिए आगे आये उनके दोस्तों पर भी बदमाशों ने उनकी डंडे से पिटाई कर दी I

    श्याम बिहारी ने थाने में जाकर अशोक और राजकुमार यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था I मंगलवार को प्रधान आरक्षक ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया | श्याम बिहारी प्रजापति के दर्ज रिपोर्ट के आधार पर अशोक यादव और राजकुमार पोर्ते को गिरफ्तार के बाद मुचलका जमानत पर रिहा कर दिया गया I इसी बात को लेकर श्याम बिहारी प्रजापति ने जहर खा लिया जिसका इलाज रायपुर के एम्स में इलाज चल रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4203

    https://golden36garh.com/?p=4198