जेपी नड्डा का दो सप्ताह के अंदर छत्तीसगढ़ में दूसरा दौरा
जेपी नड्डा रविवार दोपहर को छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे Iजेपी नड्डा भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के पक्ष में प्रचार-प्रसार करेंगे I सरगुजा में लोकसभा चुनाव के लिए 7 मई को मतदान होना है I सरगुजा संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी की अंबिकापुर में आमसभा के बाद यह सूरजपुर में बीजेपी का दूसरा बड़ा जनसभा होगा I नड्डा के दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और सह प्रभारी नितिन नबीन सूरजपुर सभा तैयारियों में जुटे हुए हैं I नड्डा इससे पहले मुंगेली, रायपुर में भी चुनावी सभा कर चुके हैं I
मौसम विभाग ने तापमान को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अभी तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है I उन्होंने कहा कि पारा 44 डिग्री तक जा सकता है, ऐसे में मौसम विभाग ने कहा कि मतदान वाले दिन बुजुर्ग सुबह जल्दी या शाम के 4 बजे वोट डालने जाएं ताकि उन्हें धूप में किसी तरह की परेशानियों का सामना करना न पड़े I इसके आलावा युवावर्ग घर से तरल पेयजल और गमछा लेकर ही वोट देने जाएं I
बालोद के विधायक संगीता सिन्हा फूलों की हार से स्वागत हुआ
बालोद के विधायक संगीता सिन्हा ने विधानसभा क्षेत्र पाली-तानाखर सुतर्रा में डिक्सेना समाज के साथ बैठक की और ज्योत्स्ना दास महंत को जीतने की आशा की I बैठक में मुख्य रूप से जायसवाल समाज के राष्ट्रीय सचिव रामगोपाल डिक्सेना, ओमप्रकाश डिक्सेना, संजय जायसवाल, शिव शंकर जायसवाल, वियन जायसवाल एवं अन्य समस्त जायसवाल समाज ने संगीता सिन्हा का फूलों की हार से स्वागत किया I
छत्तीसगढ़ में 7 मई को भाजपा और कांग्रेस के बीच होगी काँटे की टक्कर
छत्तीसगढ़ में 7 मई को सात सीटों पर लोकसभा चुनाव का तीसरा और अंतिम चरण के लिए वोट होना है और इस बीच बीजेपी और कांग्रेस के बीच काँटे की टक्कर देखने को मिल रही है इनमें से 4 सीटों पर भाजपा है तो 3 सीटों पर कांग्रेस अपना कब्ज़ा जमाए हुई है I
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ के कई जिलों का करेंगे दौरा
अभी चुनाव का माहौल है ऐसे में छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग इसकी तैयारियों में जोर-शोर से जुटा है I ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का प्रचार-प्रसार भी जोर-शोर से है I अभी लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण को लेकर चुनाव आयोग छत्तीसगढ़ में अभी से ही मतदान को लेकर तैयारी जोरों से है और इस बीच राजनीतक दल के नेता अपने-अपने प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं I राज्य के सी.एम. विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के तीन अलग-अलग जिलों पर दौरा करेंगे, जिनमें से मुख्यमंत्री 11:35 बजे कोरबा से सूरजपुर, सूरजपुर से प्रेमनगर और फिर उसके बाद बिलासपुर के तखतपुर में बीजेपी प्रत्याशी तोखन साहू के साथ चुनावी सभा करेंगे I इसके बाद मुख्यमंत्री बलौदाबाजार दौरे पर जायेंगे वहाँ भाटापारा में बृजमोहन अग्रवाल के लिए सभा करेंगे फिर शाम को रायपुर के लिए रवाना होंगे I छत्तीसगढ़ में सात सीटों पर सात मई को चुनाव होना है I
सचिन पायलेट का आज बिलासपुर में रोड शो I कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए बोले कि केवल धार्मिक चीजों को लेकर जानबूझकर उन्हें जज्बाती बनाती है और फिर उनका ध्यान भटकाती है I लेकिन पायलट बोले हम खाद, बीज, तेल, शिक्षा, रोजगार, सड़क, चिकित्सा और निवेश जैसे मुद्दों पर भी गहनता से चर्चा करेंगे I उन्होंने ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में ज्यादा सीटें कांग्रेस ही जीत रही है, जिससे बीजेपी बौखला गई है I सचिन ने बिलासपुर रोड शो में मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकसभा क्षेत्र कोरबा में कांग्रेस के प्रति लोगों में काफी उत्साह है, कांग्रेस का प्रचार जोर-शोर से है I
सचिन पायलट ने अपने भाषण में आगे कहा कि बीजेपी ऐसे-ऐसे भाषण दे रही है, जैसा किसी ने सोचा नहीं था I घर छीनना, मंगलसूत्र जैसी चीजों पर बात करना बीजेपी को ये सब बातें शोभा नहीं देता I उनको जनता के मुदों पर बात करनी चाहिए I भाजपा इन मुद्दों पर बात करे ना करे कांग्रेस हर वर्ग की सेवा लिए हमेशा आगे रहेगी I
आगामी चुनावी प्रचार के लिए राहुल गाँधी पहुँचे बिलासपुर
आगामी चुनावी प्रचार के लिए राहुल गाँधी पहुँचे बिलासपुर I कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने Constitution को लेकर कही बड़ी बात I राहुल गाँधी ने बीजेपी को निशाना बनाते हुए कहा, कि हमारे देश में जो संविधान बना हुआ है उसे बीजेपी के कुछ चुनिंदा नेता,RSS के नेता बदलना चाहते हैं I उन्होंने कहा कि ये जो आगामी चुनाव है यह देश के संविधान को लेकर चुनाव है, और हम इसे बचाकर रहेंगे I उन्होंने कहा कि संविधान आदिवासी और गरीब लोगों की भलाई के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा बनाया गया था I जिसे बीजेपी बदलना चाहती है I बीजेपी देश कुछ चुनिंदा बिजनेसमैन की ही मदद करती है, ताकि उनका बिज़नेस चलता रहे और बाकि आम जनता गरीबी से जूझता रहे I उन्होंने सोमवार को गुजरात के पाटन और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में और मंगलवार को मध्य प्रदेश के भिंड में ऐसा किया I गांधी ने कहा, “गरीबों के लिए वरदान, वंचितों के लिए सम्मान और हर नागरिक का गौरव – हमारा संविधान! मैं सभी कांग्रेस उम्मीदवारों और नेताओं से नामांकन, बैठकों, भाषणों और सार्वजनिक पहुंच के दौरान पवित्र संविधान को अपने साथ रखने का अनुरोध करता हूं।”
पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ”हर गांव और हर गली में यह घोषणा करो कि जब तक कांग्रेस है, भाजपा तो क्या, दुनिया की कोई भी ताकत भारत के संविधान को नहीं छीन सकती।” एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, “आज भी राहुल गांधी मध्य प्रदेश में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान के साथ सार्वजनिक बैठक में पहुंचे। यह चुनाव संविधान बचाने वालों और इसे नष्ट करने वालों के बीच है।”
छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला घोटाले और मनी लांड्रिंग केस में जेल में बंद प्रदेश की पूर्व उप सचिव (निलंबित) सौम्या चौरसिया (Soumya Chaurasia) की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होनी है। पिछली बार सुनवाई टल गई थी। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला घोटाले और मनी लांड्रिंग केस में जेल में बंद प्रदेश की पूर्व उप सचिव (निलंबित) सौम्या चौरसिया (Soumya Chaurasia) की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होनी है। पिछली बार सुनवाई टल गई थी। इस मामले में आज कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। सोमवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था, जिस पर आज फैसला आना है। विशेष कोर्ट में सौम्या चौरसिया ने जमानत याचिका लगाई थी।
लोकसभा चुनाव: बसपा ने छत्तीसगढ़ के लिए दो उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
रायपुर, मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से दो के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा। राज्य में तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को लोकसभा चुनाव होंगे। बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की जांजगीर-चांपा और बस्तर लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।
धर्म बदला तो गांव वाले खिलाफ हुए, पानी तक नहीं देते
धर्म बदला, तो गांव वाले खिलाफ हुए, पानी तक नहीं देते I
छत्तीसगढ़ में कल, यानी 7 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग है। राजधानी रायपुर से करीब 210 किमी दूर नारायणपुर में भी वोट डाले जाएंगे। महाराष्ट्र से सटा नारायणपुर जिला नक्सलियों का गढ़ है, पर बीते कुछ साल से धर्मांतरण की वजह से भी चर्चा में है।
यहां के गांव इतने बंट गए हैं कि ईसाई धर्म मानने वाले आदिवासियों को शव दफनाने से रोका जाने लगा। चर्च पर हमले हुए। बहिष्कार कर दिया गया।