Category: Politics

all politics news

  • एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर कैनोपी के फटने से कार हुआ क्षतिग्रस्त

    एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर कैनोपी के फटने से कार हुआ क्षतिग्रस्त

    जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के टर्मिनल के बाहर कैनोपी बीते गुरूवार की सुबह फट गया था I कैनोपी के ऊपर इकठ्ठा हुआ पानी तेजी से नीचे खड़ी कार के छत में गिरा तो कार के अन्दर बैठा चालक इस भयानक दृश्य को देखकर सदमे में आ गया I उसे हल्की चोट आई है I इस पर एयरपोर्ट प्रबंधन ने कार मालिक को, जो भी नुकसान हुआ उसका भरपाई करने का भरोसा दिलाया I इसलिए कार चालक द्वारा एफआईआर नहीं किया गया I बता दें, इस एयरपोर्ट को 10 मार्च 2024 को पीएम मोदी द्वारा वर्चुअली लोकार्पण किया गया था I

    डुमना एयरपोर्ट को 450 करोड़ की लागत से विस्तारीकरण किया गया था I इसके अलावा टर्मिनल भवन में 100 करोड़ का खर्च आया और भवन के बाहर कैनोपी के लिए एक करोड़ रूपये की राशि लगा जिसे दिल्ली के केजीएन कंपनी ने करवाया था I गुरुवार को सुबह जॉइंट कमीशनर इंदौर से जबलपुर आ रहे थे I अभिषेक उन्हें लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा हुआ था I अभिषेक ने कार को प्रवेश द्वार के पोर्च पर खड़ा किया और कार के अन्दर ही बैठा रहा I तभी कैनोपी फटा और सारा पानी एक साथ तेजी से कार के ऊपर गिरा I पानी में इतना गति था की कार के छत पर गिरा तो कार का छत पूरा तहस-नहस हो गया I वहीं कार के कांच भी टूट गये I अभिषेक सदमे में आ गया और झट से कार से उतरकर भागा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4675

    https://golden36garh.com/?p=4671

  • नगर निगम द्वारा ओवरब्रिज के नीचे बनाया जा रहा खेल कोर्ट

    नगर निगम द्वारा ओवरब्रिज के नीचे बनाया जा रहा खेल कोर्ट

    राजधानी रायपुर में बढ़ती जनसंख्या के चलते खेल के मैदान की कमी साफ़ दिखाई दे रहा है I जिसका समाधान निकलते हुए नगर निगम ने एक्सप्रेस-वे नीचे खेल के मैदान का निर्माण कराया जा रहा है I खिलाडियों द्वारा भी खेल के मैदान के लिए लगातार मांग करने की गुहार लगा रहे थे I तभी रायपुर नगर निगम ने मुंबई और गाजियाबाद की तरह नई तकनीक से ओवरब्रिज के नीचे खेल का मैदान बनाने की सोची I जानकारी के अनुसार, पंडरी के पास ओवरब्रिज के नीचे 20 लाख के लागत से बास्केटबाल, बैडमिंटन और वॉलीबाल कोर्ट बनाया जा रहा है I नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि अगर यह काम सफल रहा तो आगे भी ऐसे ही और प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा I हालांकि जगह छोटी होने के अभाव में खिलाड़ी यहाँ बास्केटबाल, बैडमिंटन और वॉलीबाल जैसे खेल ही खेल सकते हैं I

    रायपुर नगर निगम पार्षद आकाश तिवारी ने बताया कि पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड के खिलाडियों के लिए एक भी खेल का मैदान नहीं है ऐसे में खिलाड़ी लगातार खेलने के लिए मैदान की मांग करने लगे I तभी तरकीब निकालकर ओवरब्रिज के नीचे खेल का मैदान बनाया जा रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4666

    https://golden36garh.com/?p=4671

  • सीएम साय ने दिल्ली दौरे में पीएम मोदी से मुलाकात

    सीएम साय ने दिल्ली दौरे में पीएम मोदी से मुलाकात

    सीएम साय ने दिल्ली दौरे में पीएम मोदी से मुलाकात कर बताया राज्य का हाल

    सीएम विष्णुदेव साय कल दिल्ली दौरे पर थे इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की I सीएम साय ने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की बधाई भी दी I

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव देव साय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि दिल्ली दौरे में पीएम मोदी से वार्तालाप करते समय बताये कि किस तरह से राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में “मोदी की गारंटी” को पूरा करने में लगी हुई I सीएम ने यह भी बताया कि हम कैसे लगातार नक्सलियों को मुँहतोड़ जवाब दे रहे हैं I इस सीएम ने बताया कि दौरान गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की और उनको भी प्रदेश की स्थिति का हाल सुनाये I

    यह भी पढ़ें-

    लोकसभा अध्यक्ष के लिए एनडीए और इंडिया गठबंधन की ओर से अपनी-अपनी दावेदारी पेश किये जाने पर सीएम ने कहा कि आजादी के बाद लोकसभा अध्यक्ष को लगातार निर्विरोध चुना गया है I लेकिन इस बार विपक्ष परंपरा को तोड़ने की बात कर रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4634

    https://golden36garh.com/?p=4639

  • पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव ने योजना का नाम बदलने पर दी अपनी प्रतिकिया

    पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव ने योजना का नाम बदलने पर दी अपनी प्रतिकिया

    पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव ने योजना का नाम बदलने पर दी अपनी प्रतिकिया

    डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का नाम बदले जाने पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा, यह लोकतंत्र के लिए स्वस्थ परम्परा नहीं है I डॉ. खूबचंद बघेल का नाम बदलना मतलब उनका अनादर करना है I टीएस सिंह देव ने कहा, अगर सरकार नई सिरे से कोई योजना लाते हैं तो उनका नाम अपने हिसाब से रखें I लेकिन पहले से संचालित योजना का नाम बदलना गलत बात है I यह लोकतंत्र की दृष्टि से बिलकुल सही नहीं है I

    ऐसे में एक परिपाटी बन जायेगा, की आज मैं सता में हूँ तो मैं अपने हिसाब से नाम रखूँगा और कल कोई और आया तो वह अपने हिसाब से नाम रखेगा I पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम नाम रखने पर कोई सवाल नहीं उठा रहे हैं, बल्कि नाम बदलने पर सवाल उठा रहे हैं I नई सरकार, नई योजना लाए और उसका नाम रख ले I दरअसल, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना को पिछली सरकार ने लाया था लेकिन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आदेश से इसका नाम बदलकर शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना रखा गया है जिस पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने इस पर अपना प्रतिक्रिया दिए I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4619

    https://golden36garh.com/?p=4630

  • छत्तीसगढ़ में जुलाई से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत होगी पढ़ाई

    छत्तीसगढ़ में जुलाई से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत होगी पढ़ाई

    छत्तीसगढ़ में जुलाई से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत होगी पढ़ाई

    छत्तीसगढ़ में जुलाई से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू होने जा रहा है I प्रेस कान्फ्रेंस के जरिये उच्च शिक्षा विभाग के सचिव आर प्रसन्ना ने बताया कि अब वार्षिक पढ़ाई न होकर सेमेस्टर में सभी पढ़ाई होगा और पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है I आर प्रसन्ना ने बताया ने कि इस नई शिक्षा नीति में सतत्त मुल्यांकन का प्रावधान है, जिसके तहत विद्यार्थी अपनी बौधिक और मानसिक क्षमता में वृद्धि कर सकता है, पाठ्यक्रम सेमेस्टर के आधार पर होने से उनमें परीक्षा को लेकर पहले की तरह तनाव नहीं रहेगा I मल्टीसब्जेक्ट प्रणाली पर आधारित यह नीति विद्यार्थियों को उनकी इच्छानुसार दूसरे संकाय के विषयों का अध्ययन करने की स्वतंत्रता देती है I

    आइये जानते हैं राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के मुख्य प्रावधान-

    1. 3-4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम I
    2. 3-4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम को विद्यार्थी अधिकतम सात वर्षों में पूरा कर सकेंगे I
    3. विद्यार्थी शिक्षा के ऑनलाइन प्लेटफार्म यथा SWAYAM/MOOC में उपलब्ध पाठयक्रमों से भी विषय से संबंधित पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर सकते हैं I
    4. सतत आतंरिक मूल्यांकन में 30% अंक एवं अंत सेमेस्टर परीक्षा में 70% अंकों का प्रावधान रखा गया है. विद्यार्थी को उत्तीर्ण होने के लिए इन दोनों को मिलाकर (आतंरिक एवं अंत सेमेस्टर परीक्षा) कुल 40% प्राप्त करना अनिवार्य होगा I
    5. ट्रान्सफर ऑफ़ क्रेडिट की सुविधा के लिए अकादमिक बैंक ऑफ़ क्रेडिट की स्थापना I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4624

    https://golden36garh.com/?p=4619

  • बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी ने लगाया बैठक

    बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी ने लगाया बैठक

    रायपुर में कानून व्यवस्थाओं और छोटी-छोटी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा सिविल लाइन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में रायपुर जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों की क्राइम की समीक्षा बैठक ली गई I इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने छोटी-छोटी घटनाओं और कानून व्यवस्थाओं पर लापरवाही न बरतते हुए, तत्काल कार्रवाही करने के निर्देश दिए हैं जिससे कोई भी घटना बाद में बड़ा रूप न ले सके I वहीं गो तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही करने के निर्देश दिए हैं I इसके अलावा महादेव सट्टा एप और चिटफंड के पेंडिंग प्रकरणों, तेज आवाज में डीजे बजाने पर भी तेजी लाने के निर्देश दिए गये हैं I इन सभी अपराधों को रोकने के लिए नवा रायपुर के सेक्टर-18, भाठागांव और कमल विहार में पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया I एसएसपी में बैठक ने शराब पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की नशीले पदार्थों के भंडारण, बिक्री और उनके परिवहन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाए I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4600

    https://golden36garh.com/?p=4606

  • बलौदाबाजार कांड में हुआ करोड़ों रूपये का नुकसान

    बलौदाबाजार कांड में हुआ करोड़ों रूपये का नुकसान

    अभी बीते कुछ दिनों पहले बलौदाबाजार में कांड हुआ था जिसमें उपद्रवियों पुलिस और कलेक्टर कार्यालय को आग लगा था I इसके अलावा वहां खड़ी सैकड़ों वाहनों को आग के हवाले कर दिया था I जिसमें करीब 12 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है I इस घटना में जिन लोगों का वाहन क्षतिग्रस्त हुआ उनको मुआवजा मिलना शुरू हो गया है I पुलिस घटना से सम्बंधित सभी पहलुओं का बड़ी बारीकी से जांच कर रहा है I क्षेत्र के कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि उपद्रवियों द्वारा कार्यालय में आग लगाने और वाहनों को क्षतिग्रस्त पहुँचाने से करोड़ों का नुकसान हो गया है I इन्स्योरेंस कम्पनियों द्वारा 7 से 8 गाड़ियों को मुआवजा भी दिया जा चुका है और बाकि वाहनों पर भी मुआवजे का प्रक्रिया चल रहा है उनको भी जल्द मुआवजा मिल जाएगा I
    कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि 240 निजी और सरकारी गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त हुई हैं I इनमें से 31 गाड़ी निजी है जो पूरी तरह आग में झुलस गये और 4 कर्गामचारियों का वाहन था वो भी पूरी तरह जल गया I बाकि गाड़ियाँ जिनका इन्स्योरेंस नहीं किया गया था उनका इन्स्योरेंस कराया जा रहा है I कानूनी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मीटिंग किया गया और जगह-जगह पर सीसी टीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गये I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4600

    https://golden36garh.com/?p=4606

  • तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी बाइक को ठोकर तीन लोगों की मौके पर मौत

    तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी बाइक को ठोकर तीन लोगों की मौके पर मौत

    तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी बाइक को ठोकर तीन लोगों की मौके पर मौत

    भेड़ाघाट मोड़ के पास ट्रक और बाइक के बीच भिडंत होने से ट्रक चालक और बाइक में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है I अंबिकापुर-रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजपुर और बलरामपुर के रूट पर भेड़ाघाट मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया I दुर्घटना इतना भयानक था कि बाइक में सवार दोनों लोगों की मौत हो गयी I वहीं इस हादसे में ट्रक चालक की भी मौत हो गयी है ट्रक में बैठा खलासी घायल हुआ है उसे अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है I ट्रक चालक का नाम बब्लू यादव (35), खलासी का नाम अभय कुमार (22) जो गंभीर रूप से घायल है I

    बताया जा रहा है कि गढ़वा निवासी रतन केसरी (उम्र 32 वर्ष) अपनी बड़ी माँ उषा देवी (उम्र 60वर्ष) को बाइक से लेकर राजपुर आ रहा था I राजपुर में उनके रिलेटिव बबलू केसरी के यहाँ जन्मदिन पर बुलाया गया था I इसी पार्टी में शिरकत होने के लिए गढ़वा से आ रहे थे लेकिन सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई I ट्रक रायपुर से लोहे का एंगल लोड करके उसे बिहार ले जाने के लिए निकला था लेकिन तेज रफ़्तार ट्रक भेड़ाघाट मोड़ के पास अनियंत्रित गई जिससे बड़ा हादसा हो गया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4566

    https://golden36garh.com/?p=4570

  • सड़क के अभाव में मरीज को कांवर में ले जाने को मजबूर

    सड़क के अभाव में मरीज को कांवर में ले जाने को मजबूर

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह क्षेत्र जशपुर जिले में दिल दहला देने वाला तस्वीर सामने आयी है जहाँ आजादी के इतने सालों बाद भी सड़क नहीं बना है जिससे लोग बीमार होने पर उनको कांवर में बिठाकर लम्बी दूरी चलकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ता है Iघटना जशपुर जिले के ग्राम पंचायत मरंगी के चुरीलकोना गाँव का है जहाँ आज एक बुजुर्ग मरीज को कांवर में बिठाकर मेन रोड तक लाया गया I

    इस गाँव में पक्की सड़क नहीं होने से बीमार पड़ने या महिलाओं के गर्भवती होने पर इसी तरह कांवर या पालकी में बिठाकर मुख्य मार्ग तक लाया जाता है Iजशपुर एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जहाँ आज भी ग्रामीण इलाकों में सड़क का हाल बेहाल है Iभले सरकार बड़े-बड़े वादे करती है लेकिन जुबान और कागजों तक ही सीमित होकर रह जाता है Iइस गाँव में न सड़क है, न अस्पताल है जिसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है Iचुरीलकोना गाँव में पिछले कई सालों से बीमार या गर्भवती होने पर कांवर या पालकी का सहारा लिया जाता है और इस दौरान कई बार मरीजों की जान भी चली गई है Iग्रामीणों का कहना है कि उनके गाँव में सड़क के अभाव आज तक एम्बुलेंस ने कदम भी नहीं रखा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4439

    https://golden36garh.com/?p=4434

  • रिश्वत लेते समय पकड़े जाने पर आयुक्त ने किया निलम्बित

    रिश्वत लेते समय पकड़े जाने पर आयुक्त ने किया निलम्बित

    कोरबा जिले में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है जहाँ दो कर्मचारियों द्वारा रिश्वत लेते समय रंगे हाथों पकड़े जाने पर उन्हें निलम्बित कर दिया गया है I मामले में यह जानकारी निकलकर सामने आ रहा है कि नगर पालिका निगम दर्री क्षेत्र कार्यालय में पदस्थ उप अभियंता देवेन्द्र स्वर्णकार को रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया है, इसके अलावा कार्यालय में पदस्थ सहायक अभियंता डीसी सोनकर को भी रिश्वतखोरी में मिलीभगत की बात कही जा रही है I जिस पर आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई ने रिश्वतखोरी के जुर्म में नगर निगम में कार्यरत उप अभियंता देवेन्द्र स्वर्णकार और सहायक अभियंता डीसी सोनकर को निलंबित कर दिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4421

    https://golden36garh.com/?p=4428