Category: Breaking News

Breaking News

  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखकर की मांग

    ➡️ सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को टीकाकरण में मिले सर्वोच्च प्राथमिकता – श्री भूपेश बघेल

    ➡️ केवल ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था से इस वर्ग के टीकाकरण से वंचित होने की संभावना

  • छत्तीसगढ़ में टीकाकरण अभियान हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रधानमंत्री को पत्र!

    छत्तीसगढ़ ने अब तक टीकाकरण के मामले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आगामी 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के टीकाकरण अभियान में कुछ ऐसी बातें सामने आ रही हैं जो कोरोना के विरुद्ध लड़ाई की गति को कहीं मंद न कर दें। इस हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखा है, आप भी पढ़ें-

    May be an image of text
    May be an image of text

  • कोमार्बिड प्रतिमा शुक्ला व परिवार ने सामयिक इलाज की मदद से कोरोना को दी मात।

    कोविड संक्रमण के लक्षण आने पर समय पर टेस्ट कराने और चिकित्सकों के सामयिक इलाज और मार्गदर्शन में अपनी दिनचर्या तय कर सकारात्मक सोच से कोविड-19 वायरस से मुक्ति पाई जा सकती है। इस बात को 45 वर्षीय एस ई सी एल कर्मी प्रदीप शुक्ला,उनकी पत्नी श्रीमती प्रतिमा शुक्ला और पुत्र प्रियांशु शुक्ला ने सिद्ध कर दिया है। जांजगीर-चाम्पा जिले के बलोदा विकास खंड के कोविड केयर सह अस्पताल महुदा में गत 15 अप्रेल को ग्राम बसहा के दीपका (कोरबा) में एस ई सी एल कर्मी श्री प्रदीप शुक्ला उम्र 45 वर्ष और उनकी पत्नी श्रीमती प्रतिमा शुक्ला 40 वर्ष और पुत्र प्रियांशु शुक्ला 14 वर्ष के कोविड पॉजिटिव आने पर तीनों को कोविड अस्पताल महुदा में भर्ती किया गया। श्रीमती प्रतिमा शुक्ला को तेज बुखार, उल्टी, पेट मे दर्द, खांसी, कमजोरी, सांस लेने मे दिक्कत थी। उनकी स्थिति बहुत गंभीर थी, उन्हे अन्य अस्पताल से महुदा अस्पताल मे 15 अप्रैल को शिफ्ट कर भर्ती किया गया ।

    जरूरत पर उन्हें आक्सीजन मैंटेन कर खाना , सफाई आदि की पूर्ण व्यवस्था कर उनका समर्पित भाव से इलाज किया गया‌। उन्हें लंग्स एक्सरसाइज कराया गया जिनसे उनकेे फेफड़े की कार्यक्षमता बढ़ी। बेहतर चिकित्सकीय देखभाल और इलाज के फलस्वरूप शनिवार को बिना ऑक्सीजन मशीन के ऑक्सीजन 95-98 में मैंटेन रहा। रोज़ाना बॉटल, इंजेक्शन, सही समय पर लगा कर अन्य बीमारियों का समुचित इलाज किया गया।इसी प्रकार कोविड संक्रमित श्री प्रदीप शुक्ला, पुत्र प्रियांशु का भी समुचित इलाज किया गया। तीनों का कोविड रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया l

  • कोरोना संकट में छत्तीसगढ़ की ऑक्सिजन बनी अन्य राज्यों के लिये संजीवनी बूटी।

    कोरोना संकट में छत्तीसगढ़ की ऑक्सिजन बनी अन्य राज्यों के लिये संजीवनी बूटी।

    SAIL-Bhilai Steel Plant provides Medical Oxygen for Corona patients

    कोरोना महामारी के संकट के इस काल में छत्तीसगढ़ में उत्पादित मेडिकल ऑक्सिजन अन्य राज्यों की कोरोना पीड़ितों के लिये संजीवनी का काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के दिशानिर्देश पर कोविड संक्रमण के समय न केवल छत्तीसगढ़ में मेडिकल आक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, बल्कि छत्तीसगढ़ में स्थानीय उपभोग के अतिरिक्त शेष मेडिकल आक्सीजन की अन्य जरूरतमंद राज्यों को भी आपूर्ति की जा रही है।

    उल्लेखनीय है कि 11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ से 2706.95 मेट्रिक टन आक्सीजन की अन्य राज्यों को आपुर्ति कर जरूरतमंद राज्यों को सहायता पहुंचाई गई है। 11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ से कर्नाटक को 16.82 मेट्रिक टन, आंध्रप्रदेश को 176.69 मेट्रिक टन, मध्यप्रदेश को 801.22 मेट्रिक टन, गुजरात को 120.42 मेट्रिक टन, तेलंगाना को 578 मेट्रिक टन,और महाराष्ट्र को 1013.8 मेट्रिक टन मेडिकल आक्सीजन की आपूर्ति की गई है।

  • बिलासपुर शहर में बढ़ाया गया आगामी 6 मई तक लॉकडाउन, शासन प्रशासन सख्ती में।

    बिलासपुर शहर में बढ़ाया गया आगामी 6 मई तक लॉकडाउन, शासन प्रशासन सख्ती में।

    See the source image

    छत्तीसगढ़ में बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। लगातार मरीजों की संख्या के साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। ऐसे में जिलों के प्रशासन की ओर से एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है। दो दिनों में अब तक 15 जिलों में लॉकडाउन बढ़ाया जा चुका है। इसी कड़ी में अब बिलासपुर का लॉकडाउन अपने तय अवधि से बड़ा दिया गया हैं। 6 मई की सुबह 5 बजे तक जिले की सभी सीमाएं सील रहेंगी और प्रतिबंध लागू रहेंगे।

    थोक व्यापारी रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक अपने सामानों की लोडिंग अनलोडिंग कर सकेंगे। किराना, चिकन, मटन, मछली और अंडा की दुकानें नहीं खुलेंगी, पर ठेले पर फेरी लगाकर या गली-गली घूम कर सब्जी और फल वाले सहित ये सभी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक होम डिलीवरी कर सकेंगे। सरकारी राशन की दुकानें नियत समय पर खुलेंगी। दुकान संचालक वार्ड-मोहल्ला-ग्रामवार हितग्राहियों को टोकन जारी कर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राशन वितरण करेंगे।

  • छत्तीसगढ़ के 1 मिलियन हिट लिस्ट में शामिल वीडियो एल्बम “मोर मन के कुरिया मा”

    छत्तीसगढ़ के 1 मिलियन हिट लिस्ट में शामिल वीडियो एल्बम “मोर मन के कुरिया मा”

    SKD FILMS PRODUCTION के बैनर तले बनी वीडियो एल्बम जो हाल ही में 10 लाख व्यूज पुरे कर लिए हैं। वीडियो एल्बम सांग का नाम ” मोर मन के कुरिया ” जिसमे छॉलीवूड के अभिनेता आकाश डहरिया और उनकी सह कलाकार अभिनेत्री काजल श्रीवास ने काम किया है। इस एल्बम को लोगो द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और अब तक सर्वाधिक वीडियो रील इस सांग पर बने हैं। यह एल्बम सांग ZEE MUSIC CHHATTISGARH पर रिलीज़ हुई है। 1Million+ views होने पर पूरी टीम मेंबर्स को बधाई। एल्बम का डायरेक्शन शुभम कोशले ने किया है। वही इस गीत को ऋषिराज पांडेय और शर्मीला बिस्वास ने अपनी आवाज दी है, जहाँ गीत के बोल मनमोहन सफर के हैं। इस एल्बम को एडिट रोहित पटेल ने किया है। इस खूबसूरत गीत के म्यूजिक का काम, मिक्सिंग मास्टरिंग एम.डी. सिराज जी ने किया है। SKD की पूरी टीम जिनकी मेहनत के फलस्वरूप दर्शको तक इतना सुन्दर एल्बम आ पाया। दर्शकों को ऐसे और एलबम्स का इंतज़ार रहेगा।

    एल्बम की शूटिंग भिलाई में हुई है। जहाँ SKD टीम ने दिलोजान से इस शूटिंग को पूरा किया। जिसमें आकाश और काजल ने बहुत बेहतरीन काम किया है। आप सभी के दिलों में अपनी जगह बनाई।

    एल्बम के एक्टर आकाश से बातचीत के दौरान पता चला :-

    “मोर मन के कुरिया” की तरह और भी बेहतरीन एल्बम सांग आने वाले हैं। जिसके लिए आपलोगों को थोड़ा इंतज़ार और करना पड़ेगा।

    एम.डी. सिराज का जाना छॉलीवूड को क्षति है : अभिनेता आकाश डहरिया

    उन्होंने दर्शको को तहे दिल से धन्यवाद कहा जिसके फलस्वरूप वो आज इस ख़ुशी को महसूस कर पा रहे हैं। उन्होंने एक और बात साझा कि, वह एम.डी. सिराज जी को याद करते हैं, उन्होंने उनके साथ अब तक 2 प्रोजेक्ट्स किये हैं। उन्होंने बताया कि काम के दौरान सिराज जी के साथ हुई बातचीत एक सुनहरी यादों की तरह है। उनका जाना छॉलीवूड को क्षति है। आगे आकाश ने कहा कि ,लोगो का प्यार उन्हें मिल रहा है और आगे भी उन्हें दर्शकों का साथ और प्यार चाहिए रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी सभी अपने घर पर रहे और सुरक्षित रहें।

  • छ.ग. के 58 लाख से अधिक राशन कार्ड धारी परिवारों को मिलेगा 2 माह का मुफ्त चावल।

    May be an image of 1 person, standing and screen

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण उपजी विषम परिस्थिति को देखते हुए राज्य के अंत्योदय , गरीब, निराश्रित एवं प्राथमिकता श्रेणी वाले परिवारों को दो माह का चावल निशुल्क दिए जाने का ऐलान किया है। इसका लाभ राज्य के 58 लाख 29 हजार 371 राशन कार्ड धारी परिवारों को मिलेगा। छत्तीसगढ़ सरकार मई एवं जून माह के कोटे के एवज में 3 लाख 94 हजार 136 मेट्रिक टन चावल का निशुल्क वितरण करेगी । निःशुल्क चावल वितरण पर सब्सिडी व्यय का भार प्रदेश सरकार वहन करेगी। खाद्य विभाग द्वारा मई और जून माह के एकमुश्त नि:शुल्क चावल वितरण को लेकर आज जिलों को ऑनलाइन आवंटन भी जारी कर दिया गया ।

    राज्य में प्राथमिकता श्रेणी के राशन कार्ड धारी परिवारों की संख्या 40 लाख 67 हजार 356 , अंत्योदय के 14 लाख 6 हज़ार 490, अन्नपूर्णा के 6 हजार 86 , निराश्रित कार्ड धारियों की संख्या 38 हजार 563 और निशक्तजन कार्ड धारियों की संख्या 10 हजार 876 है। उक्त राशन कार्ड धारियों को मई एवं जून माह के कोटे का चावल राशन दुकानों से मई माह में निशुल्क प्रदाय किया जाएगा।

  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक का किया आयोजन।

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक का किया आयोजन।

    प्रदेश के 11 जिलों में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति और उससे नियंत्रण के उपायों की समीक्षा की। इन जिलों में महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, कबीरधाम, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिले शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी जिलों में ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर वाले बेड की उपलब्धता, ऑक्सीजन की सप्लाई चैन, ऑक्सीजन सिलेंडरों की उपलब्धता और रोटेशन, मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, रेमडेसिविर और अन्य आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता तथा सीएसआर मद, औद्योगिक क्षेत्र और सामाजिक संगठनों के सहयोग से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

    बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्रीमती रेणु जी. पिल्ले, अपर मुुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, श्रम सचिव श्री अंबलगन पी., सम्बंधित संभाग के कमिश्नर, आई.जी., इन सभी 11 जिलों के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।

  • बिलासपुर में बढाई गई 26 अप्रैल तक लॉकडाउन की अवधि, कलेक्टर ने जारी किया आदेश… सम्पूर्ण क्षेत्र को किया कंटेंटमेंट जोन घोषित।

    बिलासपुर में बढाई गई 26 अप्रैल तक लॉकडाउन की अवधि, कलेक्टर ने जारी किया आदेश… सम्पूर्ण क्षेत्र को किया कंटेंटमेंट जोन घोषित।

    बिलासपुर जिले में व्यवसायिक गतिविधियों पर अधिरोपित प्रतिबंधों एवं सम्पूर्ण जिले को कंटेंटमेंट जोन घोषित करने के बावजूद प्रभावितों की संख्या चिंता का विषय हैं। मानव जीवन की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न होने की आशंका बनी हुई हैं, जिससे सम्पूर्ण बिलासपुर जिले में कंटेंटमेंट जोन की अवधि बढाया जाना आवश्यक हो गया हैं। ऐसे में कलेक्टर एवं दंडाधिकारी बिलासपुर के आधेशानुसार दिनांक 11 अप्रैल में आंशिक संसोधन करते हुए दिनांक 26/04/2021 रात्री 12:00 बजे तक जिला अंतर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया गया हैं। निम्नानुसार आदेश/ निर्देश प्रसारित किया गया हैं।

    कलेक्टर ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं। लॉकडाउन के दौरान सिर्फ मेडिकल दुकानों को छूट रहेगी। वहीं सब्जी, फल, और किराना सामान की घर पहुंच सेवा को अनुमति होगी लेकिन दुकान नहीं खोल सकेगें। कोरोना संक्रमण राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में तेजी से बढ़ते चला जा रहा है। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए शासन एक के बाद एक जिले में लॉकडाउन लगा रहा है। इसी बीच अब छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जिला प्रशासन ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है।

    आदेश की कॉपी ….

  • राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन होना हैं छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वज़ह – पूर्व मुख्मंत्री डॉ रमन सिंह।

    राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन होना हैं छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वज़ह – पूर्व मुख्मंत्री डॉ रमन सिंह।

    छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के कारण राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। राजधानी रायपुर में किसी भी अस्पताल में नए मरीज़ों के लिए जगह नहीं है। 28 में से 20 ज़िलों में लॉकडाउन के बीच अस्पतालों के बाहर मरीज़ों की कतार लगी हुई है।. एंबुलेंस में, अस्पताल की सीढ़ियों पर, बरामदों में मरीज़ आक्सीजन सिलेंडर लिए बैठे हुए हैं। अस्पताल में भर्ती होने की उम्मीद में साथ आए परिजन दिलासा दे रहे हैं। कोरोना संक्रमण के कारण होने वाली मौतों की बढ़ती संख्या के कारण राजधानी रायपुर के सबसे बड़े बाबा साहब भीमराव आंबेडकर अस्पताल के शव घर में नए शवों को रखने की जगह नहीं बची है। शमशान घाट में भी अंतिम संस्कार के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।

    पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह का आरोप है कि राजधानी रायपुर में मार्च में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य भर की भीड़ उमड़ी और इसके बाद ही कोरोना तेज़ी से फैला। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस आशंका से इनकार नहीं किया। हालांकि छत्तीसगढ़ में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर महेश सिन्हा इन तमाम कारणों के अलावा राज्य के बाहर से लौटने वालों की निगरानी और जाँच में चूक को एक बड़ा कारण मानते हैं। उनका कहना है कि पिछले साल जब कोरोना के शुरुआती दौर में लोगों की वापसी हुई थी, तो गाँव-गाँव में क्वारंटीन सेंटर बनाए गए थे। सात लाख से अधिक लोगों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया।