हीना कौशिक, बिलासपुर I नाइट करफ्यू के बाद भी कोरोना का कहर बिलासपुर में थमने का नाम नहीं ले रहा। लगतार केस बढ़ते जा रहे हैं, जिसके करण स्कूल, कॉलेज सहित् अन्य संस्थान बंद करने के आदेश आए हैं। कोरोना के 5151 नए मामले के साथ ही 483 कोरोना वारियर्स के स्वस्थ होने की खबर भी मिली है। अब देखना यह रहेगा की यह साल कोरोना के करण और क्या तबाही लाता है लोगो के जानजीवन में। कंटेनमेंट जोन के साथ अब जिले में तेजी से कोरोना मरिजो के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
आज मिले 5151 नए पॉजिटिव मरीज, तो 483 स्वस्थ
रायपुर, रायगढ़ के साथ साथ अब बिलासपुर भी कोविड के बढ़ते मामलों में पिचे नहीं है।
हीना कौशिक, बिलासपुर I आज भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले के जन्मदिन के अवसर पर बिलासपुर में उनके जन्मोत्सव को बड़े उत्साह से मनाया गया lआज के शुभ अवसर पर बडो सहित बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l
आज के टीचर्स डे के कार्यक्रम में सावित्रीमाई के संघर्ष की कहानी के बारे में बताया गया, उनके और ज्योतिबा के ज़िन्दगी के कठिन दिनों में भी स्त्री शिक्षा के लिए तत्परता को नाटक के माध्यम से दिखाया गया, बिलासपुर की हीना ने सूत्रधार का किरदार निभाया और बताया कि सावित्री माई ने स्त्री शिक्षा के लिए क्या क्या समर्पण और त्याग किये, कैसे डटी रहीं एक शिक्षित भारत, नया भारत , एक भारत का सपना लिए l तृप्ति सावित्री माई के किरदार में रही वहीं जयचन्द ज्योतिबा का किरदार निभाया Iनन्हे सावित्री और ज्योतिबा का किरदार रागिनी और अविनाश ने निभाया, फातिमा के किरदार में स्नेहा रहीं , तथा उस्मान शेख के किरदार को मनोज ने निभाया l पटकथा कृष्णा की थी, और डायरेक्शन की बागडोर समृद्धि ने संभाला l मंच की बागडोर इन्द्राणी के हाथों रही , वही सोनित शुरू से लेकर अंत तक कार्यक्रम के मेनेजमेन्ट में लगे रहे l
क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था l और सदस्यों द्वारा नए नए बनाये गये गीत सुनाये गये , जो सावित्रि माई के जीवन और उनके संघर्ष की दास्तान सुनाती है lलोगो को उनके शिक्षा के हक के लिए जागरूक किया गया l और तो और टाइम मशीन के द्वारा सावित्रि माई को आज में लाकर उनके विचारों के बारे में जाना , आज के समय की सावित्रि माई के किरदार में हीना रहीं lयह सब नाटक के माध्यम से दिखाया गया l
आज का दिन और सावित्री माई के जन्मदिवस के अवसर पर सभी के दिलों में जो अलख जगी है वो काबिल- ए -तारीफ है l सावित्रीबाई फुले (3 जनवरी 1831 – 10 मार्च 1897) महाराष्ट्र की एक भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद और कवियत्री थीं। उन्हें अंग्रेजों द्वारा भारत की पहली महिला शिक्षक माना जाता है।
#nationalteachersday
#savitribaiphule
बिलासपुर छत्तीसगढ़ में सावित्रि माई के जन्मदिवस 3 जनवरी शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई I
SKD फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी हिंदी म्यूजिक एल्बम सांग जो हाल ही में SKD के यूट्यूब चैनल में रिलीज़ हुआ है. म्यूजिक एल्बम का टाइटल पल पल है. इस प्रोजेक्ट में हीना कौशिक और अमित आर्यन ने काम किया है. जिसे आप SKD म्यूजिक में देख सकते हैं. पल पल का डायरेक्शन आकाश डहरिया ने किया है. यूँ तो आकाश पहले भी डायरेक्शन कर चुके हैं पर म्यूजिक एल्बम में उनका डेब्यू है. साथ ही साथ ये बता दें कि अमित आर्यन का भी डेब्यू है इस एल्बम के ज़रिये. सिनेमेटोग्राफर गीतेश यादव है. पल पल को देखकर यक़ीनन कह सकते है की दोनों आर्टिस्टों ने बखूबी अपना काम किया है. हीना और अमित के अभिनय में दम है , जो इन्हे बहुत आगे लेकर जाएगा. डायरेक्शन और एक्टिंग का ताल मेल बहुत अच्छा हुआ है. चित्रण बहुत अच्छा हुआ है . ओवरआल एक अच्छा प्रोजेक्ट लेकर आये हं SKD फिल्म्स प्रोडक्शन. एक बात और बता दें SKD द्वारा किसी भी प्रोजेक्ट का BTS यानि के Behind the scene शूट किया जाता है , जिसे देखकर आप समझ जाएंगे कि इनकी टीम ने शूट में किस तरह कैसे मेहनत किया है , और इनकी खट्टे मीठे पल BTS में कैप्चर होती हैं.
PAL PAL MUSIC ALBUM
हीना और अमित ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया की वे दोनों आकाश डहरिया के स्टूडेंट्स रह चुके हैं . जी हाँ SKD ACADEMY OF DRAMATIC ART’S में हीना व् अमित ने एक्टिंग सीखी है , और आकाश डहरिया इनके मेंटर हैं. जिन्होंने इन दोनों को एक्टिंग की बारीकियों से अवगत कराया है. जिसके फलस्वरूप इनका ये प्रोजेक्ट इतना सुन्दर बन पाया. हीना और अमित दोनों ही आकाश और SKD टीम के शुक्रगुज़ार हैं. वही आकाश डहरिया ने भी दोनों एक्टर्स के काम की तारीफ़ की , और कहा की दोनों मेरे विज़न को बखूबी समझें और खरे उतरे .
नाचा (NACHA) लगातार भारत के बाहर भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दे रहा है। हरतालिका तीज व्रत संयुक्त राज्य अमेरिका में पूरे विधि विधान से मनाया गया। नाचा के संस्थापक श्री गणेश कर और श्रीमती दीपाली सरावगी ने अमेरिका में रहने वाले सभी छत्तीसगढ़ी परिवारों के लिए इस पूजा की मेजबानी की है। मान्यता है इस व्रत को करने से सुहागिन महिलाओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
अमेरिका में दिखा छत्तीसगढ़ी एकता।
यह पहला मौका था जब छत्तीसगढ़ के एनआरआई परिवारों ने एक साथ पूजा की है। दीपाली सरावगी ने कहा कि उनकी टीम ने छत्तीसगढ़ अनुष्ठान के साथ तीज पूजा को पूरा करने के लिए आवश्यक सभी सामग्री की व्यवस्था करने पर उत्कृष्ट कार्य किया है। हम अपने परिवारों और दोस्तों के लिए इस कार्यक्रम की मेजबानी करके बहुत खुश हैं जो एक ही छत्तीसगढ़ राज्य से हैं और हर साल एक ही त्योहार मनाते हैं।
ठेठरी खुरमी से हुई शुरुआत।
दीपाली सरावगी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के विशेष मेहमानो को आमंत्रित किया गया था लेकिन कोविड -19 यात्रा प्रतिबंध के कारण वे पूजा में शामिल नहीं हो सके। हमे बहुत खुशी है कि इस पर्व का आयोजन पहली बार किया गया। छत्तीसगढ़ी पारंपरिक पवित्र प्रसाद जैसे “ठेठरी” “खुरमी” तैयार किया गया, इसके बाद मिट्टी और रेत से भगवान शिव बनाकर पूजा करते हुए आराधना किया गया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष होगा आयोजन।
हम अपने छत्तीसगढ़ी परिवारों के लिए दुनिया भर में इस तरह के और कार्यक्रम आयोजित करेंगे। यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि हमारे छत्तीसगढ़ एनआरआई को हमारी सांस्कृतिक और परंपरा के बारे में जानकारी है। टीम के सदस्य शशि साहू, तिजेंद्र साहू,वंदना देडसेना, नमिता कैस्थ, सोनू जोशी, निर्मल साहू, लक्ष्मीन साहू और मुनीश कैस्थ हैं। मीनल मिश्रा, अभिजीत जोशी, सरिता साहू, किरण पटेल ,शत्रुघ्न बरेठ, रुक्मणी बरेठ, रोशनी साहू, अरेश साहू, संदीपन साहू को इस आयोजन और इस पूजा को एक बड़ी सफलता बनाने में उनके योगदान के लिए विशेष धन्यवाद।
कार्यकारिणी अध्यक्ष गणेश कर ने कहा कि छत्तीसगढ़ी सँस्कृति की पहचान अब अमेरिका में विशेष रूप से हो रही है। यहां के स्थानीय अमेरिकी लोग भी ठेठरी खुरमी का स्वाद मजे से लेते है। इस शीतल सुरम्य वातावरण में हमारे पर्वों-उत्सवों का मजा चौगुना हो जाता है। यह पर्व यकीनन दूरियों को मिटाता है।
करू भात का आयोजन।
छत्तीसगढ़ के एनआरआई एक दिन पहले नाचा संस्थापक श्री गणेश कर के घर करू भात के लिए एकत्र हुए थे। यह बहुत अच्छा अहसास था कि हम भारत से बाहर रहते हुए भी अपनी परंपरा का निर्वहन कर रहे है। शशि साहू ने कहा कि मैंने गणेश कर और दीपाली सरावगी को हमारे समुदाय के लिए इस पूजा की मेजबानी करने के लिए कहा और मैं उनका बहुत आभारी हूं कि वे हमेशा हमारे लोगों के लिए अपना दरवाजा NACHA के माध्यम से खोल रहे हैं। यह वास्तव में हम सभी के लिए एक विशेष दिन था और हमने अपने सभी परिवारों के साथ मिलकर इसे मनाया। इस पूजा में शामिल होने के लिए नाचा की संयुक्त सचिव मीनल मिश्रा ने कहा कि दशकों बाद तीज पूजा में शामिल होना बहुत खुशी की बात है और यह परंपरा हमें हमारी मातृभूमि छत्तीसगढ़ से जोड़ेगी। मैं अपने सभी छत्तीसगढ़ परिवारों के लिए इस पूजा की मेजबानी करने के लिए नाचा के संस्थापकों को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।
उत्तरी अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) को 10वें वार्षिक ग्लोबल कम्युनिटी ऑस्कर अवार्ड के पर्व पर अमेरिका के वरिष्ठ माननीय सांसद (हाउस ऑफ़ रिप्रेंज़ेटेटिव्स) द्वारा ‘ऑर्गनाइजेशन ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ माननीय सांसद (हाउस ऑफ़ रिप्रेंज़ेटेटिव्स) डैनी डेविस ने अंतर्राष्ट्रीय संगठन AMEC (अमेरिकन मल्टी एथनिक कोएलिशन), और MEATF (मल्टी एथनिक अमेरिकन टास्क फोर्स) के साथ सामुदायिक वैश्विक पुरस्कारों को प्रायोजित किया। कांग्रेस की टीम ने छत्तीसगढ़ी एनआरआई एसोसिएशन ऑफ द ईयर के तेज विकास को देखते हुए इसका चयन किया है। भारत के बाहर छत्तीसगढ़ विरासत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए NACHA की शुरुआत 2017 में शिकागो में हुई थी और अब यह एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है और राज्य को बढ़ावा देने और वैश्विक स्तर पर छत्तीसगढ़ समुदाय का समर्थन करने के लिए कई कार्यक्रमों की मेजबानी करता है। NACHA की पहल ने सभी छत्तीसगढ़ी NRI को एक विदेशी भूमि पर गौरवान्वित किया है और विभिन्न इंडो-अमेरिकन और कनाडाई समुदायों के नेताओं से कई प्रशंसा प्राप्त हुई है।
क्या कहा संस्थापक/संरक्षक गणेश कर ने ?
नाचा के कार्यकारी अध्यक्ष गणेश कर ने कहा कि यह पुरस्कार प्राप्त करना हमारे लिए गर्व का क्षण है। संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य देशों में हमारे राज्य को बढ़ावा देने के लिए सदस्य अथक प्रयास कर रहे हैं। यह पहला पुरस्कार है जो NACHA को यूएसए के वरिष्ठ राजनीतिक नेता से प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि टीम इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए विनम्र और सम्मानित थी, यह पुरस्कार हमारे सभी स्वयंसेवकों को समर्पित है जो संगठन की मदद कर रहे हैं और हमारी छत्तीसगढ़ संस्कृति को भारत से बाहर ला रहे हैं। हमें बहुत खुशी है कि हमारे संगठन को बहुत ही कम समय में इस तरह का पुरस्कार मिला है। अब कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठन नाचा और छत्तीसगढ़ राज्य के बारे में जानते हैं जो संगठन को विश्व स्तर पर सामुदायिक सेवा में और अधिक भागीदारी करने में मदद करेगा और निकट भविष्य में हमारे राज्य में निवेशकों / पर्यटन को लाने में मदद करेगा। उन्होंने डॉ. ज़ेबोबिया सोवेल (पुरस्कार जूरी चेयर), डॉ विजय जी प्रभाकर (एएमईसी संस्थापक अध्यक्ष), मार्टिनो तंगकर (एमईएटीएफ अध्यक्ष), और नाग जायसवाल (नामांकन समिति) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाचा कार्य की सिफारिश और मान्यता के लिए धन्यवाद दिया।
नाचा से कौन कौन रहा उपस्थित ?
यह कार्यक्रम 28 अगस्त, 2021 को शिकागो में कई वैश्विक समुदाय के नेताओं और यूएसए राजनेताओं की उपस्थिति में आयोजित किया गया था। शिकागो कार्यकारी अध्यक्ष सुश्री दीपाली सरावगी, उपाध्यक्ष सुश्री सोनू जोशी और सुश्री वंदना दडसेना, कोषाध्यक्ष सुश्री रागिनी साहू, संयुक्त सचिव सुश्री शशि साहू, सांस्कृतिक प्रमुख सुश्री खुशबू बंसल, सलाहकार और कार्यकारी श्री अभिजीत जोशी, श्री मुनीश कैस्थ, श्री शंकर फतवानी, सुश्री गीता खेतपाल श्री ब्रजेश साहू श्री प्रशांत गुप्ता, और नाचा के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री तिजेंद्र साहू वरिष्ठ कांग्रेसी माननीय डैनी के डेविस और एमेक्स लीडरशिप से यह पुरस्कार प्राप्त करने के लिए मंच पर उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ में एडवेंचर स्पोर्ट्स पर्वतारोहण में ढ़ेरो सम्भावनाएं है, उल्लेखनीय है कि NACHA ( North America Chhattisgarh Association/ Global Chhattisharh NRI Community) के सहयोग से युवा पर्वतारोही चित्रसेन साहू यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस (रुस) को फतह करने वाले देश के प्रथम डबल अम्पुटी पर्वतारोही बन गए है। चित्रसेन ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस से मिशन इंक्लूसन और प्लास्टिक फ्री का संदेश दिया है। NACHA ने चित्रसेन साहू और पूरे छत्तीसगढ़ वासियों के लिए बधाई संदेश प्रेषित किया है।
प्रदेश के युवाओं को मंच देने के लिए NACHA कृत संकल्पित है इसी कड़ी में पर्वतारोहण में युवाओ के लिए नए अवसर तलाशे जाएंगे। हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में पर्वतारोहण अकादमी शुरू करने की घोषणा की है। चित्रसेन साहू की इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है। इस मिशन को कम्प्लीट करने के लिए चित्रसेन को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा था लेकिन NACHA ने आर्थिक सहयोग कर मिशन की सफलता को सुनिश्चित किया। NACHA ने समझा और चित्रसेन साहू को तुरन्त मदद के लिए तैयार हो गए। गणेश कर ने कहां की सभी कम्युनिटी को आगे बढ़ कर, समाज के अंतर को भुला के आपके प्रदेश के प्रतिभा को मदद करनी चाहिए। वह सभी NACHA Executive Community और संगठनों के सदस्यों को धन्यवाद देते हैं जो हमारे राज्य और लोगों का समर्थन करने के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।
ओलंपिक के लिए प्रोत्साहित करेगा NACHA
NACHA के कार्यकारी अध्यक्ष गणेश कर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एडवेंचर स्पोर्ट्स के साथ ही देशी खेलों को बढ़ावा देने की जरूरत है। पूरे भारत मे स्पोर्ट्स दो भागों में बंटा हुआ है कुछ स्पोर्ट्स में कामयाबी ग्लैमरस है तो दूसरी ओर कुछ स्पोर्ट्स अपनी अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है। खेलों के बीच की खाई को मिटाने की परम्परा शुरुआत करनी होगी। बुनियादी संरचना के ऊपर कार्य करने होंगे क्योकि एक खिलाड़ी के लिए भविष्य की अनिश्चितता के साथ पैसों की कमी बहुत बड़ी रुकावट है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न और आधुनिक भारत के स्वप्न दृृष्टा स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने श्री राजीव गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी अपने संदेश में उनको याद करते हुए कहा है कि सहज और सरल स्वभाव के राजीव जी का गरियाबंद जिले के आदिवासी अंचल कुल्हाड़ीघाट में 1985 का संक्षिप्त प्रवास आज भी छत्तीसगढ़ वासियों की यादों में बसा है। इसी समय उन्होंने धमतरी जिले के दुगली की यात्रा की, जिसे अब राजीव ग्राम के नाम से भी जाना जाता है। ग्रामीणों में घुल-मिल जाना उनके सहज व्यक्तित्व का परिचायक है। उन्होंने कहा कि श्री राजीव गांधी ने भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। उन्होंने 21वीं सदी के आधुनिक भारत का सपना देखा और उसे पूरा करने के लिए कई क्रांतिकारी फैसले लिए। उनकी दूरदर्शी और नवीन सोच के कारण भारत में ई-प्रशासन, सूचना प्रौद्योगिकी का विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती और लोकतंत्र को सृदृढ़ बनाने में युवाओं की सशक्त भागीदारी संभव हो सकी।श्री बघेल ने आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी जी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि राजीव जी ने सत्ता के विक्रेन्द्रीकरण के उद्देश्य से पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को भी अधिक अधिकार देकर देश की नींव को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शासकीय काम-काज में पारदर्शिता के लिए उन्होंने देश में कम्प्यूटर और सूचना क्रांति की नींव रखी, जिसके जरिए ई-प्रशासन के माध्यम से आमजन तक शासकीय योजनाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित हुई। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवाओं को 18 साल में मतदान का अधिकार दिलाया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र बहादुर सिंह ने सौजन्य मुलाक़ात की। राजा श्री सुरेंद्र बहादुर सिंह ने सक्ती को जिला बनाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री को शॉल पहना कर उनका सक्ती क्षेत्र की जनता की ओर से अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आपने सक्ती को जिला बनाकर क्षेत्र की जनता को अविस्मरणीय सौगात दी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने स्वागत एवं अभिनंदन के लिए पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र बहादुर सिंह और सक्ती के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य के सभी अंचल का समग्र विकास और समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। सभी लोग विकास के मुख्यधारा से जुड़े। लोगों की सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिणिक स्थिति बेहतर हो, समृद्धि और खुशहाली हासिल करें, यही उनकी मंशा है। प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण के माध्यम से नए जिलों और तहसीलों का गठन का उद्देश्य जनता की सरकार तक आसानी से पहुंच सुनिश्चित करना है। श्री सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री का अभार जताते हुए कहा कि जिला बनने से सक्ती क्षेत्र के लोग बेहद प्रसन्न और आह्लादित है। अब सक्ती तेजी से विकास की ओर अग्रसर होगा। लोगों के शासकीय काम सहजता से होंगे। इस क्षेत्र में व्यापार, व्यवसाय और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग की व्यवस्था में तेजी आएगी। इस अवसर पर श्री धर्मेंद्र सिंह, श्री अमर अग्रवाल, श्री नरेश सेवक और श्री रोहित दोहरे उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित खारून नदी में सोमवार को पांच डूबते लोगों की जान बचाने वाले नाविक एवं गोताखोर मछुआरा संघ समिति महादेवघाट के अध्यक्ष श्री लोकनाथ धीवर और उनके चार साथी गोताखोरों के साहस की सराहना की है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नदी में डूबते पांच लोगों के जीवन रक्षा के लिए अदम्य साहस और बहादुरी दिखाने वाले गोताखोर सर्वश्री लोकनाथ धीवर, माखन धीवर, डायमंड धीवर, शेषनारायण धीवर एवं देवकुमार धीवर को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अपने स्वेच्छानुदान मद से एक-एक लाख रूपए की राशि प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री मंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आये नाविक एवं गोताखोर मछुआरा संघ समिति महादेवघाट रायपुर के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों के सहासिक कार्य पर प्रसन्नता जताई और कहा कि आप सब की तत्परता और बहादुरी से पांच लोगों के जीवन की रक्षा हो सकी है। इस अवसर पर महापौर श्री एजाज ढेबर, माधवराव सप्रे वार्ड के पार्षद श्री विरेन्द्र देवांगन, एल्डर मेन श्री देवेन्द्र यदु उपस्थि थे। गौरतलब है नाविक एवं गोताखोर मछुआरा संघ समिति महादेवघाट के सहासी गोताखोरों ने बीते सोमवार 16 अगस्त को अपरान्ह 4 बजे एक डूबते व्यक्ति तथा संध्या साढ़े 6 बजे के लगभग एक परिवार के 4 सदस्यों को डूबने से बचाया था।
इस अवसर पर मोहला के जनपद सदस्य एवं प्रगतिशील कृषक श्री मोहरू कोमेटी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने ग्राम रामगढ़ स्थित अपने ढाई एकड़ खेत में जैविक धान की खेती की है। जुलाई में उन्होंने धान का रोपा लगाया था। अभी धान के पौधे में शाखाएं फूटने लगी है, फसल की स्थिति बहुत अच्छी है, उत्पादन अधिक होने की उम्मीद है। उन्होंने मुख्यमंत्री को जैविक पद्धति से धान की अपनी खेती का मोबाइल वीडियो भी दिखाया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जनपद सदस्य श्री कोमेटी द्वारा रासायनिक खाद का उपयोग न करने सिर्फ जैविक खाद का उपयोग कर बेहतर खेती के लिए उनकी प्रशंसा की और इसे अनुकरणीय कहा। मुख्यमंत्री ने किसान प्रतिनिधियों को जैविक खेती के लिए किसान भाईयों को प्रेरित और प्रोत्साहित करने को कहा। श्री कोमेटी ने बताया कि मोहला जनपद अध्यक्ष श्री लबलू राम चन्द्रवंशी ने भी इस बार खेती में जैविक खाद का उपयोग किया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, केन्द्रीय जिला सहकारी बैंक रायपुर के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।