Category: Breaking News

Breaking News

  • भूपेश बघेल ने किया ऐलान किसानों की चिंता हुई कम !

    भूपेश बघेल ने किया ऐलान किसानों की चिंता हुई कम

    बिलासपुर I किसान धान खरीदी को लेकर चिन्ता न करें, सभी पंजीकृत किसानों का खरीदा जाएगा धान, ऐसा कहा छत्तीसगढ़ के CM ने , ऐसा करके एक बार फिर से लोगों के दिल में जगह बना ली है भूपेश बघेल ने Iअब किसानों को थोड़ी राहत मिलेगी I

    BILASPUR धान खरीदी की स्थिति प्रभावित होने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बीते कुछ दिनों से मौसम ठीक न होने की वजह से राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की स्थिति प्रभावित हुई है। लेकिन किसानों को चिन्ता करने की जरूरत नहीं है।

    मौसम ठीक होते ही उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी में तेजी लायी जाएगी। वर्तमान स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे को धान उपार्जन की व्यवस्था की समीक्षा की और इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने को कहा है।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य में सभी पंजीकृत कृषकों से धान की खरीदी की जाएगी। इसके लिए उपार्जन केन्द्रों में खरीदी की व्यवस्था के साथ और अधिक विस्तारित करने के निर्देश दिए गए है। मौसम खुलते ही किसानों से तेजी से धान खरीदी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

    वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि राज्य में धान खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी है। सरकार की यह कोशिश रहेगी की इस अवधि में शत-प्रतिशत किसानों से उनके पंजीकृत रकबे के धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर किसानों के सहूलियत के लिए धान खरीदी के निर्धारित अवधि में वृद्धि करने का विचार किया जाएगा।

  • छत्तीसगढ़ में एक और मुसीबत ,जानिये क्या ?

    छत्तीसगढ़ में एक और मुसीबत ,जानिये क्या ?

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में अभी और बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, पड़ोसी राज्य में होगी झमाझम बारिश I

    उत्तर भारत में पिछले कुछ समय से पड़ रही कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। मकर संक्रांति खत्म होने के बाद भी ठंड से राहत मिलती कही दिखाई नहीं दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बनी रहने की संभावना बताई गई है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली आदि के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है।

    मौसम विभाग की माने तो, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं चंडीगढ़ में भी ठंड बरकरार रहने वाली है। आज का मिनिमम टेम्प्रेचर 10 डिग्री और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 15 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान बताया गया है और आज यहां बारिश होने की संभवना बताई गई है।

    उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का न्यूनतम तापमान आज 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जहाँ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है।मध्य प्रदेश के भोपाल की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, जयपुर का मिनिमम टेम्प्रेचर 10 डिग्री और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 20 डिग्री सेल्सियस बताया गया है।

    IMD के अनुसार, लेह का मिनिमम टेम्प्रेचर माइनस 12 डिग्री और मैक्सिमम माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। इसके अलावा, शिमला का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। बिहार की राजधानी पटना में आज पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

  • छत्तीसगढ़ में मचा कोहराम ..

    छत्तीसगढ़ में मचा कोहराम , कोरोना का कहर बढ़ते जा रहा

    छत्तीसगढ़ में बढते कोरोना का कहर, पिछले 24 घण्टो में सामने अये इतने नए मामले I छत्तीसगढ़ में बढते कोरोना मरीजो की सख्या वही आज बुधवार को मिले प्रदेश में 5625 नए कोरोना संक्रमित मरीज।
    इनमे से 5194 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे वही 9 मरीज़ों की इलाज के दौरान हुई मौत I इन बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश का पोसिटिविटी दर 10.30 प्रतिशत I जिससे सक्रिय मरीज़ो की संख्या 32,021 हो गई, और वही छत्तीसगढ़ में बढते कोरोना मामले सामने आये है I


    रायपुर में 1,547, दुर्ग में 796, रायगढ़ में 525, राजनांदगांव में 374, कोरबा में 363, बिलासपुर में 299, जांजगीर में 221, जशपुर में 119, धमतरी में 158, कांकेर में 143, सरगुजा में 135, कोरिया में 115, कोंडागांव में 98, बालोद में 89, सूरजपुर में 89, बलौदाबाजार में 87, मुंगेली में 83, बस्तर में 74, महासमुंद में 55, सुकमा में 46, बीजापुर में 41, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 37, कबीरधाम में 30, दंतेवाड़ा में 25, गरियाबंद में 24, नारायणपुर में 17, बलरामपुर में 17, बेमेतरा में 18 . मरीजों की संख्या सामने आई है।

  • छत्तीसगढ़ में अब 2 दिन के लिए शरब की दुकाने बंद, जाने क्यों..

    छत्तीसगढ़ में अब 2 दिन के लिए शरब की दुकाने बंद, जाने क्यों..

    हीना कौशिक, बिलासपुर I जी हां आपको बता दे की छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरिया पंचायत तथा आम उप-निर्वाचन मतदान होने वाले हैं। जिस करण 22 जनवरी 2022 को जिस जिस क्षेत्र में चुनाव होंगे उस क्षेत्र में शारब की दुकान बंद करने के आदेश दिए गए हैं। मतदान सबी के लिए बेहद जरूरी है, और मतदान हक है जनता का। सभी अपने हक का वोट दे सकें जिसके लिए करखाने सहित अन्य कार्य स्थल में श्रमिक को अवकाश दिया जाएगा।

    ये जानकर शराब प्रेमियों को गहरा सदमा लग स्कता है। की मतदान वाले दिन अन्य कार्य संस्थान और शरब की दुकान बंद रहेंगे। दरसल मतदान वाले दिन सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।बता दें की छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी के दिन भी शरब की दुकान बंद रहेंगे, लेकिन इस्के आदेश अभी नहीं आए हैं।

    YOU LIKES:

    https://youtu.be/yETzZLvXSZY

    https://youtu.be/yETzZLvXSZY

    https://youtu.be/c_frjMYJRfQ

  • रोजगार मिशन, 12-15 लाख नए रोजगार, सीएम भूपेश बघेल होंगे अध्यक्ष !!

    रोजगार मिशन, 12-15 लाख नए रोजगार, सीएम भूपेश बघेल होंगे अध्यक्ष !!

    हीना कौशिक, बिलासपुर I छत्तीसगढ़ में आने वाले 5 वर्षो में 12 से 15 लाख रोजगार के अवसर को जीवित करने के लिए सीएम भूपेश बघेल की अध्‍यक्षता में छत्‍तीसगढ़ रोजगार मिशन का निर्णय लिया गया है। अमिताभ जैन जो मुख्य सचिव हैं, वे इसके उपाध्याक्ष होंगे तथा प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला इस्के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे। लघु वनोपज संघ के वरिष्ठ अधिकारी इसके सदस्य होंगे I

    छत्तीसगढ में विगत 3 वर्षो में सभी जीलों में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए अनेक अभिनव कार्य शुरू किए गए हैं। जिससे लोगो की आय और जीवन स्टर में सुधार हुआ है। यहाँ के हरबल के पहल के साथ गोधन योजना, टी काफ़ी बोर्ड, मछलीपालन व लाख को कृषि का दर्ज़ा देने, रूलर औद्योगिक पार्क, मिलेट मिशन, वंडीजिक वृषणारोपन जैसे कामों से असीम रोज़गार की संभावनाएँ उत्पन्न होंगी। मिशन के मध्यम से ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में कौशल विकास के अन्य कौशल कार्यक्रम स्थापना किया जाएगा।

    मिशन के अन्य सदस्य संचालक उद्योग, संचालक तकनिकी शिक्षा, रोजगार एवीएम प्रशिक्षण, मत्स्य पालन, प्रबंध संचालक ग्रामोद्योग, हस्तशिल्प विकास बोर्ड, खादी बोर्ड, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोधन न्याय मिशन होंगे। मिशन के प्रमुख कार्यपालन अधिकारी आलोक शुक्ला को राज्य शासन ने एक माह के भीतर इस्स मिशन के कार्ययोजना तैय्यर कर प्रस्तुत करने के निरदेश दिए गए हैं।

    You Likes :-

    SAJNI

    https://youtu.be/yETzZLvXSZY

    PAL PAL

    https://youtu.be/c_frjMYJRfQ

  • श्रीराम रसोई का शुभारंभ विश्व हिन्दू परिषद के सदस्यों द्वारा किया गया

    श्रीराम रसोई का शुभारंभ विश्व हिन्दू परिषद के सदस्यों द्वारा किया गया

    हीना कौशिक, बिलासपुर I आज श्रीराम रसोई का शुभारंभ पुराना बस स्टैंड के हनुमान मंदिर में किया गया । यह एक प्रयास है जरूरतमंदो को नियुतम शुल्क 10 रु. में भोजन देने का, विश्व हिन्दू परिषद और RSS के सभी कार्यकर्ता इस मौके उपस्थित थे ।

    श्रीराम रसोई का शुभारंभ ..

    इस रसोई में सभी प्रकार के लोगो को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें चावल , दाल , सब्जी तथा अचार होगा । यह रसोई प्रतिदिन 12 बजे से 2 बजे टास्क चलाई जाएगी । भगवान श्रीराम की कृपा से अब बिलासपुर शहर में सभी पौष्टिक भोजन मिलेगा । लोगों ने भी इस मौके पर भोजन का अत्यधिक आनंद लिया।
    इस मौके पर मुख्य अथिति के रूप में डॉ ललित मकीज़, संदीप गुप्ता, किरणपाल सिंह चावल और सुरिंदर सिंह चावल उपस्थिति थे।

    RSS के नगर प्रचारक आत्मा शरण उपाधयाय, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल का सहयोग रहा । अन्य सयंसेवको में राजकुमार अग्रवाल, विनय गुप्ता, विक्की केवट, सिद्धार्थ गुप्ता, ऐश्वर्या भैया, अभिजीत रॉय, सत्येंद्र खूंटे, और सुकान्त साहू भी उपस्थित थे

    इस तरह के श्री राम रसोई केंद्र शहर के विभिन्न स्थानों
    पर खोलने का प्रयास किया जा रहा हैं ।

    YOU LIKES :-

    https://youtu.be/yETzZLvXSZY

    https://youtu.be/yETzZLvXSZY

    https://youtu.be/yETzZLvXSZY

    https://youtu.be/c_frjMYJRfQ

    https://youtu.be/c_frjMYJRfQ

  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़ वासियों को दी शुभकामनाएं

    हीना कौशिक, बिलासपुर I आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर माननिय मुख्यमंत्री जी ने समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को शुभकामनाये दी। सभी के सुख और शांति के लिए मंगल कामना की।

    उन्होंने आपने शुभकामना संदेश में कहा की इस बार मकर संक्रांति सभी के लिए सुख और समृद्धि लेकर आए। आज भारत में सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की और जानेपर धूम धाम से स्वागत करते हैं।

    छत्तीसगढ़ में और अन्य स्थानों में इस पर्व को मकर संक्रांति तथा पोंगल के नाम से भी जाना जाता है.

    आपको बता दे की आज के दिन शिव जी की पूजा अर्चना की जाती है। तिल के लड्डू बनाए जाते हैं। आज के दिन पतंग बाजीयां बहुत देखने को मिलती है I आज के दिन गरीबों को दान किया जाता है और परिवार की मंगल कामना की जाती है व तिल के लड्डू के साथ ही छत्तीसगढ़ में सेम का साग खाने की परंपरा है।

  • कानन पेंडारी के 14 चीतलों की शिफ्टिंग क्यों रोकी गई ?

    जानिये क्या है कारन..

    हीना कौशिक, बिलासपुर I कानन पेंडरी में चितलों की संख्या  कम करने की अनुमति मिली है। बजट मिलने के बाद में 50 चितलों की शिफ्टिंग की जा रही है। पहले चरण में 20 चितलों को अचानकमार टाइगर रिजारव के छपरवा रेंज में छोरा गया। उसके बाद 16 चितलों को तैमार पिगला में शिफ्ट किया गया। अब शेष 14 चितलों को गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान में शिफ्ट करना था, लेकिन अचानक मौसम के खराब हो जाने के करन शिफ्टिंग रोक दी गई है।

    दरसाल बरिश की वजह से बोमा की मिट्टी कफी गिली हो चुकी है, और ऐसा कहा जा रहा है यदि वहां गाड़ी भी जाए ती उसके फस्ने की संभावना है। इस डर के कIरन अभी कानन पेंडरी के 14 चितलों की शिफ्टिंग रोक दी गई है।

    दरसल बात ऐसी भी है की, किसी भी चिड़ियाघर में 50 से ज्यादा चीतलों को नहीं रखा जा स्कता ये नियम के विरुद्ध है, और सालों से शिफ्टिंग भी नहीं हुई थी, जिसके कारण इनकी संख्या में तेज़ी से वृद्धि हो रही है I अत: वन विभाग ने सुनीशित किया की चितलों को अतिशिघ्र आस पास के राष्ट्रीय उद्यान, टाइगर रिजारव या अन्या चिड़िया घर में शिफ्ट किया किया जाए। लेकिन मौसम ने सब काम रोक दिया है।

    अब इंतज़ार है बोमा के मिट्टी की सुखने सूखने का उसके बाद ही शिफ्टिंग का काम चालु हो पायेगा।
    आपको बता दें की 50 चीतलों की शिफ्टिंग के बावज़ूद भी कानन पेंडारी में निश्चित संख्या से अधिक चीतल मौजुद हैं। शेष चितलों की
    शिफ्टिंग के बाद आदेश आ स्केते हैं अन्य चितलों की शिफ्टिंग के।

  • बिलासपुर ज़िले के कलेक्टर कोरोना की गिरफ्त में !!

    कलेक्टर सारांश मित्तर कोविड पॉजिटिव..

    हीना कौशिक, बिलासपुर I अभी कोरोना के बढ़ते मामले सभी को पता है। हाल ही में कलेक्टर सारांश मित्तर ने अधिकारियों के साथ बाढ़ ग्रस्त इलाकों में वहा की स्थिति का ब्योरा लेने गए थे। विगट 1-2 दिन से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी, उन्होंने कोविट एंटीजेन टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

    बिलासपुर कोरोना के केस दिन प्रतिदिन बढत जा रहे हैं. 418 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.

  • बिलासपुर: कलेक्टर सारांश मित्तर ने 26 जनवरी के लिए आबकारी विभाग को सौंपा महत्वपूर्ण दायित्व

    कलेक्टर सारांश मित्तर ने  सौंपी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी..

    हीना कौशिक, बिलासपुर I बिलासपुर में हर साल 26 जनवरी को पूरी गरिमा, विश्वास के साथ मनया जाता है, और इस साल भी उस खुशी के साथ मनने के लिए बिलासपुर कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने जिला मुख्यालय में विभीन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक की जानकारी जिला प्रशाशन की और से हुई है।

    इस महात्वपूर्ण बैठक में शरणश मित्तर ने कोविद -19 की समस्या को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। सभी कोविद -19 की गाइडलाइन को पालन करते हुए 26 जनवरी मनाने के आदेश दिए।