राजनांदगांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़। गोली लगने से 2 जवान शहीद
राजनांदगांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़। गोली लगने से 2 जवान शहीद I थाना बोरतलब में तैनात थे 2 जवान I नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी , जिसमे 2 जवान शहीद हो गए I
ईडी ने कांग्रेस नेताओं के घर छापा मारा, बघेल ने कहा- इससे हमारे हौसले नहीं टूटेंगे
ईडी ने कांग्रेस नेताओं के घर छापा मारा, बघेल ने कहा- इससे हमारे हौसले नहीं टूटेंगे I
रायपुर, 20 फरवरी छत्तीसगढ़ में सोमवार को एक विधायक सहित कांग्रेस नेताओं से जुड़े परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है और कहा है कि महाधिवेशन की तैयारियों में लगे साथियों को इस तरह रोककर हमारे हौसले नहीं तोड़े जा सकते।
अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने कोयला लेवी मामले में जारी जांच के तहत सोमवार को कांग्रेस पार्टी के नेताओं सहित छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर तलाशी ली।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 से 26 फरवरी तक कांग्रेस पार्टी का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन होना है। इससे पहले ईडी के छापे ने यहां राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है।
बघेल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष और एक विधायक सहित मेरे कई साथियों के घरों पर आज ईडी ने छापा मारा। चार दिनों के बाद रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन है। तैयारियों में लगे साथियों को इस तरह रोककर हमारे हौसले नहीं तोड़े जा सकते।’’
मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा है, ‘‘‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सफलता से और अडाणी की सच्चाई खुलने से भाजपा हताश है। यह छापा ध्यान भटकाने का प्रयास है। देश सच जानता है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।’’
अधिकारियों ने बताया कि भिलाई (दुर्ग जिला) में विधायक देवेंद्र यादव, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह समेत अन्य नेताओं के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर सोमवार सुबह से ही छापेमारी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि ईडी उन लोगों की जांच कर रहा है जो वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान कथित कोयला लेवी घोटाले के लाभार्थी रहे हैं।
ईडी ने कहा है यह जांच एक बड़े घोटाले से संबंधित है जिसमें वरिष्ठ नौकरशाहों, व्यापारियों, राजनेताओं और बिचौलियों से जुड़े समूह द्वारा छत्तीसगढ़ में परिवहन किए गए प्रत्येक टन कोयले के लिए 25 रुपये की अवैध उगाही की जा रही थी।
इस मामले में अब तक राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी चौरसिया, व्यवसायी सूर्यकांत तिवारी, उनके चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी, छत्तीसगढ़ कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी समीर विश्नोई और एक अन्य कोयला व्यवसायी सुनील अग्रवाल सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
क्राइम पेट्रोल देख नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम, वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश
क्राइम पेट्रोल देख नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम, वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश I धमतरी जिले के ग्राम भोयना में एक 14 साल के बच्चे का अपहरण होने का मामला सामने आया था, वही पुलिस व्दारा छानबीन करने के बाद अपहरण की घटना मनगंढत निकली। माता पिता के बीच आए दिन विवाद से बच्चा परेशान था, जिसके चलते बच्चा घर से निकल गया था।
दरअसल, 15 फरवरी को ग्राम भोयना निवासी बालक समीर साहू गांव में घूम रहा था। इसी दौरान कार सवार चार लोगों ने पता पूछने के बहाने कार को बच्चे का पास रोका और बच्चे को रूमाल से नशीली दवाई को सुंघाकर बेहोश कर दिया। जिसके बाद बच्चे को कार में अपने साथ ले गए, वहीं जब बच्चे को होश आया तो उसका पैर बंधा हुआ था। जब आसपास देखा तो कोई नही था। ऐसे में मौका पाकर बच्चा सड़क की ओर भागने लगा। जिसे देखकर एक बस रूकी और उसे बिठाकर जगदलपुर में छोडा, फिर बालक सीधा जगदलपुर बस स्टैंड स्थित पुलिस सहायता केन्द्र में जाकर आप बीती सुनाई। जिस पर पुलिस ने तत्काल अर्जुनी थाने और उसके परिजन को सुचना दिया और परिजन उसे जगदलपुर से वापस लाया। इस तरह का बयान बच्चा और उसके परिजन ने पुलिस को दिया था।
इस मामले में जब पुलिस ने छानबीन शुरू और रास्ते में लगे सभी सीसीटीवी फुजेज को खंगाला तब पता चला की अपरहण की कहानी झूठी है। पुलिस ने बताया की बच्चे के घर में उसके माता पिता के बीच आएदिन झगडा होता था। जिससे बालक परेशान रहता था। इसके साथ ही वे बहुत ज्यादा मोबाइल चलाने का आदी था। पुलिस का कहना है कि घटना के दिन बालक अपने गांव से बस में बैठकर धमतरी पहुंचा और यंहा से जगदलपुर वाली बस में सवार होकर गया था, वही बालक क्राइम पेट्रोल बहुत देखता था और वापस आने के बाद पिता के डांट से बचने के लिए उसने पुलिस को खुद की अपहरण की कहानी सुनाई।
क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 55 की ठगी करने वाला गिरफ्तार
क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 55 की ठगी करने वाला गिरफ्तार I आरोपित ने खुद को क्रिप्टो करेंसी का एजेंट बताकर 13 लोगों से रकम वसूली थी। इसके बाद फरार हो गया था।
बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर 55 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित ने खुद को क्रिप्टो करेंसी का एजेंट बताकर 13 लोगों से रकम वसूली थी। मंगला चौक के रहने वाले रघुनंदन केनार(32) प्रापर्टी डीलर हैं। काम के सिलसिले में उनकी मुलाकात नरेंद्र सोनवानी निवासी वैष्णवी विहार उसलापुर से हुई थी। इस दौरान नरेंद्र ने खुद को क्रिप्टो करेंसी का एजेंट बताया। पहचान होने पर नरेंद्र ने प्रापर्टी डीलर को क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर ज्यादा फायदा होने की बात कही। उसने प्रापर्टी डीलर को झांसा देकर 12 दिसंबर 2022 को दो लाख रुपये नकद लिए। साथ ही 97 हजार रुपये अपनी बहन लक्ष्मी कुर्रे के खाते में ट्रांसफर करवाया। इस तरह उसने करीब पांच लाख रुपये प्रापर्टी डीलर से लिए।
साथ ही उसके नाम पर एक लाख लोन भी लिए। उसने इसके एवज में लाभांश देने की बात कही थी। आरोपित नरेंद्र ने प्रापर्टी डीलर के साथ ही विक्रम खांडेकर, रुपेश कुमार, प्रभात शंकर, उपेंद्र लहरे, विजय सोनी, नवीन कश्यप, अजय खांडेकर, कपिल यादव, श्रीकांत नागदे, देवेंद्र लहरे, अजम खांडेकर और महेश महतो से कुछ 55 लाख रुपये लिए हैं। रुपये लेने के बाद आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की थी। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपित नरेंद्र को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपित नरेंद्र सोनवानी ने बताया कि ग्राहकों से प्राप्त राशि को अपने स्वजन के बैंक खाते में जमा करता था। इसके अलावा घर के लिए कार, लैपटाप, फ्रिज, वाशिंग मशीन समेत अन्य सामग्री लिया था। इसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। विश्वास जीतने के लिए बीच-बीच में कुछ राशि लाभ के रूप में पीड़ित लोगांे के खाते में जमा कर देता था।
बिश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे, अनुसूईया उइके का मणिपुर तबादला
बिश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे, अनुसूईया उइके का मणिपुर तबादला I
रायपुर 12 फरवरी 2023। विश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे। वहीं मौजूदा राज्यपाल अनुसुइया उइके मणिपुर की राज्यपाल होंगी। केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है I
इसके अलावा दर्जनभर राज्यों में भी बड़ा फेरबदल हुआ है I लद्दाख के उप-राज्यपाल राधा कृष्ण माथुर का भी इस्तीफा मंजूर हो गया है. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए गए है I इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा लद्दाख के उपराज्यपाल बनाए गए है I वहीं, पूर्व वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं I
अब रायपुर से नहीं उड़ेगा एयर इंडिया का विमान विशाखापट्टनम जाने वाली उड़ान 13 से हो जाएगी बंद I एयर इंडिया की अब कोई भी उड़ान रायपुर से उड़ान नहीं भर सकेगी। एयर इंडिया की मुंबई-रायपुर-विशाखापट्टम-मुंबई फ्लाइट बंद हो रही है।
एयर इंडिया की अब कोई भी उड़ान रायपुर से उड़ान नहीं भर सकेगी। बताया जा रहा है कि 13 फरवरी से एयर इंडिया की मुंबई-रायपुर-विशाखापट्टम-मुंबई फ्लाइट क्रमांक एआइ 651 बंद हो रही है। एयर इंडिया ने गुरुवार को इस संबंध में ट्रैवल्स एजेंसियों के साथ ही रायपुर विमानतल अथारिटी को मेल भी भेज दिया है।
अब रायपुर से इंडिगो एयरलाइंस व विस्तार एयरलाइंस संचालित होगी
रायपुर से विशाखापट्टनम जाने वाली इस उड़ान को बंद किए जाने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस उड़ान के बंद होने से एयर इंडिया का वर्षों पुराना रायपुर स्टेशन बंद हो जाएगा। संभावना है कि समर शेड्यूल में यह उड़ान फिर से शुरू हो सकती है। स्वामी विवेकानंद विमानतल के निदेशक प्रवीण जैन ने बताया कि एयर इंडिया 13 फरवरी से अपनी इस उड़ान को बंद कर रही है।
बुक डिपो संचालक ने किया सुसाइड पत्नी से बोला- सूदखोर से परेशान होकर दे रहा हूं जान,LOVE YOU अपना ख्याल रखना
बुक डिपो संचालक ने किया सुसाइड पत्नी से बोला- सूदखोर से परेशान होकर दे रहा हूं जान,LOVE YOU अपना ख्याल रखना I
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फांसी लगाकर सुसाइड करने वाले बुक डिपो संचालक की खुदकुशी से ठीक पहले का वीडियो सामने आया है। इसमें वह अपनी बैंककर्मी पत्नी से कह रहा है कि ये लास्ट वीडियो है तुम्हारे लिए… LOVE YOU.. मैं बहुत परेशान हो गया हूं, एक आदमी कृष्णा राठौर रामा ग्रीन सिटी में रहता है, उसने मुझे बर्बाद कर दिया है, मैं उसका पूरा पैसा चुका दिया हूं पर उसने मेरी गाड़ी रख ली है। मुझसे तीन लाख रुपए एक्स्ट्रा मांग रहा है, मैं कहा से लाऊं तीन लाख रुपए।
इसलिए मैं सुसाइड करने जा रहा हूं, उसको छोड़ना मत, उसे फांसी लगवाना। आज मैं मर रहा हूं न.. वो भी मरेगा, उसके भी छोटे छोटे बच्चे हैं, जैसे मेरी बच्ची है, कीड़ा लगेगा उसको, मरेगा सड़-सड़ के वो, पापा-मम्मी का ख्याल रखना, बाबू का ख्याल रखना, मजा आया लाइफ में, तुम्हारे साथ अच्छा लगा, अपना ख्याल रखना, तुम बहुत स्ट्रांग हो, मुझे मालूम है…LOVE YOU, बाय। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सूदखोर कृष्णा राठौर पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
मूलत: बिहार निवासी लल्लन शर्मा (69) जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा स्थित सीसीआई के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। वे रामाग्रीन सिटी कॉलोनी में रहते हैं। बड़ा बेटा अमित शर्मा बेंगलुरू में जॉब करता है। वहीं, छोटा बेटा सुमित शर्मा (38) सीएमडी कॉलेज के सामने सुमित बुक डिपो के नाम से दुकान चलाता था। सुमित की पत्नी श्रेया शर्मा मोपका स्थित एसबीआई में काम करती हैं। उनकी चार साल की बेटी है। सुमित अपनी पत्नी व बेटे के साथ सोनगंगा कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था।
पिता और परिजन को लगा बेरोजगारी के चलते किया सुसाइड सुमित के सुसाइड के पहले का वीडियो सामने आने से पहले पिता लल्लन शर्मा को लगा कि कोरोना काल में दुकान बंद होने के कारण बेटे ने यह कदम उठाया होगा। उन्होंने बताया था कि उसकी शादी 2015 में हुई थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी खुश रहते थे। उनकी एक बेटी भी है। सुमित पुस्तक-कापी की दुकान चलाता था। सब कुछ ठीक चल रहा था। कोरोना काल के दौरान सुमित की दुकान बंद हो गई, जिसके बाद से वह बेरोजगार हो गया था। लेकिन, अचानक क्या हुआ, जिसके कारण उसे आत्महत्या करना पड़ा। सुमित के पिला लल्लन सिंह को लगा कि बेरोजगारी की तनाव के कारण उसने आत्महत्या किया होगा।
CM बघेल पूछा जब मानस फाड़ा जा रहा था तब क्या कर रहे थे सीएम योगी ?
CM बघेल पूछा जब मानस फाड़ा जा रहा था तब क्या कर रहे थे सीएम योगी ? रामचरितमानस विवाद पर CM बघेल का BJP पर तीखा प्रहार, पूछा जब मानस फाड़ा जा रहा था तब क्या कर रहे थे सीएम योगी ? छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी अब देशभर में रामचरिमानस को लेकर जारी घमासान में कूद पड़े हैं। इस मसले पर उन्होंने आज भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार किया और सवाल भी पूछे। सीएम बघेल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी इस मामले पर सिर्फ राजनीति का रही हैं। जब उत्तर प्रदेश में रामचरितमानस फाड़ा जा रहा था तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्या कर रहे थे? सीएम बघेल ने दो टूक कहा की इस मामले पर भाजपा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया की कितने भाजपाई है जो अपने माता-पिता के पैर छूते हैं ?
भूपेश बघेल का बीजेपी पर हमला : एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ के पूर्व संस्कृति मंत्री ने छग की संस्कृति बिगाड़ने का काम किया है। देश में अबतक चार कुंभ थे लेकिन अब यहां पांचवा कुंभ बनाया गया।
भूपेश बघेल का बीजेपी पर हमला : रामचरिमानस पर मचे घमासान पर भूपेश बघेल ने कहा की इस मुद्दे पर बहस करना गलत है। हम सभी को रामचरितमानस के मूल तत्व को समझना होगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि रामायण की बात है, राम की बात है, राम को आप किसी भी रूप में देख सकते हैं, चाहे ही वे ‘मरा-मरा’ कहें, वे “राम-राम” कहने लगें क्या फर्क पड़ता है ?
आगे कहा कि रामचरितमानस के सकारात्मक पहलू हैं जिन्हें स्वीकार किया जाना चाहिए। ‘डिबेट करना गलत है। वहां जो अच्छी चीजें हैं उन्हें स्वीकार करें। किताब से दो-चार चौपायों को कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि इसके मूल तत्व को समझना अत्यंत आवश्यक है।
होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालखदान में 12वीं के छात्रों की विदाई
होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालखदान में 12वीं के छात्रों की विदाई I होली क्रॉस स्कूल में ये 7 सालों में पहला 12वीं का बैच होगा। जिन्की विदाई समारोह बहुत धूमधाम से की गई। 11वीं के छात्रों द्वारा 12वीं के छात्रों को विदाई दी गई। ये पल छात्रों के साथ-साथ प्रिंसिपल मैम और सारे फैकल्टी मेंबर्स के लिए भी काफी भावुक रहा। इस विदाई समारोह में 11वें के बच्चों ने डांस परफॉर्मेंस दी। सभी 12वीं के बच्चों का स्वागत किया गया। तथा मॉडलिंग शो भी किया गया जिनमे 12वीं के छात्रों ने रैंप वॉक किया।अंशिका सिंह ठाकुर बेस्ट रैंप वॉक रही और प्रखर शुक्ला बेस्ट रेम्प वॉक रहे। संस्था ने पूरे सत्र में बच्चों के प्रदर्शन को देखते हुए मिस होली क्रॉस अंशिका सिंह ठाकुर और मिस्टर होली क्रॉस गर्वित मानिकपुरी को दिया।
वही जज के रूप में अभिनेता निर्माता आकाश डहरिया और अभिनेत्री हिना कौशिक को आमंत्रित किया गया।जहां दोनों अभिनेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सभी छात्रों के साथ बात चित की। टीचर्स ने बच्चों के आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाये दी। हीना कौशिक और आकाश डहरिया ने बटाया की उन्हें Sister क्लैरिटा द्वारा और फैकल्टी मेंबर्स द्वारा दी गईगर्मजोशी से स्वागत बहुत अच्छा लगा और कार्यक्रम में शामिल करने के लिए धन्यवाद दिया। ये विदाई समारोह होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालखदान के लिए पहली विदाई समारोह रही।
अमृत काल में ‘ऐतिहासिक विकास’ का दावा असत्य, सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर कसा तंज
अमृत काल में ‘ऐतिहासिक विकास’ का दावा असत्य, सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, ट्वीट कर कही ये बात I बजट को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया रायपुर। देश में 1 फरवरी को आम बजट पेश किया गया। बजट को लेकर राजनीतिक सियासत का माहौल गर्म हो गया है। छत्तीसगढ़ के अटके से केंद्रीय बजट को निर्दिष्ट किया जा रहा है। आम बजट पेश करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। सीएम ने जीडीपी को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा।
बजट को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया: कहा कि अमृत काल में देश में कथित ऐतिहासिक विकास का दावा असत्य है। यूपीए के कार्यकाल में जीडीपी, एनडीए की तुलना में अधिक हो रही है। 2019 से 2022 के बीच COVID-19 आया था। इसी तरह 2006 से 2008 के बीच वैश्विक मंदी भी आई थी। ग्लोबिन पीएम मनमोहन के नेतृत्व में जीडीपी पर कोई असर नहीं पड़ा। सीएम भूपेश ने हर साल जीडीपी के आंकड़ों पर ट्वीट किया।