Category: Breaking News

Breaking News

  • सुकमा में DRG जवानों ने खूंखार नक्सली को किया ढेर

    सुकमा में DRG जवानों ने खूंखार नक्सली को किया ढेर

    सुकमा में DRG जवानों ने खूंखार नक्सली को किया ढेर

    आज सुकमा में शनिवार की सुबह DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गया जिसमें एक हार्डकोर नक्सली मारा गया है I उसके पास से जवानों ने हथियार, विस्फोटक सामान और नक्सल सामग्री जब्त किया है और उस लाश को भी बरामद कर लिया है I बता दें कि अभी बहुत से नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है लेकिन अभी भी कुछ नक्सलियों ने आये दिन नाक में दम कर रखा है लेकिन इस पर जवानों ने भी उनका मुँहतोड़ जवाब दिया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3522

    https://golden36garh.com/?p=3512

  • दहेज नहीं मिलने पर पत्नी को किया प्रताड़ित हुआ थाने में जुर्म दर्ज

    दहेज नहीं मिलने पर पत्नी को किया प्रताड़ित हुआ थाने में जुर्म दर्ज

    दहेज नहीं मिलने पर पत्नी को किया प्रताड़ित हुआ थाने में जुर्म दर्ज

    मिली जानकारी के अनुसार, पोड़ी बहार निवासी विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह दिसम्बर 2022 को सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुआ था I उसका पति बुधवारी क्षेत्र का रहने वाला है I उसके ससुराल वाले विवाह के बाद दहेज के रूप में एक कार और पाँच लाख रूपये नकद माँगने लगे I उनकी डिमांड पूरी नहीं होने पर देवर, सास और पति विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे I विवाहिता तंग आकर माईके आ गई और अपने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3517

    https://golden36garh.com/?p=3522

  • गलत दिशा सूचक लगने से यात्रियों को हो रही परेशानी

    गलत दिशा सूचक लगने से यात्रियों को हो रही परेशानी

    पाली थाना अंतर्गत पतरापाली-कटघोरा एनएच मार्ग पर डूमरकछार चौक के पास दिशा सूचक बोर्ड गलत लग जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रहा है, लोग रास्ता भटक जा रहे हैं I दरअसल यहाँ एक दिशा सूचक बोर्ड लगा है, जिसमे पोटापानी से दीपका जाने के लिए तीर का निशान गलत दिशा की ओर होने से लोगों के आवागमन में खलल पड़ रहा है और लोग रास्ता भटक जा रहे हैं I इसको नेशनल हाईवे ऑथोरिटी को जाँच कर सुधार करना चाहिए I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3512

    https://golden36garh.com/?p=3517

  • सोनमणि बोरा ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के टिप्स

    सोनमणि बोरा ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के टिप्स

    सोनमणि बोरा ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के टिप्स

    बिलासपुर के रमतला में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय परिसर का आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने शुक्रवार को निरीक्षण किया I बोरा ने 12 वीं पास करने के बाद विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से मिले और उनको सफलता का मूल मंत्र भी बताया और अपने लक्ष्य के लिए एकलव्य की तरह ध्यान केंदित कर पूरी ताकत के साथ निशाना साधने के लिए प्रोत्साहित किया I साथ ही विद्यार्थियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें पूर्ण करने का भरोसा भी दिलाया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3504

    https://golden36garh.com/?p=3512

  • तपती धूप में बादलों ने दिया संग गर्मी की तपस्या हुई भंग

    तपती धूप में बादलों ने दिया संग गर्मी की तपस्या हुई भंग

    तपती धूप में बादलों ने दिया संग गर्मी की तपस्या हुई भंग

    बिलासपुर शहर और संभाग में अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है जहाँ पहले तापमान 43 डिग्री तक चला गया था वो घटकर 34 डिग्री हो गया है I कुछ दिन से आसमान में हल्के बादल छाए रहने से कहीं-कहीं पर हल्की बारिश भी देखने को मिली तो कहीं-कहीं पर धूल भरे आँधी-तूफान भी देखने को मिले I मौसम विभाग के अनुसार, अभी 2 से 4 दिन में फिर से मौसम करवट लेने वाला है और गर्मी से मुसीबत बढ़ने वाला है क्योंकि 25 जून से नवतपा शुरू होने वाला है जिसमें भीषण गर्मी का अनुमान लगाया जा रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3498

    https://golden36garh.com/?p=3504

  • स्कूली किताबों में स्थानीय भाषाओं को मिलेगा मंच

    स्कूली किताबों में स्थानीय भाषाओं को मिलेगा मंच

    स्कूली किताबों में स्थानीय भाषाओं को मिलेगा मंच

    बताया जा रहा है कि अब छत्तीसगढ़ के स्कूलों में स्थानीय भाषाओं को दर्जा दिया जायेगा जिसके लिए प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ी, सरगुजिहा, सादरी, हल्बी और गोंड़ी में पाठ्यक्रम तैयार किये जायेंगे I इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य के सर्वश्रेष्ठ कविकार, कहानीकार, लेखकों, गीतकारों, लोक संगीतकारों व लोक साहित्यकारों से परामर्श और मदद ली जाएगी I प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान में रखकर इसको तैयार किया जा रहा है I इसके तहत 1ली से 5वीं तक छः स्थानीय बोलियों को शामिल किया जायेगा ताकि बच्चों को स्थानीय भाषा में पढ़ाने पर उन्हें आसानी से समझ और सीख सकें I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3493

    https://golden36garh.com/?p=3498

  • आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल तापमान में हो सकती है गिरावट

    आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल तापमान में हो सकती है गिरावट

    आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल तापमान में हो सकती है गिरावट

    पिछले कुछ दिन से आसमान में हल्के बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है I मौसम विभाग के जानकारी के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है और ये गिरावट का दौर अभी अगले 24 घंटे तक रहने के आसार हैं I मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 24 घंटे तक तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन उसके बाद 3 से 4 डिग्री तक पारा ऊपर भी जा सकता है I आज शनिवार को बिलासपुर में तापमान 36 डिग्री है |

    शुक्रवार को राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाने के साथ हल्की बूंदा बांदी भी देखने को मिली थी I छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान अंबिकापुर में 37.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री नारायणपुर में रहा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3493

    https://golden36garh.com/?p=2337

  • पैसों से भरी दानपेटी लेकर फरार हुए चोर

    पैसों से भरी दानपेटी लेकर फरार हुए चोर

    पैसों से भरी दानपेटी लेकर फरार हुए चोर रख गये नई दानपेटी

    रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र के बोरियाकला में चोरों ने चोरी की सारी हदें ही पार कर दी है I चोरों ने पैसों से भरी दान पेटी मंदिर के सामने से उड़ा ले गये और उसकी जगह नई दानपेटी लाकर उसमें ताला लगा दिए I इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर मामले की जाँच में जुटी हुई है I

    पुलिस के जानकारी के अनुसार, बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड और शेडार रेसिडेंसियल स्थित हनुहम मंदिर से अज्ञात चोर पैसे से भरी दानपेटी लेकर भाग गये I इसकी जानकारी शुक्रवार को पूजा करने के दौरान मिली I मंदिर में हमेशा की तरह मंगल और शनिवार को भक्तों का मेला लगा रहता है I शुक्रवार को महिलाएं रोज की तरह पूजा करने आयीं तो उनकी नज़र मंदिर में रखे दानपेटी पर पड़ी तो सब दंग रह गये I उन्होंने देखा कि मंदिर में नई दानपेटी रही हुई है और मंदिर परिसर में चाबी नहीं रखी हुई है I पुलिस ने नई दानपेटी रखने पर आशंका जताते हुए कहा कि हो सकता है चोर इसे भी कुछ दिन बाद चोरी करने के उद्देश्य से रखकर गए हों बाकि खोजबीन जारी है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3486

    https://golden36garh.com/?p=2337

  • धरती पर कब आएगा भूकंप ‘निसार’ बताएगा भविष्यवाणी

    धरती पर कब आएगा भूकंप ‘निसार’ बताएगा भविष्यवाणी

    धरती पर कब आएगा भूकंप ‘निसार’ बताएगा भविष्यवाणी

    इसरो के प्रमुख डॉ. सोमनाथ ने बताया कि नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर राडार (NISAR) धरती पर आने वाले भूकम्प को पता लगाने के लिए बनाया गया है, जो भूकम्प आने से पहले ही भूकम्प की सटीक जानकारी देने में सक्षम होगा I यह टेकटोनिक प्लेट्स के मूवमेंट पर नजर रखेगा I

    डॉ. सोमनाथ के अनुसार, निसार टेकटोनिक प्लेट्स के मूवमेंट को सेंटीमीटर तक रिकॉर्ड किया जा सकता है I यह पूरी धरती को 14 से 15 दिन में पूरा माप लेगा I इतने ही दिन में दूसरा चक्कर भी पूरा करेगा I निसार सेटेलाइट पूरे पृथ्वी की जलस्त्रोतों का गहनता से अध्ययन कर पायेगा साथ ही यह भी पता लगा पायेगा कि जल का स्तर कम हो रहा है या ज्यादा I इसरो के प्रमुख डॉ. सोमनाथ ने बताया कि इसे पहले जुलाई में लांच करने की तैयारी थी, लेकिन किसी कारणवश अब साल के अंत में इसकी लॉन्चिंग होनी है I इस सेटेलाइट को नासा और इसरो ने मिलकर बनाया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3464

    https://golden36garh.com/?p=3480

  • बदमाशों ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा छात्रों ने थाने में की शिकायत दर्ज

    बदमाशों ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा छात्रों ने थाने में की शिकायत दर्ज

    बदमाशों ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा छात्रों ने थाने में की शिकायत दर्ज

    बिलासपुर में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ अटल आवास के पास आठ-दस बदमाश निर्भय होकर छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर सड़कों पर मारपीट रहे हैं I जिसका विडियो काफी वायरल हो रहा है I यह घटना पास के सीसी टीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है | छात्रों ने घायल हालत में थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई और सारा किस्सा सुनाया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3471

    https://golden36garh.com/?p=3475