
SpiceJet की फ्लाइट की मुंबई एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग
मुंबई एयरपोर्ट पर दरभंगा से आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी116 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में कोई बम की धमकी नहीं थी, लेकिन एक तकनीकी कारण की वजह से पायलट नेआपातकाल की घोषणा की। पायलट द्वारा इमरजेंसी कोड 7700 भेजा गया, जो कि तकनीकी खराबी का संकेत होता है। एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) ने तुरंत मुंबई एयरपोर्ट को अलर्ट कर दिया और विमान को सुरक्षित लैंडिंग की अनुमति दी गई।
Also Read : आयकर विभाग ने रायपुर में 10 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया
मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए रनवे पर पूरी सुरक्षा टीम को तैनात किया गया। विमान की पूरी जांच की गई, लेकिन फिलहाल कोई गंभीर तकनीकी खामी नहीं पाई गई है। स्पाइसजेट ने अपने बयान में यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए इस असुविधा के लिए खेद प्रकट किया। एयरलाइन ने यात्रियों की समझदारी और संयम की भी सराहना की।
इस घटना से कुछ ही समय पहले, इंडिगो फ्लाइट 6ई 1844 ने भी जोधपुर से दिल्ली की उड़ान के दौरान सुरक्षा संबंधी अलर्ट मिलने के बाद दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग की थी। इंडिगो की फ्लाइट में भी सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विमान की जांच की गई। हालाँकि, दोनों ही मामलों में बम की धमकी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
स्पाइसजेट और इंडिगो जैसी एयरलाइनों ने इन घटनाओं के बाद अपनी सुरक्षा प्रक्रियाओं को मजबूत करने का आश्वासन दिया है।
Also Read : नारायणपुर में आईईडी विस्फोट से ITBP के दो जवान घायल



