Tag: CRIME LATEST NEWS

  • रायपुर में बंटवारे को लेकर भाई ने अपने ही भाई को उतारा मौत के घाट

    पुरानी बस्ती में सौतेले भाई की हत्या, संपत्ति विवाद ने लिया जानलेवा मोड़

    रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके में एक दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें सौतेले भाई के हाथों एक भाई की जान चली गई। घटना बुधवार की है, जब संपत्ति के बंटवारे को लेकर दोनों सौतेले भाइयों के बीच विवाद हुआ। इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, और आरोपी भाई ने अपने सौतेले भाई चंदन साहू पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

    संपत्ति बंटवारे पर हुआ था विवाद

    पुलिस के मुताबिक, संपत्ति के बंटवारे को लेकर लंबे समय से दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। बुधवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर चंदन साहू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद चंदन को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां बीती रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चंदन साहू की मौत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सौतेले भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों भाइयों के बीच पहले भी संपत्ति को लेकर कई बार विवाद हो चुका था, लेकिन इस बार यह विवाद जानलेवा बन गया।

    इलाके में तनाव की स्थिति

    इस घटना के बाद पुरानी बस्ती इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों भाइयों के बीच चल रहे संपत्ति विवाद की जानकारी कई लोगों को थी, लेकिन किसी ने अंदाजा नहीं लगाया था कि यह विवाद हत्या तक पहुंच जाएगा।

    पुलिस की कार्रवाई और परिवार में शोक

    चंदन साहू की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या संपत्ति विवाद में और भी लोग शामिल थे, या फिर यह सिर्फ दोनों भाइयों के बीच का मामला था। पुलिस ने कहा है कि आरोपी से पूछताछ जारी है, और जल्द ही मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी। 

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=6703

    https://golden36garh.com/?p=6708

  • मोबाइल की किश्त के लिए बुलाकर युवक ने की पूर्व प्रेमिका से मारपीट

    इंदौर में ब्रेकअप के बाद युवक ने पूर्व प्रेमिका से की मारपीट, मोबाइल की किश्तें मांगी

    इंदौर के अरिहंत नगर में ब्रेकअप के बाद एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका से उपहार में दिए गए मोबाइल की किश्त की मांग की और फिर विवाद के बाद उसके साथ मारपीट कर दी। यह घटना राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र के मठपुरैना इलाके में हुई। आरोपी पीयूष लश्करी और 17 वर्षीय किशोरी की पहले दोस्ती थी, और ब्रेकअप से पहले पीयूष ने उसे एक मोबाइल उपहार में दिया था, जिसकी किश्तें वह खुद भर रहा था।

    ब्रेकअप के बाद, पीयूष ने किशोरी से बकाया किश्त की राशि मांगी और उसे मिलने के लिए चमेली देवी स्कूल के पास बुलाया। किशोरी ने उसे 2000 रुपये दिए, लेकिन जब पीयूष ने 2100 रुपये की मांग की, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। पीयूष ने किशोरी के साथ मारपीट की और उसकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की।

    घटना के बाद किशोरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी पीयूष के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस घटना ने इंदौर में कानून-व्यवस्था और युवाओं के बीच बढ़ती हिंसा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=6593

    https://golden36garh.com/?p=6596

  • नामी गैंगस्टर अमन साहू को कोर्ट में पेश करने की मंजूरी मिली

    नामी गैंगस्टर अमन साहू को कोर्ट में पेश करने की मंजूरी मिली

    रायपुर में कोयला व्यापारियों और सड़क ठेकेदार  सुपारी लेने वाले अमन साहू को कोर्ट से प्रोटेक्शन वारंट में लाने की मंजूरी कोर्ट ने दी है । बता दें, अमन साहू अभी राँची के जेल में बंद है । ऐसे में रायपुर पुलिस के लिए गैंगस्टर को सही सलामत राँची से रायपुर लाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य रहेगा । 26 मई को कोयला व्यापारियों और सड़क ठेकेदार की करने हत्या के इरादे से पहुँचे झारखंड और राजस्थान के शूटरों को पुलिस ने खुपिया ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका सम्बन्ध अमन साहू से है जो मलेशिया में बैठे मयंक सिंह के कहने पर कारोबारियों की हत्या करने में तुला हुआ था । इससे पहले भी गैंगस्टर अमन साहू ने रायपुर के कारोबारियों पर हमला करवाने की कोशिश की थी । पुलिस इन सभी की बारीकी से पूछताछ करने के लिए अमन साहू को रायपुर लाया जा रहा है ।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4342

    https://golden36garh.com/?p=4346

  • बदमाशों ने बाप-बेटे पर पत्थर और चाकू से किया वार

    बदमाशों ने बाप-बेटे पर पत्थर और चाकू से किया वार

    बदमाशों ने बाप-बेटे पर पत्थर और चाकू से किया वार

    चार बदमाशों ने घूरने की बात को लेकर बाप-बेटे पर पत्थर और चाकू से वार कर दिया I बदमाशों ने पिता के छाती में पत्थर उठाकर दे मारा और बेटे को खूब पीटा, चाकू से वार किया जिससे उसकी उँगलियों में चोट आयी है I वहीं उसके पिता के छाती के ऊपर पत्थर उठाकर पटक देने से उनकी पसलियों में काफी चोटें आयीं हैं I

    रायपुर में बाप-बेटे से मारपीट कर चार-पांच बदमाशों ने लूटपाट को दिया अंजाम I उन लड़कों ने घूरने की बात को लेकर बहस शुरू कर दिया I फिर पत्थर, चाकू उठाया और एकाएक हमला करना शुरू कर दिया I पिता का नाम बुधसेन द्विवेदी और बेटे का नाम शिवम द्विवेदी बताया जा रहा है I शिवम के पिता का इलाज मेकाहारा अस्पताल में इलाज चल रहा है I शिवम ने बताया कि नौकरी की बात करने के लिये देवपुरी के पास भाटिया पेट्रोल पंप गया हुआ था I वहीं पंप के पास सड़क किनारे बाप-बेटे बैठे हुए थे तभी रास्ते में गुजर रहे 4-5 लड़कों ने घूरने की बात को लेकर बहसबाजी शुरू कर दी और यह घटना घटित हो गया I पुलिस को शिवम ने अपने बयान में बताया कि उनके पास से मोबाइल और 23 हजार नगद लूटकर फरार हो गये I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3725

    https://golden36garh.com/?p=3730

  • दवाओं के सैम्पल के साथ ड्रग्स की सप्लाई पुलिस ने धर दबोचा…

    दवाओं के सैम्पल के साथ ड्रग्स की सप्लाई पुलिस ने धर दबोचा…

    दवाओं के सैम्पल के साथ ड्रग्स की सप्लाई पुलिस ने धर दबोचा…

    खबर रायपुर की है जहाँ एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की सेल ने कुछ दिन पहले नौ लाख रूपये से ज्यादा कीमत की सिंथेटिक ड्रग के साथ चार तस्करी करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया है I गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ और मोबाइल की जाँच पड़ताल से पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है I इस पूरे कांड में आयुष अग्रवाल और महेश सिंह खडगा को प्रमुख बताया जा रहा है जिन्होंने ये सारा मास्टर प्लान बनाया था और ड्रग्स की सप्लाई करते थे I

    पुलिस की जानकारी के अनुसार, ड्रग्स को दिल्ली से ट्रेन के माध्यम से मंगाया जाता था उसके बाद आयुष रैपिडो बाइक की मदद से कुरियर कराता था I कुरियर में मेडिकल सामान के पैकेट में ड्रग्स को पैक करके उसके ऊपर दवा का रैपर लगा देता था ताकि किसी को शक ना हो सके, ऐसे ही ड्रग्स तस्करों का सिलसिला चलता रहता था लेकिन एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की सेल ने उन्हें धर दबोचा और पूछताछ कर आगे की कार्यवाही कर रही है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3425

    https://golden36garh.com/?p=3425

  • क्रोधित पति ने पत्थर मारकर पत्नी की हत्या कर दी

    क्रोधित पति ने पत्थर मारकर पत्नी की हत्या कर दी

    जानकारी के मुताबिक, बालोदाबाजार के आजाद चौक के स्वीपर कॉलोनी में निवासी विनय दुबे अपनी पत्नी सरस्वती दुबे के बीच बच्चे संभालने को लेकर विवाद हो गया I सरस्वती दुबे अपने बच्चे को लेकर बुधवार को बाजार सामान खरीदने के लिए गयी थी I जब बाजार से वापस आई तो पति-पत्नी के बीच बच्चे न संभाल पाने के बात लेकर विवाद हो गया और इसी बीच विनय दुबे अपनी पत्नी से मारपीट करने लगा, जिससे उसकी पत्नी आँगन में जा गिरी I विनय दुबे ने आँगन में रखे पत्थर को उठाया और सर पे पटक दिया, जिससे उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई I इसके बाद विनय दुबे घर से फरार हो गया जिसे पुलिस ने घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3414

    https://golden36garh.com/?p=3425