Tag: shubham koshle

  • धरसींवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला टेकारी का नामकरण होगा शहीद योगेन्द्र शर्मा के नाम पर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा

    अब योगेंद्र शर्मा के नाम से जाना जाएगा धरसींवा का स्वास्थ्य केन्द्र और  टेकारी का स्कूल, CM भूपेश बघेल ने की घोषणा.. | thekhabri.in

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय से खरोरा नगर पंचायत में शहीद योगेन्द्र शर्मा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने धरसींवा के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला टेकारी का नामकरण शहीद योगेन्द्र शर्मा के नाम पर किए जाने की घोषणा की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि शहीद योगेन्द्र शर्मा के प्रेरणादायी व्यक्तित्व और सेवा-भावना को कभी भूला नहीं जा सकता। उनकी शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके कार्याें को सदैव आगे बढ़ाने के लिए कार्य करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शहीद योगेन्द्र शर्मा की स्मृति में ‘‘नमन अंचल के शहीदों को‘‘ पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने जयंती कार्यक्रम की शुरूआत शहीद योगेन्द्र शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर की। खरोरा नगर पंचायत में जयंती कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और रक्त दान शिविर के लिए मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास पर शहीद योगेन्द्र शर्मा की धर्मपत्नी एवं विधायक धरसींवा श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, सुपुत्र श्री हर्षित शर्मा सहित श्री विपिन त्रिपाठी, श्री भोला तिवारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल खरोरा नगर पंचायत में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, श्री प्रमोद शर्मा, श्री मण्डल दास गिलहरे, श्री सुभाष मिश्र सहित नगर पंचायत खरोरा के पार्षद, एल्डरमेन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • मिनीमाता के नारी उत्थान, श्रमिक कल्याण और छूआछूत निवारण के क्षेत्र में किए गए कार्य प्रेरणास्पद: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

    Chhattisgarh: How The Bhupesh Baghel Government Worked For Health And  Education Sectors in The State Over Past 2 Years

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि मिनीमाता ने नारी उत्थान, श्रमिक कल्याण और छूआछूत निवारण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। लोकसभा में उनके द्वारा अस्पृश्यता निवारण विधेयक पारित कराने में अहम योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने जिस समतामूलक समाज का सपना देखा था। वह वास्तव में हर छत्तीसगढ़िया का सपना था। छत्तीसगढ़ सरकार उनके सपनों के अनुरूप शोषण, भेदभाव, अत्याचार से मुक्त और समतामूलक समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। श्री बघेल आज अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ’मिनीमाता स्मृति दिवस’ के कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद मिनीमाता को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया भी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन गुरु घासीदास साहित्य एवं सांस्कृतिक अकादमी द्वारा किया गया।

  • जिला मुख्यालयों में आयोजित मुख्य समारोह में विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीगण और संसदीय सचिव फहराएंगे तिरंगा

    Silence of the Gandhis vs vocal Ashok Gehlot, Bhupesh Baghel shows a new  trend in Congress

    इसी प्रकार संसदीय सचिव श्री यू.डी. मिंज बलरामपुर में, श्री विकास उपाध्याय बेमेतरा में, श्री रेखचंद जैन सुकमा में, श्री इन्द्रशाह मंडावी दंतेवाड़ा में, श्री विनोद सेवनलाल चन्द्राकर धमतरी में, श्री चिन्तामणि महाराज जशपुर में, श्री द्वारिकाधीश यादव गरियाबंद में, श्री शिशुपाल सोरी बीजापुर में, श्री पारसनाथ राजवाड़े गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में, सुश्री शकुंतला साहू सूरजपुर में, श्री गुरूदयाल सिंह बंजारे नारायणपुर में, डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह बालोद में एवं श्री चन्द्रदेव प्रसाद राय जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय में आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ध्वजारोहण करने के बाद मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे I

  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

    Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel Hoisted Flag In Jagdalpur -  प्रदेश मुखिया भूपेश बघेल ने किया जगदलपुर में ध्वजारोहण, संभाग के सभी जिलों  में इन नेताओं ने फहराया ...

    राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण हेतु मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। गृह एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद में, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव कबीरधाम में, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे रायगढ़ में, वन एवं परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर दुर्ग में, स्कूल शिक्षा तथा अनुसूचित जाति तथा आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कोरबा में, उद्योग एवं आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा बस्तर में, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया सरगुजा में, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत राजनांदगांव में, उच्च शिक्षा एवं खेल मंत्री श्री उमेश पटेल बलौदाबाजार-भाटापारा में, राजस्व एवं वाणिज्यिक कर मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल बिलासपुर में तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार मुंगेली मंे, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया कांकेर जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करने के पश्चात मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

  • मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्म देने के लिए दिया धन्यवाद

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली दौरा कल, असम चुनावों को लेकर कई वरिष्ठ  नेताओं से करेंगे मुलाक़ात | Chief Minister Bhupesh Baghel to visit Delhi  tomorrow, will meet several ...

    गौरतलब है कि शिकागो में भारतीय समुदाय द्वारा अपने अपने राज्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अलग-अलग राज्यों की झाकियां आकर्षण का केंद्र बिंदू थी। भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमेरिका से भारत की अमूल्य संस्कृति को पूरी दुनिया तक पहुंचाया जा रहा है। NACHA के कार्यकारी अध्यक्ष श्री गणेश कर ने बताया कि छत्तीसगढ़ के लोग सात समंदर पार रह रहे हैं, लेकिन उनका दिल अपने मातृभूमि के लिए धड़कता है। रोड शो को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों के कड़ी मेहनत की है। नाचा पिछले 4 वर्षों से उत्तरी अमेरिका में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहा है। इसी कड़ी में भारतीय समुदाय द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अगस्त के महीने भर राष्ट्रीय भक्ति से ओतप्रोत इवेंट आयोजित किये जा रहे हैं।

  • भारत दिवस परेड में नाचा ने झांकी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को पहुंचाया सात समुंदर पार

    Now the colorful mirrors being sent to chief minister of madhya pradesh Bhupesh  Baghel

    झांकी में प्रतीक के रूप में बनाए गए घड़ी चौक और आई लव रायपुर थीम ने मानो छत्तीसगढ़ और शिकागो की दूरियों को मिटा दिया। नाचा की सदस्य महिलाओं ने पारम्परिक वेशभूषा और छत्तीसगढ़िया गहने गले मे कटली मोहर, कान में खुटी, हाथ और भुजा में नागमोरी बहुटा, पहुंची और कलाई में आईठी, चुरि, माथे पर बिंदी लगाकर छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति अपनी अपार श्रद्धा और प्रेम को व्यक्त करते हुए अपनी संस्कृति को सहेजने का सन्देश पूरी दुनिया को दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ी लोकगीत मउंहा झरे रे मउंहा झरे रे..डोंगरी के तीर, लगे हे साल छींद, लाली परसा बन म फुल और लोक नृत्य करते हुए छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की छटा से अमेरिका को परिचय कराया।

  • अमेरिका में भी गूंजा ’छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया

    Chief Minister Mr. Bhupesh Baghel unveils various gifts at Muria Durbar -  aadhiraatkareporter.com

    अमेरिका के शिकागो में इंडियन कम्युनिटी आउटरीच (ICO) के तत्वावधान में आयोजित भारत दिवस परेड 2021 में नाचा (NACHA-North America Chhattisgarh Association) ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए मिनी रायपुर की झांकी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित किया। झांकी में राष्ट्रध्वज तिरंगे के साथ ’छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ और ‘भारत माता की जय’ की गूंज नेे सात समुंदर पार छत्तीसगढ़ को जीवन्त बना दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्म देने के लिए नाचा को धन्यवाद देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की झांकी अमेरिका में देख के मन गर्व से भर उठा। उन्होंने छत्तीसगढ़ की सांस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले के जाने के लिए नाचा शिकागो चैप्टर के कार्यकारी सदस्यों सुश्री दीपाली सरावगी, श्री तिजेंद्र साहू, श्री सोनू जोशी, सुश्री शशि साहू, सुश्री नमिता कैस्था, श्री शंकर फतवानी, श्री गीता खेतपाल, श्री अभिजीत जोशी, श्री गणेश कर को धन्यवाद दिया है।

  • कृषि उपज मंडियां कृषि उपजों की खरीदी-बिक्री की और अधिक पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करें:भूपेश बघेल

    Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel slams nails, barricades at farmer protest  sites, accuses govt of internationalising issue - The Hindu

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने की जिम्मेदारी कृषि उपज मंडियों की है। किसानों की जरूरतों और समस्याओं को ध्यान में रखकर किसानों और व्यापारियों के बीच कृषि उपजों की खरीद और बिक्री की और अधिक पारदर्शी व्यवस्था करें, जिससे किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य समय पर मिल सके। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कृषि उपज मंडी समिति दुर्ग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अश्वनी साहू के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने नई जिम्मेदारी मिलने पर श्री अश्वनी साहू को बधाई और शुभकामनाएं दी।

  • राष्ट्रध्वज तिरंगे के साथ छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की गूंज से छत्तीसगढ़मय हुआ अमेरिका! NACHA ने किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व।

    राष्ट्रध्वज तिरंगे के साथ छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की गूंज से छत्तीसगढ़मय हुआ अमेरिका! NACHA ने किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व।

    राष्ट्रध्वज तिरंगे के साथ ‘भारत माता की जय’ ,’छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ की गूंज से अमेरिका में माहौल छत्तीसगढ़मय हुआ। इंडियन कम्युनिटी आउटरीच (ICO) के तत्वावधान में आयोजित सबसे बड़ी भारत दिवस परेड 2021 में NACHA ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है। गौरतलब है कि शिकागो में भारतीय समुदाय द्वारा अपने अपने राज्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित की गई। अलग अलग राज्यो की झाकियां आकर्षण का केंद्र बिंदु थी।

    शिकागो की रोड शो में NACHA के द्वारा मिनी रायपुर की झांकी छत्तीसगढ़ की समृद्धि को दर्शाती है। प्रतीक के रूप में घड़ी चौक की घड़ी और आई लव रायपुर की झांकी ऐसी प्रतीत हो रही थी जैसे छत्तीसगढ़ और शिकागो की दूरियां मिट गई हो। NACHA के सदस्य भले ही सात समंदर पार रह रहे है लेकिन दिल बिल्कुल अपने मातृभूमि के लिए धड़कता है। NACHA की महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा में संस्कृति को सहेजने की सन्देश पूरी दुनिया को दे रही है। गले मे कटली मोहर, कान में खुटी, हाथ और भुजा में नागमोरी बहुटा पहुची और कलाई में आईठी चुरिअ, माथे पर बिंदी लगाकर छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति अपनी अपार श्रद्धा, प्रेम व्यक्त कर रहे है।

    छत्तीसगढ़ी लोकगीत सुनकर सभी लोक नृत्य करते हुए अपनी सांस्कृतिक परम्परा के संवाहक बने हुए थे। पूरा भारत 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है इस अवसर पर अमेरिका से सांस्कृतिक संदेश पूरी दुनिया मे भारत की विशाल और अद्भुत परम्परा का साक्षी बन रहा है। NACHA के कार्यकारी अध्यक्ष गणेश कर ने बताया कि इस फ्लोट डेकोरेशन के लिए टीम ने काफी मेहनत की है. यह एक देशभक्ति की भावना से प्रेरित थी। एनआरआई दुनिया के बाहर हमारे छत्तीसगढ़ भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्साहित हैं, और वे इस रोड शो को एक बड़ी सफलता बनाने के लिए सभी सदस्यों के कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद देते हैं।

    नाचा शिकागो चैप्टर की कार्यकारी दीपाली सरावगी, तिजेंद्र साहू, सोनू जोशी, शशि साहू, नमिता कैस्थI , शंकर फतवानी, गीता खेतपाल और अभिजीत जोशी और बाकी सदस्यों की कड़ी मेहनत के बदौलत छत्तीसगढ़ राज्य की समृद्धि और सांस्कृतिक परम्परा के लिए अदभुत कार्य कर रहे है। NACHA पिछले 4 वर्षों से North AMERICA states में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहा है। NACHA ने साबित कर दिया कि लोग अपने देश से दूर रह सकते हैं, लेकिन दिलों की दूरियां बिल्कुल नही।भारत माता की जय और छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया जैसे सांसों में समाई हुई है।छत्तीसगढ़ एनआरआई सरिता साहू, नितिन बिलकर और आदित्य वेकनत का भी प्रयास सराहनीय रहा। NACHA ने घोषणा की है कि,अगस्त के महीने भर राष्ट्रीय भक्ति से ओतप्रोत इवेंट किया जाएगा। अमेरिका में इस सबसे बड़ी परेड में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रदर्शन करने के लिए नाचा हर साल लगभग 2 लाख रुपये से अधिक खर्च करता है। नाचा की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक पैसा खर्च करने की दृष्टि है ताकि छत्तीसगढ़ राज्य को भारत के बाहर अच्छी तरह से पहचाना जा सके।

  • NSUI की प्रदेश सचिव निशा देशलहरे ने विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात कर आभार प्रकट किया!

    NSUI की प्रदेश सचिव निशा देशलहरे ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात कर सेक्टर 7 में विकास कार्यो की सौगात देने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार प्रकट किया सेक्टर 7 में माननीय भिलाई विधायक श्री देवेन्द्र यादव जी एंव श्री लक्ष्मीपति राजू जी द्वारा सेक्टर 7 में चल रहे विकास कार्यो का जायज़ा लिया गया, साथ ही नए विकास कार्यो का भूमिपूजन भी किया जिसमें 52 लाख की लागत से सेक्टर 7 रेलवे बस्ती में सी सी रोड निर्माण, एवेन्यू ऐ पानी टंकी मैदान में सार्वजनिक दुर्गा पंडाल हेतु 16 लाख का डोम शेड निर्माण, बी एस पी क्षेत्र में पानी की समस्या देखते हुए 12 लाख रुपए की लागत से आर ओ प्लांट एवम वाटर एटीएम शामिल है।