Category: Popular News

Popular News

  • राजस्थान रॉयल्स ने RCB को हराकर क्वालिफायर में बनाया जगह

    राजस्थान रॉयल्स ने RCB को हराकर क्वालिफायर में बनाया जगह

    राजस्थान रॉयल्स ने RCB को हराकर क्वालिफायर में बनाया जगह

    कल 22 मई को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में RR और RCB के बीच आईपीएल 2024 का प्लेऑफ मैच खेला गया I जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने RCB को 4 विकेट से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली है Iराजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया I बैटिंग में उतरी रॉयल चैलेन्जर्स बैंगलूरू की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गवांते हुए 172 ही बना सकी I लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 6 विकेट खोकर 19 ओवर में ही शानदार जीत हासिल कर ली I

    यसस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से 45 रन बनाये, शिमरोन हेटमायर 26 रन, रियान पराग 36 रनों की शानदार पारी खेली I RCB की ओर से विराट कोहली ने 33 रन, रजत पार्टीदार ने 34 रन बनाये I कोहली ने आईपीएल कैरिअर में 8000 रन पूरे किये I रॉयल चैलेन्जर्स बैंगलूरू की टीम इस हार के साथ ही मुकाबले से बाहर हुई I अगला क्वालिफायर-2 का मुकाबला RR और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 24 मई को चेन्नई में खेला जायेगा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3696

    https://golden36garh.com/?p=3660

  • गृहमंत्री ने कहा नक्सल पुनर्निवास नीति में पत्रकारों की अहम भूमिका

    गृहमंत्री ने कहा नक्सल पुनर्निवास नीति में पत्रकारों की अहम भूमिका

    गृहमंत्री ने कहा नक्सल पुनर्निवास नीति में पत्रकारों की अहम भूमिका

    छत्तीसगढ़ में नक्सल पुनर्निवास नीति के तहत कई नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है I इस नीति को साय सरकार और भी बेहतर बनाना चाहती है I इसके लिए गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों से ही सुझाव माँगा है जिससे नीति में कुछ सुधार कर सकें I इसके लिए गृहमंत्री ने अपने ओर से इमेल ID भी जारी किया I इसके लिए उन्होंने जगदलपुर में जाकर बैठक भी किया I गृहमन्त्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में नक्सल पुनर्निवास नीति बनाई गई है उसे और भी बेहतर बनाया जा रहा है I उसके लिए उन्होंने 5 राज्यों के नीति का अध्ययन किया और कहा, यहाँ की नीति अन्य राज्यों से कई गुना बेहतर है इसे और भी बेहतर बनाना हमारा उद्देश्य है I

    गृहमंत्री शर्मा ने पत्रकारों के बीच जाकर बातचीत में पत्रकारों की तारीफ करते हुए कहा कि इस नीति को सफल बनाने में मीडिया का बहुत बड़ा हाथ है क्योंकि उन्हीं के माध्यम से सूचनाएं नक्सलियों और जनता तक पहुँचती है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3709

    https://golden36garh.com/?p=3700

  • गन्दा पानी पीने से डायरिया से पीड़ित हुए लोग

    गन्दा पानी पीने से डायरिया से पीड़ित हुए लोग

    गन्दा पानी पीने से डायरिया से पीड़ित हुए लोग

    महासमुंद जिले से 10 किमी दूर एक गाँव है मुढेना, जहाँ गन्दा दूषित पानी से लोगों में डायरिया फैला हुआ है यहाँ 60 से अधिक लोगों में डायरिया ने अपना पैर पसारा हुआ है I जिससे गाँव में लोग हताहत हो गये हैं I इसके लिए एक टीम ने कैम्प लगाया है जहाँ कुछ बीमार लोगों का इलाज चल रहा है और कुछ अस्पताल में इलाज करा रहे हैं I इस गाँव की आबादी 2500 है, जिसमें से कुछ वार्डों में डायरिया का प्रकोप है यहाँ 8 मई से डायरिया के मरीज मिलने शुरू हो गये थे I

    डॉक्टर पी. कुदेसिया ने बताया कि अभी स्थिति कंट्रोल में है और स्वास्थ्य टीम लगातार मरीजों पर नजर बनाये हुई है I डॉक्टर ने बताया की 10 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 59 मुढेना गाँव में ही उनका इलाज चल रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3704

    https://golden36garh.com/?p=3700

  • वरिष्ठ पत्रकार की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत

    वरिष्ठ पत्रकार की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत

    वरिष्ठ पत्रकार की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत

    कोरबा जिले में एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गया है I बताया जा रहा है कि जिले के सीएसईबी कॉलोनी में एक वरिष्ठ पत्रकार के पत्नी की उसके ही घर में संदिग्ध हालत में लाश मिलने से हड़कम्प मंच गया है I जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ पत्रकार विश्वेश्वर शर्मा की पत्नी जानकी शर्मा CSEB कॉलोनी के 569 नंबर क्वार्टर में अकेली रहती थी I सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, दरवाजा नहीं खुलने पर इसकी सुचना पुलिस को दी, तो पुलिस मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो अन्दर जानकी शर्मा मृत अवस्था में मिली I पुलिस ने इसकी सुचना परिवार वालों को दिया और पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया I इधर पुलिस घटना की जाँच में जुटी है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3704

    https://golden36garh.com/?p=3700

  • युवक ने ट्रेन के नीचे आकर किया खुदखुशी

    युवक ने ट्रेन के नीचे आकर किया खुदखुशी

    युवक ने ट्रेन के नीचे आकर किया खुदखुशी

    घटना तिल्दा रेलवे स्टेशन की है जहाँ एक युवक ने ट्रेन के नीचे आकर खुदख़ुशी कर ली है I हालाँकि अभी खुदखुशी का कारण पता नहीं चल पाया है I पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है I

    मिली सूचना के अनुसार, बिलासपुर से रायपुर जाने वाली ट्रेन तिल्दा रेलवे स्टेशन पर जैसे ही पहुँचने वाली थी उसके पहले ही युवक ट्रेन की पटरी जाकर लेट गया I ट्रेन जैसे ही स्टेशन के पास पहुंची, युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसका सर धड़ से अलग हो गया I यह घटना सुबह के 9:30 बजे की है I बताया जा रहा है कि मृतक का नाम नीतेश कुमार निषाद उम्र 24 साल है, जो गरियाबंद के परसदा कला के वार्ड क्रमांक 3 का रहने वाला है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3696

    https://golden36garh.com/?p=3700

  • फर्जी दस्तावेज बनाकर ट्रक बेचने के जुर्म में केस दर्ज

    फर्जी दस्तावेज बनाकर ट्रक बेचने के जुर्म में केस दर्ज

    फर्जी दस्तावेज बनाकर ट्रक बेचने के जुर्म में केस दर्ज

    राजधानी रायपुर में सेकंड हैण्ड ट्रक का नकली दस्तावेज बनाकर ट्रक बेचने का मामला सामने आया है । आरोपियों ने 16 लाख रूपये का धोखाधड़ी की है इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को धोखाधड़ी के मामले में जुर्म दर्ज किया है । कबीर नगर निवासी आनंद कुमार सहाय ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसे अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए एक सेकंड हैण्ड ट्रक खरीदना था I जिसके लिए जैन ऑटो एवं फाइनेंस से संचालक नवनीत जैन से संपर्क किया और नवनीत जैन ने अपने कर्मचारी बिजेंदु कुमार को गाड़ी दिखाने को कहा । ट्रक पसंद आने पर आनंद ने नवनीत के आफिस आकर 15 लाख 51 हजार रुपये में सौदा किया। इसके बाद वाहन स्वामी प्रतीक रमेश महाशय ने विक्रय इकरारनामा तैयार किया। इसके बाद सभी कोर्ट में मिले।

    बयाना के रूप में 51 हजार रुपये नकद लिए गए। इकरारनामा की मूल प्रति दे दी गई। वहीं नवनीत जैन ने उक्त वाहन का चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी से 16 लाख का लोन फाइनेंस करवाया। 15 लाख 83 हजार रुपये नवनीत जैन के कंपनी के खाते में प्राप्त किए गए। आनंद कुमार सहाय ट्रक को ट्रांसपोर्ट के काम में लगाकर समय पर लोन का किस्त फाइनेंस कंपनी में जमा कर रहा था।

    आनंद कुमार सहाय के पास अचानक क्षेत्रीय परिवहन विभाग रायपुर से एक वर्ष बाद पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें वाहन का सत्यापन कराकर प्रतिवेदन पेश करने आदेशित दिया गया। आनंद कुमार सहाय ने नवनीत जैन से संपर्क किया और वाहन का सत्यापन करा कर प्रमाण पत्र देने कहा। नवनीत लगातार वाहन का सत्यापन कराकर प्रमाण पत्र दिलाने में हिला हवाला करता। आनंद कुमार सहाय को शक हुआ तो ट्रक की जांच करवाई तो पता चला कि वाहन का फर्जी दस्तावेज बनाकर फाइनेंस कराकर गाड़ी बेचकर धोखाधडी की गई।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3690

    https://golden36garh.com/?p=3683

  • विद्यार्थियों ने बना दिया सोलर पैनल से चलने वाला साइकिल

    विद्यार्थियों ने बना दिया सोलर पैनल से चलने वाला साइकिल

    विद्यार्थियों ने बना दिया सोलर पैनल से चलने वाला साइकिल

    रायपुर के इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय के एमटेक के विद्यार्थियों ने एक नई तकनिकी विकसित कर डाली है उन्होंने सौर ऊर्जा से चलने वाली साइकिल को विकसित कर दिया है I इस साइकिल की मदद से किसान घर से खेत जा सकते हैं और खेत में सिंचाई का काम भी काम कर सकते हैं Iइसके लिए विद्यार्थियों ने साइकिल के पीछे कैरियर वाले स्थान पर सोलर पैनल को लगाया है, जिसे विद्युत मोटर वाले सेंट्रीफ्यूगल मोटर से कनेक्ट किया गया है।

    इससे थकने की स्थिति में मोटर की सहायता से बिना पैडल मारे ही साइकिल को चला सकते हैं I इसके अलावा नदी, नाले या फिर पानी टंकी से सबमर्सिबल पंप लगाकर इसी मोटर की सहायता से पानी खींचकर खेतों की सिंचाई भी आसानी से की जा सकेगी। इसे चलाना बहुत ही आसान है, साइकिल की पैडल घुमाने पर सबमर्सिबल पंप शुरू हो जाएगा और टंकी या फिर नाले से पानी खींचकर आसानी से खेती की सिंचाई भी की जा सकेगी। इसके आलावा इससे घरों में बिजली भी जलाया जा सकता है I

    बिना पेट्रोल, डीजल के यह सिंचाई और आने जाने के लिए एक वैकल्पिक और किफायती विकल्प है I सोलर पैनल को साइकिल में पंखों की तरह लगाया गया है जिसे जरूरत पड़ने पर सिकोड़ा जा सकता है I इस साइकिल में 36 वोल्ट की बैटरी लगी है जो दो घंटे में चार्ज हो जाता है और सोलर पैनल से 3 घंटे में चार्ज होता है I एक बार चार्ज करने पर 30 किमी तक इसे आराम से बिना पैडल मारे चला सकते हैं जबकि सिंचाई का काम करीब 2 घंटे तक कर सकते हैं I इसकी लागत की बात करें तो इसे बनाने में लगभग पैंतीस हजार रूपये की लागत आई है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3683

    https://golden36garh.com/?p=3676

    https://golden36garh.com/?p=3690

  • पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा पर धोखाधड़ी के मामले में FIR

    पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा पर धोखाधड़ी के मामले में FIR

    पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा पर धोखाधड़ी के मामले में FIR

    पाली तानाखोर के पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा और उसके बेटे सहित 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है । मोहित केरकेट्टा पर आरोप है कि बिलासपुर में कब्रिस्तान के नाम दर्ज जमीन को गैरकानूनी तरीके से खरीद-बिक्री की गई है ।

    जानकारी के मुताबिक, 5 करोड़ की जमीन को 99 लाख में ख़रीदा गया है जबकि उस जमीन को खरीदने-बेचने का अधिकार किसी को नहीं है । दरअसल, जब विधायक पद में थे उस समय मोहितराम केरकेट्टा अपने पद का दुरुपयोग कर बिलासपुर में कुदुदंड के चर्च ऑफ क्राइस्ट मिशन इन इंडिया के कब्रिस्तान के नाम पर दर्ज करीब एक एकड़ जमीन की खरीदी अपने बेटे शंकर केरकेट्टा के नाम पर करवा लिया था । विद्यानगर के आलोक विल्सन ने गैरकानूनी तरीके से जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर थाने में शिकायत दर्ज की थी। आलोक विल्सन ने कि वे चर्च ऑफ क्राइस्ट मिशन इन इंडिया कुदुदंड के सदस्य हैं। संस्था के जरिए तीन राज्यों में धार्मिक, शैक्षणिक और ट्रेनिंग स्कूलों का संचालन किया जाता है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3676

    https://golden36garh.com/?p=3683

  • भावना बोहरा ने मृतकों के बच्चों की पालन पोषण का लिया जिम्मा

    भावना बोहरा ने मृतकों के बच्चों की पालन पोषण का लिया जिम्मा

     भावना बोहरा ने मृतकों के बच्चों की पालन पोषण का लिया जिम्मा

    कुकदुर के बाहपानी में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 19 लोगों ने अपनी जान गवां दी I इस क्षेत्र के विधायक भावना बोहरा ने मृतक के परिवारवालों और बच्चों से मुलाकत की और भावना ने दुःख जताते हुए उनके मनोबल को मजबूत किया साथ ही वह खुद भी भावुक हो गईं I विधायक ने कहा कि यह बहुत ही दुखद और पीड़ादायक घटना है I जब परिवार का कोई सदस्य हमें छोड़कर जाता है तो कितनी पीड़ा होती है उसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती है I पिछले कुछ वर्षों में कुकदुर क्षेत्र के भाई-बंधुओं ने मुझे बहुत प्रेम-स्नेह और सहयोग दिया है I उन्होंने कहा कि आज इस दुःख की घड़ी में, जिन बच्चों के सर से माता-पिता का साया उठ चुका है उनके पालनपोषण, शिक्षा और विवाह तक सारी जिम्मेदारी हमारी भावना समाजसेवी संस्था के माध्यम से किया जायेगा I बोहरा ने आगे कहा कि मैं उनके माता-पिता का जगह तो नहीं सकती हूँ, लेकिन बच्चों के भविष्य के लिए प्रयास तो कर ही कर ही सकते हूँ इसलिए मैं ये कदम उठाया I

    विधायक भावना बोहरा ने कहा विधानसभा पंडरिया मेरा परिवार है और परिवार में मुसीबत आती है तो दुःख के घड़ी में साथ रहना मेरी जिम्मेदारी है, मेरी कर्तव्य है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3676

    https://golden36garh.com/?p=3666

  • पेड़ की डंगाल पर नाबालिग प्रेमी जोड़े ने लगाई फाँसी

    पेड़ की डंगाल पर नाबालिग प्रेमी जोड़े ने लगाई फाँसी

    पेड़ की डंगाल पर नाबालिग प्रेमी जोड़े ने लगाई फाँसी

    मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत धन्धापुर की है जहाँ दो नाबालिग प्रेमी जोड़े का नदी के किनारे पेड़ की डंगाल पर फाँसी से लटकता हुआ शव मिला है I सबसे पहले इसको एक चरवाहे ने इस घटना को देखा उसने गाँववालों को जाकर बताया तो मौके पर पहुँचकर गाँव वालों ने लाशों की पहचान कर ली I

    बताया जा रहा है नाबालिग लड़का पास के गाँव बघिमा का रहने वाला था I वह अपने बुआ के घर धन्धापुर में रहता था I वहीं धन्धापुर में एक नाबालिग लड़की से उसका प्रेम सम्बन्ध हो गया था I शनिवार की शाम से दोनों गायब थे, घरवाले दोनों की खोजबीन किये, पर कुछ पता नहीं चल पाया I रविवार की शाम जब एक चरवाहे ने आकर गाँव में बताया की अज्ञात नाबालिगों ने पेड़ में फाँसी लगा ली है I दोनों ने आत्महत्या क्यों की इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का ही है I गार्जियन से पूछताछ से कारण स्पस्ट हो पायेगा I पुलिस को मृतकों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3666

    https://golden36garh.com/?p=3660