Category: Popular News

Popular News

  • सरकारी स्कूल के बच्चों को मिला सैर करने का मौका

    सरकारी स्कूल के बच्चों को मिला सैर करने का मौका

    बिलासपुर जिले में सरकारी स्कूल के बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में शासन दौरा सैर करने का मौका मिल रहा है I इस समर कैम्प के जरिये इस बार मॉल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, प्लेनेटोरियम, तरण पुष्कर और अन्य रोमांचक जगहों का सैर कराने के साथ ही बच्चों को फिल्में भी दिखायेंगे I इसके अलावा बच्चों को समर कैम्प में ज्ञानवर्धक, खेलकूद, ड्राइंग, हस्तशिल्प, कविता, कहानी, लेखन, गायन जैसी अन्य प्रशिक्षण दिया जायेगा I यह कैम्प 15 मई से 15 जून तक आयोजित किया जायेगा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3363

    https://golden36garh.com/?p=3366

  • खदान में लिफ्ट की चैन टूटने से अन्दर फंसे लोग

    खदान में लिफ्ट की चैन टूटने से अन्दर फंसे लोग

    राजस्थान के हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में मंगलवार को रात 8 बजकर 10 मिनट में माइंस से निकलते समय यह हादसा हो गया I इस खदान में 1875 फीट की गहराई में लिफ्ट की चैन टूट गयी I इस हादसे में 15 अधिकारी फंस गये थे I अन्दर फंसे लोगों के लिए खाद्य सामग्रियां, एम्बुलेंस और डॉक्टर्स की टीम को रात भर अलर्ट रखा गया है I 15 अफसरों में से 3 लोगों को बुधवार करीब 7 बजे बाहर निकाला गया जिन्हें जयपुर भेज दिया गया I दूसरे राउंड में करीब नौ बजे 5 लोगों को बाहर निकाला गया है इनमें से सभी की हालत ठीक है I रेस्क्यू टीम का कहना है कि बाकि बचे लोगों को भी सही सलामत बाहर निकाल लिया जायेगा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3357

    https://golden36garh.com/?p=3363

  • तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर खाट में जा घुसा हुआ बड़ा हादसा

    तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर खाट में जा घुसा हुआ बड़ा हादसा

    तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर खाट में जा घुसा हुआ बड़ा हादसा

     घटना सूरजपुर जिले की है, जहाँ बीते रात तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर घर के बाहर खाट पर सो रही महिला को रौंदते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई । इस हादसे में कार चालक और महिला की मौके पर मौत हो गई है जबकि अन्य छः लोग घायल हो गये हैं । मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर रिंग रोड स्थित परशुराम मंदिर के नजदीक मंगलवार की रात महिला गर्मी के कारण घर से बाहर खाट पर बैठी थी। दो बच्चे भी वहीं आसपास खेल रहे थे। उसी दौरान तेज रफ़्तार कार क्रमांक CG29AC9118 वहां पहुंच गई । घटना भयानक था कि कार चालक और महिला की मौके पर ही मौत हो गई । दो बच्चे व कार में सवार चार लोगों को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3353

    https://golden36garh.com/?p=3357

  • गर्मियों में चलेंगी समर स्पेशल ट्रेन लोगों के चेहरे में आई रौनक

    गर्मियों में चलेंगी समर स्पेशल ट्रेन लोगों के चेहरे में आई रौनक

    गर्मियों में चलेंगी समर स्पेशल ट्रेन लोगों के चेहरे में आई रौनक

    गर्मी का महीना है, ऐसे में रेल यात्रियों की मांग एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुणे एवं बालेश्वर और छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से बालेश्वर के मध्य एक फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा प्रदान की जा रही है।  ट्रेन नंबर 01451 पुणे-बालेश्वर समर स्पेशल दिनांक 18 मई, दिन शनिवार को पुणे से रवाना होगी। इसी प्रकार विपरीत 01452 बालेश्वर-पुणे समर स्पेशल दिनांक 20 मई, 2024 दिन सोमवार को बालेश्वर से रवाना होगी। ट्रेन नंबर 01055 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-बालेश्वर समर स्पेशल दिनांक 18 मई दिन शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से रवाना होगी। इसी प्रकार विपरीत 01056 बालेश्वर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल समर स्पेशल दिनांक 20 मई, दिन सोमवार को बालेश्वर से रवाना होगी। ये दोनों स्पेशल ट्रेन का भाटापारा स्टॉपेज दिया गया है, जिससे क्षेत्र की जनता में ख़ुशी का माहौल है I दोनों स्पेशल ट्रेन के चलने और भाटापारा में ट्रेन का स्टॉपेज मिलने से शहर के यात्रियों ने खुशी जाहिर करते हुए रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3348

    https://golden36garh.com/?p=3353

  • मजदूर की पत्थर से कुचलकर हत्या आरोपी हुआ फरार

    मजदूर की पत्थर से कुचलकर हत्या आरोपी हुआ फरार

    बलौदाबाजार जिले में एक मजदूर की हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें भाटापारा शहर में एक मजदूर की किसी ने पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी है I इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गया है I वहीं पुलिस भी सूचना मिलते ही पहुँचकर जाँच में जुटी हुई है I इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है I सूत्रों के अनुसार, भाटापारा थाना क्षेत्र में बीती रात शांतिनगर में एक 50 साल के व्यक्ति की खून से सना हुआ लाश मिला I बताया जा रहा है मृतक मजदूरी का काम करता था I फ़िलहाल अभी पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है I मुजरिम की तलाश अभी जारी है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3320

    https://golden36garh.com/?p=3308

    https://golden36garh.com/?p=3348

  • 17 साल के नाबालिग की फंदे में लटकी हुई मिली लाश

    17 साल के नाबालिग की फंदे में लटकी हुई मिली लाश

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जिसकी उम्र महज 17 साल है I पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस अभी मामले के जाँच में जुटी हुई है I

    मिली जानकारी के तहत मृतक आशीष कुमार सूर्यवंशी कबाड़ वगैरह का काम करता था और उसे नशे का आदि था उसके दोस्त ने बताया कि सुबह जब वह आशीष को काम पर जाने के लिए बुलाने आया तो दरवाजा अन्दर से बंद पड़ा था कई बार उसने बाहर से आवाज़ लगाया लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुआ तो उसके दोस्त ने बाहर से दरवाजा तोड़ दिया और अंदर जाकर देखा तो आशीष की लाश फंदे से लटका हुआ था I उसके दोस्त दीपक ने आसपास के लोगों को बुलाया और इसकी सुचना पुलिस को दी, सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है I मृतक ने फांसी क्यों लगाई इसका अभी तक कोई खुलासा नही हुआ है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3327

    https://golden36garh.com/?p=3320

  •  पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

     पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

     पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    छत्तीसगढ़ में बीजापुर और नारायणपुर जैसे इलाके आतंक से घिरा हुआ है I लेकिन बीजापुर जिले के 30 नक्सलियों ने पुलिस के सामने खुद आत्मसमर्पण कर दिया है I इनमें से 9 नक्सलियों पर लाखों रूपये का इनाम है I वहीँ मुन्ना हेमला के ऊपर 18 और मुन्ना पोटाम के ऊपर 6 स्थाई वारंट लंबित हैं I नक्सलियों की खोखली विचारधारा, भेदभाव जैसी व्यव्हार, उपेक्षा और प्रताड़ना से तंग आकर 30 नक्सलियों ने पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर दिया है I  

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3327

    https://golden36garh.com/?p=3338

  • पतंजलि के व्यापक रूप से विज्ञापन करने पर लगा बैन

    पतंजलि के व्यापक रूप से विज्ञापन करने पर लगा बैन

    आयुर्वेद कम्पनी पतंजलि का कोर्ट में व्यापक रूप से विज्ञापन दिए जाने के मामले में आज फिर से सुनवाई होनी है I सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बाबा रामदेव ने योग को लेकर तो बहुत अच्छा काम किया है लेकिन उनकी आयुर्वेद कंपनी पतंजलि का व्यापक रूप से विज्ञापन दिए जाने के कारण कोर्ट में सुनवाई है और बाबा रामदेव को हिदायत दी कि उन्हें अपने प्रभाव का इस्तेमाल सही दिशा में करें I कोर्ट ने कहा कि बाबा रामदेव का काफी नाम है योग के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया है लेकिन पतंजलि के उत्पादों का मामला अलग विषय है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3327

    https://golden36garh.com/?p=3320

  • नाराज पति ने घर छोड़ा पत्नी हुई चिंतित

    नाराज पति ने घर छोड़ा पत्नी हुई चिंतित

    कोरबा जिले में पति पत्नी के बीच विवाद होने पर पति नाराज़ होकर घर छोड़कर कहीं चला गया था I जब उसका पति वापस नहीं आया तो चिन्तित पत्नी प्रमिला बाई ने बांगो थाने में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया और सारी बात पुलिस को बतलाया I पुलिस ने गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू की तो पता चला कि उसका पति कृपालु सिंह कमाने के लिए हैदराबाद गया था और मसाले की फैक्ट्री में काम करता था I पुलिस की टीम वहाँ पहुँचकर उसे वापस लाया और सौंप दिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3320

    https://golden36garh.com/?p=3327

  • चार ड्रग्स माफिया सहित एक युवती ड्रग्स मामले में गिरफ्तार

    चार ड्रग्स माफिया सहित एक युवती ड्रग्स मामले में गिरफ्तार

    चार ड्रग्स माफिया सहित एक युवती ड्रग्स मामले में गिरफ्तार

     रायपुर की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है शहर में ड्रग्स की सप्लाई करने वाले पांच तस्करों को धर दबोचा है I इसमें चार ड्रग्स माफिया सहित एक युवती को गिरफ्तार किया है I दिल्ली से ड्रग्स लेकर रायपुर आये और यहाँ सप्लाई कर रहे थे तभी पुलिस उन्हें धर दबोचा I सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सुचना मिली थी कि कुछ लोग ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं तभी पुलिस उन्हें पकड़कर पूछताछ किया तो पता चला कि उसमें एक युवती भी शामिल थी I इनके पास से काफी मात्रा में ड्रग्स और नशीले पदार्थ बरामद किया गया है I

    READ MORE:

    https://golden36garh.com/?p=3313

    https://golden36garh.com/?p=3320