Category: Bilaspur ki khabar

Bilaspur ki khabar

  • 17 साल के नाबालिग की फंदे में लटकी हुई मिली लाश

    17 साल के नाबालिग की फंदे में लटकी हुई मिली लाश

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जिसकी उम्र महज 17 साल है I पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस अभी मामले के जाँच में जुटी हुई है I

    मिली जानकारी के तहत मृतक आशीष कुमार सूर्यवंशी कबाड़ वगैरह का काम करता था और उसे नशे का आदि था उसके दोस्त ने बताया कि सुबह जब वह आशीष को काम पर जाने के लिए बुलाने आया तो दरवाजा अन्दर से बंद पड़ा था कई बार उसने बाहर से आवाज़ लगाया लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुआ तो उसके दोस्त ने बाहर से दरवाजा तोड़ दिया और अंदर जाकर देखा तो आशीष की लाश फंदे से लटका हुआ था I उसके दोस्त दीपक ने आसपास के लोगों को बुलाया और इसकी सुचना पुलिस को दी, सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है I मृतक ने फांसी क्यों लगाई इसका अभी तक कोई खुलासा नही हुआ है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3327

    https://golden36garh.com/?p=3320

  • नाराज पति ने घर छोड़ा पत्नी हुई चिंतित

    नाराज पति ने घर छोड़ा पत्नी हुई चिंतित

    कोरबा जिले में पति पत्नी के बीच विवाद होने पर पति नाराज़ होकर घर छोड़कर कहीं चला गया था I जब उसका पति वापस नहीं आया तो चिन्तित पत्नी प्रमिला बाई ने बांगो थाने में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया और सारी बात पुलिस को बतलाया I पुलिस ने गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू की तो पता चला कि उसका पति कृपालु सिंह कमाने के लिए हैदराबाद गया था और मसाले की फैक्ट्री में काम करता था I पुलिस की टीम वहाँ पहुँचकर उसे वापस लाया और सौंप दिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3320

    https://golden36garh.com/?p=3327

  • छत्तीसगढ़ वासियों के लिए बड़ी सौगात

    छत्तीसगढ़ वासियों के लिए बड़ी सौगात

    रायपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है जल्द ही 100 ई-बसों की सुविधा मिलने वाली है I केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद ई-बसों के संचालन के लिए निगम ने मार्गों का चयन कर लिया है I जल्दी ही नया रायपुर सहित दुर्ग-भिलाई तक लोगों को एसी वाली ई-बसों की सुविधा मिलने वाली है I इसके लिये सरकार ने बसों की खरीदी, संचालन आपरेटर व भुगतान से सम्बंधित टेंडर भी पास कर दिया है I प्रकिया थोड़ा धीमा चल रहा था क्योंकि आचार संहिता लग गया था जैसे ही खत्म होता है आगे की प्रकिया तेजी से होगा और जल्द से जल्द लोगों को सुविधा प्रदान होगा I रायपुर नगर निगम इस काम के लिए पूरी जीतोड़ के साथ लगी हुई है I छत्तीसगढ़वासियों को मिली सौगात अब सड़कों में दौड़ेंगी ई-बसें I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3308

    https://golden36garh.com/?p=3313

  • अज्ञात हमलावरों ने कांग्रेस नेता की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी

    अज्ञात हमलावरों ने कांग्रेस नेता की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी

    मिली जानकारी के अनुसार, नारायणपुर जिले में विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या कर दी गई है I विक्रम बैस कांग्रेस दल के नेता थे जिनको अज्ञात हमलावरों ने बीच बस्ती में जाकर 3 गोली फायरिंग की, जिससे कांग्रेस नेता की मौके पर ही मौत हो गई I इसके बाद हमलावर वहाँ से फरार हो गये, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3198

    https://golden36garh.com/?p=3191

  • अरपा नदी में हो रहा अवैध रूप रेत उत्खनन

    अरपा नदी में हो रहा अवैध रूप रेत उत्खनन

    हाईकोर्ट के जारी आदेश के बाद भी बिलासपुर में रेत का अवैध रूप से उत्खनन और परिवहन रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है I हाईकोर्ट के आदेश के बाद कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने रेत माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही शुरू किया है I इस दौरान 14 वाहनों को जब्त किया गया है I बिलासपुर में रेत के ठेकेदार और खनिज विभाग की आपसी मिलीभगत से नदी में मशीनों को उतारा जाता है और अवैध रूप से उत्खनन किया जाता है जिससे नदी में जगह-जगह गड्ढा हो गया है I अरपा नदी में अवैध रूप से रेत उत्खनन और बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए हाईकोर्ट ने याचिका के रूप में सुनवाई शुरू कर दी है I इसके अलावा अरपा नदी के संवर्धन और संरक्षण को लेकर भी हाईकोर्ट ने याचिका की सुनवाई की है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3283

    https://golden36garh.com/?p=3198

  • पति-पत्नी और बच्चे की बेरहमी से हत्या अपराधी हुआ फरार

    पति-पत्नी और बच्चे की बेरहमी से हत्या अपराधी हुआ फरार

    कोरबा जिले में एक ही घर में तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है I जिससे इलाके में दहशत का माहौल है I मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुकरीचोली का है जहाँ गुरुवार को पति-पत्नी और 2 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है I मिली जानकारी के अनुसार, शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं, मृतक जयराम धोबी ठेकेदारी का काम करता था, उसकी पत्नी का नाम सुजाता और छोटी बच्ची जयसीका है I घटनास्थल पर पहुँचकर पुलिस और फोरेंसिक टीम जाँच में जुटी है I.

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3260

    https://golden36garh.com/?p=3198

  • महक अग्रवाल ने 12 वीं में 97.40% के साथ प्रथम स्थान किया

    महक अग्रवाल ने 12 वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान किया

    छत्तीसगढ़ में 12 वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ऑफिसियल वेबसाइट results.cg.nic.in पर जारी कर दिया गया है I इस बार 80.74% विद्यार्थी पास हुए हैं I इसमें से लगभग 34% विद्यार्थी ही फर्स्ट डिवीज़न से पास हुए हैं I इस साल 12 वीं बोर्ड परीक्षा में सबसे अधिक 97.40% के साथ महासमुंद के महक अग्रवाल ने पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता का नाम गर्व से ऊँचा किया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3247

    https://golden36garh.com/?p=3254

  • छत्तीसगढ़ में 10 वीं और 12 वीं के बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज घोषित

    छत्तीसगढ़ में 10 वीं और 12 वीं के बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज घोषित

    विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है छत्तीसगढ़ में आज यानि दिन गुरुवार को 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम 12:30 बजे CGBSE की ऑफिसियल वेबसाइट  cgbse.nic.in, cg.results.nic.in या results.nic.in पर जारी कर दिया जायेगा I जिस पर छात्र रोल नंबर और सम्बन्धित डिटेल भरकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं I इसकी जानकारी मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने दी है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3204

    https://golden36garh.com/?p=3198

  • तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराया हुआ बड़ा हादसा

    तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराया हुआ बड़ा हादसा

    तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया हुआ बड़ा हादसा

    घटना बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र की है, जहाँ बीते मंगलवार की रात तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया और पलटी खाकर ट्रेलर की चपेट में आ गया I जिससे कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोगों की हालत काफी गंभीर है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3226

    https://golden36garh.com/?p=3204

    https://golden36garh.com/?p=3198

  • भालू ने किया पति-पत्नी पर हमला दोनों की हालत गंभीर

    भालू ने किया पति-पत्नी पर हमला दोनों की हालत गंभीर

    गर्मी का मौसम है और अभी ग्रामीण इलाकों में तेंदूपत्ता का काम चालू है ऐसे में ग्रामीण लोग अपने आजीविका के लिए तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए पास के जंगलों और पहाड़ों में जाते हैं I ऐसे में कभी-कभी तेंदूपत्ता तोड़ने वालों का सामना जंगली जानवरों से हो जाता है, जिससे कभी-कभी जंगली जानवर हमला भी कर देते हैं I ऐसी ही एक घटना खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम देवरी में तेंदूपत्ता तोड़ने गए पति-पत्नी पर भालू ने हमला कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये हैं I महिला के पैर में गंभीर चोट आई है, वहीं पति भी अपनी पत्नी को बचाने गया तो उस पर भी भालू ने हमला कर दिया I फ़िलहाल दोनों का इलाज जारी है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3209

    https://golden36garh.com/?p=3204