Category: Bilaspur ki khabar

Bilaspur ki khabar

  • राजधानी रायपुर में देर रात चला चेकिंग अभियान

    राजधानी रायपुर में देर रात चला चेकिंग अभियान

    राजधानी रायपुर में देर रात चला चेकिंग अभियान

    इन दिनों देर रात नशेड़ियों द्वारा नशे की हालत में बाइक और कार से शोर शराबा और हवाबाजी करते सड़कों पर नजर आ रहे हैं I जिन पर लगाम लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह और कार्यरत सभी थाना प्रभारी देर रात चेकिंग अभियान के लिए उतरे I बीते शनिवार की रात हर चौक-चौराहों पर अनेकों गाड़ियों की चेकिंग की गई I दोषी पाए जाने पर मोटी रकम वसूला गया और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को ड्रंक एंड ड्राइव मामले में गाड़ी जब्त कर उनके साथ कार्यवाही भी किया गया I

    स्टंट और शराब पीकर बाइक और कार लेकर देर रात सड़कों पर तेज रफ़्तार में फर्राटे भर रहे हैं I उन पर पुलिस विभाग ने अपना पंजा कसा है और वाहन जब्त कर अच्छा खासा जुर्माना भी लगाया है I पुलिस ने उनको सबक देने के लिए चेकिंग अभियान शुरू किया और अनगिनत वाहनों की चेकिंग किया गया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4499

    https://golden36garh.com/?p=4504

  • इंडिया पिछले वर्ल्डकप के हार का बदला लेने के लिए तैयार

    इंडिया पिछले वर्ल्डकप के हार का बदला लेने के लिए तैयार

    इन दिनों टी-20 वर्ल्ड कप 2024 सुर्खियों में है I सभी की निगाहें इसी में बनी हुई है कि इस बार टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी किस टीम को मिलेगा I आज ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक मैच में अफगानिस्तान ने शानदार जीत हासिल की है I टीम इण्डिया के लिए खास बात यह है कि वर्ल्ड कप 2023 के हार का बदला लेने का पूरा मौका है I बता दें, सुपर 8 में जिन आठ टीमों ने अपनी पोजीशन निश्चित की है I उनको दो ग्रुप में बाँटा गया है इसमें हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में जाने वाले हैं I ग्रुप-1 में भारत, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बांलादेश की टीमें शामिल हैं I

    ग्रुप-1 से टीम इण्डिया का सेमीफाइनल में जाना तय है क्योंकि टीम इंडिया 4 अंकों के साथ पहले पायदान पर है I अब आखिरी मैच इण्डिया का ऑस्ट्रेलिया से है इस मैच में ऑस्ट्रेलिया हारा तो सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगा I वहीं टीम इंडिया इस मैच में हारा तो भी सेमीफाइनल में पहुँचाना तय है I ऑस्ट्रेलिया लगातार बांग्लादेश और अफगानिस्तान से हार के बाद उसका सेमीफाइनल बाहर होना तय है I आखरी मुकाबला भारत से है अगर इसमें जीतती है तो सेमीफाइनल में पहुँचने की आस बन सकता है I वहीं भारत आस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्डकप 2023 का बदला ले सकता है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4494

    https://golden36garh.com/?p=4490

  • सानिया मिर्जा के शादी को लेकर सोशल मिडिया में उड़ा अफवाह

    सानिया मिर्जा के शादी को लेकर सोशल मिडिया में उड़ा अफवाह

    सानिया मिर्जा के शादी को लेकर सोशल मिडिया में उड़ा अफवाह

    टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के कुछ महीने पहले तलाक हो गया था I बता दें, सानिया मिर्जा का विवाह पाकिस्तानी क्रिकेटर शोयेब मलिक से हुआ था I तलाक के बाद शोएब मालिक ने एक्ट्रेस सन्ना जावेद से निकाह किया है I इस खबर से सानिया के फैन्स को काफी झटका लगा था I लेकिन सोशल मीडिया में यह भी चल रहा था कि सानिया जल्द ही भारतीय क्रिकेटर सानिया मिर्जा से शादी करने वाले हैं I वैसे जानकारी के लिए बता दें, कि मो. शमी का भी तलाक हो चूका है I यह खबर इतना चर्चाओं का विषय बना रहा I जिसके बाद सानिया के पिता ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि यह सब एक अफवाह है, बेबुनियाद है Iसानिया के पिता ने कहा कि सानिया ने आजतक शमी से बात तो दूर, मुलाक़ात तक नहीं की है I वहीं मो. शमी ने खुद एक इन्टरव्यू में बताया कि मैंने मेरे और सानिया को लेकर ये अफवाह सुनी है की हम दोनों शादी करने वाले हैं I हालांकि सानिया के पिता इमरान मिर्जा के बयान से ये स्पष्ट हो गया कि जो सोशल मीडिया पर बातें हो रही थी वह सब एक अफवाह था I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4483

    https://golden36garh.com/?p=4490

  • रिश्वत लेते समय पकड़े जाने पर पटवारी हुआ निलंबित

    रिश्वत लेते समय पकड़े जाने पर पटवारी हुआ निलंबित

    रिश्वत लेते समय पकड़े जाने पर पटवारी हुआ निलंबित

    आजकल प्रदेश में रिश्वतखोरों की तादात बढ़ती ही जा रही है I बीते दिनों कोरबा में दो सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेते समय पकड़ा गया था और उन्हें आयुक्त द्वारा निलम्बित कर दिया गया I ऐसा ही एक मामला रायगढ़ से आया है जहाँ महिला पटवारी का किसी ने रिश्वत लेते हुए वीडियो बना लिया और सोशल मिडिया में डाल दिया जो वायरल हो गया I जिस पर कलेक्टर ने एक्शन लेते हुए जाँच शुरू किया तो सब कुछ सही पाया गया जिसके आधार पर महिला पटवारी को नोटिस जारी कर आदेश भेजा गया और निलंबित कर दिया गया I

    यह पूरा मामला रायगढ़ जिले के कोतरलिया गाँव का है I जहाँ एक महिला पटवारी सुलोचना साव इस क्षेत्र का कार्यभार सौंपा गया है I पटवारी के पास एक किसान ऋणपुस्तिका सुधारने के लिए आता है जिस पर पटवारी किसान से पैसे मांगता है लेकिन पैसे देने के बाद भी महिला पटवारी कहती है की और पैसे लगेंगे Iवीडियो वायरल होने पर पटवारी सुलोचना साव को नोटिस भेजा गया और सम्बन्धित वीडियो क्लिप का जवाब माँगा गया तो पटवारी ने बताया कि वह कुछ साल पहले का वीडियो है जो लेबर पेमेंट करते समय उनके निजी काम का पेमेंट है I तत्पश्चात रिपोर्ट सामने आने पर पटवारी हल्का नंबर 37 ग्राम गोपालपुर की पदस्थ पटवारी सुलोचना साव को अवैध रूप से पैसे लिए जाने के सम्बन्ध में सिविल आचरण अधिनियम 1965 के तहत दोषी पाए जाने पर सेवा से निलंबित कर दिया गया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4473

    https://golden36garh.com/?p=4483

  • बरसात शुरू होते ही साँपों का खौफ जारी

    बरसात शुरू होते ही साँपों का खौफ जारी

    अभी बरसात शुरू होने ही वाला है ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए सांप की कई प्रजातियाँ बिल से बाहर गर्मी से राहत पाने के लिए आते हैं I ऐसे में मनुष्य के जानमाल का खतरा बना रहता है I पर अब इन सबसे आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है I ऐसे कई सर्प मित्र हैं जिनको काल करने पर तुरंत रेस्क्यू करने पहुँच जाते हैं और रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर छोड़ देते हैं I सर्पमित्रों द्वारा निःशुल्क सेवा देने के कारण लोगों का काफी मदद हो जाता है I

    रायपुर शहर के नोवा नेचर सोसाइटी के सचिव मोइज अहमद ने बताया की उनकी टीम द्वारा शुक्रवार को 20 साँपों का रेस्क्यू किया गया I इसके अलावा उन्होंने बताया कि जून माह में जब से बारिश ने अपनी हलचल दी है तब से हर रोज साँपों के रेस्क्यू के लिए 10 से 15 कॉल आ रहे हैं I

    नोवा नेचर सोसाइटी के सचिव मोइज अहमद ने बताया की उनकी टीम सर्प रेस्क्यू का काम 2008 से कर रहे हैं I उन्होंने बताया कि अक्सर शहर में दिखने वाले सांप इतने जहरीले नहीं होते जितने जहरीले ग्रामीण क्षेत्र या जंगलों में पाए जाने वाले सांप होते है I मोइज अहमद ने बताया कि जब भी सर्प दिखे तो उन्हें सम्पर्क कर सकते हैं I

    नोवा नेचर सोसायटी- रायपुर यूनिट (मोइज अहमद – 9303345640)

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4468

    https://golden36garh.com/?p=4473

  • बलौदाबाजार हिंसा काण्ड में अपराधी हुआ गिरफ्तार

    बलौदाबाजार हिंसा काण्ड में अपराधी हुआ गिरफ्तार

    बलौदाबाजार हिंसा काण्ड में अपराधी हुआ गिरफ्तार

    बलौदाबाजार कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने कलेक्टर-एसपी कार्यालय में सफ़ेद झंडा लगाने वाले आरोपी को धर दबोचा है I बता दें, आरोपी की पहचान सीसी टीवी फुटेज के आधार पर किया गया I आरोपी का नाम डिगेश्वर बांधे 21 साल है जो कोरदा थाना लवण का रहने वाला है I सीसी टीवी फुटेज के आधार पर ही आरोपियों को पहचान कर गिरफ्तार किया जा रहा है I अब तक कुल 138 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चूका है I इसी महीने 10 जून दिन सोमवार को बलौदाबाजार हिंसक कांड हुआ था जिसमें उपद्रवियों ने कलेक्टर-एसपी कार्यालय में आग लगा दी और आसपास खड़ी दो पहिये और चार पहिये वाहनों को तहस नहस कर दिया था I कलेक्टर-एसपी कार्यालय को जलाये जाने पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने सभी आरोपियों का डेटा माँगा I पुलिस सीसी टीवी कैमरे और और तकनीकी विशलेषण के आधार पर आरोपी की पतासाजी करने में लगातार जुटी हुई है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4464

    https://golden36garh.com/?p=4468

  • गांजा की तस्करी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

    गांजा की तस्करी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

    गरियाबंद जिले के अंतर्गत देवभोग थाना में एक मुखबिर ने सूचित कर बताया कि ग्राम टिकरापारा खुंटगाँव के पास स्कॉर्पियो में दो लोग बोरी में गांजा भरकर उड़ीसा से खुंटागाँव की ओर आ रहे हैं I मुखबिर के बताए अनुसार पुलिस रेड कार्रवाही करते खुंटागाँव के सेंदमुड़ा मार्ग पर उस गाड़ी का इन्तजार कर रहे थे I उसी दौरान सेंदमुड़ा मार्ग पर सिल्वर कलर की स्कॉर्पियो जिसका गाड़ी नंबर CG04JC7500 आता है तो पुलिस नाकाबंदी कर रोकती है तो अपराधी भागने का प्रयास करते हैं I लेकिन पुलिस घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लेती है I पुलिस ने पूछताछ किया तो ड्राईवर ने अपना नाम चन्दन पंडा (24) और गाड़ी में बैठा युवक का नाम अतुल कुमार पंडा (38) दोनों उड़ीसा के रहने वाला बताया I उनके पास से 69.440 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया जिसका कीमत करीब 6,94,000 लाख रूपये बताया जा रहा है I उन्हें एनडीपीसी अधिनियम के तहत अपराध पाए जाने पर उन्हें अदालत में पेश किया I बाकि आगे की कार्यवाही कोर्ट से फैसला आने के बाद किया जाता है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4451.

    https://golden36garh.com/?p=4456

  • यूनिसेफ व छत्तीसगढ़ एग्रीकॉन मनोबल की टीम ने बताया योग का महत्व

    यूनिसेफ व छत्तीसगढ़ एग्रीकॉन मनोबल की टीम ने बताया योग का महत्व

    यूनिसेफ व छत्तीसगढ़ एग्रीकॉन मनोबल की टीम ने बताया योग का महत्व

    कल अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यूनिसेफ व छत्तीसगढ़ एग्रीकॉन मनोबल की टीम ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हायर सेकण्ड्री स्कूल पिपरतराई में योग किये और उसके लाभ और महत्व के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा किये ।  

    इस दौरान हायर सेकण्ड्री स्कूल के प्राचार्य आभा जैन और समस्त टीम उपस्थित रहे । योग का आयोजन जिला सम्मानवायक योगेश पुरोहित व जिला सलाहकार रूमाना खाना की मार्गदर्शन में सीएसआर महाविद्यालय में चल रहे स्पेशल टीम के साथ मिलकर यूवोदय मनोबल के वालिंटियर्स ने सफलतापूर्वक किया | इस बीच कोटा ब्लाक के कोआर्डिनेटर एनी रोज टोडर समेत उनके स्वयंसेवक प्रियंका, प्रिंशु, बिंदू, मनीषा मौजूद रहे।

    योग से हमारा शरीर स्वस्थ और मन को शांति की अनुभूति होती है । निरंतर योग अभ्यास से किसी भी बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है । इसलिए सभी को योग करना बहुत जरुरी है ।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4451

    https://golden36garh.com/?p=4456

  • आरोपी के पास से 15 लीटर महुआ शराब बरामद

    आरोपी के पास से 15 लीटर महुआ शराब बरामद

    कोरबा जिले में अवैध रूप से हो रहे नशीले पदार्थों के हो रहे अवैध कारोबार को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा विशेष अभियान चलाकर अवैध कारोबार कर रहे लोगों को गिरफ्तार कर वसूली और कार्रवाही की जा रही है I बीते बुधवार को भी अवैध शराब, गांजा और नशीली पदार्ध का कारोबार कर रहे लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाही करने का निर्देश दिया गया Iजिसके तहत जिले के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत कार्रवाही की गयी I

    चैतमा चौकी प्रभारी चन्द्रपाल खांडे के निर्देशन में अवैध रूप से महुआ बनाने वाले के खिलाफ अभियान चलाया गया I चैतमा थाना चौकी में मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम सपलवा में संतोष कुमार उम्र 45 साल है वह महुआ शराब की बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है तभी मुखबिर द्वारा बताये जगह पर जाकर पुलिस ने रेड डाली तो संतोष कुमार के पास से 15 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ और आरोपी को पाली के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहाँ रिमांड पर कटघोरा जेल भेजा गया I इसमें चैतमा चौकी प्रभारी चंद्रपाल खांडे, रजत कुमार, हेमंत कुर्रे और मनोज मारकंडे का विशेष योगदान रहा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4447

    https://golden36garh.com/?p=4451

  • रील्स बनाने के चक्कर में मौत से हाथ धो बैठा युवक

    रील्स बनाने के चक्कर में मौत से हाथ धो बैठा युवक

    आजकल रील्स का ज़माना है और लोग व्यूज के चक्कर जान जोखिम में डालकर ऐसे-ऐसे हैरतअंगेज स्टंट करते हैं जिससे जान जाने का भी खतरा बना रहता है I पहाड़ों, पेड़ों, नदी, समन्दर, खाई, रेल की पटरियां, ऊँची इमारतों जैसे खतरनाक जगहों पर जाकर रील्स बनाते हैं I कभी-कभी वे अपने कारनामे में सफल हो जाते हैं तो कभी-कभी उनको भरी कीमत चुकानी पड़ जाती है I ऐसी एक घटना सामने आया है जिसको सुनकर आपके पैरों तले जमीन हिल जाएगा Iतेलंगाना के वारंगल में एक 23 साल के अजय नाम का युवक कंडाकतला में होटल में काम करता था और खली समय में रील्स बनाने का शौक था I

    मंगलवार को रात में काम करके लौटा और रील्स बनाने लगा Iरील्स बनाने के लिए उसने मोबाइल को फ्रिज से टिका दिया और बिम्ब से लटक गया और फिर फंदे में गला डालकर वीडियो बनाने लगा तभी उसका गला फंदा में कस गया जिससे उसकी दम घुटने से मृत्यु हो गयी I सुबह घरवाले देखते हैं तो पाते हैं कि अजय फांसी में लटका हुआ है और उसकी मृत्यु को चुकी है I पुलिस ने मोबाइल में जाँच किया तो पाया की उसे रील्स बनाने का शौक था और वही उसकी मौत का कारण बन गया I लेकिन घरवालों को आशंका है कि उसकी किसी ने हत्या की है I पुलिस हर पहलु से मामले की जाँच में जुटी हुई है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4447

    https://golden36garh.com/?p=4443