Category: Bilaspur ki khabar

Bilaspur ki khabar

  • उड़ीसा की महिला हुई ऑनलाइन ठगी का शिकार

    उड़ीसा की महिला हुई ऑनलाइन ठगी का शिकार

    राजधानी रायपुर में उड़ीसा के एक महिला को ठगी करने का मामला सामने आया है I महिला का नाम बबीता बिरुआ है जो उड़ीसा में मुर्गी फॉर्म चलाती है I बबीता इस फॉर्म में कई राज्यों से मुर्गी खरीदती और बेचती है I कुछ दिन पहले बबीता ने इंटरनेट के माध्यम से रायपुर की दौलत हैचरी के बारे में जानकारी प्राप्त की थी I बबीता ने बताया कि मुर्गी सप्लायर ने पहले एडवांस में पैसे जमा कराया और बोला कि एक महिने के बाद मुर्गियों की डिलीवरी होगी I बबीता ने 1 लाख 35 हजार रुपये एडवांस के रूप में भुगतान कर दिया I

    एक महीने के बाद जब बबीता के पास मुर्गी डिलीवर नहीं हुई तो बबीता ने दौलत हैचरी में संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्हें हर बार सप्लायर द्वारा बातों ही बातों में उलझा दिया जाता था I तब बबीता को अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुकी है I पैसे गवां देने के बाद बबीता बिरुआ ने इसकी शिकायत साइबर सेल में की । पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है । पुलिस ने कहा कि हम मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और अपनी तरफ से आरोपी को पकड़ने की हर संभव प्रयास कर रहे हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4824

    https://golden36garh.com/?p=4829

  • बरसात शुरू होते ही डायरिया से ग्रसित हो रहे मरीज  

    बरसात शुरू होते ही डायरिया से ग्रसित हो रहे मरीज  

    बरसात शुरू हो गया है और ऐसे में संक्रमित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है बरसात के मौसम में सबसे बड़ी चिंता डायरिया जैसे खतरनाक बिमारी का रहता है I बरसात शुरू होते ही अस्पतालों में उल्टी-दस्त के रोगी पहुँचने लगे हैं I बिलासपुर के सिम्स और जिला अस्पताल में एक सप्ताह के भीतर उल्टी और दस्त के मरीज हर रोज पहुँच रहे हैं I लेकिन गौर करने वाली बात तो यह है कि सभी मरीज शहर के अलग-अलग स्लम एरिया से आ रहे हैं I इन सब बातों से एक बात तो साफ है इन स्लम एरिया में अगर ध्यान नहीं दिया गया तो पूरे शहर में डायरिया फैलते देर नहीं लगेगी I बिलासपुर शहर में 27 स्लम एरिया हैं जो हर वर्ष बरसात शुरू होते ही डायरिया जैसे बीमारी के लिए संवेदनशील हो जाते हैं I

    अस्पतालों से आए रिपोर्ट के मुताबिक शहर के तिफरा, तालापारा, तारबाहर, अटल आवास, रेल्वे परिक्षेत्र और सिरगिट्टी और शहर के आसपास के गांवों से उल्टी-दस्त के मरीज रोजाना अस्पताल पहुँच रहे हैं I डॉक्टरों के अनुसार दूषित भोजन और दूषित पानी पीने से ज्यादातर लोग डायरिया से संक्रमित हो रहे हैं I ऐसे क्षेत्रों को ध्यान देना जरुरी हो गया है I समय रहते ही दूषित भोजन और दूषित पानी जैसे खाद्य पदार्थों और पेयजल को बंद करके डायरिया जैसे महामारी से बचा जा सकता है I

    सिम्स के डॉक्टर पंकज टेम्भूर्णिकर ने बताया कि डायरिया होने से शरीर में सोडियम और पोटेशियम की कमी हो रहा है I इस पर डॉक्टर ने सलाह दिया कि मरीज पानी में नीम्बू , शक्कर और नमक का घोल तैयार कर चम्मच से थोड़ी-थोड़ी देर में पीते रहें I

    डायरिया होने पर इन बातों का रखें ध्यान-

    साबुन से हाथ अच्छी तरह धोएं I

    पानी को हमेशा उबालकर या गुनगुना पानी पियें I

    खाली पेट धूप में घर से बाहर न निकलें I

    डायरिया होने पर इन चीजों का करें परहेज –

    बासी भोजन या ठंडा भोजन को खाने से परहेज करें I

    खुले में रखा पानी पीने से बचना चाहिए I

    बच्चों को बोतल में रखा दूध न पिलायें और पिलायें तो हल्का गर्म कर पिलाएं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4824

    https://golden36garh.com/?p=4820

  • राम मंदिर की झांकियां जल्द दिखेंगे अमेरिका में  

    राम मंदिर की झांकियां जल्द दिखेंगे अमेरिका में  

    राम मंदिर की झांकियां जल्द दिखेंगे अमेरिका में  

    इन दिनों राम मंदिर के चर्चे भारत देश में तो है ही अब विदेशों में भी राम मंदिर अपनी छाप छोड़ रही है I बता दें, राम मंदिर की झलक जल्द ही आपको अमेरिका जैसे विकसित देश में देखने को मिलने वाला है I इसके लिए आपको अगस्त तक का इन्तजार करना होगा I क्योंकि न्यूयार्क में “भारत दिवस” के मौके पर 18 अगस्त को होने वाले परेड में राम मंदिर की झांकियां प्रस्तुत किया जाएगा I इस मौके पर अमेरिका और उसके आसपास के क्षेत्रों में रह रहे हजारों अमेरिकी भारतीय शामिल होंगे I विश्व हिन्दू परिषद अमेरिका के महासचिव अमिताभ मित्तल ने बताया कि झाँकी में मंदिर की ऊँचाई 8 फीट और 9 फीट चौड़ाई और 18 फीट लम्बा होगा I यह पहली बार होगा जब राम मंदिर की झांकियां अमेरिका में प्रदर्शित किया जाएगा I न्यूयार्क में हर साल “भारत दिवस” के मौके पर 1 लाख 50 हजार से ज्यादा लोग इस मंजर को देखने आते हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4817

    https://golden36garh.com/?p=4820

  •  कंगना रनौत को थप्पड़ जड़ने वाली कुलविंदर कौर का हुआ तबादला

     कंगना रनौत को थप्पड़ जड़ने वाली कुलविंदर कौर का हुआ तबादला

    बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ जड़ने वाला वीडियो काफी वायरल रहा I बता दें, अभी हाल ही बनी हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत को सीआईएसएफ कुलविंदर कौर ने किसान आंदोलन के बयान से आहत होकर चण्डीगढ़ एयरपोर्ट पर चांटा जड़ दिया था I अब सीआईएसएफ कुलविंदर कौर का तबादला चंडीगढ़ से बैंगलोर हो गया है I हालांकि अभी कौर ने साफ कह दिया है मैं अभी सस्पेंड ही हूँ और मेरे खिलाफ विभागीय जाँच जारी है I इस विवाद में सीआईएसएफ कुलविंदर कौर का किसानों ने समर्थन किया था I इसके आलावा पूरे परिवार और गाँववालों ने भी कुलविंदर कौर की तरफदारी की थी I गाँववालों ने कुलविंदर कौर के सस्पेंड को लेकर विरोध भी किया था I कुलविंदर कौर ने ट्रिब्यून में बताया कि उनसे थोड़ी भूलचुक हुई है इस पर कुलविंदर कौर ने कंगना से माफ़ी भी मागी थी I इस कंगना ने कुलविंदर कौर से उनके फैमली बैकग्राउंड के बारे में पूछा था I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4812

    https://golden36garh.com/?p=4817

  • गोबर गैस के टंकी में मिला नाबालिग युवती का शव

    गोबर गैस के टंकी में मिला नाबालिग युवती का शव

     जांजगीर-चांपा में गोबर गैस के टंकी में एक नाबालिग युवती का शव मिलने से हडकम्प मच गया है I घटना अकलतरा थाना अंतर्गत बरगवां का है I जहाँ अंजनी यादव (17) का शव घर के पीछे गोबर गैस के टंकी में मिला है I बताया जा रहा है कि अंजनी यादव दोपहर से दिखाई नहीं दे रही थी, घर में परिजन ढूंढते-ढूंढते परेशान हो गये थे I एक व्यक्ति ने घर के पीछे गोबर गैस टंकी के पास चप्पल देखा तो उसे कुछ अनहोनी की आशंका हुआ तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी I पुलिस मौके पर पहुँचकर देखा तो पाया कि युवती गोबर गैस की टंकी में मृत पड़ी हुई थी I तत्पश्चात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है I वहीं पुलिस मामले को हादसे, हत्या या आत्म्हत्या सभी पहलुओं के आधार पर जाँच में जुटी हुई है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4806

    https://golden36garh.com/?p=4812

  • नये कानून में राष्ट्रभाषा हिंदी को मिली जगह

    नये कानून में राष्ट्रभाषा हिंदी को मिली जगह

    नये कानून में उर्दू की जगह राष्ट्रभाषा हिंदी का किया गया समावेश

    लम्बे समय के बाद कानून को बदला गया है भारतीय न्याय संहिता भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य संहिता में लोगों की आवश्यकता को देखते हुए राष्ट्रभाषा हिंदी का समावेश किया गया  है I पुराने कानून में उर्दू के शब्दों का प्रयोग ज्यादा किया था जिससे लोगों को समझने में काफी दिक्कत होता था I इसलिए नए कानून में राष्ट्रभाषा हिन्दी  का समावेश ज्यादा किया गया है ताकि सभी को आसानी से समझ में आ जाए I सोमवार से नई कानून लागू हो गया है I इस नये कानून से लोगों को बड़ी आशा है I साथ ही नई कानून के लागू होने से लोगों को जानने की बड़ी जिज्ञासा है I 

    कई सालों से चली आ रही कानून और उसकी रटी-रटाई धाराओं को बदल दिया गया है I इस नये कानून में दो बातें हैं जो हर किसी को अच्छी लगने वाली है, वो ये है की इसमें उर्दू के शब्दों को हटाकर राष्ट्रभाषा हिंदी के शब्दों को जगह दिया गया है I दूसरी इस आधुनिक युग में पूरी संहिता आप मोबाइल में देख और पढ़ सकते हैं I हालाँकि अभी नई धाराओं को समझने और याद रखने में थोड़ी दिक्कत तो होगी ही लेकिन धारा से सम्बन्धित अपराध और धारा के बारे में आसानी से आसानी से समझा जा सकता है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4799

    https://golden36garh.com/?p=4806

  • पाँच शक्तिपीठों की परियोजना के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने दी मंजूरी

    पाँच शक्तिपीठों की परियोजना के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने दी मंजूरी

    केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटन स्थल को विकसित करने लिए दी हरी झंडी

    केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में एक बड़ी सौगात दी है I केंद्र सरकार इन दिनों चार धाम के तर्ज पर छत्तीसगढ़ में पाँच शक्तिपीठों रतनपुर में महामाया, डोंगरगढ़ में बम्लेशवरी, चंद्रपुर में चन्द्रहासनी, दंतेवाड़ा में दन्तेश्वरी और सूरजपुर में माँ कुदरगढ़ी मंदिर को विकसित करके एक-दुसरे से जोड़ा जाएगा I राज्य सरकार ने यह प्रस्ताव रखा था जिसे केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है I बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में शक्तिपीठ परियोजना की घोषणा की थी। सरकार गठन के बाद बजट में शक्तिपीठ परियोजना के लिए पांच करोड़ की मंजूरी मिली है I

    केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में समिल्लित होने वाले 1,000 किमी लंबी शक्तिपीठ परियोजना का पूरा प्रस्ताव, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट, कार्यों की वर्तमान स्थिति और प्रगति रिपोर्ट मांगी है। डोंगरगढ़ स्थित बमलेश्वरी माता मंदिर को पहले ही 48.44 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं । सूरजपुर स्थित कुदरगढ़ मंदिर और जशपुर, कुनकुरी, मैनपाट, कमलेशपुर, महेशपुर, कुरदार, सरोधादादर, गंगरेल, कोंडागांव, नथियानवागांव, जगदलपुर चित्रकोट, तीरथगढ़ के विकास के लिए 96.10 करोड़ रुपये स्वीकृति मिला है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4795

    https://golden36garh.com/?p=4799

  • बरसात शुरू होते ही सरिया हुआ 1000 रूपये प्रति टन सस्ता

    बरसात शुरू होते ही सरिया हुआ 1000 रूपये प्रति टन सस्ता

    बरसात शुरू होते ही सरिया हुआ 1000 रूपये प्रति टन सस्ता

    बरसात शुरू होते ही सरिया के रेट में भारी गिरवाट देखने को मिला है I ऐसे में कोई घर बनाने की सोच रहा है तो उनके लिए ये सुनहरा मौका है I इससे जुड़े कारोबारियों का कहना है कि अभी लोहे की कीमतों में अभी और गिरावट आने वाली है I अभी बाज़ार में इसकी मांग नहीं के बराबर है साथ ही कच्चे लोहे की कीमतों में भी इन दिनों काफी गिरावट देखने को मिला है I इन दिनों मार्केट में सरिया की कीमत 1000 रूपये प्रति टन कम हो गया है I फैक्ट्रियों में सरिया 55,000 हजार प्रति टन और रिटेल में 58500 रु. प्रति टन मिल रहा है I इन दिनों सीमेंट की कीमतों में गिरावट देखने को मिला है I अभी सीमेंट 285 से 300 रूपये प्रति बैग्स मिल रहा है I एक ओर जहाँ लोहे और सीमेंट में गिरावट देखने को मिल रहा है वहीं ईंट और रेट के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिला है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4781

    https://golden36garh.com/?p=4795

  • रायपुर में तीन किलो बांग्लादेशी अफीम किया गया जब्त

    रायपुर में तीन किलो बांग्लादेशी अफीम किया गया जब्त

    रायपुर में बांग्लादेश से लाये गये अफीम को पुलिस ने जब्त कर लिया है I बताया जा रहा है कि इस अफीम को शहर के बड़े-बड़े होटलों और क्लबों में सुन्दर सिंह नाम के तश्कर द्वारा सप्लाई किया जाता था I यह भी बताया जा रहा कि सुन्दर सिंह का पूरे प्रदेश भर में इस फील्ड का नेटवर्क है I आरोपी पश्चिम बंगाल से होते हुए बांग्लादेश से अफीम मंगाता था I आरोपी के पास से 3 किलो 200 ग्राम अफीम और 3 लाख तेईस हजार नकद पैसे बरामद किया गया I

    बताया जा रहा है कि आरोपी 20 से 25 किलो अफीम ट्रक और बस के माध्यम से मंगवाया था I लेकिन बाकि अफीम को आरोपी पहले ही छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर सप्लाई कर चूका है I पुलिस ने बताया कि सुन्दर सिंह ने अपने गैंग के सबसे बड़े तश्कर का नाम पुलिस को बताया है अब पुलिस उस मुख्य आरोपी को धर दबोचने की तैयारी में लगा हुआ है I

    तेलीबांधा थाना के पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला था कि श्याम नगर में एक युवक अपने पास अफीम रखा हुआ है जिसे वो बेचने के लिए कस्टमर की तलाश में है I पुलिस टीम ने अपनी योजना बनाई और ग्राहक बनकर उस तश्कर के पास पहुंच गये I इधर पुलिस घेराबंदी करके आरोपी को धर दबोचा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4781

    https://golden36garh.com/?p=4777

  • सराफा कारोबारी का सोने से भरा बैग लेकर चोर हुए फरार

    सराफा कारोबारी का सोने से भरा बैग लेकर चोर हुए फरार

    सराफा कारोबारी का सोने से भरा बैग लेकर चोर हुए फरार

    रायगढ़ शहर के चक्रधर नगर चौक के पास ओम ज्वेलर्स में चोरी की घटना घटित हुई I सराफा कारोबारी के दुकान में काम करने वाली महिला द्वारा रोजाना दुकान को बंद किया जाता था I दुकान में रखे सोने-चाँदी के आभूषणों को दुकान बंद करने के पश्चात् दुकान संचालक अपने घर में ले जाकर सुरक्षित रख देता था I दुकान संचालक का घर सरला विला में दुकान से करीब 40 से 50 कदम की दूरी पर ही था I यह घटना कल मंगलवार की है I

    बताया जा रहा है कि दुकान संचालक दुकान बंद करने के बाद हमेशा की तरह अपने दुकान में रखे आभूषणों को दो बैग में भरकर अपने कर्मचारियों द्वारा भिजवाता था I मंगलवार की शाम को जब कर्मचारी सोने और चाँदी से भरा बैग लेकर दुकान संचालक के घर जा रहे थे तभी पल्सर बाइक में सवार दो लोग बैग छीनकर फरार हो गये I

    हालांकि चोरी की घटना सीसी टीवी में कैद हो गया I तत्काल चोरी की घटना की सूचना ज्वेलर्स दुकान संचालक ने चक्रधर नगर थाने में दिया तो पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल और सायबर टीम घटनास्थल पर पहुँचे I पुलिस वारदात का मुआयना करने के बाद शहर के चारों ओर नाकाबंदी कर धरपकड़ के लिए सर्च अभियान तेज कर दिया I लेकिन 12 घंटे के बाद भी चोरों का कोई अता पता नहीं चला I बताया जा रहा है कि इस इलाके में इससे पहले भी इस तरह के घटनाएँ पहले भी घटित हो चुकी हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4785

    https://golden36garh.com/?p=4781