Category: Bilaspur ki khabar

Bilaspur ki khabar

  • करैत साँप के काटने से दो सगी बहनों की हुई मृत्यु

    करैत साँप के काटने से दो सगी बहनों की हुई मृत्यु

    जांजगीर-चांपा के डूमरपाली में करैत साँप के काट देने से एक परिवार के दो बहनों की गई है I बताया जा रहा है कि पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी दीप्ति जांगड़े (19) और उसकी छोटी बहन अनन्या जांगड़े (16) मंगलवार की रात 8 बजे खाना खाने के बाद कमरे में जमीन पर बिस्तर बिछाकर सो गई। दोनों बहनों को जब उल्टी होने लगी तो उन्होंने अपने माता-पिता को आवाज देकर उठाया और बताया कि उनको उल्टी हो रही है I जब लाइट जलाकर देखा गया तो पता चला कि दोनों बहनों को साँप काट दिया है I माता-पिता तत्काल दोनों बेटियों को लेकर पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया I इलाज के दौरान छोटी बहन की पूरे शरीर में जहर फैल जाने से मृत्यु हो जाती है I बड़ी बहन की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल में रेफर करने की सलाह दिया I लेकिन रास्ते में ही बड़ी बहन ने दम तोड़ दिया I तत्पश्चात पुलिस ने दोनों बहनों के शव का पोस्टमार्टम कर घरवालों को सौंप दिया I दोनों बेटियों में मृत्यु से परिवार में मातम छाया हुआ है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5381

    https://golden36garh.com/?p=5375

  • लाखों की लागत में बना चेकडैम दो सप्ताह में ही हुआ ध्वस्त

    लाखों की लागत में बना चेकडैम दो सप्ताह में ही हुआ ध्वस्त

    गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के चलनापदर के डाकरेल नाला में 14.50 लाख की लागत में चेकडैम बनाया गया था लेकिन घटिया क्वालिटी का निर्माण होने के कारण पहली बरसात भी नहीं झेल नहीं पाया और महज दो सप्ताह में ही डैम टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया I डैम के इस तरह से क्षतिग्रस्त होने के बाद डैम की गुणवता के साथ-साथ रिश्वतखोरी पर भी सवाल उठाये जा रहे हैं I मामले का खुलासा हुआ तो जिला सीईओ रीता यादव ने मैनपुर जनपद में जांच के आदेश दिए I

    आरईएस एसडीओ उत्तम चौधरी के नेतृत्व में क्षतिग्रस्त चेकडैम का निरीक्षण भी किया गया I निरीक्षण में पाया गया जहाँ 4 मीटर प्लिंथ होना चाहिए था वहाँ केवल डेढ़ मीटर ही रखा गया था I वहीं निर्माण में सस्ते मटेरियल का इस्तेमाल किया गया था I मनरेगा के तहत बने इस चेकडैम में ख़राब गुणवता के निर्माण की वजह से डैम क्षतिग्रस्त गया I मामले में यह भी खुलासा हो रहा है कि ठेकेदारों और अफसरों की मिलीभगत से चेकडैम का घटिया निर्माण हुआ और पैसों का गबन किया गया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5366

    https://golden36garh.com/?p=5369

  • स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    नगर निगम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को “अमृत मित्र” की उपाधि दी

    उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के निर्देशन में रायपुर नगर निगम छत्तीसगढ़ का ऐसा पहला नगर निगम है, जिसने अमृत शहरों में स्व-सहायता समूहों को शुद्ध पेयजल प्रबंधन, जल संधारण, संरक्षण व जल उपयोगिता के संबंध में हर घर को जागरूक करने स्व-सहायता समूह के सदस्यों को फील्ड पर बड़ी जिम्मेदारी दी हैं I इन समूह सदस्यों को मानदेय देकर समूह को आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में भी कदम बढ़ाने वाला रायपुर नगर निगम पहला निकाय है I आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन में रायपुर नगर निगम ने संबद्ध स्व-सहायता समूहों को “अमृत मित्र” के तौर पर नई पहचान दी है I

    नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा ने बताया कि रायपुर के शहरी इलाके में मिशन अमृत के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्धता की दिशा में नगर निगम कार्य कर रहा है I प्रत्येक घर में जल संरक्षण व संवर्धन की दिशा में शासकीय प्रयासों में अपना साथ दें, इसके लिए जन जागरूकता की जिम्मेदारी नगर निगम से जुड़े स्व-सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया है I इसके आलावा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उद्यानों के रखरखाव में भी अपनी भूमिका निभाएंगे I इन सब कामों के लिए उनको निर्धारित मूल्य भी अदा किया जाएगा I

    नगर निगम आयुक्त ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूह पानी टंकी परिसर की सफाई, अंतिम उपभोग हितग्राही के घर पर फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से वॉटर क्वालिटी टेस्ट , उद्यान सौंदर्यीकरण, वृक्षारोपण, वॉल पेंटिंग, ग्राफिटी पेटिंग में लोक कलाकारों की मदद लेकर जल सुरक्षा अभियान को आगे बढ़ाएंगी I इसके लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रतिमाह राज्य शासन द्वारा निर्धारित 7200/- रुपए वेतन के रूप में दिया जाएगा I  

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5361

    https://golden36garh.com/?p=5366

  • सोलर लाइट खरीदी में हुए गड़बड़ी को सदन की समिति करेगी जांच

    सोलर लाइट खरीदी में हुए गड़बड़ी को सदन की समिति करेगी जांच

    सोलर लाइट खरीदी में हुए गड़बड़ी को सदन की समिति करेगी जांच

    छत्तीसगढ़ में आदर्श ग्राम योजना के तहत खरीदे जा रहे सोलर लाइट में गड़बड़ी का मामला पाए जाने पर विधानसभा की जांच समिति इस मामले की जाँच करेगी I बीजेपी विधायक लता उसेंडी के सवाल के जवाब में रामविचार नेताम ने 2021-24 के बीच की खरीदी को जांच करने की घोषणा कर दिया I लता उसेंडी कोंडागाँव जिले की विधायक हैं उन्होंने इस मामले पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सोलर लाइट की खरीदी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाया गया I अधिकारियों द्वारा मंत्री को सदन में गलत जानकारी दिया गया I जानकारी में बताया गया की तीन अधिकारियों के खिलाफ शिकायत मिला है I यह गलती पिछली सरकार के कार्यकाल में हुआ है और इस गड़बड़ी को सक्षम अधिकारियों द्वारा किया गया है I

    रामविचार नेताम ने सदन में घोषणा करते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में सदन की समिति से जांच कराई जायेगी I इस गड़बड़ी में पूरे प्रदेश के मामले शामिल किये जायेंगे I रामविचार नेताम के बयान पर भाजपा विधायक अजय चन्द्राकर ने कहा सरकार ने जवाब दिया है कि वह राज्य स्तरीय समिति जाँच कर रही है I पर क्या सदन की समिति को राज्य स्तरीय समिति की जाँच बिन्दुओं पर सम्मिलित किया जाएगा I इस पर नेताम ने कहा सदन की समिति जिन-जिन विषयों को इस जाँच में शामिल करेगा केवल उन्हीं पर जांच किया जाएगा I

    इन्हें भी पढ़िए :-

    https://golden36garh.com/?p=5355

    https://golden36garh.com/?p=5361

  • बिलासपुर SECR के निर्माण कार्यों के लिए 6922 करोड़ का बजट हुआ पारित

    बिलासपुर SECR के निर्माण कार्यों के लिए 6922 करोड़ का बजट हुआ पारित

    23 जुलाई को संसद में 2024-25 का केन्द्रीय बजट पेश किया गया I केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसके संदर्भ में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये प्रेसवार्ता कर रेलवे की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और नई योजनाओं के लिए बजट प्रावधान के बारे में जानकारी दी I केन्द्रीय रेल मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बिलासपुर SECR को 311 करोड़ रूपये का बजट मिलता था I वहीं बीजेपी सरकार के समय यह बजट उससे कई गुना बढ़ाकर 6922 करोड़ हो गया है I इस राशि को 37000 अलग-अलग प्रोजेक्ट पर खर्च किया जाना है I

    केंद्रीय रेलवे मंत्री ने प्रेसवार्ता में बताया कि 2009 से 2014 के बीच में छत्तीसगढ़ में प्रतिवर्ष 6 किमी. ही रेल लाइन का विस्तार हुआ था जबकि 2014 से 2024 के बीच प्रति वर्ष 100 किमी. रेल लाइन का निर्माण हुआ I अश्विनी वैष्णव ने वार्ता में बताया कि छत्तीसगढ़ में 37018 करोड़ की लागत से 2731 किमी. के 25 नई रेल लाइन की परियोजनाओं पर काम चल रहा है I इसमें से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत  राज्य के 32 स्टेशनों का विकास किया जा रहा है, जिसमें अकलतरा, अंबिकापुर, बैकुंठपुर रोड, बालोद, बाराद्वार, बिल्हा, भानुप्रतापपुर, भाटापारा, भिलाई, भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, बिलासपुर, चांपा, दल्लीराजहरा, डोंगरगढ़, दुर्ग, हथबंध, जगदलपुर, जांजगीर नैला, कोरबा, महासमुंद, मंदिर हसौद, मरौदा, निपनिया, पेंड्रा रोड, रायगढ़, रायपुर जंक्शन, राज नांदगांव, सरोना, तिल्दा-नेवरा, उरकुरा और उसलापुर स्टेशन को शामिल किया गया है I

    केन्द्रीय रेल मंत्री ने कहा कि 2014 से अब तक प्रदेश में 141 रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का निर्माण किया गया है I अब दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का 460 किमी. का सेक्शन ऑटोमेटिक सिग्नल से लेस है I बजट जारी होने के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेल खंडों में ऑटोमेटिक सिग्नल के कार्यों में तेजी लाया जाएगा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5355

    https://golden36garh.com/?p=5350

  • बिल का भुगतान नहीं होने पर बिजली उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

    बिल का भुगतान नहीं होने पर बिजली उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

    राजधानी रायपुर में विद्युत् उपभोक्ताओं के लिए एक नई मुसीबत आ पड़ी है I दरअसल, जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल 5000 रु. से ऊपर है उनका बिजली बिल जमा नहीं हो रहा है I ना तो कैश जमा कर पा रहे हैं और ना ही ऑनलाइन I बिजली बिल जमा नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी निराश होकर घर वापस लौटना पड़ रहा है I उपभोक्ताओं के साथ ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि सही जानकारी नहीं दिया जा रहा है उन्हें ये नहीं बताया जा रहा है कि बिल का भुगतान कैसे करना है ? रायपुर के बिजली ऑफिस के बाहर एक तख्ती लगा दिया गया है जिसमें लिखा है कि पाँच हजार से ऊपर राशि स्वीकार नहीं किया जाएगा I  सही जानकारी नहीं मिलने से बिजली उपभोक्ता इधर-उधर परेशान हो रहे हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5346

    https://golden36garh.com/?p=5350

  • हाईकोर्ट ने शराब दुकानों के लिए बढ़ाये दायरे

    CHIEF JUSTIC- RAMESH SINHA

    हाईकोर्ट ने शराब दुकानों को स्कूल, कॉलेज और धार्मिक स्थलों से दूर खोलने के आदेश दिये

    मंगलवार को छत्तीसगढ़ शासन ने हाईकोर्ट को बताया कि स्कूल-कॉलेज, धार्मिक स्थलों से अब 100 मीटर दूर शराब दुकानें रहेंगी I इससे पहले 50 मीटर के दायरे तक छूट दिया गया था I लेकिन अब इस नियम को बदल दिया गया है I इसके बाद भी यदि कोई नियम का उलंघन करते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा I वहीं हाईवे में शराब और चखना दुकानों के लिए दायरे को बढ़ाकर 500 मीटर कर दिया गया है I इस समय बिलासपुर में कुल 65 से ज्यादा देसी और विदेशी शराब दुकानें संचालित किया जा रहा है I कुछ शराब दुकानें रिहायशी इलाकों पर था जिनको हटाने के लिए काफी विरोध चल रहा है I इसके लिए कलेक्टर तक को आवेदन भेजा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाया I इन शराब दुकानों के कारण स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थलों और अस्पतालों खासकर स्कूली बच्चों और महिलाओं को इससे दिक्कत होता था क्योंकि नशे से धुत शराबियों का हर जगह जमावड़ा लगा रहता था I जिससे डर और खतरा बना रहता था I इसी के सम्बन्ध में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने मामले को जनहित याचिका के रूप में स्वीकार किया और इस मामले में छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को जवाब देने को कहा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5340

    https://golden36garh.com/?p=5346

  • बस अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटी बाल-बाल बचे यात्री

    बस अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटी बाल-बाल बचे यात्री

    दोपहर के समय दुबे ट्रेवल्स की बस बिलासपुर से पेंड्रा जा रहा था I तभी टेंगनमाड़ा के पास ड्राईवर द्वारा ब्रेक लगाने पर बस अनियंत्रित होकर रोड़ के किनारे खेत में जाकर पलट गया I बस में कुल 17 यात्री सवार थे I इस हादसे में यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है I सड़क के किनारे काम कर रहे लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया I बताया जा रहा है कि बस की रफ़्तार तेज थी जिसको कम करने के लिए चालक ने ब्रेक लगाया लेकिन बारिश होने के कारण ब्रेक नहीं लगने से बस खेत में जा पलटी I घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और बचाव कार्य में जुट गई I बाद में सभी यात्रियों को पेंड्रा के लिए रवाना कर दिया गया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5335

    https://golden36garh.com/?p=5340

  • कबाड़ी से पुलिस ने बदसलूकी करते हुए किया अवैध रूप से वसूली

    कबाड़ी से पुलिस ने बदसलूकी करते हुए किया अवैध रूप से वसूली

    पुलिस का काम अपराध को रोकने का होता है लेकिन यहाँ तो उल्टी गंगा बह रहा है I सामने आये मामले में स्क्रैब का काम करने वाले मोहम्मद अब्दुल ने तरबाहर थाने में पदस्थ एस आई और सिपाही की शिकायत एसपी से की है, जिसमे कबाड़ी का आरोप है की पैसे नहीं देने पर थाने में रखे रेलवे के लोहे को उसकी गाड़ी में रख कर उसे फंसाया गया है। मोहम्मद फिरोज मसानगंज में ताज ट्रेडर्स के नाम से कबाड़ का दुकान संचालित करता है और इस दौरान उसकी गाड़ी में टूटे-फूटे एल्युमिनियम के स्क्रैप ए. के. स्क्रैब ट्रेडर्स के पास भेजा था I

    इसी दौरान रेलवे के पास तारबाहर थाना के सिपाही मुरली भार्गव ने गाड़ी को रोका और उसे तारबाहर थाना ले आया, इस दौरान मौके पर मौजूद एसआई श्रवण कुमार टंडन ने कबाड़ी से स्क्रैब का बिल मांगा, जिस पर कबाड़ी ने स्क्रैब का बिल लाकर थाना प्रभारी को दिखाया I थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने एसआई टंडन से मिलने को कहा एसआई ने कबाड़ी को कबाड़ का बिल आरक्षक मुरली भार्गव को ट्रांसफर करने और 2 लाख रुपए देकर गाड़ी ले जाने को कहा I इस पर कबाड़ी ने कहा कि वह इतना पैसा कहाँ से लाएगा कहकर बोलकर पैसा देने से मना कर दिया I

    पुलिस ने लगाया कबाड़ी पर गंभीर आरोप

    बाद में कबाड़ी के सहयोगी ने तारबाहर चौक के पास आरक्षक मुरली भार्गव को 40 हजार दिए I उसके बाद भी पुलिस उस कबाड़ी को तंग किया जा रहा था I पैसे नहीं देने पर थाने के अन्दर ही ट्रेन की पटरी का लोहा कबाड़ी के गाड़ी में डाल दिया गया और जबरन गाड़ी को एफसीआई चौक के पास भेज दिया गया है, इस दौरान आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी का तिरपाल हटाकर देखा तो उसमें सरकारी लोहा होने के बाद गाड़ी पर कार्रवाई करते हुए कबाड़ी मोहम्मद फिरोज को जेल भेज दिया गया I इस पर कबाड़ी मोहम्मद फिरोज ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जाँच करते हुए कार्रवाई की मांग की है I

    इन्हें भी पढ़ें :-

    https://golden36garh.com/?p=5327

    https://golden36garh.com/?p=5335

  • छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

    छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

    मौसम विभाग के मुताबिक आज छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में तेज मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं I विभाग ने राज्य के कई इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई है साथ ही इससे सचेत रहने की भी सलाह दी है I विभाग ने बताया कि अभी मानसून 15 दिनों से सक्रीय है I लगभग हर इलाके में अच्छी बारिश हो रहा है I बीते मंगलवार को राज्य के 15 अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश दर्ज किया गया है I सबसे ज्यादा बालोद में 16 सेमी. बारिश रिकॉर्ड किया गया I वहीं बालोद में अब तक 595.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है I जबकि इस समय का औसत 421.6 मिलीमीटर है I

    SHIVNATH RIVER, DURG

    बालोद में लगातार बारिश के कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं I नदी नाले उफान पर हैं I दर्जनभर स्कूलों में पानी भर गया है I कई जगह बस स्टैंड स्वीमिंग पूल बन गए हैं I निचली बस्तियों में पानी भर गया है I तीन दिन की बारिश में 2 लोगों की मौत भी हो गई I दुर्ग जिले में इन दिनों बारिश से शिवनाथ नदी उफान पर है I नदी के किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है I बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन अपनी नजर बनायी हुई है I वहीं तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 35.3°C मुंगेली में दर्ज किया गया I सबसे कम तापमान 20.3°C  नारायणपुर में रिकॉर्ड किया गया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5327

    https://golden36garh.com/?p=5331