Category: Politics

all politics news

  • रायपुर दक्षिण चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस का तगड़ा प्रचार

    रायपुर दक्षिण चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस का तगड़ा प्रचार

    BRIJMOHAN AGRAWAL

    रायपुर दक्षिण चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस का तगड़ा प्रचार, दोनों के बीच में काँटे की टक्कर

    रायपुर में दक्षिण विधानसभा चुनाव 13 नवंबर 2024 से होने जा रहा है और इसका चुनावी परिणाम 23 नवम्बर 2024 आएगा I इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है I दोनों पार्टियाँ इन दिनों जोरों-शोरों से प्रचार में जुटे हुए हैं और आम जनता से अपनी-अपनी पार्टी को सपोर्ट करनी की अपील कर रहे हैं I

    SUNIL SONI

    जानकारी के मुताबिक़, कांग्रेस ने दक्षिण रायपुर क्षेत्र में जीत हासिल करने के लिए आम जनता के घरों में दो से तीन बार जाकर वोट मांगने का लक्ष्य रखा है I जबकि बीजेपी की ओर से बृजमोहन अग्रवाल विधायकों से मिलने की बात कर रहे हैं I बीजेपी और कांग्रेस इन दोनों पार्टी ने कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन कर बड़े-बड़े राजनेता, विधायक, मंत्री, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक को इस सम्मेलन में आने का न्योता दिया है I

    छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की 2018 में कांग्रेस ने जनता से झूठे वादे कर अपना सत्ता हासिल किया था और अपनी सरकार बनाकर लोगों को लुटने का कार्य किया I जबकि राज्य का निर्माण बीजेपी ने कराया और विकास भी भाजपा ही कर रहा  है I

    उन्होंने प्रहार करते हुए आगे कहा कि कांग्रेस सिर्फ लोगों का पैसा हड़पने का काम कर रही है I इस बीच कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बीजेपी के कार्यकाल में हुए बलोदाबाज़ार काण्ड, सूरजपुर दोहरे हत्याकांड का उदाहरण देते हुए लोगों से कांग्रेस ने अपनी पार्टी को वोट करने की अपील की I

    बीजेपी अपने प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है इस बीच भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने कहा कि इस बार फिर से कमल खिलेगा I उन्होंने प्रचार में उमड़ी भीड़ को वोट करने की अपील की और बीजेपी को वोट डालने को कहा I सोनी ने कहा कि उन्होंने सांसद, सभापति और महापौर बनकर हमेशा आम जनता के लिए काम किया I

    इस पर आकाश शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि सांसद रहते हुए सुनील सोनी ने ऐसा कोई भी काम नहीं किया है I जब से बीजेपी की सरकार बनी हुई है तब से अपराधिक मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं I

    Read More :

    बंगाल की खाड़ी से चल रही ठण्डी हवाओं ने बदला छत्तीसगढ़ में मौसम मिजाज़

    इनफ्लूएंसर की आड़ में करता था ड्रग्स की सप्लाई पुलिस ने किया पर्दाफाश

  • रायपुर दक्षिण में कांग्रेस के लिए बगावत का खतरा बढ़ा

    रायपुर दक्षिण में कांग्रेस के लिए बगावत का खतरा बढ़ा

    रायपुर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी में खलबली मची हुई है। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर आकाश शर्मा को टिकट दिए जाने के बाद अन्य दावेदारों में असंतोष पनप रहा है। इस स्थिति से निपटने के लिए कांग्रेस ने दूसरे जिलों से विशेष टीमों को बुलाया है जो टिकट के दावेदारों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

    ये टीमें खासकर उन इलाकों में जा रही हैं, जहां पर टिकट के दावेदारों का बोलबाला है। स्थानीय लोगों से बातचीत कर ये टीमें इस बात को सुलझाने की कोशिश कर रही हैं कि दावेदारों का पार्टी के प्रति रुख कैसा है। कांग्रेस को डर है कि टिकट से वंचित दावेदार कहीं पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने का मन न बना लें। शुक्रवार को रायपुर दक्षिण सीट के दावेदार कन्हैया अग्रवाल ने टिकट न मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरने की कोशिश की।

    अंतिम समय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के कॉल्स के बाद उन्होंने नामांकन नहीं भरा और वापस लौट गए। इस घटना से पार्टी में असंतोष और बगावत की आशंका और बढ़ गई है। वहीं, भाजपा में इस समय आंतरिक एकता देखने को मिल रही है। हालांकि, एक पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है, लेकिन पार्टी में बड़े नेता और जनप्रतिनिधि एकजुट दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस के लिए चुनाव के करीब आते-आते अपने नेताओं में एकजुटता बनाए रखना चुनौती बन गया है। पार्टी को अपने नेताओं के मनमुटाव को शांत करते हुए टिकट वितरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता लानी होगी ताकि बगावत के खतरे से बचा जा सके।

    Also Read :-

    24 कैरेट सोने के दाम में 182 रुपये की कमी, जानें आज का भाव

    सुकमा में 6 इनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पण, पुनर्वास नीति से प्रेरणा

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ में दो दिवसीय दौरा

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ में दो दिवसीय दौरा

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रायपुर में भव्य स्वागत विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां उनका रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया। दौरे के दौरान राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के 14वें दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने वर्ष 2023 के टॉपरों को सम्मानित करते हुए उन्हें मेडल प्रदान किए।

    इस वर्ष एनआईटी रायपुर के दीक्षा समारोह में बी.टेक और बी.आर्क के 1044 छात्रों, एम.टेक और एमसीए के 225 छात्रों और 170 पीएचडी विद्यार्थियों सहित कुल 1439 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर 24 गोल्ड और 23 सिल्वर मेडल भी वितरित किए गए। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के यश बंसल को इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया, जबकि दिशा जैन और प्रियांशु कुमार ओवरऑल टॉपर्स में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

    संस्थान के निदेशक डा. एनवी रमना राव ने इस अवसर पर बताया कि एनआईटी रायपुर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगले एक साल में संस्थान के 200 क्लासरूम तकनीकी रूप से उन्नत होंगे, जिससे छात्र लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से घर से भी कक्षा में जुड़ सकेंगे। इसके अतिरिक्त, एनआईटी परिसर में एक रिसर्च पार्क का निर्माण भी किया जा रहा है, जो शोध कार्यों को बढ़ावा देगा। संस्थान के उन्नयन के लिए 500 करोड़ रुपये की परियोजना पर कार्य हो रहा है।

    संस्थान के बोर्ड आफ गवर्नर्स के अध्यक्ष डा. सुरेश हावरे ने बताया कि सत्र 2023-24 में संस्थान के संकाय और छात्रों ने 14 पेटेंट और प्रमाण पत्र हासिल किए। आने वाले सत्र में 32.2 करोड़ रुपये की 95 प्रायोजित शोध परियोजनाएं मिली हैं, जिससे एनआईटी रायपुर शिक्षा और शोध के क्षेत्र में और प्रगति करेगा।

    राष्ट्रपति की उपस्थिति को देखते हुए दीक्षा समारोह का पूर्वाभ्यास किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को मंच पर आने और उपाधि ग्रहण करने के तरीके सिखाए गए। डीडीयू ऑडिटोरियम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह रिहर्सल हुआ। समारोह में केवल विद्यार्थी ही सभागार में प्रवेश कर सकेंगे, जबकि उनके परिजनों के लिए बाहर वीडियो स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की गई है। समारोह में छात्रों के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा और छात्राओं के लिए सफेद सलवार सूट या साड़ी का ड्रेस कोड रखा गया है।

    गैंगस्टर अमन साहू का चुनावी सपना टूटा, कोर्ट ने आवेदन किया रद्द

    बलरामपुर थाने में आत्महत्या के बाद हिंसा, थाना प्रभारी निलंबित

  • गैंगस्टर अमन साहू का चुनावी सपना टूटा, कोर्ट ने आवेदन किया रद्द

    गैंगस्टर अमन साहू का चुनावी सपना टूटा, कोर्ट ने आवेदन किया रद्द

    कानूनी झटके से जूझता गैंगस्टर अमन साहू का राजनीति सफ़र पर लगा ब्रेक

    झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू, जो बड़कागांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था, लेकिन अमन साहू को एक के बाद एक कानूनी झटके लगे हैं। रायपुर पुलिस की गिरफ्त में आए गैंगस्टर अमन ने हाईकोर्ट बिलासपुर के फैसले को चुनौती देते हुए डबल बेंच में अपील की है। इससे पहले, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उसके चुनाव लड़ने के आवेदन को खारिज कर दिया था। वहीं, झारखंड हाईकोर्ट ने भी गुरुवार को उसकी याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने चुनाव लड़ने की अनुमति के लिए अपनी सजा पर रोक लगाने की मांग की थी। हालांकि, डबल बेंच में इस मामले की सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

    रायपुर की सीजीएम कोर्ट ने अमन साव को नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करने की अनुमति दी थी, जिसके बाद उसके वकील हेमंत सिकरवार ने छत्तीसगढ़ और झारखंड दोनों जगह अपनी याचिकाएं दायर की थीं। लेकिन छत्तीसगढ़ और झारखंड हाईकोर्ट दोनों ने उसके आवेदन को खारिज कर दिया है। अमन साव, जिसे तेलीबांधा रिंग रोड पर अपने गुर्गों से फायरिंग कराने के मामले में गिरफ्तार किया गया था, शुक्रवार को रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि अब उसे और रिमांड पर लेने की जरूरत नहीं है, इसलिए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

    झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की पीठ ने अमन साहू की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि उसके खिलाफ 120 से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। अमन साहू की ओर से दिए गए तर्क, जिसमें रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी के केस का हवाला दिया गया था, को अदालत ने खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि ममता देवी का मामला अलग है, क्योंकि उन पर सिर्फ दो मामले थे, जबकि अमन साव के खिलाफ 120 से ज्यादा संगीन मामले हैं। साव को पहले रामगढ़ की एक अदालत ने आर्म्स एक्ट के तहत छह साल की सजा सुनाई थी, जिसके खिलाफ उसने झारखंड हाईकोर्ट में अपील की थी।

    Also Read :-

    शिक्षिका के पिटाई से छात्रा की हालत नाजुक घरवालों ने की न्याय की मांग

    बिलासपुर हाई कोर्ट ने खारिज की अमन साहू की चुनाव याचिका

  • रायपुर दक्षिण में कांग्रेस-भाजपा की जोरदार टक्कर

    रायपुर दक्षिण में कांग्रेस-भाजपा की जोरदार टक्कर

    रायपुर दक्षिण विधानसभा का चुनावी जंग इस बार अपनी चरम सीमा पर है। क्षेत्र में कुल 19 वार्ड आते हैं, जिनमें कांग्रेस के 11 और भाजपा के 8 पार्षद हैं। हालांकि, पार्षदों की संख्या के बावजूद कांग्रेस को विधानसभा और लोकसभा चुनावों में बढ़त नहीं मिल पाई।

    इस बार के चुनावों में कांग्रेस के लिए चुनौती और भी बड़ी है, क्योंकि दोनों पार्टी के भीतर आपसी कलह देखने को मिल रही है। वहीं, भाजपा के लिए पूर्व सांसद सुनील सोनी की निष्क्रियता के आरोपों के कारण उनके लिए इस लीड को बनाए रखना एक कठिन कार्य होगा। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने नामांकन दाखिल करने से पहले ही जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है, जबकि नामांकन के बाद भी वे भी ,लोगों से सघन जनसंपर्क बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

    sunil soni

    कांग्रेस की ओर से प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने हाल ही में एक जनसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आकाश को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया। कांग्रेस भी इस बार दक्षिण विधानसभा के रण में पूरी तैयारी से उतर रही है।

    दीपक बैज

    रायपुर दक्षिण विधानसभा के कुछ वार्ड, जैसे मौदहापारा और संजय नगर, कांग्रेस को मजबूत लीड दिलाते हैं। दूसरी ओर, ब्राह्मण पारा, सुंदर नगर, और पुरानी बस्ती जैसे इलाकों में भाजपा का प्रभाव देखा जाता है। ऐसे में, इस चुनाव में दोनों पार्टियों के लिए बूथ मैनेजमेंट निर्णायक साबित हो सकता है। यह चुनावी जंग न सिर्फ उम्मीदवारों की व्यक्तिगत लोकप्रियता पर, बल्कि उनकी रणनीति और संगठन क्षमता पर भी निर्भर करेगी। कुल मिलाकर बात करें तो इस बार रायपुर दक्षिण का चुनावी युद्ध रोमांचक होने वाला है।

    Also Read :-

    शिक्षिका के पिटाई से छात्रा की हालत नाजुक घरवालों ने की न्याय की मांग

    बिलासपुर हाई कोर्ट ने खारिज की अमन साहू की चुनाव याचिका

  • सीएम साय ने लापरवाह अधिकारियों पर शुरू की कार्रवाई

    सीएम साय ने लापरवाह अधिकारियों पर शुरू की कार्रवाई

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में बढ़ रहे अपराध और अधिकारियों की गैरजिम्मेदारी पर आक्रोश  जताया है । सीएम साय ने राज्य में लापरवाही करने वाले एसपी-कलेक्टरों को एक साथ हटाने का सिलसिला शुरू हो गया है। यह प्रक्रिया बलौदाबाजार हिंसा के बाद शुरू हुई थी। इसके बाद, सितंबर में कबीरधाम की हिंसात्मक घटना के बाद भी कलेक्टर और एसपी को बदलने की कार्रवाई की गई थी। हाल ही में सूरजपुर में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी के हत्याकांड के बाद, सूरजपुर के कलेक्टर रोहित व्यास और एसपी एमआर आहिरे को हटाया गया है।

    सूरजपुर में एस.जयवर्धन को नया कलेक्टर और प्रशांत कुमार ठाकुर को नया एसपी नियुक्त किया गया है। इन कार्रवाइयों ने यह संकेत दिया है कि लापरवाही बरतने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने अपने नौ महीने के कार्यकाल में कई आइएएस-आइपीएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई की है।

    कलेक्टर-एपी कांफ्रेंस में, उन्होंने मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन कम होने पर बस्तर कलेक्टर पर नाराजगी जताई थी, जिसके बाद उन्हें हटा दिया गया। गोरेला पेंड्रा मरवाही की कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया को नायब तहसीलदार रमेश कुमार के साथ विवाद के बाद हटाया गया। बलौदाबाजार में एसपी-कलेक्टर कार्यालय में हुई आगजनी और हिंसा में पहले कलेक्टर कुमार लाल चौहान और एसपी सदानंद कुमार को हटाया गया और बाद में निलंबित कर दिया गया।

    बलौदाबाजार हिंसा कांड में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव सहित 185 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। सितंबर में कवर्धा के लोहारीडीह हिंसा मामले में मुख्यमंत्री ने कलेक्टर-एसपी को हटाने की बड़ी कार्रवाई की। कवर्धा के कलेक्टर जन्मेजय महोबे की जगह गोपाल वर्मा को नियुक्त किया गया, और पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव को हटाकर राजेश कुमार अग्रवाल को उनकी जगह नियुक्त किया गया।15 सितंबर 2024 को, बस्तर के कलेक्टर विजय दयाराम को हटाकर उन्हें राज्य कौशल अभिकरण भेजा गया। उनकी जगह सुकमा के कलेक्टर हरीश एस को बस्तर का कलेक्टर बनाया गया। इसी दिन मुंगेली के एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल को हटाकर भोजराज पटेल को उनकी जगह नियुक्त किया गया।

    Also Read :-

    बिलासपुर हाई कोर्ट ने खारिज की अमन साहू की चुनाव याचिका

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा कल से

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा कल से

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा कल से

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 अक्टूबर 2024 को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंच रही हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य की आदिवासी संस्कृति, विकास योजनाओं, और प्रधानमंत्री जनमन योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करना है। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू नवा रायपुर में आदिवासियों से भेंट करेंगी और विभिन्न योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगी।राष्ट्रपति इस दौरे के तहत आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को समर्पित कुछ किताबों का विमोचन भी करेंगी, जिनका उद्देश्य आदिवासी समुदाय की समृद्ध विरासत को सामने लाना है। इन पुस्तकों में आदिवासी जीवनशैली, रीति-रिवाजों, और उनके ऐतिहासिक योगदान को दर्शाया जाएगा। राष्ट्रपति की यह पहल आदिवासी समाज के संरक्षण और प्रोत्साहन के प्रयासों का हिस्सा मानी जा रही है।

    राष्ट्रपति मुर्मू का यह दौरा व्यस्त कार्यक्रमों से भरा हुआ है। 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद, वह सबसे पहले रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी, जो सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। इसके बाद, राष्ट्रपति दोपहर 1 बजे राजभवन पहुंचेंगी और कुछ समय वहां बिताने के बाद, दोपहर 3 बजे एनआईटी रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।राष्ट्रपति मुर्मू शाम 4:30 बजे नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगी।

    यह ओपन संग्रहालय आदिवासी कला, संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करने वाला एक प्रमुख स्थल है। यहां राष्ट्रपति आदिवासियों के साथ संवाद करेंगी और उनके अनुभवों और चुनौतियों के बारे में जानेंगी। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य आदिवासी संस्कृति को करीब से समझना और उनके जीवन को और बेहतर बनाने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा करना है। इस अवसर पर संग्रहालय 24 और 25 अक्टूबर को मरम्मत और साफ-सफाई के लिए बंद रखा गया है, और 26 अक्टूबर से इसे पुनः खोला जाएगा।

    राष्ट्रपति 25 अक्टूबर की शाम 6 बजे राजभवन लौटेंगी और वहां रात्रि विश्राम करेंगी। 26 अक्टूबर की सुबह राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर के विवेकानंद सरोवर का दौरा करेंगी। इसके बाद सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए रवाना होंगी । भिलाई से लौटने के बाद, राष्ट्रपति रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा और आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। यहां वह छात्रों को डिग्रियां प्रदान करेंगी और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए उन्हें प्रेरित करेंगी। इसके पश्चात राष्ट्रपति 26 अक्टूबर की शाम 5 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

    इस दो दिवसीय यात्रा में राष्ट्रपति मुर्मू का प्रमुख फोकस छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदाय और उनकी संस्कृति पर रहेगा। उनकी इस यात्रा से राज्य की आदिवासी योजनाओं और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों को बल मिलने की उम्मीद है।

    Also Read :-

    बिलासपुर हाई कोर्ट ने खारिज की अमन साहू की चुनाव याचिका

    प्रियंका गांधी ने वायनाड उपचुनाव में भरा नामांकन

  • बिलासपुर हाई कोर्ट ने खारिज की अमन साहू की चुनाव याचिका

    बिलासपुर हाई कोर्ट ने खारिज की अमन साहू की चुनाव याचिका

    बिलासपुर हाई कोर्ट ने गैंगस्टर अमन साहू के चुनाव लड़ने के आवेदन को खारिज कर दिया है। अमन साहू के वकील ने कोर्ट से अपील की थी कि उसे नामांकन भरने के लिए अनुमति दी जाए, लेकिन कोर्ट ने इस याचिका को ख़ारिज कर दिया है ।

    झारखंड की बड़कागांव विधानसभा सीट के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है कोर्ट के द्वारा याचिका ख़ारिज किये जाने के बाद ये बात स्पष्ट हो गया है कि गैंगस्टर अमन साहू इस चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकेगा। हालांकि, अभी झारखंड हाई कोर्ट में भी अमन साहू की ओर से एक और याचिका लंबित है, जिसमें चुनाव लड़ने की अनुमति मांगी गई है। इस पर गुरुवार को सुनवाई होगी। अमन के वकील ने शनिवार को झारखंड से आकर उसके हस्ताक्षर नामांकन पत्र पर करवाए थे, और अब झारखंड हाई कोर्ट की अनुमति की उम्मीद की जा रही है।

    फिलहाल, अमन साहू रायपुर पुलिस की रिमांड पर है, अमन साहू पर रायपुर के तेलीबांधा इलाके में एक कारोबारी से रंगदारी वसूलने के लिए फायरिंग करवाने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अमन को झारखंड से प्रोडक्शन वारंट के जरिए लाया गया था। रिमांड की अवधि 25 अक्टूबर को समाप्त हो रही है, जिसके बाद उसे फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    झारखंड में 800 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण के ठेके को लेकर रंगदारी की मांग की गई थी, और जब यह राशि नहीं मिली, तो अमन के इशारे पर फायरिंग की गई थी। पुलिस इस मामले में अमन से पूछताछ कर रही है।

    Also Read :-

    कजान शिखर सम्मेलन में मोदी-जिनफिंग की बैठक

    प्रियंका गांधी ने वायनाड उपचुनाव में भरा नामांकन

    gangstar aman sahu
  • कजान शिखर सम्मेलन में मोदी-जिनफिंग की बैठक

    कजान शिखर सम्मेलन में मोदी-जिनफिंग की बैठक

    भारत और चीन के बीच कूटनीतिक संबंधों में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग के साथ आज कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात हो रही है। यह मुलाकात उस समय हो रही है जब दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के प्रयास तेज हो गए हैं।

    हाल ही में, भारत और चीन ने अपने सीमा विवाद को लेकर एक समझौता किया है, जो पूर्वी लद्दाख में अप्रैल 2020 में चीनी सैनिकों की घुसपैठ के बाद उत्पन्न स्थिति को सुलझाने में मदद करेगा। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पुष्टि की थी कि भारत और चीन के बीच समझौते के तहत 2020 से पहले वाली स्थिति बहाल की जाएगी। इसके बाद, चीन के विदेश मंत्रालय ने भी इस पर मुहर लगाई, जिससे दोनों देशों के बीच सहयोग की दिशा में सकारात्मक संकेत मिले हैं।

    चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने स्वीकार किया है कि एलएसी पर चार वर्षों से चल रहे विवाद को समाप्त करने के लिए दोनों देशों के बीच सहमति बन गई है। उन्होंने बताया कि चीन अब भारत के साथ मिलकर इन समझौतों को लागू करने का कार्य करेगा।

    इससे पहले, कजान में पीएम मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी मुलाकात हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की। पुतिन ने कहा कि रूस और भारत के बीच संबंध विशेषाधिकार प्राप्त हैं और ये तेजी से विकसित हो रहे हैं। इस बैठक में एक दिलचस्प क्षण तब आया जब पुतिन ने यह कहा कि उन्हें लगता है कि मोदी बिना अनुवाद के उनकी बातें समझते हैं, जो दोनों के बीच गहरे रिश्तों का संकेत है।

    यह मुलाकात और दोनों देशों के बीच बढ़ता सहयोग न केवल एशिया के लिए, बल्कि वैश्विक कूटनीति के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

    Also Read :-

    प्रियंका गांधी ने वायनाड उपचुनाव में भरा नामांकन

    सिरगिट्टी में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत

  • पीएम मोदी का कजान में किया गया भव्य स्वागत

    पीएम मोदी का कजान में किया गया भव्य स्वागत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूसी शहर कजान पहुंचे हैं, जहां ब्रिक्स की 16वीं बैठक आयोजित की जा रही है। इस सम्मेलन की अध्यक्षता रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कर रहे हैं। ब्रिक्स के संस्थापक सदस्य देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के साथ-साथ चार नए सदस्य भी इस बार सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं।

    पीएम मोदी ने मंगलवार सुबह नई दिल्ली से कजान के लिए उड़ान भरी। कजान एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां पीएम ने काले रंग का कुर्ता और जैकेट पहना हुआ था। एयरपोर्ट पर रूस की तीन लड़कियों ने लड्डू और केक लेकर उनका स्वागत किया, जिस पर पीएम ने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया।

    यह पीएम मोदी की पिछले चार महीनों में रूस की दूसरी यात्रा है। इससे पहले, वह 8 और 9 जुलाई को मास्को गए थे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की थी। इस यात्रा के दौरान, पीएम मोदी विभिन्न देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं करेंगे, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण बैठक चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होने वाली है।

    भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लंबे समय से चल रहे गतिरोध के समाप्त होने की घोषणा के बाद यह मुलाकात और भी महत्वपूर्ण हो गई है। दोनों देशों के बीच तनाव खत्म होने की खबर ब्रिक्स के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जो संगठन की मजबूती में योगदान कर सकती है।

    कजान पहुंचने पर भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भी पीएम मोदी का स्वागत किया। बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग होटल के बाहर खड़े थे, खासकर महिलाएं जो पारंपरिक परिधानों में थीं।

    यह सम्मेलन न केवल ब्रिक्स के लिए बल्कि भारत और चीन के संबंधों के लिए भी महत्वपूर्ण है, जिससे तीनों शक्तियों भारत, चीन और रूस के बीच सहयोग और संवाद को बढ़ावा मिल सकता है।

    इन्हें भी पढ़िए :-

    रायपुर में डॉग बाइट की बढ़ती घटनाएं लेकिन प्रशासन बेख़बर

    बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल ने मचाई अफरातफरी