Category: Politics

all politics news

  • विधानसभा सीटों की गिनती के लिये किये गये कड़े इंतजाम

    विधानसभा सीटों की गिनती के लिये किये गये कड़े इंतजाम

    बिलासपुर जिले में अभी 6 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ है जिसकी गिनती 4 जून को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 4 जून को होनी है I इसके लिए प्रोफेसर और असिस्टेंट इंजीनियर लेवल के अधिकारियों की ड्यूटी लगाईं गई है I इसके लिए जिला प्रशासन ने लिस्ट बना ली है I प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबल लगाये जायेंगे और हर टेबल में 6 कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया जायेगा I
    अनुमान है कि मतगणना कार्य में 500 से ज्यादा कर्मचारी ड्यूटी में रहेंगे I बिलासपुर विधानसभा में 17 राउंड, बिल्हा और मस्तुरी में 24 राउंड में वोटों की गिनती किया जायेगा I इसके अलावा मुंगेली और लोरमी विधानसभा में वोटों की गिनती के जिला मुख्यालय मुंगेली में होगी I वोटों की गिनती होने के बाद हर विधानसभा क्षेत्र में वीवीपैट से पर्ची की गिनती किया जायेगा I इस समय आब्जर्वर मौजूद रहेंगे, इनकी मौजूदगी में ही गिनती किया जायेगा I पारदर्शिता को लेकर और विवाद से बचने के लिए इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी I भारत निर्वाचन आयोग ने वीडियोग्राफी के लिए साफ़ तौर पर निर्देश दिए हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3966

    https://golden36garh.com/?p=3973

  • चुनावी सड़क में बीजेपी की गाड़ी डगमगाई

    चुनावी सड़क में बीजेपी की गाड़ी डगमगाई

    चुनावी सड़क में बीजेपी की गाड़ी डगमगाई

    लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में चुनावी पंडित ऐसा मान रहे थे कि बीजेपी एकतरफा मुकाबला जीतने वाली है I लेकिन जैसे-जैसे लोकसभा के सभी सीटों में मतदान लगभग पूरा हो रहा तो, ये ट्रेंड बदलता हुआ नजर आ रहा है I अब ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी को 2019 लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार कम वोट मिल सकती है I लेकिन फिर भी माना जा रहा है कि तीसरी बार मोदी की सरकार बन सकती है I अब 4 जून को देखने दिलचस्प रहेगा कि कौन किसको कितने वोटों से हाराता है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3960

    https://golden36garh.com/?p=3966

  • जेल से लौटने के बाद केजरीवाल का उद्देश्य बीजेपी को हराना

    जेल से लौटने के बाद केजरीवाल का उद्देश्य बीजेपी को हराना

    अरविन्द केजरीवाल अभी कुछ दिन पहले शराब घोटाले के मामले में जेल गये हुए थे I दस मई को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है I 2 जून को फिर से तिहाड़ जेल में समर्पण करना होगा I मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन, पंजाब में लोकसभा चुनाव और तिहाड़ जेल लौटने के बाद की रणनीतियों पर खुलकर बात की।

    केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन से जुड़े सवाल पर कहा AAP का गठबंधन कांग्रेस के साथ स्थायी नहीं है I हमारी कांग्रेस के साथ ना ही कोई लव मैरिज हुई है, ना ही अरेंज मरीज I उन्होंने आगे कहा कि हमारा उद्देश्य बीजेपी के मौजूदा तानाशाह और गुंडागर्दी को समाप्त करना है I दिल्ली में AAP और कांग्रेस गठबंधन में है, जबकि पड़ोसी पंजाब में दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। देश को बचाना महत्वपूर्ण है। भाजपा को हराने के लिए जहां भी गठबंधन की जरूरत थी, AAP और कांग्रेस साथ आए और एक उम्मीदवार खड़ा किया। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में भाजपा का कोई अस्तित्व नहीं है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा अब तो सिर्फ 4 जून का इन्तजार है I

    क्या केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफा देने वाले हैं ?

    केजरीवाल ने कहा सीएम पद से इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं उठता I मेरा जेल जाना कोई मुद्दा नहीं है, मुझे जब तक चाहे जेल में रखें मैं डरने वालों में से नहीं हूँ I बीजेपी के कहने मात्र से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना सवाल ही नहीं उठता, इस देश का भविष्य दावं में लगा हुआ है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3916

    https://golden36garh.com/?p=3623

  • छत्तीसगढ़ में गोवर्धन योजना के तर्ज पर बनेगा गौ अभ्यारण

    छत्तीसगढ़ में गोवर्धन योजना के तर्ज पर बनेगा गौ अभ्यारण

    छत्तीसगढ़ में बढ़ते गौ हत्या को देखते हुए गायों और बैलों के संरक्षण के लिए केंद्र सरकार गौ अभ्यारण बनाने जा रही है I गो अभ्यारण को गोवर्धन योजना के तर्ज पर बनाने की योजना है I मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद विभाग गो अभ्यारण को बनाने में जुटी हुई है I

    गौ अभ्यारण में गोवंशों को संरक्षित करने के लिए, उनके लिए चारा-पानी की व्यवस्था और देख रेख की व्यवस्था की के लिए खास इंतजाम किये जायेंगे I इसमें पंचायत के लोगों की अहम भूमिका होगी I प्रवेश द्वार में मॉनिटरिंग के लिए सेल गठित किया जायेगा I गो अभ्यारण की देख रेख स्थानीय स्तर पर पंचायत के लोगों को देने की तैयारी है I कांग्रेस ने 11 हजार गोठानों को विकसित बनाने की स्वीकृति दी थी और इनमें से 6 हजार से अधिक गोठानों में अलग-अलग गतिविधियों को लागु करने की योजना थी लेकिन सब जैसा का तैसा पड़ा हुआ है I बीजेपी ने तेरह सौ करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया था I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3898

    https://golden36garh.com/?p=3913

  • लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए सभी पार्टियों ने किया ताबड़तोड़ प्रचार

    लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए सभी पार्टियों ने किया ताबड़तोड़ प्रचार

    लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच गया है I सातवें और अंतिम चरण के लिए 1 जून को 8 राज्य की 57 सीटों पर वोट होना है इसके लिए सभी नेताओं ने चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार बड़े ही जोर शोर से कर रहे हैं I प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड और पश्चिम बंगाल में मंगलवार को प्रचार करेंगे I जेपी नडा हिमाचल प्रदेश में, अमित शाह असम में रैली करेंगे I

    राहुल गाँधी और अखिलेश यादव वाराणसी में विशाल रैली करने वाले हैं | दोनों नेता एक साथ मिलकर चुनावी रैली में प्रचार करेंगे I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3898

    https://golden36garh.com/?p=3903

  • जून में भरे जायेंगे 10 वीं और 12 वीं के पूरक परीक्षा फॉर्म

    जून में भरे जायेंगे 10 वीं और 12 वीं के पूरक परीक्षा फॉर्म

    जून में भरे जायेंगे 10 वीं और 12 वीं के पूरक परीक्षा फॉर्म

    छत्तीसगढ़ में 10 वीं और 12 वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है जिसमें से कईयों ने अच्छे नंबर लाकर टॉप 10 की सूची में अपनी जगह बनाई तो कईयों ने एवरेज नंबर लाकर ही संतुष्ट रहे और कुछ ऐसे भी विद्यार्थी रहे जो एक या दो विषयों में कुछ अंकों से पास न हो सके I उनके लिए पूरक परीक्षा का आवेदन जून माह से शुरू हो जायेगा I पूरक परीक्षा का पेपर भी मंडल द्वारा जून में कराने की योजना है I इस बार दसवीं में 19,012 और बारहवीं में 22,232 विद्यार्थी पूरक परीक्षा के लिए पात्र होंगे I वहीं इस बार पुनर्मुल्यांकन के लिए सबसे ज्यादा आवेदन आये हैं पिछले साल पुनर्मुल्यांकन के लिए दस हजार से अधिक आवेदन थे जबकि इस साल तीस हजार से ज्यादा आवेदन आये हैं I पुनर्मुल्यांकन उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति के लिए 24 मई तक आवेदन की अंतिम तिथि तय किया गया था I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3874

    https://golden36garh.com/?p=3867

  • 58 सीटों पर वोटिंग जारी, कौन पड़ता है किस पर भारी

    58 सीटों पर वोटिंग जारी, कौन पड़ता है किस पर भारी

    58 सीटों पर वोटिंग जारी, कौन पड़ता है किस पर भार

    लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर शुक्रवार को मतदान हुआ I 1 जून को आखिरी चरण के साथ ही मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो जायेगा I इसके बाद सभी देशवासियों को 4 जून का इंतजार रहेगा जब मतगणना होगा I

    2019 के लोकसभा चुनाव में इस 58 सीटों पर कांग्रेस ने एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाया था जबकि भाजपा ने 40 सीटों पर जीत दर्ज किया था I अब देखना यह दिलचस्प रहेगा कि इस बार कौन किसे मात देता है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3846

    https://golden36garh.com/?p=3850

  • लोकसभा चुनाव में मतदान प्रकिया अपने अंतिम पड़ाव पर

    लोकसभा चुनाव में मतदान प्रकिया अपने अंतिम पड़ाव पर

    लोकसभा चुनाव में मतदान प्रकिया अपने अंतिम पड़ाव पर

    लोकसभा चुनाव 2024 का मतदान प्रक्रिया लगभग 90% पूरा हो गया है । 2019 में चरण 6 में 64.7% मतदान हुआ था जबकि इस बार चरण 6 में 61.2% हुआ । 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 58 निर्वाचन क्षेत्रों में छठे चरण का मतदान चल रहा था । दिल्ली की सभी 7 सीटों पर मतदान के अलावा, मतदाताओं ने उत्तर प्रदेश की 14 सीटों, हरियाणा की सभी 10 सीटों, बिहार और पश्चिम बंगाल की 8-8 सीटों, ओडिशा की 6 सीटों, झारखंड की 4 सीटों और 1 सीट पर मतदान किया।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाजपा नेता मनोज तिवारी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गांधी परिवार के सदस्यों सहित कई प्रमुख हस्तियों ने मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया। चूँकि सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी वाद्रा उल्लेखनीय व्यक्तियों में से थे। लोकसभा चुनाव 2024 चरण 6 लाइव अपडेट: बिहार 52.24% पर है, जबकि हरियाणा 55.93% पर थोड़ा अधिक है। जम्मू-कश्मीर 51.35% के साथ दूसरे स्थान पर है। झारखंड और ओडिशा में प्रतिशत अधिक है, झारखंड में 61.41% और ओडिशा में 59.6% है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) दिल्ली में 53.73% और उत्तर प्रदेश (यूपी) में 52.02% है। सूचीबद्ध क्षेत्रों में, पश्चिम बंगाल का प्रतिशत सबसे अधिक 77.99% है, जो अन्य राज्यों की तुलना में काफी अधिक है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3842

    https://golden36garh.com/?p=3846

  • गुणवतारहित काम कराने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाये सवाल

    गुणवतारहित काम कराने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाये सवाल

    मुंगेली में नहर के माध्यम से पानी पहुँचाने के उद्देश्य से मनियारी जल संसाधन द्वारा करोड़ों रूपये खर्च करके नहर लाईनिंग का काम काराया जा रहा है लेकिन करोड़ों रूपये की लागत से बन रहे नहर लाइनिंग के गुणवता पर सवाल उठाया जा रहा है I दरअसल, जितना काम का लागत है उससे कई गुना सस्ते में ठेकेदार काम को निपटा दे रहे हैं और सारा पैसा हड़प ले रहे हैं I

    जानकारी के मुताबिक, क्षेत्रीय विधायक पुन्नुलाल मोहले के गाँव दशरंगपुर से धनगांव गोसाई के बीच नहर लाइनिंग का काम चल रहा है जिसमें कांग्रेस के नेता सवाल उठा रहे हैं I कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामचंद साहू ने ठेकेदार और विभागीय अधिकारी की आपस में मिलीभगत से शासन के पैसे का दुरुपयोग और गुणवतारहित काम कराने का आरोप लगाया है I उन्होंने इसके लिए कलेक्टर से शिकायत की और कार्रवाही की माँग भी की I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3826

    https://golden36garh.com/?p=3821

  • कांग्रेस अध्यक्ष ने मृतकों के परिवार के लिए मुआवजे की माँग की

    कांग्रेस अध्यक्ष ने मृतकों के परिवार के लिए मुआवजे माँग की

    अभी कुछ दिन पहले कवर्धा सड़क हादसे में 19 लोगों की जान चली गई थी I मृतकों के बच्चे और उनके परिवार अब उनके बिना बेघर, असहाय और अनाथ हो गये हैं I मृतकों के परिवार से मिलने, उनका हालचाल जानने हर रोज कई राजनीतिक चेहरे आ रहे हैं और मृतकों के परिवार का मनोबल मजबूत करने के लिए अपना भाव प्रकट कर रहे हैं I

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अपने चार विधायकों के साथ ग्राम सेमरहा पहुंचे I यहाँ पहुँचकर मृतकों के परिवारजन से मुलाकात की और सरकार से उन्हें मुआवजे के रूप में बीस-बीस लाख रुपये और योग्य को सरकारी नौकरी देने की माँग की I दीपक बैज ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस हादसे के पीछे प्रशासन की लापरवाही है जिससे इतने लोगों की जान चली गई I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3772

    https://golden36garh.com/?p=3787