Category: Tollywood News

Tollywood News

  • रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक न होने के कारण हादसा, लोगों में गहरा आक्रोश

    रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक न होने के कारण हादसा, लोगों में गहरा आक्रोश

    बिना फाटक के रेलवे क्रॉसिंग पर दर्दनाक हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा हुआ घायल

    सूरजपुर जिले के करंजी चौकी क्षेत्र स्थित बतरा रेलवे फाटक के पास दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घटना का विवरण
    जानकारी के अनुसार, बुधवार को बतरा रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी गुजरने का समय था। फाटक न होने की वजह से बाइक सवार युवक ट्रैक पार करने लगे। इसी दौरान अचानक मालगाड़ी आ गई और दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल होकर रेलवे ट्रैक के पास गिर गया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

    स्थानीय लोगों में आक्रोश
    बतरा रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक न होने की वजह से पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इस बार की घटना ने स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया। लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं। मृतक के परिजन भी घटना से काफी नाराज थे और शव उठाने से इनकार कर रहे थे। काफी समझाइश के बाद परिजनों ने शव को उठाने की अनुमति दी।

    सुरक्षा व्यवस्था की मांग
    स्थानीय निवासियों ने बिना फाटक के इस रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते यहां फाटक या अंडरपास बनाया गया होता, तो इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सकता था। प्रशासन से जल्द ही उचित कदम उठाने की अपील की जा रही है।

    Read More :

    अनुज शर्मा और अरुण साव ने छात्रों को बताया विधानसभा का महत्व

    सिविल लाइन में 82 लाख की ठगी, भूत-प्रेत का डर दिखाकर गुमराह

  • अल्लू अर्जुन की हुई गिरफ्तारी, भगदड़ में महिला की मौत का मामला गर्माया

    अल्लू अर्जुन की हुई गिरफ्तारी, भगदड़ में महिला की मौत का मामला गर्माया

    अल्लू अर्जुन की हुई गिरफ्तारी, भगदड़ में महिला की मौत का मामला गर्माया

    महिला की मौत के मामले में अल्लू अर्जुन पर कार्रवाई, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया गया

    साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभिनेता के गिरफ्तार होते ही फ़िल्मी गलियारे में हलचल मच गया है। यह मामला उनकी फिल्म पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत से जुड़ा है। शुक्रवार सुबह दिल्ली से हैदराबाद पहुंचने के बाद पुलिस ने बंजारा हिल्स स्थित उनके घर पर जाकर उन्हें गिरफ्तार किया।

    पुलिस ने अल्लू अर्जुन को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अल्लू अर्जुन अपने घर में चाय पीते नजर आ रहे हैं।

    पुष्पा-2 की रिलीज से एक दिन पहले, हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म का प्रीमियर रखा गया था। कार्यक्रम के दौरान भारी भरकम भीड़ जमा हो गई, जिससे भगदड़ मच गई। इस भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और एक अन्य व्यक्ति घायल होने की खबर सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने 4 दिसंबर को एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 108 और 118 का धारा लगाया गया है।

    पुलिस के मुताबिक, अल्लू अर्जुन ने प्रीमियर के स्थान पर बिना पूर्व सूचना दिए पहुंचने का निर्णय लिया, जिससे भीड़ नियंत्रण में मुश्किलें आईं। इस बीच उनके निजी सुरक्षाकर्मियों पर भी आरोप है कि उन्होंने भीड़ को काबू करने के लिए धक्का-मुक्की की, जिससे भीड़ बेकाबू हो गया जिससे भगदड़ का माहौल बना। मामले में पहले ही संध्या थिएटर के मालिक, मैनेजर और सुरक्षा इंचार्ज को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    महिला की मौत के बाद अल्लू अर्जुन ने मुआवजा भी दिया था, लेकिन यह गिरफ्तारी को टालने में नाकाफी रहा। उन्होंने तेलंगाना हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। फिलहाल, हाई कोर्ट से कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। कोर्ट की अगली सुनवाई के बाद ही जमानत पर कोई फैसला लिया जाएगा। अगर सोमवार तक जमानत नहीं मिली, तो अल्लू अर्जुन को हिरासत में रहना पड़ सकता है। यह घटना अल्लू अर्जुन और उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका है।

    Read More :

    छत्तीसगढ़ में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की नींव का हुआ शुरुआत

    SKD फिल्म प्रोडक्शन का धमाकेदार वापसी, नए प्रोजेक्ट्स का हुआ शुभारम्भ!

  • पवन कल्याण और उदयनिधि स्टालिन के बीच ‘सनातन धर्म’ पर तीखा विवाद

    पवन कल्याण और उदयनिधि स्टालिन के बीच ‘सनातन धर्म’ पर तीखा विवाद

    आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण द्वारा ‘सनातन धर्म’ पर की गई चुनौती का जवाब देते हुए डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने शुक्रवार को मुस्कुराते हुए कहा, “रुकिए और देखिए…”। यह प्रतिक्रिया पवन कल्याण द्वारा उदयनिधि के पिछले साल दिए गए विवादित बयान को लेकर आई, जिसमें उदयनिधि ने ‘सनातन धर्म’ की तुलना मलेरिया और डेंगू से की थी।

    पवन कल्याण ने गुरुवार को तिरुपति मंदिर में एक भाषण के दौरान बिना नाम लिए उदयनिधि पर निशाना साधते हुए कहा कि “सनातन धर्म को मिटाया नहीं जा सकता, और जो ऐसा प्रयास करेगा, वह खुद मिट जाएगा।” उन्होंने खुद को ‘सनातनी हिंदू’ घोषित करते हुए यह चुनौती दी थी।

    डीएमके ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी किसी धर्म विशेष, खासकर हिंदू धर्म, के खिलाफ नहीं है। पार्टी के प्रवक्ता डॉक्टर सैयद हफीज़ुल्लाह ने कहा कि डीएमके जातिगत उत्पीड़न, अछूत प्रथा, और जातिगत पदानुक्रम का विरोध करती है। उन्होंने पवन कल्याण और अन्य पार्टियों पर धर्म और देवताओं का राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि उनका बयान केवल लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास है।

    उदयनिधि के ‘सनातन धर्म’ पर दिए गए बयान से पहले भी राजनीतिक विवाद हुआ था। स्टालिन ने स्पष्ट किया था कि उन्होंने केवल जातिगत भेदभाव की निंदा की है और इसे सभी धर्मों के संदर्भ में कहा है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=7458

    https://golden36garh.com/?p=7367

  • मोहनलाल ने मलयालम फिल्म उद्योग में संकट पर जताई चिंता

    मोहनलाल ने मलयालम फिल्म उद्योग में संकट पर जताई चिंता, AMMA को अकेले दोष देना बताया गलत

    अभिनेता मोहनलाल ने मलयालम फिल्म उद्योग में चल रहे संकट पर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सिर्फ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (AMMA) को दोष देना सही नहीं है, बल्कि हेम समिति की रिपोर्ट के लिए पूरे उद्योग को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। मोहनलाल ने इस रिपोर्ट का स्वागत किया और उद्योग के सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे इसका भविष्य बेहतर हो सके।

    उद्योग का बड़ा संकट: मोहनलाल ने AMMA की आलोचना को बताया गलत

    केरल क्रिकेट लीग के उद्घाटन के दौरान, मोहनलाल ने कहा कि मलयालम फिल्म उद्योग इस समय बड़े संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी “पावर ग्रुप” का हिस्सा नहीं हैं और उन्हें ऐसे समूहों की कोई जानकारी नहीं है। मोहनलाल ने तर्क किया कि फिल्म उद्योग के सभी मुद्दों के लिए एकजुट होकर जिम्मेदारी लेनी चाहिए, क्योंकि यह केवल फिल्मों का नहीं, बल्कि समाज के सभी क्षेत्रों का मुद्दा है।

    AMMA का परिवार जैसा स्वरूप: मोहनलाल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की वजह बताई

    मोहनलाल ने कहा कि AMMA एक ट्रेड यूनियन की तरह काम नहीं करता, बल्कि यह एक ऐसा परिवार है, जिसे कलाकारों की मदद के लिए बनाया गया था। उन्होंने AMMA के अध्यक्ष पद से इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि उन्हें और AMMA की कार्यकारिणी समिति को हर बात के लिए दोषी ठहराया जा रहा था, जबकि वास्तव में पूरी इंडस्ट्री जवाबदेह है।

    उद्योग के ढहने की आशंका: मोहनलाल ने सुधार की प्रक्रिया शुरू करने की अपील की

    मोहनलाल ने इस बात पर भी चिंता जताई कि यह उद्योग, जो हजारों लोगों को रोजगार देता है, कहीं ढह न जाए। उन्होंने कहा कि गलती करने वाले को सजा मिलनी चाहिए, लेकिन इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि उद्योग में सुधार की प्रक्रिया शुरू की जाए। मोहनलाल ने इस बात का भी समर्थन किया कि जूनियर कलाकारों के लिए एक एसोसिएशन बने, क्योंकि रिपोर्ट के जारी होने के बाद इन कलाकारों ने उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस समय मलयालम फिल्म उद्योग को पुनर्निर्माण की आवश्यकता है, और मोहनलाल ने इस दिशा में आगे बढ़ने की बात कही है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=6514

    https://golden36garh.com/?p=6509

  • ऋताभरी चक्रवर्ती ने टॉलीवुड पर लगाए यौन उत्पीड़न का आरोप

    ऋताभरी चक्रवर्ती ने टॉलीवुड के बड़े नामों पर लगाए गंभीर आरोप

    बंगाली फिल्म अभिनेत्री ऋताभरी चक्रवर्ती ने हाल ही में टॉलीवुड के कई प्रमुख प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर्स पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से इस मामले को उजागर किया, हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। ऋताभरी का कहना है कि उनके साथ-साथ कई अन्य अभिनेत्रियों को भी यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया गया है।

    ऋताभरी ने इस मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मदद की गुहार लगाई है। यह घटनाक्रम तब सामने आया जब कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश फैला हुआ है।

    अभिनेत्री का कहना है कि जिन लोगों ने उनके साथ यह किया, वे बिना किसी परिणाम का सामना किए अपना काम कर रहे हैं और वे समाज में प्रभावशाली भी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई अभिनेत्री इनकी हरकतों का विरोध करती है तो उसे कभी भी कास्ट नहीं किया जाएगा। ऋताभरी ने मांग की है कि बंगाली फिल्म उद्योग में भी एक स्वतंत्र जांच और सुधार की प्रक्रिया शुरू की जाए।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=6338

    https://golden36garh.com/?p=6343