Category: Breaking News

Breaking News

  • भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत

    भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत

    भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत

    अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया । घटना उदयपुर के अलकापुरी के समीप हुआ । बुधवार की रात को मोटरसाइकिल  हाईवा के अन्दर घुस गया जिससे मोटरसाइकिल  में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गया । बताया जा रहा है कि लखनपुर से उदयपुर की ओर आशीष पैंकरा और सेवक राम उदयपुर जा रहे थे तभी उनकी मोटरसाईकिल उदयपुर की ओर से अंबिकापुर की ओर जा रहे हाईवा के अंदर जा घुसा जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई ।

    हादसा इतना भयंकर था कि बाइक सहित दोनों को हाईवा 50 मीटर तक घसीटकर ले गया । हादसे के बाद भी बाइक हाईवा के अंदर फंसा रहा । रात में ही घटना की सूचना मिलने पर उदयपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुँची । बताया जा रहा है कि आशीष पैंकरा (32) जनपद अध्यक्ष गंगाराम पैकरा  के पुत्र थे । इनका आशीष टेंट के नाम से टेंट का व्यवसाय भी था । ये ग्राम पंचायत जगरनाथपुर के निवासी थे । दोनों उदयपुर में एक अन्न प्राशन कार्यक्रम में टेंट लगाने के बाद लखनपुर गए हुए थे वापस उदयपुर लौट रहे थे तभी अल्कापुरी मोड़ के पास रात में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

    गाड़ी नंबर से परिजन को किया गया सम्पर्क

    गुरुवार की सुबह हुई पहचान मृतक सेवक राम राजवाड़े की मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 डीक्यू 6727 के नंबर से वाहन स्वामी का नाम और नंबर निकाल कर स्वजन को घटना की सूचना दी गई। गुरुवार दोपहर 12 बजे तक दोनों ही शव का पोस्टमॉर्टम कराकर पुलिस द्वारा शव को स्वजन को सौंप दिया गया । इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे एक ही गांव में दो लोगों की मौत से जगरनाथपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। नम आँखों के साथ देर शाम अंतिम संस्कार किया गया।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4886

    https://golden36garh.com/?p=4890

  • ज्वेलरी शॉप में चोरों ने लाखों रूपये का ज्वेलरी और नकदी लेकर ले उड़े

    ज्वेलरी शॉप में चोरों ने लाखों रूपये का ज्वेलरी और नकदी लेकर ले उड़े

    राजधानी रायपुर में चोरों ने ज्वेलरी दुकान से पैसे और ज्वेलरी लेकर फरार हो गये । घटना रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र का है जहाँ चोरों ने दुकान से करीब 10 लाख का सोना-चाँदी और 20 हजार रूपये नकद लेकर भाग गये । यह सारा घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है । फुटेज में तीन चोर आधे कपड़ों में और एक शर्ट-पेंट में दिखाई दे रहा है ।

    पुलिस के अनुसार, कमल विहार गेट-1 के पास स्थित प्रभुचंदा ज्वेलर्स की शॉप में चोरी हो गया है । दुकान संचालक कमल बघेल ने पुलिस को बताया की वह किराये लेकर ज्वेलरी शॉप चला रहा है । बुधवार की रात जब वह दुकान बंद करके घर गया । अगली सुबह जब मकान मालिक दुकान में शटर का ताला टूटा हुआ देखा तो उसने दुकान संचालक को इसकी जानकारी दी । दुकान संचालक जब दुकान पहुँचता है तो देखता है कि शटर का ताला टूटा हुआ है और काउंटर से कैश और दुकान में रखे हुए ज्वेलरी सब गायब थे ।

    इसकी सूचना पुलिस को दी गयी तो पुलिस ने आसपास के दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज से फुटेज निकाली तो उसमें तीन चोर हाथ में सब्बल और पत्थर लेकर चोरी करने आये थे । चोरों ने करीब साढ़े तीन बजे के आसपास चोरी की घटना को अंजाम दिया ।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4882

    https://golden36garh.com/?p=4886

  • दस साल की बच्ची ने इलाज के लिए लगाई सीएम से गुहार

    दस साल की बच्ची ने इलाज के लिए लगाई सीएम से गुहार

    मुख्यमंत्री आवास में 4 जुलाई को आयोजित हुए जनदर्शन में एक अत्यंत मानवीय घटना घटित हुआ जिसे देखकर सभी की आंखें नम हो गईं । जनदर्शन में एक 10 साल की बच्ची दिव्या अपनी इलाज की आस लेकर आई । बच्ची के साथ उसके नाना दोहत राम विश्वकर्मा भी साथ में पहुंचे थे । बच्ची के नाना ने सीएम साय को बताया कि दिव्या तीन साल की थी, तब उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया था जिससे उसकी दायीं हाथ बुरी तरह प्रभावित हुआ और हाथ सांप के आकार का हो गया । बच्ची के पिता त्रिवेंद्र एक किसान हैं जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण दिव्या का इलाज करा पाने में असमर्थ हैं ।

    डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची का इलाज ऑपरेशन से संभव है । डॉक्टर्स ने इलाज के लिए एक से दो लाख का खर्च बताया । सीएम ने बच्ची के नाना की पूरी बात सूनी तो उनका ह्रदय पिघल गया और उन्होंने तत्काल सहायता राशि के रूप में 1,50,000 रूपये का चेक सौंप दिया । इस सहायता राशि के लिए बच्ची और उसके नाना दोहत राम विश्वकर्मा ने सीएम विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया ।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4871

    https://golden36garh.com/?p=4882

  • कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत

    कुएं में जहरीली गैस से मौत

    कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत

    घटना जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना के ग्राम किकिरदा का है जहाँ कुएं में डूबने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गया । बताया जा रहा है कि कुएं में लकड़ी गिर गया था जिसे निकालने के लिए एक व्यक्ति कुएं में उतरा और फिर वापस नहीं आया तो उस व्यक्ति को निकालने के लिए बारी-बारी से कुएं में लोग उतरे और सभी की इस दौरान मौत हो गया । पांच मृतकों में जिन लोगों की जानें गयीं उनमें से दो बेटे और एक उनका पिता शामिल हैं । आशंका जताया जा रहा है कि कुएं में जहरीली गैस का रिसाव हो गया जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया ।

    कुएं में जहरीली गैस बना मौत का कारण

    बताया तो यह भी जा रहा है कि लम्बे समय से कुएं का उपयोग नहीं हो रहा था और कुआँ ढंका हुआ था । घटना घटित होने पर घटना स्थल में ग्रामीणों का भीड़ लग गया । मौके पर पुलिस भी आ गई और मामले की जाँच करने में लग गई । पुलिस ने अपने बयान में बताया कि आज सुबह कुएं में लकड़ी गिर गया था जिसे निकालने के लिए रामशरण जायसवाल कुएं में उतरा और कुएं के अन्दर जहरीली गैस से उसका दम घुटने लगा जिससे उसका मौत हो गया । उसे बचाने के लिए उसका पड़ोसी रमेश पटेल भी कुएं में उतरा लेकिन उसका भी दम घुटने लगा और कुएं में डूबने से मौत हो गया ।

    इसके बाद रमेश पटेल के दोनों बेटे राजेंद्र पटेल और जितेंद्र पटेल कुएं में उतरे तो उनका भी दम घुट गया और वे भी डूब गए । एक और पड़ोसी टिकेश चंद्रा भी मदद के लिए कुएं में उतरा लेकिन उसका भी दम घुटने से मौत हो गया । तत्पश्चात शवों को निकलने के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलवाया गया । इस घटना से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई । इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दुःख व्यक्त किये और परिवार वालों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट किये ।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4871

    https://golden36garh.com/?p=4867

  • बाइकर्स को सड़कों पर स्टंट करना पड़ा भारी

    बाइकर्स को सड़कों पर स्टंट करना पड़ा भारी

    नवा रायपुर में एक बाइकर्स का खुलेआम सड़कों पर स्टंट करने का मामला सामने आया है I बताया जा रहा है कि युवक सड़कों पर स्टंट करते हुए वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर अच्छा खासा पैसा कमा रहा था I पुलिस ने बाइकर्स का वाहन जब्त कर उसके विरुद्ध यातायात का उलंघन करने के जुर्म में युवक को कोर्ट में पेश किया गया I जहाँ न्यायाधीश ने स्टंट करने वाले बाइकर्स से 11000 रूपये का जुर्माना लगाया I

    डीएसपी गुरजीत सिंह ने बताया कि एएसपी ट्रैफिक ओम प्रकाश शर्मा को सोशल मीडिया के माध्यम से नवा रायपुर की सड़कों पर यातायात का उलंघन करते हुए खतरनाक स्टंट का वीडियो मिला जिसके बाद एएसपी ट्रैफिक ओम प्रकाश शर्मा ने बाइकर्स की तलाश कर उसे धर दबोचने का निर्देश दिए। बाइकर्स को तलाशने के लिए थाना प्रभारी यातायात भनपुरी अनिष सारथी और उनकी टीम को उस बाइकर्स के वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके घर तक पहुँच गये I काफी तलाशने के बाद आखिरकार बाइकर्स मुकेश चन्द्राकर (मुक्कु) पुलिस के हाथ लगा I वह इंस्टाग्राम  पर “मुक्कु100” नाम से आईडी चला रहा था I

    कोर्ट ने लगाया 11,000 रुपये का जुर्माना

    पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर वह खुद की पब्लिसिटी करने के लिए अपनी केटीएम बाइक CG04ND3569 नवा रायपुर की सड़कों पर स्टंट वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने वाला बताया I मुकेश ने बताया कि वह स्टंट का वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर अच्छा खासा पैसा कमा लेता है I उसके मुक्कु100 नाम से आईडी है जिस पर 25 हजार फालोवर्स  हैं I उसने यह भी बताया कि उसके पास ब्रांड प्रमोशन आते हैं उससे भी अतिरिक्त कमाई हो जाता है I

    पुलिस ने बाइकर्स मुकेश चन्द्राकर (मुक्कु) पर कानूनी कार्रवाही करते हुए मोटर यान अधिनियम की धारा 184, 39/192, 182(A)4 के तहत कोर्ट में पेश किया I न्यायाधीश ने बाइकर्स मुकेश चन्द्राकर (मुक्कु) पर ग्यारह हजार रूपये का अर्थ दंड लगाया और समझाईश दी की दोबारा भविष्य में इस तरह की गलती ना करे इससे जानमाल का खतरा बना रहता है I साथ ही उसका लाइसेंस भी रद्द करने के लिए परिवहन कार्यालय भेजा गया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4867

    https://golden36garh.com/?p=4863

  • जवानों ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया

    जवानों ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया

    माड़ क्षेत्र के कोहकामेटा थाना क्षेत्र  में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया है I मारे गये नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है I आईजी बस्तर सुंदरराज पी ने बताया कि मारे गए नक्सली पीएलजीए सदस्य हैं I उन्हें सेन्ट्रल कमेटी की सुरक्षा के लिए लगाया गया था I

    बुधवार को छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सीमा कोहकामेटा इलाके में डीआरजी, एसटीएफ व केंद्रीय बलों की संयुक्त टुकड़ियों व नक्सलियों के बीच दिन भर गोलीबारी चलता रहा I जवानों ने सर्चिंग के दौरान पांच वर्दीधारी नक्सलियों का शव बरामद किया I इसके साथ उनके पास से थ्री नॉट थ्री व 315 बोर रायफल जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया I

    आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा माड़ समेत संभाग के सभी जिलों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है I बुधवार को मुख्यालय से पुलिस की संयुक्त पार्टी कोहकामेटा व सोनपुर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी । जंगल में छिपे नक्सलियों ने पुलिस पर दो दिशाओं से फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी फायरिंग शुरू दी जिसमें पांच नक्सली ढेर हो गये । उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए I मारे गये सभी नक्सलियों का पहचान कराया जा रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4857

    https://golden36garh.com/?p=4863

  • मस्जिद निर्माण होने पर ग्रामीणों ने हनुमान चालीसा पढ़कर किया विरोध

    मस्जिद निर्माण होने पर ग्रामीणों ने हनुमान चालीसा पढ़कर किया विरोध

    छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के ग्राम मनगटा में सरकारी निभाग में कार्यरत एक कर्मचारी ने 4 एकड़ जमीन को दोगुने दाम में खेती करने के नाम पर खरीद लिया और बाद में मस्जिद निर्माण शुरू कर दिया I जिसका विरोध ग्रामीण कर रहे हैं I इस पर ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुआ I इसके बाद ग्रामीणों ने आज कार्यालय का घेराव कर लिया और वहीं हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे I

    ग्रामीणों का कहना है कि हमारे गाँव में एक भी मुस्लिम समाज नहीं है इसके बावजूद मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा है I ग्रामीणों ने बताया कि भूमि मालिक द्वारा ग्राम मनगटा में मुस्लिम समुदाय को बसाने की योजना है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4851

    https://golden36garh.com/?p=4857

  • बाजार में आते ही सरई बोड़ा का दाम आसमान छूने लगा

    बाजार में आते ही सरई बोड़ा का दाम आसमान छूने लगा

    बरसात के मौसम की पहली बारिश और जमीन में उमस सरई बोड़ा की उपज के लिए काफी कारगर माना जाता है I मशरूम प्रजाति का मशरूम हर साल मानसून शुरू होने के साथ ही जंगलों से सीधे बाज़ार में पहुँच जाता है I सरई बोड़ा खाने में काफी टेस्टी, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होता है I जिसके कारण इसकी मांग बाज़ार में बहुत ज्यादा होती है और इसका मूल्य भी बाकि सब्जियों से अधिक होता है I इसके अधिक मूल्य का मुख्य कारण यह भी है कि यह हर सीजन में उपलब्ध नहीं होता है और और इसकी खेती करना संभव नहीं है I क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से जमीन में उत्पन्न होता है I

    साल वृक्ष (सरई पेड़) की सूखी पत्तियों के नीचे पनपने वाला यह मशरुम बाकि मशरूम प्रजाति में से सबसे महत्पूर्ण मशरूम है जिसका उपयोग मनुष्य सब्जी के रूप में करता है I आदिवासी अंचल और जंगली, पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए यह मशरूम आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है I सरई बोड़ा जून और जुलाई के महीने में 30 से 35 दिन के लिए ही उपलब्ध रहता है I यह जमीन के ऊपर उगता है और वजन में हल्का होता है I इन दिनों सरई बोड़ा बाज़ार में महंगे दामों में बिक रहा है लेकिन फिर भी लोग इसे खाने के लिए खरीद रहे हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4847

    https://golden36garh.com/?p=4851

  • रायपुर पुलिस की एक्शन से अपराधियों में मंडराया खौफ का साया

    रायपुर पुलिस की एक्शन से अपराधियों में मंडराया खौफ का साया

    कुछ महीनों से रायपुर पुलिस बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई कर रही है I रायपुर पुलिस निजात अभियान के तहत नशे के विरुद्ध, ठगी और चोरी के विरुद्ध, यातायात और अपराधिक मामलों को विरुद्ध सख्ती से कार्रवाही कर रही है I पिछले 5 माह में पुलिस के इस अभियान से असर भी दिख रहा है I निजात अभियान तहत 5 महीने के अन्दर में अपराधिक मामलों के आंकड़ों में 8% की कमी आया है I हत्या व हत्या के मामले में 15 %, दुष्कर्म में 10 %, छेड़छाड़ में 23 %, मारपीट में 4 % और चोरी में 4% की कमी आया है ।

    अब तक आबकारी एक्ट और ड्रग-विरोधी एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 3,682 व्यक्तियों पर कार्रवाई किया जा चूका है I इसमें से 451 अपराधियों को जेल भेजा गया है I फरवरी 2024 से डीजीपी अशोक जुनेजा के निर्देशन में आइजी रायपुर अमरेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह के मार्गदर्शन में अवैध नशा के विरुद्ध अभियान निजात चलाया जा रहा है I और साथ ही विजिबल पुलिसिंग, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और अड्डेबाजी व अपराधियों पर सख्ती किया जा रहा है I एमवी एक्ट के तहत ड्रंकन ड्राइविंग में 1,134 व्यक्तियों पर जुर्माना किया गया। वहीं प्रत्येक प्रकरण को कोर्ट भेजा गया, जहां प्रत्येक ऐसे चालक पर दस-दस हजार रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4841

    https://golden36garh.com/?p=4847

  • हाथरस काण्ड में सैकड़ों लोगों ने गंवाया अपनी जान

    हाथरस काण्ड में सैकड़ों लोगों ने गंवाया अपनी जान

    बीते दिन उत्तरप्रदेश के हाथरस में नारायण साकार विश्व हरि (भोले बाबा) के सत्संग के दौरान जो भगदड़ मचा था उसमें 123 लोगों की जान चली गयी थी I उसके लिये पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दिया है I आज यूपी पुलिस अपनी फुल एक्शन में दिखी और कई जिलों में छापेमारी की I इस दौरान चौबीस से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है I इस बीच नारायण साकार विश्व हरि (भोले बाबा) का प्रतिक्रिया सामने आया है I उन्होंने कहा कि यह हादसा मेरे जाने के बाद हुआ और आगे आशंका जताते हुए कहा कि यह भगदड़ असामाजिक तत्वों की हरकत हो सकती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटना के सम्बन्ध में न्यायिक जांच के आदेश पहले ही दे चुके हैं I

    घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने बुधवार को ही एफ. आई. आर. दर्ज कर लिया था I लेकिन इसमें नारायण साकार विश्व हरि (भोले बाबा)  का नाम ही नहीं है और जिन सेवादारों के खिलाफ जुर्म दर्ज है वो अब भी मौके से फरार हैं I उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले के फुलराई गांव में भोले बाबा का सत्संग चल रहा था सत्संग में 80 हजार की भीड़ जुटाने की अनुमति था लेकिन ढाई लाख लोग जुट गए I इतनी भीड़ में सत्संग के बाद भोले बाबा को छूने की होड़ में भगदड़ मचना शुरू हो गया I इस बीच सेवादारों ने भी लोगों को धक्का मुक्की किया और भोले बाबा से मिलने की अनुमति भी नहीं दिया I इस भगदड़ में 123 लोगों की जान चली गयी I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4835

    https://golden36garh.com/?p=4841