Category: Breaking News

Breaking News

  • इस वर्ष ट्रेनों के समय सारिणी में नहीं होगा कोई बदलाव

    इस वर्ष ट्रेनों के समय सारिणी में नहीं होगा कोई बदलाव

    रेल मंत्रालय ने ट्रेनों के टाइम टेबल को जारी करने की तिथि में बदलाव कर दिया और यह तिथि बढ़ाकर 1 जनवरी 2025 कर दिया है I रेलवे ने कहा की जब तक नया टाइम टेबल लागू नहीं हो जाता तब तक पुराना टाइम टेबल ही अभी लागू रहेगा I रेलवे बोर्ड ने इसके लिए जोन के सभी महाप्रबंधकों को एक सर्कुलर जारी किया है I जुलाई का महिना शुरू हुए अभी सप्ताह भर हो गया है लेकिन ट्रेनों को पुराने समय सारिणी के आधार पर ही चलाया जा रहा है I रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोनों को चिट्ठी लिख कर सूचित किया है कि इस साल एक जुलाई को नया समय सारिणी लागू नहीं हो रहा है I

    दरअसल, रेलवे हर साल जुलाई के महीने में ट्रेनों के समय को लेकर फेरबदल करता है I लेकिन इस साल ट्रेनों के समय में कोई बदलाव न करते हुए इसे दिसम्बर तक बढ़ा दिया है I इस समय सारिणी में पैसेंजर और लोकल ट्रेन का भी समय सारिणी होता है। आमतौर पर यह हर साल एक जुलाई से प्रभावी होता है । इस साल ऐसा नहीं हो रहा है । रेलवे बोर्ड इस साल नया समय सारिणी जारी नहीं कर रहा है । इस समय रेलवे बोर्ड ट्रेनों के समय और परिचालन स्थिति की समीक्षा कर रहा है ।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4992

    https://golden36garh.com/?p=4987

  • 22 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का पहला सोमवार

    22 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का पहला सोमवार

    22 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का पहला सोमवार

    बरसात का मौसम शुरू हो गया और कुछ ही हफ्तों में सावन का पावन पर्व आने वाला है और सावन का यह पर्व भगवान शिव को समर्पित होता है I सावन के महीने में भक्त अपने आराध्यदेव भोलेनाथ को प्रसन्न कर आशीर्वाद लेते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ण करने की कामना करते हैं I इस साल सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई से शुरू होने वाला है I

    बिलासपुरवासी इस पावनपर्व के मौके पर भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर बड़े ही हर्षोल्लास से इस पर्व को मनाते हैं I शंकर नगर में स्थित शिव मंदिर के पुजारी रमेश तिवारी ने कहा कि 22 जुलाई को सावन का पहला सोमवार शुरू होगा और सावन का अंतिम सोमवार 19 अगस्त को होगा I इस साल सावन में पाँच सोमवार पड़ने वाले हैं I सावन शुरू होते ही बिलासपुर के विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने वाला है I इस दौरान मंदिरों में भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक भी किया जाएगा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4983

    https://golden36garh.com/?p=4992

  • बेबीलोन होटल हत्याकांड के पीछे का सच आया सामने

    बेबीलोन होटल हत्याकांड के पीछे का सच आया सामने

    रायपुर के जेल रोड़ में स्थित होटल बेबीलोन के कमरा नंबर 416 में बीते दिन वाणी गोयल की हत्या हुयी थी I उसके साथी विशाल गर्ग ने बड़ी बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दिया था I विशाल ने जब हत्या की घटना को अंजाम दिया तो वह घटनास्थल से चला गया लेकिन विशाल दुबारा होटल में शाम के छः बजे ये देखने आया की कहीं वाणी की साँसें तो नहीं चल रही हैं I इसके बाद विशाल होटल से चला गया I विशाल को सूरजपुर का निवासी बताया जा रहा है और वह 5 जुलाई को रायपुर आया था I

    जानकारी के मुताबिक, विशाल गर्ग घर से निकलते वक़्त कहा था कि वह वाणी को घर लेकर आएगा या कुछ काण्ड करके लौटेगा I लेकिन विशाल ने वाणी की हत्या करने के बाद वह रेलवे ट्रेक पर खुदखुशी कर लिया I  

    जानकारी तो यह भी सामने आ रहा है कि विशाल, वाणी से शादी करना चाहता था लेकिन वाणी गोयल ने शादी से इंकार कर दिया I इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और विशाल ने गला दबाकर वाणी की हत्या कर दिया I इस बीच वाणी ने बचने का काफी प्रयास किया I वाणी के शरीर पर चोट के निशान भी थे I लेकिन विशाल अपने कोशिश में कामयाब रहा और अंत में विशाल खुद ट्रेन की पटरी में आकर खुदखुशी कर ली I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4944

    https://golden36garh.com/?p=4973

  • अंबिकापुर से रेनुकोट जा रही बस फुलीडूमर घाट में अनियंत्रित होकर पलटी

    अंबिकापुर से रेनुकोट जा रही बस फुलीडूमर घाट में अनियंत्रित होकर पलटी

    अंबिकापुर से रेनुकोट जा रही बस आज सुबह वाड्रफनगर के फुलीडूमर घाट में अनियंत्रित होकर पलट गया I जानकारी के मुताबिक बस अंबिकापुर बस स्टैंड से रेनुकोट के लिए रवाना है और 7 बजे वह अपने निर्धारित समय पर वाड्रफनगर पहुंचा I यहाँ से यात्रियों को लेकर बस रेनुकोट के लिए रवाना हुआ I लेकिन बलरामपुर जिले के फुलीडूमर घाट के पास घाट से उतरते समय बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया I बस के पलट जाने से यात्रियों में अफरा-तफरी मचने लगा I शोर-शराबा और चीख-पुकार होने लगा I

    स्लीपर में बैठे यात्री फंस गये थे I दुर्घटना होने पर आसपास के लोग पहुँचे और बस की खिड़कियाँ तोड़कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया I बताया जा रहा है कि बस की स्पीड धीमी थी इस कारण लोगों को ज्यादा चोटें नहीं आई I कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं I जिनको बंसतपुर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर इलाज की व्यवस्था करायी I जिन लोगों ने इस दुर्घटना को घटित होते देखा उन्होंने बताया कि बस की गति धीमी होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया I अगर बस तेज रफ़्तार में होता तो बड़ा हादसा हो सकता था I हादसे का कारण बस के ब्रेक का जाम हो जाने को बताया जा रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4983

    https://golden36garh.com/?p=4979

  • उत्तराखंड में बारिश ने लिया विक्राल रूप

    उत्तराखंड में बारिश ने लिया विक्राल रूप

    उत्तराखंड में सोमवार से बारिश का कहर जारी है I लगातार बारिश से कुमायूं क्षेत्र की नदियों इन दिनों अपने उफान पर हैं I सैकड़ों गाँव, सडकें सब बरसात से बाधित हैं I उधम सिंह नगर और चंपावत जिले के कई गाँव में काफी मात्रा में जल भराव हो गया है I अपर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि मौसम में सुधार के बाद चार धाम की यात्रा फिर से प्रारम्भ हो गया है I मौसम विभाग ने कुछ दिन पहले भारी बारिश को लेकर चेतावनी दी थी I जिसकी वजह से एक दिन के लिए यात्रा स्थगित कर दिया गया था I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4973

    https://golden36garh.com/?p=4979

  • दो दोस्तों ने तीसरे दोस्त की हत्या कर शव को छुपाया नाले में

    दो दोस्तों ने तीसरे दोस्त की हत्या कर शव को छुपाया नाले में

    दुर्ग जिले में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है I जहाँ दो दोस्तों ने मिलकर तीसरे दोस्त को शराब के लिए हत्या कर दिया और उसके शव को पत्थर से बाँधकर पुलगांव नाले में फेंक दिया I पूरा मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है I युवक पिछले 20 दिन से लापता था जिसकी शिकायत परिजनों ने थाने में दर्ज करायी I इस मामले में शक के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया I जिसके बाद आरोपियों ने हत्या का खुलासा किया तो सुनकर सब हैरान हो गये I आरोपियों ने बताया की शराब पीने को लेकर विवाद हुआ और विवाद बढ़ा तो दोनों ने उसकी हत्या कर दी और शव को पत्थर से बाँधकर नाले में फेंक दिया था I

    पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान दिनेश आदिल्य के रूप में किया गया है जो बैगाटोला गाँव का रहने वाला है I पुलिस ने एक मछुआरे की मदद से तीन-चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद नाले से ढूंढ़कर शव को बाहर निकाला गया I पुलिस आगे की कार्रवाई सबूत के आधार पर कर रही है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4966

    https://golden36garh.com/?p=4973

  • छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचल में 18 क्षेत्रीय बोलियों में पढ़ाई जायेंगी पुस्तकें

    छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचल में 18 क्षेत्रीय बोलियों में पढ़ाई जायेंगी पुस्तकें

    छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासी अंचल में जल्द ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्राथमिक शालाओं में स्थानीय भाषाओं और बोलियों को शामिल करने की तैयारी में है I सीएम विष्णुदेव साय ने शिक्षा विभाग के इस पहल में 18 स्थानीय भाषाओं को और बोलियों में पुस्तकें तैयार कर उसे स्कूलों में वितरित करने का आदेश दिया है I यह पहल एनईपी 2020 के जरिये बच्चों को उनकी मूल भाषा में शिक्षा का समावेश कर सरल और सुलभ बनाने का एक प्रयास है ताकि बच्चे बिना किसी कठिनाइयों के चीजों को आसानी से सीख सकें I

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 5 जुलाई को “शाला प्रवेश उत्सव” के मौके पर कहा कि इस पहल के तहत पाठ्यपुस्तकों और शिक्षण सामग्री का स्थानीय बोली और भाषाओं में अनुवाद किया जाएगा I इसके लिए शिक्षकों को भी विशेष ट्रेनिंग दिया जाएगा I

    स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सचिव ने बताया कि 18 स्थानीय बोलियों और भाषाओं में किताबें तैयार किया जा रहा है I इनमें से छत्तीसगढ़ी, सरगुजहिया,गोंडी, हल्बी, सादरी और कुडुख में पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है I

    एनईपी 2020 फोर्मुले के तहत भारत में प्रत्येक विद्यार्थी को तीन भाषाएँ सीखनी चाहिए- एक हिंदी, दूसरी अंग्रेज़ी और तीसरी अपने अंचल में बोली जाने वाली भाषा I इस नीति की घोषणा पहले भूपेश बघेल ने जनवरी 2020 में किया था I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4952

    https://golden36garh.com/?p=4966

  •  कोयला घोटाले मामले में आरोपियों के खिलाफ नये केस दर्ज

     कोयला घोटाले मामले में आरोपियों के खिलाफ नये केस दर्ज

    ईओडब्ल्यू ने कोयला घोटाले मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की है I इसमें सौम्या चौरसिया, समीर बिश्नोई और निलंबित आईएएस रानू साहू इन तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है I ये तीनों 550 करोड़ कोयला घोटाले के मामले में जेल में बन्द है I रानू साहू के ऊपर 2015 से 2022 से 4 करोड़ की सम्पति और परिवारवालों के नाम पर सम्पति खरीदने का आरोप लगा है I वहीं सौम्या चौरसिया और उनके परिवारवालों के नाम पर 9 करोड़ और 20 लाख रूपये की 29 अलग-अलग जगहों पर सम्पति होने की खबर है I हालाँकि इस बीच रानू साहू को सुप्रीम कोर्ट से राहत थोड़ी राहत मिली है I रानू साहू को सात अगस्त तक अंतरिम जमानत दिया गया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4958

    https://golden36garh.com/?p=4952

  • टीम इण्डिया और जिम्बाब्वे 1-1 की बराबरी पर पहुँचे

    टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को करारी शिकस्त देते हुए पहुँचे एक-एक की बराबरी पर

    इन दिनों इण्डिया और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 का मैच चल रहा है I पहले टी-20 मुकाबले में भारत को हार मिला था I दूसरा टी-20 मैच हरारे में खेला गया I टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 234 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया I अभिषेक शर्मा ने तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 47 में 100 रन जड़ दिए I इसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल हैं I वहीं रन चेस करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 10 ओवर में 134 रन बनाकर आलआउट हो गया I इस तरह दोनों टीम अब 1-1 की बराबरी पर पहुँच गये हैं I

    अभिषेक शर्मा ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आज मैंने शुभमन गिल के बल्ले से खेला, इसलिए बल्ले को भी विशेष धन्यवाद। यह मेरे लिए नई बात नहीं है। अंडर-19 से भी पहले भी मैं गिल के बल्ले से खेलता रहा हूं। जब भी मुझे लगता है कि रन बनाना जरूरी है, तो मैं गिल का बल्ला ले लेता हूं। आईपीएल में भी मैंने ऐसा किया है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4944

    https://golden36garh.com/?p=4952

  • छात्रों को हॉस्टल से निकाले जाने पर छात्रावास अधीक्षक हुआ निलम्बित

    छात्रों को हॉस्टल से निकाले जाने पर छात्रावास अधीक्षक हुआ निलम्बित

    घटना फरसाबहार ब्लॉक के डुमरिया गाँव के प्री मैट्रिक छात्रावास का है I जहाँ छात्रावास अधीक्षक ने बच्चों को दिन भर भूखा रखा और रात के समय छात्रावास से निकाल दिया I बच्चों ने आरोप लगाया कि उन्हें छात्रावास में सुबह एक कप चाय उसके बाद दिनभर कुछ नहीं दिया गया I बच्चों ने बताया की शाम के वक़्त जब पोहा खा रहे थे तो उन्हें ये कहकर बाहर निकाल दिया गया कि वे पढ़ाई ठीक से नहीं करते I इसकी सूचना आदिवासी विभाग मंडल के संयोजक लालदेव भगत को दिया गया तो वे पहुँचकर छात्रावास का जायजा लिए और दोषी करार पाए जाने पर जांच और कार्रवाई करने का आदेश दिए I जिस पर जिला प्रशासन ने छात्रावास अधीक्षक नरसिंह मलार्ज को तत्काल पद से निलंबित कर दिया गया I

    एक महिला ने लालदेव भगत को बताया कि छात्रावास अधीक्षक नरसिंह मलार्ज हमेशा शराब के नशे में धुत रहता है और बच्चों को परेशान करता है I इस पर छात्रावास अधीक्षक नरसिंह मलार्ज ने बयान देते हुए कहा कि मैंने उन छात्रों को बाहर निकाला जो पढाई में ध्यान नहीं देते थे I उनका दावा है कि उन्होनें बच्चों को कई बार समझाने की कोशिश की। लेकिन बच्चे पढ़ाई में सुधार नहीं ला रहे थे। इसलिए उन्होनें बच्चों को बाहर निकाला I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4935

    https://golden36garh.com/?p=4944