बिल का भुगतान नहीं होने पर बिजली उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी
राजधानी रायपुर में विद्युत् उपभोक्ताओं के लिए एक नई मुसीबत आ पड़ी है I दरअसल, जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल 5000 रु. से ऊपर है उनका बिजली बिल जमा नहीं हो रहा है I ना तो कैश जमा कर पा रहे हैं और ना ही ऑनलाइन I बिजली बिल जमा नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी निराश होकर घर वापस लौटना पड़ रहा है I उपभोक्ताओं के साथ ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि सही जानकारी नहीं दिया जा रहा है उन्हें ये नहीं बताया जा रहा है कि बिल का भुगतान कैसे करना है ? रायपुर के बिजली ऑफिस के बाहर एक तख्ती लगा दिया गया है जिसमें लिखा है कि पाँच हजार से ऊपर राशि स्वीकार नहीं किया जाएगा I सही जानकारी नहीं मिलने से बिजली उपभोक्ता इधर-उधर परेशान हो रहे हैं I
हाईकोर्ट ने शराब दुकानों को स्कूल, कॉलेज और धार्मिक स्थलों से दूर खोलने के आदेश दिये
मंगलवार को छत्तीसगढ़ शासन ने हाईकोर्ट को बताया कि स्कूल-कॉलेज, धार्मिक स्थलों से अब 100 मीटर दूर शराब दुकानें रहेंगी I इससे पहले 50 मीटर के दायरे तक छूट दिया गया था I लेकिन अब इस नियम को बदल दिया गया है I इसके बाद भी यदि कोई नियम का उलंघन करते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा I वहीं हाईवे में शराब और चखना दुकानों के लिए दायरे को बढ़ाकर 500 मीटर कर दिया गया है I इस समय बिलासपुर में कुल 65 से ज्यादा देसी और विदेशी शराब दुकानें संचालित किया जा रहा है I कुछ शराब दुकानें रिहायशी इलाकों पर था जिनको हटाने के लिए काफी विरोध चल रहा है I इसके लिए कलेक्टर तक को आवेदन भेजा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाया I इन शराब दुकानों के कारण स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थलों और अस्पतालों खासकर स्कूली बच्चों और महिलाओं को इससे दिक्कत होता था क्योंकि नशे से धुत शराबियों का हर जगह जमावड़ा लगा रहता था I जिससे डर और खतरा बना रहता था I इसी के सम्बन्ध में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने मामले को जनहित याचिका के रूप में स्वीकार किया और इस मामले में छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को जवाब देने को कहा I
बस अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटी बाल-बाल बचे यात्री
दोपहर के समय दुबे ट्रेवल्स की बस बिलासपुर से पेंड्रा जा रहा था I तभी टेंगनमाड़ा के पास ड्राईवर द्वारा ब्रेक लगाने पर बस अनियंत्रित होकर रोड़ के किनारे खेत में जाकर पलट गया I बस में कुल 17 यात्री सवार थे I इस हादसे में यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है I सड़क के किनारे काम कर रहे लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया I बताया जा रहा है कि बस की रफ़्तार तेज थी जिसको कम करने के लिए चालक ने ब्रेक लगाया लेकिन बारिश होने के कारण ब्रेक नहीं लगने से बस खेत में जा पलटी I घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और बचाव कार्य में जुट गई I बाद में सभी यात्रियों को पेंड्रा के लिए रवाना कर दिया गया I
कबाड़ी से पुलिस ने बदसलूकी करते हुए किया अवैध रूप से वसूली
पुलिस का काम अपराध को रोकने का होता है लेकिन यहाँ तो उल्टी गंगा बह रहा है I सामने आये मामले में स्क्रैब का काम करने वाले मोहम्मद अब्दुल ने तरबाहर थाने में पदस्थ एस आई और सिपाही की शिकायत एसपी से की है, जिसमे कबाड़ी का आरोप है की पैसे नहीं देने पर थाने में रखे रेलवे के लोहे को उसकी गाड़ी में रख कर उसे फंसाया गया है। मोहम्मद फिरोज मसानगंज में ताज ट्रेडर्स के नाम से कबाड़ का दुकान संचालित करता है और इस दौरान उसकी गाड़ी में टूटे-फूटे एल्युमिनियम के स्क्रैप ए. के. स्क्रैब ट्रेडर्स के पास भेजा था I
इसी दौरान रेलवे के पास तारबाहर थाना के सिपाही मुरली भार्गव ने गाड़ी को रोका और उसे तारबाहर थाना ले आया, इस दौरान मौके पर मौजूद एसआई श्रवण कुमार टंडन ने कबाड़ी से स्क्रैब का बिल मांगा, जिस पर कबाड़ी ने स्क्रैब का बिल लाकर थाना प्रभारी को दिखाया I थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने एसआई टंडन से मिलने को कहा एसआई ने कबाड़ी को कबाड़ का बिल आरक्षक मुरली भार्गव को ट्रांसफर करने और 2 लाख रुपए देकर गाड़ी ले जाने को कहा I इस पर कबाड़ी ने कहा कि वह इतना पैसा कहाँ से लाएगा कहकर बोलकर पैसा देने से मना कर दिया I
पुलिस ने लगाया कबाड़ी पर गंभीर आरोप
बाद में कबाड़ी के सहयोगी ने तारबाहर चौक के पास आरक्षक मुरली भार्गव को 40 हजार दिए I उसके बाद भी पुलिस उस कबाड़ी को तंग किया जा रहा था I पैसे नहीं देने पर थाने के अन्दर ही ट्रेन की पटरी का लोहा कबाड़ी के गाड़ी में डाल दिया गया और जबरन गाड़ी को एफसीआई चौक के पास भेज दिया गया है, इस दौरान आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी का तिरपाल हटाकर देखा तो उसमें सरकारी लोहा होने के बाद गाड़ी पर कार्रवाई करते हुए कबाड़ी मोहम्मद फिरोज को जेल भेज दिया गया I इस पर कबाड़ी मोहम्मद फिरोज ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जाँच करते हुए कार्रवाई की मांग की है I
छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आज छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में तेज मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं I विभाग ने राज्य के कई इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई है साथ ही इससे सचेत रहने की भी सलाह दी है I विभाग ने बताया कि अभी मानसून 15 दिनों से सक्रीय है I लगभग हर इलाके में अच्छी बारिश हो रहा है I बीते मंगलवार को राज्य के 15 अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश दर्ज किया गया है I सबसे ज्यादा बालोद में 16 सेमी. बारिश रिकॉर्ड किया गया I वहीं बालोद में अब तक 595.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है I जबकि इस समय का औसत 421.6 मिलीमीटर है I
SHIVNATH RIVER, DURG
बालोद में लगातार बारिश के कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं I नदी नाले उफान पर हैं I दर्जनभर स्कूलों में पानी भर गया है I कई जगह बस स्टैंड स्वीमिंग पूल बन गए हैं I निचली बस्तियों में पानी भर गया है I तीन दिन की बारिश में 2 लोगों की मौत भी हो गई I दुर्ग जिले में इन दिनों बारिश से शिवनाथ नदी उफान पर है I नदी के किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है I बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन अपनी नजर बनायी हुई है I वहीं तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 35.3°C मुंगेली में दर्ज किया गया I सबसे कम तापमान 20.3°C नारायणपुर में रिकॉर्ड किया गया I
कांग्रेस विधायक ने उठाया औरतों और बच्चों की गुमशुदगी का मुद्दा
छत्तीसगढ़ विधानसभा के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान कानून व्यवस्था का मामला गूंजने लगा I पूर्व मंत्री और विधायक अनिला भेड़िया ने राज्य में महिलाओं और बच्चों की गुमशुदगी का मामला सदन में उठाया I अनिला भेड़िया ने कहा पूरे प्रदेश की जानकारी मांगा गया था, लेकिन सिर्फ जिले की जानकारी दी गई। बालोद जिले में ही महिलाओं की गुमशुदगी के 106 मामले अब भी जांच में हैं।
इस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस विधायक के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि 106 महिलाएं जिले में अब भी लापता है। 2022 से 2024 तक की यह स्थिति है। खोजबीन जरुरी है I इसके लिए पुलिस लगातार काम कर रही है I कुल 716 महिलाएं लापता थी। बाकी महिलाओं को खोज लिया गया है। 164 बच्चों में से 152 बच्चे ढूंढ लिए गए हैं। बच्चों की गुमशुदगी के मामलों की सफलता दर 92 % है, वही महिलाओं पर यह 84 % है।
कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया ने कहा कि जाँच के अब कई पहलू आ गये हैं। साइबर पुलिसिंग हो रही है, फिर भी महिलाओं और बच्चों को ढूढ़ पाने में पुलिस असफल हो रही है। गृहमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक गुमशुदा लोगों की खोजबीन के लिए ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है।
बढ़ रहे अपराध और हिंसा के मुद्दों को लेकर कांग्रेस दल के नेता विधानसभा का करेंगे घेराव
बलौदाबाज़ार हिंसा और प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधानसभा का घेराव करने वाला है I इसको लेकर राज्य सरकार ने बड़ी तैयारी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के साथ विधान सभा को छावनी में तब्दील कर दिया है I विधानसभा घेराव में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी बुधवार सुबह रायपुर पहुंचे हुए हैं।
एयरपोर्ट पर बातचीत में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ‘विधानसभा घेराव’ का आह्वान किया है। इस मौके पर प्रदेश भर के कांग्रेस नेता उपस्थित रहेंगे Iजिस तरह से आज घटनाएं घट रही है, आये दिन अपराध बढ़ रहा है I जो घटनाएँ इससे पहले कभी नहीं हुआ वो आज बीजेपी के शासन में हो रहा है I लगता है सरकार का ध्यान शासन पर नहीं, बल्कि विपक्ष को निशाना बनाने और कांग्रेस दल के नेताओं को परेशान करने में है I मुख्य विपक्षी दल होने के नाते हम जनता की आवाज उठाने के लिए उन मांगों के साथ सरकार को जगाना चाहते हैं। मुझे लगता है कि यहां की सरकार रायपुर से नहीं चल रही है दिल्ली से यहां राज्य स्तर पर कोई निर्णय नहीं लिया जाता।
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट सहित प्रदेशभर के कांग्रेसी नेता समेत कार्यकर्ता विधानसभा घेराव में शामिल रहेंगे। प्रदेश की कानून व्यवस्था, बिजली कटौती साथ ही दर में बढ़ोतरी, बलौदाबाजार हिंसा, फर्जी नक्लली मुठभेड़ जैसे कई मुद्दों को लेकर विष्णु देव सरकार के खिलाफ आवाज आज आवाज उठाएंगे I कांग्रेस के प्रदर्शन से निपटने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी तैयारी की है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही विधानसभा को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
गाँधी स्टेडियम में 25 मीटर की ऊँचाई पर लग रहा फ्लड लाइट
अंबिकापुर के गाँधी स्टेडियम में कई खेल प्रतियोगिताएं होती रहती है जिनमें से कुछ खेल का आयोजन दिन में होता है तो कुछ खेल का आयोजन रात्रिकालीन में किया जाता है I दिन में होने वाले खेलों में किसी प्रकार का बाधा उत्पन्न नहीं होता है I लेकिन रात्रिकालीन खेलों के दौरान स्टेडियम में कम रौशनी वाले बल्ब होने की वजह से खिलाडियों को काफी बाधा उत्पन्न होता था I जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री के घोषणा के अनुसार नगर निगम द्वारा फ्लड लाइट लगाया जा रहा है I इसके लिए बेस बनाने का काम पहले ही कम्पलीट कर लिया गया है I टावर भी आ चुका है लेकिन इसमें फ्लड लाइट को टावर में फिट करने का काम तकनीकी सुविधा के अभाव में रुका हुआ था I
लेकिन अब समस्या का समाधान हो गया है I मंगलवार के दिन उच्च क्षमता वाले क्रेन को मंगवाया गया Iअब इस क्रेन की मदद से फ्लड लाइट टावर को खड़ा किया जा रहा है I तीन फ्लड लाइट टावर स्टेडियम के भीतर लगेंगे और एक फ्लड लाइट के लिए चौपाटी की तरफ बेस तैयार किया गया है I दुर्गा मंदिर की ओर से स्टेडियम में प्रवेश करने वाले स्थल पर तथा एक फ्लड लाइट टावर को इंडोर स्टेडियम के पास लगाया जा रहा है। स्टेडियम के चारों कोनों में उच्च प्रकाश क्षमता वाले लाइट लग जाने से पूरा स्टेडियम जगमगा उठेगा I
25 मीटर की ऊँचाई पर लगेंगे फ्लड लाइट
फ्लड लाइट लग जाने से रात्रिकालीन खेलों में लाइट को लेकर किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगा I एक फ्लड लाइट की ऊंचाई लगभग 25 मीटर है। एक टावर में 500 वाट के 24 लाइट लगाए जा रहे हैं। इसमें एविएशन लाइट के साथ उच्च क्षमता का तड़ित चालक भी लगाया गया है। सारी लाइट एलईडी लगाई जा रही है I ख़राब होने या बदलने की स्थिति को ध्यान में रखकर सीढ़ी भी बनाया गया है I इस काम को करने के लिए मंगाए गये क्रेन का किराया 3 लाख बताया जा रहा है I
सौतेली माँ के हत्या के जुर्म बेटे ने 11 साल बिताए जेल में
11 साल पहले रन्नू यादव ने अपनी सौतेली माँ की हत्या कर दिया था जिसके बाद उसे 11 साल की सजा सुनाया गया था । हत्या के केस में निर्दोष होकर भी रत्नू को जेल में 11 साल गुजारना पड़ा। रत्नू यादव पर यह आरोप लगा था कि उसने अपनी सौतेली मां श्रीमती हेमवती बाई की जमीन के विवाद में दो मार्च 2013 को हत्या कर दी थी। रत्नु यादव को इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तीन मार्च 2013 से रत्नू रायपुर जेल में बंद था।
पुलिस की ओर से जिला कोर्ट में पेश किए आरोप पत्र में बताया था कि आरोपित रत्नू अपनी सौतेली मां हेमवती बाई के सिर का बाल पकड़कर घसीटते हुए गांव के तालाब के पास ले गया था। उसके बाद हेमवती के सिर को तालाब के पानी के अंदर डाल दिया,इससे उसकी मौत दम घुटने से हो गई थी। हाईकोर्ट और ट्रायल कोर्ट के उम्र कैद के फैसले को रत्नू यादव ने चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए अभियोजन पक्ष को अपीलकर्ता के अपराध को साबित करने में विफल पाकर उम्र कैद की सजा को रद कर बंदी की रिहाई के आदेश दिए।
रेत माफियाओं द्वारा रेत का भंडारण कर दोगुने दामों में बेचा जा रहा
राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ की जीवनरेखा कही जाने वाली नदी महानदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा है I रेत का उत्खनन कर भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारण किया गया है I जिसकी कीमत करीब 40 करोड़ बताया जा रहा है I लेकिन गौर करने वाली बात तो यह है कि खनिज विभाग की अभी तक इस पर नज़र नहीं पड़ी है I अभी बारिश के मौसम में रेत की कम उपलब्धता के कारण अवैध रूप से भंडारित किये हुए रेत को दोगुने दामों में रेत माफियाओं द्वारा बेचा जा रहा है I
बीते सप्ताह धमतरी और महासमुंद में लाखों रूपये का रेत जब्त किया गया है I रायपुर में सिर्फ 17 जगहों पर रेत भंडारण की अनुमति मिली है, लेकिन 200 से ज्यादा जगहों पर भंडारण किया जा चुका है। खनिज विभाग के नियम के अनुसार ऐसे भंडारण को जब्त करके राजसात किया जाता है I इसके बाद इन रेतों को सरकार द्वारा नीलामी किया जाता है I ऐसे रेत को आम जनता को या फिर सरकारी कामों में वितरित कर दिया जाता है I
एक हाईवा रेत की कीमत नौ सौ से लेकर 10 हजार है लेकिन निर्माणस्थल तक पहुँचते-पहुँचते 20 हजार तक कीमत हो जाता है I सरकार ने लोडिंग की कीमत 150 रुपये प्रति घन मीटर तय कर रखी है, इस हिसाब से रेत की कीमत 1500 रुपये प्रति हाईवा होती है, लेकिन रेत माफिया नौ से 10 हजार रुपये वसूल रहे हैं।