Category: Breaking News

Breaking News

  • मयाली को पर्यटन के रूप में बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने की बड़ी पहल

    जशपुर जिले को पर्यटन के रूप में बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने की बड़ी पहल

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने पहल से जशपुर जिले के धार्मिक और प्राक्रतिक पर्यटन स्थल मयाली को पर्यटन विभाग ने स्वदेश दर्शन योजना के दूसरे चरण में शामिल किया है I इस चरण में शामिल होने वाले पर्यटन स्थल में बुनयादी सुविधाओं का तेजी से विकास किया जाएगा I जिससे यहाँ के पर्यटन स्थल में पर्यटकों का हलचल अधिक संख्या में देखने को मिलेगा I मयाली नेचर कैम्प, जिले के कुनकुरी ब्लाक में चराईडांड़ बगीचा स्टेट हाईवे में स्थित हैI

    बेलसोंगा डेम और मधेश्वर पहाड़ का मनमोहक दृश्य पर्यटकों को घंटों समय व्यतीत करने को मजबूर कर देता हैI इन पर्यटन स्थल में वन विभाग ने पर्यटकों के लिए टेंट का भी व्यवस्था किया है I इन टेंट हाउस में पर्यटक रात्रि में विश्राम कर सकते हैं और इस मनमोहक दृश्य का आनंद उठा सकते हैं I अक्सर छुट्टियों के दिनों में यहाँ पर्यटकों की संख्या अधिक रहता है I पर्यटक यहाँ बोटिंग का आनंद भी उठा सकते हैं I वोटिंग के लिए गाइड के साथ-साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं I स्वदेश दर्शन योजना के तहत मयाली नेचर कैम्प के विकास के लिए सरकार ने 10 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृति प्रदान की है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5395

    https://golden36garh.com/?p=5400

  • कन्फर्म टिकट की बुकिंग के लिए यात्रियों में मची खलबली

    सावन का पर्व शुरू होने पर यात्रियों में कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी

     अगले महीने रक्षाबंधन का पर्व आने वाला है ऐसे में लोग ट्रेनों की एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं I जानकारी के लिए बता दें कि पिछले तीन महीनों से 300 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं I इसके बावजूद यात्री रेलवे टिकट की एडवांस बुकिंग कर रहे हैं I इनमें से अधिकतर यात्री ऐसे हैं जो उन ट्रेनों की टिकट खरीदे हैं जिन ट्रेनों को रेलवे ने अभी तक रद्द नहीं किया है I सावन का महिना जैसे ही प्रवेश करता है ट्रेनों के टिकटों की बुकिंग बढ़ जाती है I इस साल 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा I

    जिस कारण बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई और हावड़ा रूट की अधिकांश ट्रेनों में अभी से लंबी वेटिंग चल रहा है I ऐसे में यात्रियों को कंफर्म टिकट पाने में मारामारी करना पड़ रहा है I कुछ महीनों से ट्रेन की पटरियों में काम चलने के कारण कई ट्रेनों के आवागमन को स्थगित कर दिया गया है जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है I ऐसे में यात्री एडवांस बुकिंग करने को मजबूर हैं I रेलवे अधिकारियों ने दावा किया है कि रक्षाबंधन के पर्व को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों को फिलहाल रद्द नहीं किया जाएगा I

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अलावा पटरियों में काम जारी रहेगा I लेकिन इससे ट्रेनों के परिचालन पर खलल पड़ सकता है | वर्तमान में हमसफर, भगत की कोठी, रीवा-बिलासपुर, बीकानेर एक्सप्रेस, एलटीटी स्पेशल, विशाखापटनम एक्सप्रेस जैसी दर्जनों ट्रेनों में सीट उपलब्ध हैं I 7 अगस्त से पहले ट्रेनों में कंफर्म सीट मिलने की संभावना जताया जा रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5395

    https://golden36garh.com/?p=5392

  • श्रीलंका को उसके ही घर में मात देने के लिए टीम इंडिया हुआ रवाना

    श्रीलंका को उसके ही घर में मात देने के लिए टीम इंडिया हुआ रवाना

    टीम इंडिया इस समय श्रीलंका दौरे पर है I भारत और श्रीलंका के बीच वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज खेली जानी है I मैच का आगाज़ 27 जुलाई से शुरू होने जा रहा है I इस समय टीम इंडिया के नए कोच के रूप में गौतम गंभीर हैं और टी-20 के इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव को कप्तान की कमान सँभालने को दिया गया है I रोहित और विराट कोहली वनडे मैच की सीरीज में शामिल होंगे I

    सबसे पहले तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला खेला जाएगा I बता दें, रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप का खिताब जीता है। इसके बाद रोहित, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। वर्ल्ड कप में हिटमैन और किंग कोहली ओपनिंग करने उतरे थे।

    टी-20 मैच में टीम इंडिया की ओर से सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज ये सभी प्लेयर्स शामिल होंगे I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5385

    https://golden36garh.com/?p=5392

  • उन्नीस लाख के पाँच इनामी नकसलियों ने किया आत्मसमर्पण

    उन्नीस लाख के पाँच इनामी नकसलियों ने किया आत्मसमर्पण

    छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पाँच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर लिया है I उनके ऊपर 19 लाख रूपये का इनाम था I पाँच नक्सलियों में से तीन महिला हैं और दो पुरुष ये सभी हार्डकोर नक्सली हैं I आत्‍मसमर्पण करने वाले तीन नक्‍सलियों के ऊपर पांच-पांच लाख और दो नक्‍सलियों के ऊपर दो-दो लाख रुपये का इनाम था।

    पुलिस के बयान के मुताबकि  ”छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ और ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर नक्‍सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्‍सली सुकमा में सक्रिय थे और कई वारदातों में शामिल थे। जिन्होंने अब आत्मसमर्पण कर दिया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5381

    https://golden36garh.com/?p=5385

  • करैत साँप के काटने से दो सगी बहनों की हुई मृत्यु

    करैत साँप के काटने से दो सगी बहनों की हुई मृत्यु

    जांजगीर-चांपा के डूमरपाली में करैत साँप के काट देने से एक परिवार के दो बहनों की गई है I बताया जा रहा है कि पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी दीप्ति जांगड़े (19) और उसकी छोटी बहन अनन्या जांगड़े (16) मंगलवार की रात 8 बजे खाना खाने के बाद कमरे में जमीन पर बिस्तर बिछाकर सो गई। दोनों बहनों को जब उल्टी होने लगी तो उन्होंने अपने माता-पिता को आवाज देकर उठाया और बताया कि उनको उल्टी हो रही है I जब लाइट जलाकर देखा गया तो पता चला कि दोनों बहनों को साँप काट दिया है I माता-पिता तत्काल दोनों बेटियों को लेकर पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया I इलाज के दौरान छोटी बहन की पूरे शरीर में जहर फैल जाने से मृत्यु हो जाती है I बड़ी बहन की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल में रेफर करने की सलाह दिया I लेकिन रास्ते में ही बड़ी बहन ने दम तोड़ दिया I तत्पश्चात पुलिस ने दोनों बहनों के शव का पोस्टमार्टम कर घरवालों को सौंप दिया I दोनों बेटियों में मृत्यु से परिवार में मातम छाया हुआ है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5381

    https://golden36garh.com/?p=5375

  • तारबाहर अंडरब्रिज के निर्माण होने से राहगीरों को मिलेगी राहत

    तारबाहर अंडरब्रिज के निर्माण होने से राहगीरों को मिलेगी राहत

    बिलासपुर जिले में नवनिर्मित अंडरब्रिज तारबाहर अंडरब्रिज का ही हिस्सा है। दरअसल पुराना ब्रिज अधूरा था। इसके चलते राहगीर बाईपास रेल लाइन के फाटक में फंस जाते थे। अक्सर जाम लगने से परेशानी होती थी। लोग इस जाम से इतने परेशान हो चुके थे कि ब्रिज की मांग को लेकर आंदोलन तक करना पड़ा। तब जाकर इस ब्रिज का निर्माण रेलवे ने प्रारंभ कराया। लोग अब इस ब्रिज से गुजरना शुरू कर दिए हैं,लेकिन शेड नहीं लगने कारण वर्षा होते ही भीगना पड़ रहा था।

    बरसात का पानी भी ब्रिज में प्रवेश कर रहा था जिससे राहगीर काफी परेशान थे I इन सब समस्याओं को देखते हुए रेल प्रशासन ने शेड लगाने का काम शुरू कर दिया है I सबसे पहले लोहे का एंगल लगाया गया अब इसी एंगल में नट-बोल्ट लगाकर कसा जायेगा I रेलवे राहगीरों की समस्या का समाधान करने में लगी हुई है और प्रयास कर रही है कि इसी बरसात में काम पूरा हो जाए ताकि राहगीरों को किसी तरह की कोई बाधा उत्पन्न ना हो I रेलवे इसके लिए ठेकेदारों के ऊपर दबाव बना रही है ताकि काम समय से पहले ही हो जाए I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5369

    https://golden36garh.com/?p=5375

  • लाखों की लागत में बना चेकडैम दो सप्ताह में ही हुआ ध्वस्त

    लाखों की लागत में बना चेकडैम दो सप्ताह में ही हुआ ध्वस्त

    गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के चलनापदर के डाकरेल नाला में 14.50 लाख की लागत में चेकडैम बनाया गया था लेकिन घटिया क्वालिटी का निर्माण होने के कारण पहली बरसात भी नहीं झेल नहीं पाया और महज दो सप्ताह में ही डैम टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया I डैम के इस तरह से क्षतिग्रस्त होने के बाद डैम की गुणवता के साथ-साथ रिश्वतखोरी पर भी सवाल उठाये जा रहे हैं I मामले का खुलासा हुआ तो जिला सीईओ रीता यादव ने मैनपुर जनपद में जांच के आदेश दिए I

    आरईएस एसडीओ उत्तम चौधरी के नेतृत्व में क्षतिग्रस्त चेकडैम का निरीक्षण भी किया गया I निरीक्षण में पाया गया जहाँ 4 मीटर प्लिंथ होना चाहिए था वहाँ केवल डेढ़ मीटर ही रखा गया था I वहीं निर्माण में सस्ते मटेरियल का इस्तेमाल किया गया था I मनरेगा के तहत बने इस चेकडैम में ख़राब गुणवता के निर्माण की वजह से डैम क्षतिग्रस्त गया I मामले में यह भी खुलासा हो रहा है कि ठेकेदारों और अफसरों की मिलीभगत से चेकडैम का घटिया निर्माण हुआ और पैसों का गबन किया गया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5366

    https://golden36garh.com/?p=5369

  • स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    नगर निगम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को “अमृत मित्र” की उपाधि दी

    उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के निर्देशन में रायपुर नगर निगम छत्तीसगढ़ का ऐसा पहला नगर निगम है, जिसने अमृत शहरों में स्व-सहायता समूहों को शुद्ध पेयजल प्रबंधन, जल संधारण, संरक्षण व जल उपयोगिता के संबंध में हर घर को जागरूक करने स्व-सहायता समूह के सदस्यों को फील्ड पर बड़ी जिम्मेदारी दी हैं I इन समूह सदस्यों को मानदेय देकर समूह को आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में भी कदम बढ़ाने वाला रायपुर नगर निगम पहला निकाय है I आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन में रायपुर नगर निगम ने संबद्ध स्व-सहायता समूहों को “अमृत मित्र” के तौर पर नई पहचान दी है I

    नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा ने बताया कि रायपुर के शहरी इलाके में मिशन अमृत के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्धता की दिशा में नगर निगम कार्य कर रहा है I प्रत्येक घर में जल संरक्षण व संवर्धन की दिशा में शासकीय प्रयासों में अपना साथ दें, इसके लिए जन जागरूकता की जिम्मेदारी नगर निगम से जुड़े स्व-सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया है I इसके आलावा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उद्यानों के रखरखाव में भी अपनी भूमिका निभाएंगे I इन सब कामों के लिए उनको निर्धारित मूल्य भी अदा किया जाएगा I

    नगर निगम आयुक्त ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूह पानी टंकी परिसर की सफाई, अंतिम उपभोग हितग्राही के घर पर फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से वॉटर क्वालिटी टेस्ट , उद्यान सौंदर्यीकरण, वृक्षारोपण, वॉल पेंटिंग, ग्राफिटी पेटिंग में लोक कलाकारों की मदद लेकर जल सुरक्षा अभियान को आगे बढ़ाएंगी I इसके लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रतिमाह राज्य शासन द्वारा निर्धारित 7200/- रुपए वेतन के रूप में दिया जाएगा I  

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5361

    https://golden36garh.com/?p=5366

  • सोलर लाइट खरीदी में हुए गड़बड़ी को सदन की समिति करेगी जांच

    सोलर लाइट खरीदी में हुए गड़बड़ी को सदन की समिति करेगी जांच

    सोलर लाइट खरीदी में हुए गड़बड़ी को सदन की समिति करेगी जांच

    छत्तीसगढ़ में आदर्श ग्राम योजना के तहत खरीदे जा रहे सोलर लाइट में गड़बड़ी का मामला पाए जाने पर विधानसभा की जांच समिति इस मामले की जाँच करेगी I बीजेपी विधायक लता उसेंडी के सवाल के जवाब में रामविचार नेताम ने 2021-24 के बीच की खरीदी को जांच करने की घोषणा कर दिया I लता उसेंडी कोंडागाँव जिले की विधायक हैं उन्होंने इस मामले पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सोलर लाइट की खरीदी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाया गया I अधिकारियों द्वारा मंत्री को सदन में गलत जानकारी दिया गया I जानकारी में बताया गया की तीन अधिकारियों के खिलाफ शिकायत मिला है I यह गलती पिछली सरकार के कार्यकाल में हुआ है और इस गड़बड़ी को सक्षम अधिकारियों द्वारा किया गया है I

    रामविचार नेताम ने सदन में घोषणा करते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में सदन की समिति से जांच कराई जायेगी I इस गड़बड़ी में पूरे प्रदेश के मामले शामिल किये जायेंगे I रामविचार नेताम के बयान पर भाजपा विधायक अजय चन्द्राकर ने कहा सरकार ने जवाब दिया है कि वह राज्य स्तरीय समिति जाँच कर रही है I पर क्या सदन की समिति को राज्य स्तरीय समिति की जाँच बिन्दुओं पर सम्मिलित किया जाएगा I इस पर नेताम ने कहा सदन की समिति जिन-जिन विषयों को इस जाँच में शामिल करेगा केवल उन्हीं पर जांच किया जाएगा I

    इन्हें भी पढ़िए :-

    https://golden36garh.com/?p=5355

    https://golden36garh.com/?p=5361

  • बिलासपुर SECR के निर्माण कार्यों के लिए 6922 करोड़ का बजट हुआ पारित

    बिलासपुर SECR के निर्माण कार्यों के लिए 6922 करोड़ का बजट हुआ पारित

    23 जुलाई को संसद में 2024-25 का केन्द्रीय बजट पेश किया गया I केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसके संदर्भ में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये प्रेसवार्ता कर रेलवे की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और नई योजनाओं के लिए बजट प्रावधान के बारे में जानकारी दी I केन्द्रीय रेल मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बिलासपुर SECR को 311 करोड़ रूपये का बजट मिलता था I वहीं बीजेपी सरकार के समय यह बजट उससे कई गुना बढ़ाकर 6922 करोड़ हो गया है I इस राशि को 37000 अलग-अलग प्रोजेक्ट पर खर्च किया जाना है I

    केंद्रीय रेलवे मंत्री ने प्रेसवार्ता में बताया कि 2009 से 2014 के बीच में छत्तीसगढ़ में प्रतिवर्ष 6 किमी. ही रेल लाइन का विस्तार हुआ था जबकि 2014 से 2024 के बीच प्रति वर्ष 100 किमी. रेल लाइन का निर्माण हुआ I अश्विनी वैष्णव ने वार्ता में बताया कि छत्तीसगढ़ में 37018 करोड़ की लागत से 2731 किमी. के 25 नई रेल लाइन की परियोजनाओं पर काम चल रहा है I इसमें से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत  राज्य के 32 स्टेशनों का विकास किया जा रहा है, जिसमें अकलतरा, अंबिकापुर, बैकुंठपुर रोड, बालोद, बाराद्वार, बिल्हा, भानुप्रतापपुर, भाटापारा, भिलाई, भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, बिलासपुर, चांपा, दल्लीराजहरा, डोंगरगढ़, दुर्ग, हथबंध, जगदलपुर, जांजगीर नैला, कोरबा, महासमुंद, मंदिर हसौद, मरौदा, निपनिया, पेंड्रा रोड, रायगढ़, रायपुर जंक्शन, राज नांदगांव, सरोना, तिल्दा-नेवरा, उरकुरा और उसलापुर स्टेशन को शामिल किया गया है I

    केन्द्रीय रेल मंत्री ने कहा कि 2014 से अब तक प्रदेश में 141 रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का निर्माण किया गया है I अब दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का 460 किमी. का सेक्शन ऑटोमेटिक सिग्नल से लेस है I बजट जारी होने के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेल खंडों में ऑटोमेटिक सिग्नल के कार्यों में तेजी लाया जाएगा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5355

    https://golden36garh.com/?p=5350