Category: Breaking News

Breaking News

  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से कृषक प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

    Bhupesh Baghel | Tag Results - The Week

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में राजनांदगांव जिले से आए जनप्रतिनिधियों एवं कृषक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने जिले में शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी दी। कृषक प्रतिनिधियों ने सुराजी गांव योजना के नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी कार्यक्रम के माध्यम से गांव में पशुपालन एवं जैविक खेती को मिल रहे प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताया।

  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात64वें त्यागी इमानवेल सेकरनार कुर्मी गुरू पूजा में शामिल होने का न्योता दिया

    Chhattisgarh: Bhupesh Baghel Special Interview, "Tried every challenge  firmly" : Outlook Hindi

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर तमिलनाडु कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री रॉयल मुर्गेश ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को तमिलनाडु राज्य के जिला रामनाड के परमईखकुडी में 11 सितंबर को आयोजित 64वें त्यागी इमानवेल सेकरनार कुर्मी गुरू पूजा में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने बताया कि गुरू पूजा में लगभग 20 लाख श्रद्धालु शामिल होते है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आमंत्रण के लिए तमिलनाडु कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री रॉयल मुर्गेश का आभार जताया। इस अवसर पर श्री बैगईगोबी, श्री नरेन्द्र नायक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की

    CM भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नुआखाई पर्व की बधाई दी, बोले- किसान  भाईयों के बंधुत्व और एकत्व का प्रतीक है पर्व | CM Bhupesh Baghel  congratulated the people of ...

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिरमौर के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने राज्य में सभी वर्गों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज ने इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को उनका पोट्रेट भेंटकर सम्मानित किया। प्रतिनिधि मंडल ने श्री प्रमोद नायक को जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक बिलासपुर एवं श्री जवाहर वर्मा को जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक दुर्ग का अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

  • मुख्यमंत्री शहीद योगेन्द्र शर्मा के जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए

    CM announces renaming of Community Health Center, Dharsiwa and Government  Higher Secondary School, Tekari after Shaheed Yogendra Sharma

    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि शहीद योगेन्द्र शर्मा का जन्म 12 अगस्त 1962 को धरसींवा विकासखंड की ग्राम-पंचायत टेकारी में हुआ था। बचपन से ही वे जिंदा-दिल और बुलंद हौसले के धनी थे। वे एक ऊर्जावान और संभवानाओं से भरपूर लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने दुर्गा कॉलेज से छात्र-राजनीति की शुरुआत की। वे 1985-86 में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित हुए। वे छात्र-जीवन से ही सतत् रूप से जनसेवा से जुड़े रहे। उन्होंने जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के रूप में क्षेत्र की जनता की अमूल्य सेवा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने धरसींवा क्षेत्र में मजदूरों और उद्योगपतियों के बीच एक सेतु की तरह काम करते हुए दोनों का सदैव सहयोग किया। उन्होंने छात्रों को महाविद्यालय में प्रवेश दिलाने से लेकर पढ़ाई के दौरान आने वाली हर छोटी-बड़ी समस्याओं के निराकरण में हमेशा मददगार की भूमिका निभाई। उनके इसी समर्पण और सेवा से उनकी राजनीति की दिशा तय हुई। आगे चलकर वर्ष 1995 से 2000 तक वे निर्विरोध जनपद सदस्य के रूप सक्रिय रहे। सन् 2000 से 2005 तक उन्होंने जिला पंचायत सदस्य के रूप में सेवा की। उन्होंने इस चुनाव में रिकार्ड मतों से जीत हासिल की थी।

  • धरसींवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला टेकारी का नामकरण होगा शहीद योगेन्द्र शर्मा के नाम पर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा

    अब योगेंद्र शर्मा के नाम से जाना जाएगा धरसींवा का स्वास्थ्य केन्द्र और  टेकारी का स्कूल, CM भूपेश बघेल ने की घोषणा.. | thekhabri.in

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय से खरोरा नगर पंचायत में शहीद योगेन्द्र शर्मा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने धरसींवा के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला टेकारी का नामकरण शहीद योगेन्द्र शर्मा के नाम पर किए जाने की घोषणा की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि शहीद योगेन्द्र शर्मा के प्रेरणादायी व्यक्तित्व और सेवा-भावना को कभी भूला नहीं जा सकता। उनकी शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके कार्याें को सदैव आगे बढ़ाने के लिए कार्य करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शहीद योगेन्द्र शर्मा की स्मृति में ‘‘नमन अंचल के शहीदों को‘‘ पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने जयंती कार्यक्रम की शुरूआत शहीद योगेन्द्र शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर की। खरोरा नगर पंचायत में जयंती कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और रक्त दान शिविर के लिए मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास पर शहीद योगेन्द्र शर्मा की धर्मपत्नी एवं विधायक धरसींवा श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, सुपुत्र श्री हर्षित शर्मा सहित श्री विपिन त्रिपाठी, श्री भोला तिवारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल खरोरा नगर पंचायत में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, श्री प्रमोद शर्मा, श्री मण्डल दास गिलहरे, श्री सुभाष मिश्र सहित नगर पंचायत खरोरा के पार्षद, एल्डरमेन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • मिनीमाता के नारी उत्थान, श्रमिक कल्याण और छूआछूत निवारण के क्षेत्र में किए गए कार्य प्रेरणास्पद: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

    Chhattisgarh: How The Bhupesh Baghel Government Worked For Health And  Education Sectors in The State Over Past 2 Years

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि मिनीमाता ने नारी उत्थान, श्रमिक कल्याण और छूआछूत निवारण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। लोकसभा में उनके द्वारा अस्पृश्यता निवारण विधेयक पारित कराने में अहम योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने जिस समतामूलक समाज का सपना देखा था। वह वास्तव में हर छत्तीसगढ़िया का सपना था। छत्तीसगढ़ सरकार उनके सपनों के अनुरूप शोषण, भेदभाव, अत्याचार से मुक्त और समतामूलक समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। श्री बघेल आज अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ’मिनीमाता स्मृति दिवस’ के कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद मिनीमाता को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया भी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन गुरु घासीदास साहित्य एवं सांस्कृतिक अकादमी द्वारा किया गया।

  • जिला मुख्यालयों में आयोजित मुख्य समारोह में विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीगण और संसदीय सचिव फहराएंगे तिरंगा

    Silence of the Gandhis vs vocal Ashok Gehlot, Bhupesh Baghel shows a new  trend in Congress

    इसी प्रकार संसदीय सचिव श्री यू.डी. मिंज बलरामपुर में, श्री विकास उपाध्याय बेमेतरा में, श्री रेखचंद जैन सुकमा में, श्री इन्द्रशाह मंडावी दंतेवाड़ा में, श्री विनोद सेवनलाल चन्द्राकर धमतरी में, श्री चिन्तामणि महाराज जशपुर में, श्री द्वारिकाधीश यादव गरियाबंद में, श्री शिशुपाल सोरी बीजापुर में, श्री पारसनाथ राजवाड़े गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में, सुश्री शकुंतला साहू सूरजपुर में, श्री गुरूदयाल सिंह बंजारे नारायणपुर में, डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह बालोद में एवं श्री चन्द्रदेव प्रसाद राय जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय में आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ध्वजारोहण करने के बाद मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे I

  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

    Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel Hoisted Flag In Jagdalpur -  प्रदेश मुखिया भूपेश बघेल ने किया जगदलपुर में ध्वजारोहण, संभाग के सभी जिलों  में इन नेताओं ने फहराया ...

    राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण हेतु मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। गृह एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद में, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव कबीरधाम में, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे रायगढ़ में, वन एवं परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर दुर्ग में, स्कूल शिक्षा तथा अनुसूचित जाति तथा आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कोरबा में, उद्योग एवं आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा बस्तर में, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया सरगुजा में, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत राजनांदगांव में, उच्च शिक्षा एवं खेल मंत्री श्री उमेश पटेल बलौदाबाजार-भाटापारा में, राजस्व एवं वाणिज्यिक कर मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल बिलासपुर में तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार मुंगेली मंे, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया कांकेर जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करने के पश्चात मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

  • मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्म देने के लिए दिया धन्यवाद

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली दौरा कल, असम चुनावों को लेकर कई वरिष्ठ  नेताओं से करेंगे मुलाक़ात | Chief Minister Bhupesh Baghel to visit Delhi  tomorrow, will meet several ...

    गौरतलब है कि शिकागो में भारतीय समुदाय द्वारा अपने अपने राज्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अलग-अलग राज्यों की झाकियां आकर्षण का केंद्र बिंदू थी। भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमेरिका से भारत की अमूल्य संस्कृति को पूरी दुनिया तक पहुंचाया जा रहा है। NACHA के कार्यकारी अध्यक्ष श्री गणेश कर ने बताया कि छत्तीसगढ़ के लोग सात समंदर पार रह रहे हैं, लेकिन उनका दिल अपने मातृभूमि के लिए धड़कता है। रोड शो को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों के कड़ी मेहनत की है। नाचा पिछले 4 वर्षों से उत्तरी अमेरिका में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहा है। इसी कड़ी में भारतीय समुदाय द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अगस्त के महीने भर राष्ट्रीय भक्ति से ओतप्रोत इवेंट आयोजित किये जा रहे हैं।

  • भारत दिवस परेड में नाचा ने झांकी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को पहुंचाया सात समुंदर पार

    Now the colorful mirrors being sent to chief minister of madhya pradesh Bhupesh  Baghel

    झांकी में प्रतीक के रूप में बनाए गए घड़ी चौक और आई लव रायपुर थीम ने मानो छत्तीसगढ़ और शिकागो की दूरियों को मिटा दिया। नाचा की सदस्य महिलाओं ने पारम्परिक वेशभूषा और छत्तीसगढ़िया गहने गले मे कटली मोहर, कान में खुटी, हाथ और भुजा में नागमोरी बहुटा, पहुंची और कलाई में आईठी, चुरि, माथे पर बिंदी लगाकर छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति अपनी अपार श्रद्धा और प्रेम को व्यक्त करते हुए अपनी संस्कृति को सहेजने का सन्देश पूरी दुनिया को दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ी लोकगीत मउंहा झरे रे मउंहा झरे रे..डोंगरी के तीर, लगे हे साल छींद, लाली परसा बन म फुल और लोक नृत्य करते हुए छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की छटा से अमेरिका को परिचय कराया।