Tag: TEAM INDIA

  • श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों का चयन आज

    श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों का चयन आज

    अभी हाल ही में टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्डकप चैम्पियन 2024 का ख़िताब अपने नाम किया है I इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी-20 से सन्यास ले लिया है I टी-20 वर्ल्डकप के बाद टीम इण्डिया श्रीलंका दौर पर जाने वाली है I इस पर सभी की निगाहें टीम सेलेक्शन पर है I इस बार सीनियर खिलाडियों को आराम दिया जा सकता है I इस बार विराट और रोहित की जगह तो खाली रहने वाली है I श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान मंगलवार को किया जाएगा। मुंबई में होने वाली चयन समिति की बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा यही है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैर-मौजूदगी में टीम में किसे स्थान मिलेगा और टीम की कप्तानी कौन करेगा?

    ऐसा माना जा रहा है कि टी-20 में अब कप्तान के रूप में हार्दिक पांडया होंगे I टीम इंडिया का यह दौरा 27 जुलाई से शुरू होगा, जब पहला टी20 खेला जाएगा। लेकिन निजी कारणों से वे वनडे सीरीज में उपलब्ध नहीं रहेंगे। अगर ऐसा हुआ तो सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया जा सकता है I

    नये हेड कोच बने गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर प्लेयर्स से वनडे सीरीज खेलने की अपील की है। क्योंकि उनका मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के बाद 6 हफ्तों का लम्बा गैप है, इसके बाद सीधे 19 सितंबर को टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में टेस्ट मैच खेलेगी I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5197

    https://golden36garh.com/?p=5202

  • श्रीलंका दौरे पर होंगे टीम इंडिया के साथ नये कोच

    श्रीलंका दौरे पर होंगे टीम इंडिया के साथ नये कोच

    श्रीलंका दौरे पर होंगे टीम इंडिया के साथ नये कोच

    टी-20 वर्ल्डकप के बाद इस महीने के अंत में भारत का श्रीलंका दौरा है I बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा कि श्रीलंका दौरे पर नये हेड कोच जायेंगे I आपको बता दें, अभी टी-20 वर्ल्डकप में हेड कोच का कमान राहुल द्रविड़ संभाल रहे थे उनका कार्यकाल टी-20 वर्ल्डकप तक ही था I

    अब श्रीलंका दौर पर नए हेड कोच का चयन किया जाना है I उन्होंने कहा कि दो उम्मीदवारों के सीएसी ने इंटरव्यू ले चुका है। अब वह मुंबई में जाकर यह तय करेंगे कि इनमें किसका चयन करना है। वीवीएस लक्ष्मण टीम का जिम्बाब्वे दौरे पर मार्गदर्शन करेंगे।

    टीम इंडिया 11 साल बाद आईसीसी खिताब जीता है। इस पर जय शाह ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की जमकर तारीफ़ की I उन्होंने कहा कि पिछले साल रोहित की ही कप्तानी में अब विश्वकप के फाइनल तक पहुंचे।

    टीम ने सभी मैच जीते थे, लेकिन फाइनल में हम हार गए । इस बार टीम ने मेहनत की और रोहित और विराट के रूप में टीम के पास अनुभव भी था। टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की । जय शाह ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर कहा कि अच्छा खिलाड़ी जानता है कि अपना गियर कब बदलना है I रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट देखें तो उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को पीछे कर दिया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4734

    https://golden36garh.com/?p=4725

  • टी-20 वर्ल्डकप में आस्ट्रेलिया को हराकर टीम इंडिया पहुंची सेमीफाइनल में

    टी-20 वर्ल्डकप में आस्ट्रेलिया को हराकर टीम इंडिया पहुंची सेमीफाइनल में

    टी-20 वर्ल्डकप 2024 में सोमवार को आस्ट्रेलिया और भारत के बीच महामुकाबला था जिसमें भारत ने शानदार जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है I इंडिया पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 205 रन बनाए, वहीं जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 181 रन ही बना सका और टीम इंडिया ने 24 रनों से शानदार जीत हासिल कर लिया I

    HITMAN ROHIT SHARMA

    रोहित शर्मा ने बेहतरिन बैटिंग करते हुए 41 गेंदों में 92 रन की शानदार पारी खेली जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल थे I टी-20 वर्ल्डकप में रोहित शर्मा एक पारी में रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गये हैं I पहले नंबर पर सुरेश रैना हैं जिन्होंने 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 101 बनाया था जबकि रोहित शर्मा ने 92 रन बनाये हैं I अपनी शानदार पारी के लिए कप्तान रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ दिया गया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4566

    https://golden36garh.com/?p=4580

  • इंडिया पिछले वर्ल्डकप के हार का बदला लेने के लिए तैयार

    इंडिया पिछले वर्ल्डकप के हार का बदला लेने के लिए तैयार

    इन दिनों टी-20 वर्ल्ड कप 2024 सुर्खियों में है I सभी की निगाहें इसी में बनी हुई है कि इस बार टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी किस टीम को मिलेगा I आज ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक मैच में अफगानिस्तान ने शानदार जीत हासिल की है I टीम इण्डिया के लिए खास बात यह है कि वर्ल्ड कप 2023 के हार का बदला लेने का पूरा मौका है I बता दें, सुपर 8 में जिन आठ टीमों ने अपनी पोजीशन निश्चित की है I उनको दो ग्रुप में बाँटा गया है इसमें हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में जाने वाले हैं I ग्रुप-1 में भारत, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बांलादेश की टीमें शामिल हैं I

    ग्रुप-1 से टीम इण्डिया का सेमीफाइनल में जाना तय है क्योंकि टीम इंडिया 4 अंकों के साथ पहले पायदान पर है I अब आखिरी मैच इण्डिया का ऑस्ट्रेलिया से है इस मैच में ऑस्ट्रेलिया हारा तो सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगा I वहीं टीम इंडिया इस मैच में हारा तो भी सेमीफाइनल में पहुँचाना तय है I ऑस्ट्रेलिया लगातार बांग्लादेश और अफगानिस्तान से हार के बाद उसका सेमीफाइनल बाहर होना तय है I आखरी मुकाबला भारत से है अगर इसमें जीतती है तो सेमीफाइनल में पहुँचने की आस बन सकता है I वहीं भारत आस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्डकप 2023 का बदला ले सकता है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4494

    https://golden36garh.com/?p=4490