Tag: SUICIDE

  • पुलिस आरक्षक की आत्महत्या, भर्ती घोटाले का हुआ खुलासा

    पुलिस आरक्षक की आत्महत्या, भर्ती घोटाले का हुआ खुलासा

    राजनांदगांव में आत्महत्या करने वाले पुलिस आरक्षक ने किया भर्ती घोटाले का खुलासा

    राजनांदगांव जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक पुलिस आरक्षक ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में हुई धांधली का पर्दाफाश करते हुए आत्महत्या कर ली। जहाँ आरक्षक का शव एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा तो पुलिस को मृतक के हाथ पर पेन से लिखा एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें खैरागढ़ में पुलिस भर्ती घोटाले का बड़ा खुलासा किया गया।

    सुसाइड नोट में लिखा था, “भर्ती ड्यूटी में कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है, जबकि अधिकारियों को बचाया जा रहा है।” मृतक की पहचान अनिल रत्नाकर के रूप में हुई है, जो खैरागढ़ जिले में आरक्षक के पद पर तैनात था। इस मामले में पुलिस ने 14 संदिग्धों की जांच शुरू की थी, जिनमें आरक्षक भी शामिल था। आत्महत्या के बाद आरक्षक द्वारा छोड़ा गया सुसाइड नोट पुलिस विभाग में हलचल मचा दिया है और इस मामले को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

    घटना के बाद पुलिस विभाग ने जांच को और तेज कर दिया है, और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

    Read More :

    रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक न होने के कारण हादसा, लोगों में गहरा आक्रोश

    अनुज शर्मा और अरुण साव ने छात्रों को बताया विधानसभा का महत्व

  • बलरामपुर थाने में आत्महत्या के बाद हिंसा, थाना प्रभारी निलंबित

    बलरामपुर थाने में आत्महत्या के बाद हिंसा, थाना प्रभारी निलंबित

    Demo Image

    गुरुचंद मंडल की थाने में मौत पर हंगामा, पुलिस टीम पर कार्रवाई

    छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कोतवाली थाना में 24 अक्टूबर को एक युवक द्वारा की गई आत्महत्या ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुचंद मंडल (30) नामक युवक ने थाने के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया, जिसके चलते लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साई भीड़ ने थाने के बाहर का रेलिंग उखाड़ दिया और पुलिस वाहनों पर पत्थरबाजी भी की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन भीड़ शांत नहीं हुई।

    BALRAMPUR POLICE STATION

    मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में कोई व्यक्ति आत्महत्या कैसे कर सकता है। उन्होंने पुलिस पर गुरुचंद को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पूछताछ के नाम पर थाने में उसे बुलाया गया था, और इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई थी। स्थानीय लोगों ने इसे लेकर पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

    इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद रूसिया और आरक्षक अजय यादव को निलंबित कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त बल बुलाया और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है।

    Also Read :-

    शिक्षिका के पिटाई से छात्रा की हालत नाजुक घरवालों ने की न्याय की मांग

    बिलासपुर हाई कोर्ट ने खारिज की अमन साहू की चुनाव याचिका

    गैंगस्टर अमन साहू का चुनावी सपना टूटा, कोर्ट ने आवेदन किया रद्द

  • ग्राम बुंदेली में जहर खाने की घटना से फैली चिंता की लहर

    ग्राम बुंदेली में जहर खाने की घटना से फैली चिंता की लहर

    कोरबा में महिला और बच्चों ने खाया जहर, चार वर्षीय बच्चे की मौत

    कोरबा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहर खा लिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक और चिंता की लहर फैल गई है।

    बच्चे की मौत, महिला और बेटी अस्पताल में भर्ती

    जानकारी के अनुसार, महिला के चार वर्षीय बेटे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि महिला और उसकी सात वर्षीय बेटी को गंभीर हालत में कटघोरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    आत्मघाती कदम का कारण अज्ञात

    महिला द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना के पीछे की सच्चाई जानने के लिए सभी संभावनाओं की गहन जांच की जाएगी। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा शोक और चिंता व्याप्त है, जिससे साफ है कि इस तरह की घटनाएं समाज में कितनी गंभीरता से देखी जाती हैं।

    पुलिस की सक्रियता

    पुलिस ने स्थानीय निवासियों से भी इस मामले में जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश की है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही इस मामले में कुछ ठोस जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

    इस घटना ने एक बार फिर से समाज में मानसिक स्वास्थ्य और परिवारिक दबावों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता को उजागर किया है। यह आवश्यक है कि ऐसे मामलों में उचित सहायता और समर्थन की व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

    यह मामला कोरबा की सामाजिक संरचना और परिवारों की मानसिक स्वास्थ्य की जरूरतों पर गहरी छाप छोड़ता है। इस घटना की गहनता से जांच की जाएगी ताकि इसके कारणों को समझा जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम की जा सके।

  • बालोद जिले के प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक ने फांसी लगाई

    बालोद जिले के प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक ने फांसी लगाई

    शिक्षक ने की आत्महत्या सुसाइड नोट में नौकरी के नाम पर ठगी का खुलासा

    शिक्षक दिवस के दिन, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक के ग्राम ओडगांव में एक गंभीर घटना घटित हुई। यहां के प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक, देवेंद्र कुमार ठाकुर (57), ने आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब उनके घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। देवेंद्र की पत्नी भी शिक्षा विभाग में काम करती हैं और उस समय स्कूल में थीं। जब देवेंद्र के बच्चे स्कूल से घर लौटे, तो उन्होंने अपने पिता को फांसी पर लटका देखा। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारा और मामले की जांच शुरू की।

    घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में देवेंद्र ने अपनी मौत के लिए चार व्यक्तियों को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में नौकरी के नाम पर ठगी की गई राशि का भी उल्लेख किया गया है। इस घटना ने पूरे गांव में दहशत फैला दी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, तो यह आत्महत्या का मामला हो सकता है, जिसमें कई प्रभावशाली लोग भी शामिल हो सकते हैं।

    डौंडी थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखी गई बातों का खुलासा पूरी जांच के बाद किया जाएगा। अतिरिक्त एसपी अशोक जोशी ने कहा कि सुसाइड नोट में हरेंद्र नेताम, प्रदीप ठाकुर, मदार खान और मोहम्मद अकबर के नाम का उल्लेख है। नोट में कहा गया है कि नौकरी के नाम पर पैसे लेने के बाद उन्हें वापस नहीं किए जाने की वजह से यह कदम उठाया गया। सुसाइड नोट की प्रामाणिकता की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। मामले में जांच जारी है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=6670

    https://golden36garh.com/?p=6656

  • ऊँची बिल्डिंग से कूदकर महिला ने दे दी जान

    ऊँची बिल्डिंग से कूदकर महिला ने दे दी जान

    राजधानी रायपुर में एक महिला ने बिल्डिंग के आठवें माले से कूदकर अपनी जान दे दी I घटना रायपुर अंतर्गत बोरियाखुर्द स्थित बीएसयूपी कॉलोनी की है I जहाँ 40 साल के एक महिला ने बिल्डिंग के आठवें माले से कूदकर अपनी जान दे दी I जिससे महिला का सर फट गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत गयी I महिला का नाम शबनम बताया जा रहा है जो आरडीए कॉलोनी के H-ब्लॉक में रहती थी I महिला अविवाहित थी तथा मानसिक रूप से बीमार थी I पुलिस को सूचना मिलने पर घटना की तहकीकात करने में जुटी हुई है I यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र का है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4684

    https://golden36garh.com/?p=4689

  • रील्स बनाने के चक्कर में मौत से हाथ धो बैठा युवक

    रील्स बनाने के चक्कर में मौत से हाथ धो बैठा युवक

    आजकल रील्स का ज़माना है और लोग व्यूज के चक्कर जान जोखिम में डालकर ऐसे-ऐसे हैरतअंगेज स्टंट करते हैं जिससे जान जाने का भी खतरा बना रहता है I पहाड़ों, पेड़ों, नदी, समन्दर, खाई, रेल की पटरियां, ऊँची इमारतों जैसे खतरनाक जगहों पर जाकर रील्स बनाते हैं I कभी-कभी वे अपने कारनामे में सफल हो जाते हैं तो कभी-कभी उनको भरी कीमत चुकानी पड़ जाती है I ऐसी एक घटना सामने आया है जिसको सुनकर आपके पैरों तले जमीन हिल जाएगा Iतेलंगाना के वारंगल में एक 23 साल के अजय नाम का युवक कंडाकतला में होटल में काम करता था और खली समय में रील्स बनाने का शौक था I

    मंगलवार को रात में काम करके लौटा और रील्स बनाने लगा Iरील्स बनाने के लिए उसने मोबाइल को फ्रिज से टिका दिया और बिम्ब से लटक गया और फिर फंदे में गला डालकर वीडियो बनाने लगा तभी उसका गला फंदा में कस गया जिससे उसकी दम घुटने से मृत्यु हो गयी I सुबह घरवाले देखते हैं तो पाते हैं कि अजय फांसी में लटका हुआ है और उसकी मृत्यु को चुकी है I पुलिस ने मोबाइल में जाँच किया तो पाया की उसे रील्स बनाने का शौक था और वही उसकी मौत का कारण बन गया I लेकिन घरवालों को आशंका है कि उसकी किसी ने हत्या की है I पुलिस हर पहलु से मामले की जाँच में जुटी हुई है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4447

    https://golden36garh.com/?p=4443

  • ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारने के बाद छात्र ने लगाई फाँसी

    ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारने के बाद छात्र ने लगाई फाँसी

    ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारने के बाद छात्र ने लगाई फाँसी

    आजकल के बच्चे और नौजवान सभी ऑनलाइन गेमिंग की लत में बुरी तरह फंसे हुए हैं और फंसते चले जा रहे हैं I परिणामस्वरूप युवा इस गेम के शिकार हो रहे हैं और थक हारकर आत्महत्या जैसे रास्ते अपना ले रहे हैं I ऐसी ही एक घटना नारायणपुर जिले से सामने आई है I नारायणपुर थाना अंतर्गत कलिया बनखेता गाँव में एक 12 वीं कक्षा के छात्र सुमित लकड़ा (18वर्ष) ने फ्री फायर गेम में पैसे हारने के बाद घरवालों के डर से आत्महत्या कर लिया है I मिली जानकारी के अनुसार, छात्र को फ्री फायर खेलने का लत लगा हुआ था I वह पैसे लगाकर गेम खेला करता था I वह इस गेम से बहुत सारा पैसा हार चूका था वह घरवालों के डर से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया I बताया जा रहा है कि लड़का इससे पहले भी अपने रिश्तेदारों से पैसे लेकर गेम में पैसा हार चूका था और बार-बार पैसे हारने के कारण घरवालों के डर से आत्महत्या कर लिया I पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को मर्म कायम कर जाँच में जुटी हुई है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4173

    https://golden36garh.com/?p=4161

  • 17 साल के नाबालिग की फंदे में लटकी हुई मिली लाश

    17 साल के नाबालिग की फंदे में लटकी हुई मिली लाश

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जिसकी उम्र महज 17 साल है I पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस अभी मामले के जाँच में जुटी हुई है I

    मिली जानकारी के तहत मृतक आशीष कुमार सूर्यवंशी कबाड़ वगैरह का काम करता था और उसे नशे का आदि था उसके दोस्त ने बताया कि सुबह जब वह आशीष को काम पर जाने के लिए बुलाने आया तो दरवाजा अन्दर से बंद पड़ा था कई बार उसने बाहर से आवाज़ लगाया लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुआ तो उसके दोस्त ने बाहर से दरवाजा तोड़ दिया और अंदर जाकर देखा तो आशीष की लाश फंदे से लटका हुआ था I उसके दोस्त दीपक ने आसपास के लोगों को बुलाया और इसकी सुचना पुलिस को दी, सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है I मृतक ने फांसी क्यों लगाई इसका अभी तक कोई खुलासा नही हुआ है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3327

    https://golden36garh.com/?p=3320

  • हेड कांस्टेबल ने तनाव में आकर किया आत्महत्या

    हेड कांस्टेबल ने तनाव में आकर किया आत्महत्या

    हेड कांस्टेबल ने तनाव में आकर किया आत्महत्या

    मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर में हेड कांस्टेबल ने अपने सीनिअर अफसरों के प्रताड़ना से तंग आकर खुदख़ुशी कर ली है I  हेड कांस्टेबल की लाश उनके घरवालों को उनके घर के पीछे पेड़ पर फंदे से लटकती हुई मिली I परिवार वालों का आरोप है कि अफसरों की डांट फटकार से काफी परेशान रहते थे जिससे उसने खुदखुशी करना उचित समझा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2951

    https://golden36garh.com/?p=2892