Tag: PMAYUrban

  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपूर्ण मकानों का जल्द कार्य पूरा होगा

    प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपूर्ण मकानों का जल्द कार्य पूरा होगा

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव नाराजगी जताते हुए कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए

    प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपूर्ण मकानों का जल्द कार्य पूरा होगा

    छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के राज्य नगरीय विकास अभिकरण ने 40 हजार से अधिक आवास को तीन महीने के अन्दर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है I प्रधानमंत्री आवास योजना को पूरा करने के लिए सरकार ने जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है I बीते मंगलवार को उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक ली, इस बीच उपमुख्यमंत्री ने कार्य पूरा न होने पर नाराजगी जताते हुए कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिए हैं I

    प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत 192 नगरीय निकायों के हितग्राहियों को पक्के मकान के लिए सर्वे कर एक लिस्ट जारी किया गया है I लिस्ट में कुल स्वीकृति 249166, पूर्ण आवास 203654, अपूर्ण आवास 41563 और 3949 अभी शुरू नहीं किया गया है I प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 22 निकायों की बढ़त मिली है I इसके तहत पहले चरण में 170 निकाय शामिल थे जो अब बढ़कर 192 हो गया है I केंद्र सरकार ने पहले चरण में जिनके नाम छुट गए थे उनको दूसरे चरण में शामिल किया जाएगा I

    राज्य सरकार ने आदेशानुसार सभी पात्र हितग्राहियों को आवास दिया जाना है इसके लिए एक विशेष संयुक्त समिति का गठन किया जाएगा I इस समिति का उद्देश्य राज्य के विभिन्न इलाकों में जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे कर लोगों को आवास दिलाना है I

    Read More :

    नक्सली मुठभेड़ में जवान शहीद, AK-47 और SLR जैसे हथियार जब्त

    धरसिंवा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, राज्यपाल के हाथों हुआ उद्घाटन

  • प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी का दूसरा चरण शुरू

    प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी का दूसरा चरण शुरू

    प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 से लाभ पाने के लिए जानें जरूरी शर्तें

    प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-Urban) के दूसरे चरण की शुरुआत अब छत्तीसगढ़ में होने जा रही है, जिससे लाखों गरीब और निम्न आय वर्ग के परिवारों को अपने सपनों का घर मिलने की संभावना बन गई है। इस योजना के तहत वे सभी हितग्राही भी शामिल होंगे जो पहले चरण में आवास से वंचित रह गए थे। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत शुक्रवार से हितग्राही सर्वेक्षण शुरू होगा, जिसकी शुरुआत उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने मुंगेली के स्वामी आत्मानंद स्कूल में की।

    इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस), निम्न आय वर्ग (एलआईजी) और मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) के परिवारों को उनके पहले पक्के घर का सपना पूरा करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत हितग्राहियों को घर बनाने के लिए मदद दी जाएगी। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने हितग्राहियों को पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी दी है, जिससे आवेदन प्रक्रिया और भी सरल हो गई है। इस योजना के दूसरे चरण में आवास प्रदान करने के लिए किया गया है: लाभार्थी आधारित निर्माण भागीदारी में किफायती आवास किफायती किराया आवास ब्याज सब्सिडी । इसके अलावा, सभी 189 नगरीय निकायों में हेल्पडेस्क की व्यवस्था की जाएगी, ताकि कोई भी आवेदक सहायता से वंचित न रहे।

    प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के इस दूसरे चरण से छत्तीसगढ़ के लाखों परिवारों को अपने पक्के घर का सपना साकार करने का एक सुनहरा अवसर मिलेगा। इस योजना से न केवल लोगों को घर मिलेगा, बल्कि राज्य के समग्र विकास में भी यह योजना अहम भूमिका निभाएगी।

    आवेदन करने के लिए कुछ शर्तें भी हैं, जिनमें शामिल है कि लाभार्थी परिवार के पास देश में कहीं भी पक्का घर नहीं होना चाहिए और परिवार के सभी सदस्य का आधार कार्ड और वर्चुअल आधार अनिवार्य होगा। इसके अलावा, लाभार्थी को 31 अगस्त 2024 तक स्थानीय निकाय क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।

    Read More :

    ICC के फैसले के बाद पकिस्तान को लगा बड़ा झटका

    छत्तीसगढ़ में शराब विवाद पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच झड़प, कह दी ऐसी बात…