Tag: NO PARKING CHARGE

  • रेलवे हुई नो-पार्किंग को लेकर शख्त सबके लिए एक समान जुर्माना निर्धारित

    रेलवे हुई नो-पार्किंग को लेकर शख्त सबके लिए एक समान जुर्माना निर्धारित

    बिलासपुर के रेलवे स्टेशन में पार्किंग को लेकर व्यवस्था अस्त-व्यस्त था I लोग कहीं भी गाड़ियों को जैसे-तैसे खड़ा कर देते थे I इसके कारण स्टेशन मार्ग जाम हो जाता था जिससे यातायात बाधित होता था I रेलवे ने इन अव्यवस्थाओं को दूर करते हुए नो-पार्किंग का दायरा बढ़ा दिया गया है I अब रेलवे ने नो-पार्किंग पर गाड़ी खड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना शुरू कर दी है I इससे पहले केवल स्टेशन के सामने  नो- पार्किंग एरिया में खड़ी गाड़ियां को जब्त करने की कार्रवाई की जाती थी।

    अब दायरा इतना बढ़ाने के साथ इतना सख्त नियम कर दिया गया है कि गाड़ी खड़ी करने वालों को महंगा पड़ेगा I इसके लिए रेलवे ने आठ सदस्यीय टीम बनाई है और टो-विंग वैन की व्यवस्था की है I पेट्रोलिंग के लिए एक विशेष टीम को तैनात किया गया है I पेट्रोलिंग करने के लिए रेलवे द्वारा एक वाहन भी दिया गया है जिससे वे अच्छे से निगरानी कर सकें I पेट्रोलिंग के दौरान लोगों को नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी न करने की चेतावनी भी दिया गया I रेलवे विभाग को बुधवार को सारा दिन व्यवस्था करने में ही निकल गया I लेकिन इस दौरान एक कार और छः बाइक वाले से जुर्माना वसूला गया I

    सबके लिए एक समान जुर्माना

    इस बीच बाइक वालों से 200 रु. और कार वालों से 500 रु. जुर्माना लगाया गया I जुर्माना के साथ-साथ उन्हें रशीद भी काटकर दिया गया I ताकि लोग ये ना बोल सकें कि जबरन वसूली किया जा रहा है I रेलवे ने बताया कि अगर रेलकर्मी भी नो पार्किंग में अपना वाहन खड़ा करते पाए गये तो उनसे भी वसूली किया जाएगा I यह नियम सबके लिए एक समान है I बता दें, अब नो- पार्किंग – ज़ीरो गेट से स्टेशन चौक तक – आरक्षण कार्यालय भवन से चुचुहियापारा आरयूबी तक – स्टेशन चौक से तितली चौक तक – रेलवे कोच रेस्टोरेन्ट से महेश स्वीट्स को इस दायरे में रखा गया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5253

    https://golden36garh.com/?p=5256